भाेपाल । अलग–अलग स्थानाें पर बनी तीन मौसम प्रणालियाें के असर से मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी मिली रही नमी के कारण प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।
इसी क्रम में गुरुवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पचमढ़ी में आठ, इंदौर में छह, मंडला में पांच, उज्जैन में पांच, मलाजखंड में चार, नौगांव में तीन, सागर में दाे, रतलाम में दाे, बैतूल में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शुक्रवार काे सागर एवं जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं भारी वर्षा भी हाे सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे द क्षि ण आंध्रा तट पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से पश्चिमी मध्य प्रदेश से हाेकर उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उत्तराखंड पर एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ लाइन के रूप में बना हुआ है।
रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला मध्य प्रदेश में जारी रहेगा
प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का मांडू में कल शिवराज करेंगे शुभारंभ
पर्यटन नगरी मांडू में शुक्रवार से भाजपा का प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा। विधानसभा चुनाव-2023 के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ पार्टी के कई बड़े नेता भाजपा के पदाधिकारियों को विभिन्न सत्रों में संबोधित करेंगे। मांडू की एक होटल में इसका आयोजन किया जा रहा है।
तीन दिन में होंगे 15 सत्र
प्रशिक्षण वर्ग में तीन दिन में उद्घाटन और समापन सत्र के साथ कुल 15 सत्र होंगे। इनमें विभिन्न विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होगी। 250 से 300 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।
मंथन के बाद होगी रणनीति तैयार
प्रशिक्षण वर्ग विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। बताया जाता है कि इसमें मालवा-निमाड़ की 66 सीटों को लेकर विशेष रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही आदिवासी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रणनीति तैयार होगी।
अंडर-17 एशियाई कप क्वॉलिफायर्स में कुवैत को 3-0 से हराया
थांगलसुन गंगटे के दो गोल की मदद से भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वॉलिफायर्स फुटबॉल प्रतियोगिता में कुवैत को 3-0 से करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा. भारत ने अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से पराजित किया था. गंगटे के दो गोल से भारत ने कुवैत के खिलाफ भी तीन अंक हासिल किए. इस तरह से भारतीय टीम ने अभी तक एक भी गोल नहीं गंवाया है.
भारत की इस जीत में गोलकीपर साहिल ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कई शानदार बचाव किए जिससे भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक गोल नहीं खाने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा. भारतीय टीम ने शुरू से ही हमलावर तेवर अपनाए जिसका उसे फायदा भी मिला. उसने लगातार कुवैत के गोल पर हमले किए जिसका फायदा उसे 16वें मिनट में मिला, जब गंगटे ने टीम को बढ़त दिलाई. साहिल ने इसके बाद दो शानदार बचाव किए जिससे भारत मध्यांतर तक 1-0 से आगे रहा.
कोरू के पास 60वें मिनट में गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन उनका हेडर क्रॉसबार से ऊपर निकल गया. इसके चार मिनट बाद हालांकि वह भारत की बढ़त को दोगुना करने में सफल रहे. साहिल ने 69वें मिनट में एक और शानदार बचाव किया जिसके दो मिनट बाद गंगटे ने अपना दूसरा और टीम की तरफ से तीसरा गोल दागा. भारतीय टीम ने इसके बाद कुवैत को कोई मौका नहीं दिया और तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए.
भगवान महाकाल के मुख्यमंत्री ने सपत्नीक दर्शन कर पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक उज्जैन में महाकालेश्वर मन्दिर पहुँच कर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन जिला सहित प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की कि वे महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकाल से लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की। पं.प्रदीप गुरू ने पूजा-अर्चना सम्पन्न करवाई। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सबका कल्याण हो, सबका मंगल हो, देश-प्रदेश से सारे मतभेद मिट जायें, सब एक दिशा में देश की प्रगति और विकास के रास्ते पर जायें और हमारा देश विश्व गुरू बने। मुख्यमंत्री चौहान सपत्नीक भगवान महाकाल की पालकी के नगर भ्रमण में भी शामिल हुए।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं उज्जैन जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, डॉ.सत्यनारायण जटिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
पीपल, कचनार और पितोडिया के मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल,कचनार और पितोडिया के पौधे लगाए। संस्था की सदस्य रानू शर्मा, प्रमिला दिवाकर, पूर्वा खले और शिखा श्रीवास्तव ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सीमा सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। सुषमा बाबिसा, सविता यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, भरत सिंह चंद्रवंशी, काशीनाथ बाबिसा और शुभम भी पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था द्वारा साक्षरता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने और पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौध-रोपण भी किया जाता है।
दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री चौहान ने निवास में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विजयादशमी पर हवन, शस्त्र और वाहन पूजनकर अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा के पावन पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी के सुखी और समद्ध जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित सुरक्षा स्टाफ शामिल हुआ।
उज्जैन दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के दशहरा मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 11 अक्टूबर का दिन उज्जैन एवं समूचे प्रदेश के लिये गौरव का दिन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण का क्षण प्रदेशवासियों के लिये एक अदभुत एवं अविस्मरणीय क्षण होगा। सभी प्रदेशवासी इस गौरव के साक्षी बनें। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोकार्पण समारोह में आने एवं सहभागी बनने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक सुन्दर एवं अदभुत है। इसके दर्शन से मन प्रफुल्लित हो जाता है। उन्होंने बताया कि लोकार्पण के बाद महाकाल लोक का सभी प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने परम्परा अनुसार श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के किरदार निभाने वाले कलाकारों का पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस दशहरा पर्व पर हम सभी अपने अन्दर की बुराइयों को भी दहन करें। प्रदेश में नशामुक्ति के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी बुराइयों का अन्त होना चाहिये।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, उज्जैन जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रीटा रिपोर्टर को डांस करते समय सूझा रोमांस
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो है। यह कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। पिछले काफी समय से यह शो किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा का विषय बना ही रहता है। इस शो के अधिकतर कलाकारों के शो छोड़ देने की वजह से काफी बदलाव हुए है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था। आज इस शो की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस शो का हर एक किरदार बहुत जबरदस्त है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों का भी ये शो पसंदीदा है। शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
पहली बार महिला मुख्य अतिथि RSS की शस्त्र पूजा में शामिल हुई
विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया है। नागपुर मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हजारों स्वयंसेवकों के साथ शस्त्र पूजा की।
वहीं इस बार कार्यक्रम में किसी महिला को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब आरएसएस के इस तरह के कार्यक्रम में कोई महिला बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हैं। पद्मश्री संतोष यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। वह दो बार माउंट ऐवरेस्ट फतह करने वालीं अकेली महिला हैं।
मोहन भागवत का संबोधन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। नागपुर मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। बता दें 1925 में दशहरे के दिन ही आरएसएस की स्थापना की गई थी। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम में संघ देश भर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन करता है।
दशहरे पर भोपाल में झमाझम वर्षा
अलग-अलग स्थानों पर बनीं मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने लगी है। राजधानी भोपाल में भी मंगलवार के बाद बुधवार को भी बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। शहर में मंगलवार शाम से ही बादल छाए हुए हैं। बुधवार को सुबह कुछ देर के के लिए धूप खिली, लेकिन फिर काली घटाएं छा गईं और दोपहर करीब 12 बजे शहर के अनेक हिस्सों में वर्षा शरु हो गई। करीब आधा घंटा तक तेज बौछारें पड़ीं। इसके बाद भी रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है। इससे शहर के अनेक हिस्सों में दशहरा के मौके पर आज शाम को होने वाले रावण दहन के कार्यक्रमों पर भी ग्रहण लग गया। बता दें कि शहर में छोला, टीटी नगर, भेल, बिट्टन मार्केट, कोलार समेत 15 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम हैं। तेज बारिश होने से रावण दहन की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। आयोजन समितियों के लोग बारिश के बीच पन्नियों से रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले ढकते नजर आए।
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खजुराहो में 63, दमोह में 59, उमरिया में 51, सीधी में 37.4, रीवा में 25, जबलपुर में 23.8, ग्वालियर में 11.8, सतना में 11, नौगांव में 10.4, मलाजखंड में 9.8, नरसिंहपुर में पांच, मंडला में चार, पचमढ़ी में 3.8, सागर में 2.6, भोपाल में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में वर्षा की संभावना है। भोपाल, रीवा, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों में दोपहर के बाद झमाझम वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के कारण दशहरा पर्व पर शाम के समय रावण दहन का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे आंध्र प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौजूदा मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में रूक-रूककर वर्षा हो रही है। बुधवार को रीवा, सागर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। राजधानी में दोपहर बाद शहर में झमाझम वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।














