सचिन की इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के खिताबी मैच में शनिवार देर रात सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका लीजेंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। नमन ओझा के तूफानी शतक के सामने लंकाई टीम की क नहीं चली और भारत ने 22 रन से मैच पर कब्जा किया। बता दें कि इससे पहले साल 2021 में हुए टूर्नामेंट के पहले सीजन के दौरान भी इंडिया लीजेंड ने जीत दर्ज की थी।
नमन ओझा ने मैच में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली. जिसके दम पर इंडिया लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका लीजेंड की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई. विनय कुमार ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट निकाले. नमन ओझा प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
सचिन तेंदुलकर मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. सुरेश रैना भी महज चार रन का योगदान ही दे पाए. विनय कुमार 36(21) ने इसके बाद नमन ओझा के साथ मिलकर पारी को सभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी बनी. युवराज सिंह ने 19 और इरफान पठान ने 11 रन का योगदान दिया
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 41 रन पर ही टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे. नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान जयारत्ने ने 51 रन की पारी खेलकर अंत में टीम को संभालने का प्रयास जरूर किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया

जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई शक्ति और दिशा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। आपका आदर्श जीवन और कल्याणकारी विचार सदैव हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे ।

गांधी जयंती पर ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ का मुख्यमंत्री चौहान ने शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

विनीत कुंज में जागृत देवी प्रतिमा दर्शन करने उमड़ रही है भीड़

भोपाल, उपनगर कोलार में युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विनीत कुंज में 23 वें वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई है। आसपास की कॉलोनियों सहित शहर भर से माता के दर्शन के लिए उमड़ रहे है। समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए चित्रकला, फैंसी ड्रेस, रंगोली प्रतियोगिता सहित गरबा आयोजन किया जा रहा है।

Rameshwar Sharma
समिति द्वारा विधायक रामेश्वर शर्मा का स्वागत किया गया

समिति के अध्यक्ष वरुण प्रजापति ने बताया 4 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। हमारे द्वारा 1 से 10 तक छात्रों को प्रोत्साहित करने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें सैकड़ो छात्र भारी संख्या में भाग लिया लेते है छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। कार्यक्रम में हमारे सहयोगी रहते है समिति के उपाध्यक्ष सुमन सिंह जाट ,सचिव योगेश गुप्ता, आशुतोष खुल्बे, शरद मालवीय ,अंकित सेन, सह सचिव रूद्रेश तिवारी, विनोद पंडित, अंकित पुरी, शिबू बट्टी, कोषाध्यक्ष ललित सेन, सह कोषाध्यक्ष लय नगाइच, सोनू खरे, मीडिया प्रभारी अंशु पाठक, सनी तोमर, वेदांत वर्मा, योगेंद्र गौतम, सागर सहित समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं विनीत कुंज, आईना बंगले, डीके गोल्डन, डीके सिल्वर, सीआई हाइट्स, राजहर्ष के समस्त वरिष्ठ नागरिक।

देश का सबसे स्वच्छ राज्य मध्यप्रदेश बना, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर

भारत सरकार द्वारा करवाये गये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में हर साल की तरह मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य और इंदौर को देश के स्वच्छतम शहर का अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश को बधाई दी। उन्होंने इंदौर को छठवीं बार स्वच्छतम शहर का अवार्ड मिलने पर कहा कि इंदौर शहर के जन-भागीदारी के प्रयासों को सभी को अपनाना चाहिये। सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड इंदौर सांसद शंकरलाल लालवानी और नगर निगम इंदौर की टीम तथा सबसे स्वच्छ प्रदेश का अवार्ड प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह एवं उनकी टीम ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रदेशवासियों के लिये यह गर्व का विषय है। उन्होंने नागरिकों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार मानते हैं, जिन्होंने स्वच्छता के संकल्प पर निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और नगरीय निकायों के पूरे स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व के कारण मिली है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री चौहान के कुशल मार्गदर्शन में हम सब मिल कर आगे भी इस तरह की उपलब्धियाँ हॉसिल करते रहेंगे। सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि इस उपलब्धि पर संकल्प लें कि आगे भी अपने शहर को स्वच्छ रखेंगे।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कोलार रोड में विराजमान माँ वैष्णव देवी के दर्शन करें

भोपाल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज माँ वैष्णव देवी के दर्शन करने कोलार के सर्वर्धम बी सेक्टर में युवा समाजसेवी राहुल राठौड़ एवं साथियों द्वारा कल्पना चावला मैदान में तैयार झाँकी पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी ए पी जी ग्रुप में चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव भी आये। टी एस सिंहदेव ने माँ वैष्णव देवी की आरती में शामिल हुए और माता को चुनर चढ़ाई। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों, आम जनों को बधाई देते हुए सम्बोधन में कहा उनका परिवार 1962 से भोपाल का नागरिक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से गुजरने वाली यात्रा में छत्तीसगढ़ की टीम शामिल की जाये और उज्जैन-इंदौर में टीम यात्रा में साथ चले ऐसा सुझाव यात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दिया है।

मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि टी एस सिंहदेव का समिति की ओर मातारानी की चुनरी उड़ाकर और शाल श्रीफल भेंट करके सम्मान और आभार किया।
नितिन राजोरिया,जैन समाज के राजू जैन, हरपाल सिंह राठौड़, अरुण खुरपिया,अखिलेश जैन, विक्की बोरकर, सनी सक्सेना, आयुष सिंह,बृजलाल साहू, सुबोध अग्रवाल, कुंवर रुद्रांश प्रताप सिंह, हर्ष रजक, भगवान रजक, देव खटीक, प्रशांत प्रजापति, योगेश परस्ते, रश्मिमणि समेत स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।

हुजूर विधानसभा से साबूदाना खिचड़ी बैठक में चर्चा

भोपाल, जिले की ग्रामीण, नई विकसित शहरी क्षेत्र और अर्द्ध विकसित क्षेत्र वाली हुजूर विधानसभा राजधानी में प्रवेश करने वाले लगभग सभी रास्तों पर आती है। राजनीतिक गलियों में हुजूर विधानसभा को भाजपा के लिए सुरक्षित सीट माना जाता है। कांग्रेस अब तक पूरी विधानसभा में सक्रिय और जनता के बीच मे चर्चित चेहरा तैयार नही कर सकी है। पूर्व में हुए सभी विधानसभा चुनाव में दिल्ली से जुड़े नेताओं की सिफारिश से टिकट देती आई है। वही भाजपा ने दिनरात सक्रिय रहने वाले और विधानसभा ही नही प्रदेश में चर्चित रहने वालों को विधानसभा की जिम्मेदारी देती रही है।

75 वां आजादी महोत्सव, गणेशोत्सव और अब नवरात्रि में हुजूर विधानसभा से आ रहीं खबरें बता रही है की कांग्रेस से नरेश ज्ञानचंदानी लगातार ग्रामीण और शहरी बसाहट वाले क्षेत्रों में लगातार सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में पहुंच रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच दावा कर रहे है कांग्रेस सीट जीतेगी। वही भाजपा से वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा संगठन को मजबूत करते हुए, विकास कार्यो की शुरुआत और चल रहे विकास कार्यो की लगातार समीक्षा, निगरानी करते हुए। सामाजिक और धार्मिक कार्यो में पहुंच रहे है।

भाजपा ने जहां मंडल व्यवस्था से संगठन पर कसावट बनाई हुई है लगातार संगठन कार्यकर्ताओं को शासन, संगठन और आरएसएस के कार्यक्रमों में जनता जुटाने, उनसे बातचीत कर उन्हें जनहितैषी, समाज हितैषी जानकारियों को जन जन पहुँचने की जिम्मेदारी देकर सक्रिय और उत्साहित करें हुए है। वही कांग्रेस का विधानसभा स्तर सहित जिला स्तर पर संगठन बिखरा पड़ा है ग्रामीण और शहर बंटवारे में उलझे पड़े है कार्यकर्ता। अधिकतम कार्यकर्ता पदों के लोभ से कांग्रेस से जुड़े है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का अभाव एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है । कई कार्यकर्ता एक से अधिक पदों पर है। जिस कारण सक्रियता प्रभावित हुई है।

पप्पू तिवारी की अध्यक्षता में शिवसेना की बैठक हुई

भोपाल, आज शिवसेना मध्यप्रदेश के प्रदेश के मुख्य एवं जिला अध्यक्षों की मीटिंग का आयोजन किया गया शिवसेना भोपाल जिला अध्यक्ष ने बताया की हम सब मध्यप्रदेश के शिवसैनिक तीन दशक से शिवसेना में बाला साहेब से प्रेरित होकर कार्य कर रहे है हमने आज शपथ ली और सभी ने दोहराया हम सभी दृढ़ता से पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब के नेतृत्त्व के साथ खड़े है। हमेशा उद्धव साहेब के नेतृत्त्व में कार्य करेगे। मध्यप्रदेश में शिवसेना के 2 पार्षद है हम मिलकर आगे शिवसेना को मजबूत करेगे ओर पार्टी का विस्तार गांव गांव तक पहुचायेंगे। शिवसेना मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। आज की मीटिंग में प्रदेश प्रमुख को लेकर मंथन हुआ, जल्द ही हम सभी पदाधिकारी मुम्बई जाकर उद्धव साहेब से मुलाकात करेंगे और सर्बसम्मति से प्रदेश प्रमुख का चयन करवायेगे। जो भी आदेश होगा उद्धव साहेब का वो हम सभी को मान्य होगा। वर्तमान में जो जिस पद पर वो उसी पद पर बना रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू तिवारी,मांगीलाल लाल,परमजीत, महेश शर्मा, मुन्ना तिवारी, दीपक सिंह, रंजीत ठाकुर, विकास यादव, मदन प्रजापति, पर्वत मेवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
साथ ही मध्यप्रदेश की जनता के हित मे जन मुद्दों समस्याओं पर शिवसेना अपने अपने जिलों में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। आने वाले समय मे प्रदेश स्तरीय जन आंदोलन शिवसेना द्वारा किया जाएगा, जिसमे हजारों शिवसैनिक शामिल होंगे ।

 

मो. सिराज और उमरान मलिक भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगे

जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद बीसीसीआइ ने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में दो अतिरिक्त तेज गेंदबाज बैकअप के तौर पर भेजने का निर्णय किया है। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टीम में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज और तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक छह अक्टूबर को भारतीय दल के साथ पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे। यहां टीम करीब एक सप्ताह शिविर में अभ्यास करेगी और पश्चिम आस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगी।
इसके बाद टीम 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में विश्व कप का पहला आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। बीसीसीआइ ने अभी तक बुमराह के आस्ट्रेलिया नहीं जाने पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जरूर कहा है कि बुमराह को लेकर उम्मीद बरकरार रखनी चाहिए। हालांकि हकीकत, ख्वाब से कोसों दूर है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड चाहता है कि बुमराह विश्व कप के कुछ मैचों बाद तक भी फिट हो जाएं तो उन्हें टीम के साथ ले जाया जाए लेकिन इतने बड़े टूर्नामेंट में अनफिट खिलाड़ी को साथ ले जाना दोधारी तलवार से कम नहीं होगा।
विश्व कप टीम के चार सदस्य (सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल) आस्ट्रेलिया में पहले नहीं खेले हैं, जबकि पांचवें सदस्य दिनेश कार्तिक ने आस्ट्रेलिया में केवल एक मैच खेला है। उन्होंने 15 साल से अधिक समय पहले मेलबर्न में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इस शिविर से उन्हें फायदा होगा। यह शिविर दो रिजर्व खिलाडि़यों रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को भी मदद करेगा, जिन्होंने आस्ट्रेलिया में कभी नहीं खेला। उन्हें जल्दी से परिस्थितियों के अनुकूल होने और मैच के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सकता है।
भारत चोटिल हुड्डा और जसप्रीत बुमराह के स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रहा है। दोनों ही खिलाड़ी इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी पीठ की चोटों को ठीक करा रहे हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि बुमराह का एनसीए में स्कैन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत काफी बड़ी तैयारी के बाद विश्व कप में पहुंचने वाला है। वे पिछले तीन महीनों से व्यस्त हैं। आयरलैंड, इंग्लैंड, कैरेबियन, एशिया कप के लिए यूएई में टी-20 खेलने के बाद अब घरेलू धरती पर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी-20 सीरीज खेल रहे हैं।

पेट्रोल- डीजल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला केंद्र सरकार ने टाला

केंद्र सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने वाले फैसले को टाल दिया गया है। सरकार के इस कदम से उन उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो बड़े फैमाने पर बिना मिश्रण वाले पेट्रोल- डीजल का उपयोग करते हैं।
सरकार ने शुक्रवार देर रात सूचना जारी करते हुए कहा कि इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी अब 1 नवंबर 2022 से और डीजल पर अप्रैल 2023 से लागू होगी।
बजट में किया गया था एलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में बजट में बिना मिश्रण वाले पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का एलान किया था, ये फैसला एक अक्टूबर,2022 से लागू होना था, जिसे सरकार ने फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...