वार्ड 82, “नमो हितग्राही चौपाल” मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का सफल आयोजन

jyoti mishra kolar

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर 17 सितंबर से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाये जाने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिया गया था। 31 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक नागरिको को लाभान्वित किये जाने हेतु चौपाल लगाई जा रही है। इस अभियान को हुज़ूर विधान सभा के नगरीय क्षेत्र में सार्थक बनाने की दृष्टि से विधायक रामेश्वर शर्मा के निर्देश पर पार्षदों की निगरानी में नगर निगम भोपाल के जोन 18 के वार्डों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत “नमो हितग्राही चौपाल” का आयोजन किया जा रहा है। आज वार्ड 82 की शासकीय प्राथमिक शाला, दामखेड़ा बी सेक्टर कोलार रोड में चौपाल लगाई गई, इस चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए गरीबी रेखा के कार्ड, आयुष्मान भारत, श्रमिक कार्ड, वृद्धा एवं कल्याणी पेंशन, खाद्यान वितरण पर्ची आदि उपलब्ध कराने के लिए निगम व जिला प्रशासन के अधिकारीयों, कर्मचारी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।वार्ड पार्षद ज्योति मिश्रा ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं हमारे विधायक माननीय रामेश्वर शर्मा के निर्देश अनुसार गरीबी रेखा राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, संबल योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना, श्रमिक कार्ड, वृद्ध पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना इत्यादि सहित गैस पीड़ित हितग्राही को भी आयुष्मान भारत कार्ड हेतु आवेदन के लिए चौपाल का आयोजन किया गया है। जिसमें हमारे वार्ड के रहवासियों को योजनाओं के आवेदन भरने में मदद की गई. आज लगभग 250 आवेदन जमा किये गए
है।

अभियान को सफल बनाने शामिल हुए

गुड्डू भदोरिया, आर सी मालवीय, सुभाष दवे, एलके त्रिपाठी, एस के मिश्रा, पंकज गजभिये, रणवीर सिंह, वरुण पंडित, राजू कटरिया, राहुल मोरानकर श्रीमती संजू लता त्यागी, साधना शर्मा, चंचल राजपूत, बीना राठौर, किरण साहू, अतुल सक्सेना, अभिषेक सैनी, राज शर्मा, हेमंत रैकवार

लम्पी वायरस पर मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

हमारे पशुधन पर लम्पी वायरस के रूप में बड़ा संकट आया है। इसे नियंत्रण करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुझे विश्वास है कि कोविड-19 की तरह हम यह लड़ाई भी जीतेंगे। मेरे पशुपालक भाइयों-बहनों, संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है

ग्राम पंचायत कोटमा में ग्रामीणों के समक्ष की योजनाओं की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार जनता की सेवा के लिए है। शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए और उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आनी चाहिए। योजनाओं से सबको फायदा हो, सबके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आए, गरीब की जिंदगी सुधर जाए ऐसे प्रयास होने चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान आज शहडोल जिले के विकासखण्ड सोहागपुर के ग्राम पंचायत कोटमा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने फैसला किया है कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राही सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही लगाएंगे, बल्कि शासन-प्रशासन के लोग गाँवों में जाकर हितग्राहियों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, लाड़ली लक्ष्मी, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आहार अनुदान, मछुआ क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना आदि की ग्रामीणों के समक्ष समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का जिन हितग्राहियों को लाभ नहीं मिला, उनकी सूची तत्काल तैयार करें और सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को 31 अक्टूबर के पूर्व दिलाना सुनिश्चित करें।

पैरा स्विमर लोहिया को मुख्यमंत्री चौहान ने पैरा स्विमर विश्व रिकार्ड बनाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के चंबल निवासी और देश के अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर श्री सत्येंद्र एस लोहिया को आयरलैंड में नॉर्थ चैनल समुद्र को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि श्री लोहिया ने विश्व के चैनल में सबसे ठंडे नार्थ चैनल को 12 डिग्री सेल्सियस तापमान में 14 घंटे 39 मिनट में संकल्पित प्रयास से 36 किमी दूरी तय कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि लोहिया ने मध्यप्रदेश और देश को अपने साहसिक और अद्वितीय प्रयास से गौरवान्वित किया है। पैरा स्विमर लोहिया ने नॉर्थ आयरलैंड के समय के अनुसार सुबह 6:31 बजे और भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे नार्थ चैनल समुद्र में तैराकी शुरू की थी। लोहिया नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बन गए हैं।

नौकरी मिलेगी : नगरीय निकायों में 2500 पदों पर होगी संविदा भर्ती, जल्द करें प्रयास 28 सितम्बर तक सूची तैयार होना है

भोपाल| प्रदेश के नगरीय निकायों में लगभग ढाई हजार से ज्यादा पद खाली पड़े है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इन खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगर पालिका संविदा सेवा नियम-2021 के अनुसार समय-सीमा में संविदा नियुक्ति के पद भरने के लिए – निर्देश दिए है। निकायों में जूनियर इंजीनियर, अकाउंट एक्सपर्ट, फायर ब्रिगेड मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छता सहायक के सैकड़ों पद खाली है। छह महीने से ज्यादा समय से खाली पदों पर या किसी सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी को भी रखा जा सकेगा। नगरीय निकायों को 28 सितम्बर तक खाली पदों की सूची बनाना होगी। ये पद 30 नवंबर तक भर दिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार भर्तियां कर रही है।

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव (SOP) जारी

child harassment

child harassment issue in madhya pradesh

भोपाल, मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के लिए आदेश जारी किया जिसमें उपरोक्त गाईडलाईन/ (SOP) का पालन सुनिश्चित कर आयोग को 15 दिवस में अवगत करने लिए कहा गया है।

पत्र में लिखा है आयोग के संज्ञान में आया है कि लगातार निजी स्कूलों में बच्चों के साथ गंभीर घटनायें घटित हो रही हैं, जिसे आयोग ने गंभीरता से लिया है। जिसे लेकर बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सुझाव (SOP) को आयोग द्वारा जारी किया गया है जो निम्नानुसार है:

1. स्कूल में प्री-प्राईमरी से लेकर प्रायमरी तक प्रार्थना के बाद एवं छुट्टी के पहले 10 मिनिट बच्चों को गुड टच एवं बेड़ टच (सेफ, अनसेफ टच) के संबंध में शिक्षित करना होगा यह सुनिश्चित किया जाये।

2. निजी विद्यालय अपने स्तर पर एक बाल सहायता एवं सुझाव समिति का शीघ्र गठन करें जिसमें प्रायमरी, मिडिल एवं हायर सेकण्डरी में प्रत्येक से एक-एक अभिभावक कुल 03 अभिभावक प्रतिनिधि (पालक) दो महिला एवं एक पुरुष साथ ही प्रत्येक से एक विद्यार्थी जिसमें दो छात्रा एवं एक छात्र शामिल होंगे। शासन स्तर से क्षेत्रीय बीआरसी शिक्षा विभाग, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, पुलिस विभाग, सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग भी सम्मिलित होंगे। इस समिति को प्रत्येक माह विद्यालय स्तर पर बैठक करना आवश्यक होगा।

3. बैठक की रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी एवं राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग को प्रत्येक माह भेजना होगा।

4. समिति का समन्वय एवं बैठक रिपोर्ट क्षेत्रीय बीआरसी शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा।

5. स्कूल आवागमन के साधनों में महिला चालक को प्राथमिकता दिया जाना सुनिश्चित हो ।

6. स्कूल आवागमन के साधनों पर महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नम्बर / ऐप जैसे कि : 1098, 100, BAL BOL-MPCPCR ऐप को स्परष्ट शब्दों में अंकित करना होगा।

7. स्कूल में लगी शिकायत / सुझाव पेटी को मेन गेट के एन्ड्रेस के आस-पास लगाना होगा एवं बच्चों को उसके बारे में बताना सुनिश्चित करना होगा।

8. स्कूल आवागमन की व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रबंधक द्वारा मा. उच्च न्यायालय की गाईड लाईन के अनुसार स्कूल समस्त परिसर एवं आवागमन के सभी साधनों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकर जो कि अपडेट हो एवं चालू अवस्था में होना सुनिश्चित किया जाये ।

9. सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर का डाटा कम से कम 30 दिनों तक रखना सुनिश्चित करना होगा।

10. स्कूल आवागमन के साधनों में महिला अटेंडर और संभव हो सके तो महिला शिक्षक भेजना सुनिश्चित करना होगा।

11. स्कूल प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों एवं स्कूल आवागमन के साधनों के वाहनों का स्टॉफ जैसे ड्रायवर, कंडक्टर, अटेण्डर इत्यादि का पुलिस वेरीफिकेशन कराना एवं उनका रिकार्ड का संधारण करना तथा प्रत्येक वर्ष उनके दस्तावेजों का पुनः प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित किया जावे।

12. प्री-प्रायमरी में प्राथमिकता के साथ 75% महिला स्टॉफ (शैक्षणिक एवं प्रबंधन) ही रखना सुनिश्चित करें।

13. समय समय पर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा एवं बाल आयोग द्वारा जारी निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन किया जाना सुनिश्चित हो ।

नवरात्र में उपवास के नियम

नवरात्रि का पावन त्योहार दुनिया भर में हिंदुओं द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। दो मुख्य नवरात्रि हैं जो हर साल आती हैं – चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। चैत्र नवरात्रि गर्मी और वसंत (मार्च या अप्रैल) के अंत में मनाया जाता है, और शारदीय नवरात्रि शरद ऋतु (अक्टूबर-नवंबर) में मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को समाप्त होगी। भक्त नौ दिनों के दौरान उपवास रखकर और देवी दुर्गा से उनके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करके इस त्योहार को मनाते हैं। कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर इस त्योहार को पूरा करते हैं, जबकि अन्य नवरात्रि के पहले दो या अंतिम दो दिनों के लिए उपवास रखते हैं। कुछ नियम हैं जिनका पालन इन व्रतों को करते समय करना चाहिए। आइए शारदीय नवरात्रि के दौरान उपवास के क्या करें और क्या न करें पर एक नजर डालते हैं।
नवरात्रि उपवास नियम: सभी क्या करें और क्या न करें
– तामसिक भोजन से दूर रहें और मांसाहारी भोजन या शराब का सेवन न करें।
– नवरात्रि उत्सव के दौरान अपने बाल कटवाएं या मुंडवाएं नहीं।
– व्रत के दौरान गेहूं और चावल खाने से बचें और पूरी, खीर, पुलाव, खिचड़ी, ढोकला, और कई तरह के व्यंजन तैयार करने के लिए कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, ऐमारैंथ का आटा, बाजरा / बाजरा और साबूदाना जैसे विकल्पों का उपयोग करें।
– नवरात्रि के दौरान व्यंजन तैयार करने के लिए नियमित टेबल नमक के बजाय सेंधा नमक (सेंधा नमक) का उपयोग करें।
– नवरात्रि के दौरान भोजन तैयार करने के लिए बीज आधारित तेल या रिफाइंड तेल का प्रयोग न करें। इसके बजाय, शुद्ध घी या मूंगफली का तेल लें।
– यह सर्वविदित है कि नवरात्रि के दौरान व्यंजन बनाने में लहसुन और प्याज से सख्ती से परहेज किया जाता है। फलियां, चावल का आटा, मैदा, कॉर्नफ्लोर, दाल और सूजी जैसी चीजों को भी छोड़ देना चाहिए।
– स्वच्छ और स्वच्छ रहना नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। अपना दिन शुरू करने से पहले रोजाना स्नान करना चाहिए, प्रसाद तैयार करना चाहिए और देवता को भोजन देना चाहिए और अपने घर और आसपास को साफ रखना चाहिए।
– नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना करना महत्वपूर्ण है। यह त्योहार के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है और इसे प्रतिपदा के प्रचलित होने पर किया जाना चाहिए।
– देवी दुर्गा से प्रार्थना करने के लिए दुर्गा कला, श्लोक और मंत्रों का जाप करना न भूलें, और हर दिन देवता के सामने एक दीया रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त, नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओ को भोजन कराया जाता है और उनकी पूजा की जाती है क्योंकि उन्हें नवदुर्गा माना जाता है।

मध्य प्रदेश के कारोबारी विनोद अग्रवाल सबसे अमीर व्यक्ति

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। शीर्ष अमीरों में श्ाहर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सामने आए हैं। वित्तीय सेवाएं देने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक आइआइएफएल हुरून ने एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 1037 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल देश में 279 वें स्थान पर हैं। पिछले वर्ष वे सूची में 494 वें स्थान पर थे।
इस बार 215 पायदान की बढ़त मिली है। विनोद अग्रवाल की अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड का नेटवर्थ छह हजार करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष यह चार हजार करोड़ था। एक साल में कंपनी की नेटवर्थ दो हजार करोड़ रुपये बढ़ी है। कंपनी का टर्नओवर 11 हजार करोड़ रुपये है। 2022 में विनोद अग्रवाल ने 243 करोड़ का आयकर और 625 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा किया है।
विनोद अग्रवाल फाउंडेशन ने 2022 में 25 करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनी के स्तर पर अग्रवाल कोल कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और व्यक्तिगत तौर पर विनोद अग्रवाल प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। इनके साथ ही इंदौर के राजरतन ग्लोबल वायर के एमडी सुनील चौरड़िया 389वें पर रहे हैं। लिस्ट में पहली बार शहर की यूनिकार्न कंपनी ईकेआइ एनर्जी सर्विसेस को भी जगह मिली है। कंपनी के संचालक मनीष डबकारा 459वें स्थान पर हैं। भोपाल की दिलीप बिल्डकान कंपनी के दिलीप सूर्यवंशी 681 और दिलीप बिल्डकान के ही देवेंद्र जैन 950वें पायदान पर हैं।

दुनिया के सामने फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ की

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने यूएनजीए में अपने भाषण में दुनिया के नेताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही थे जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि यह युद्ध करने का वक्त नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यूएनजीए के 77वें सत्र की आम बहस में अपने संबोधन में आगे कहा, ‘नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री सही थे जब उन्होंने कहा कि समय युद्ध का नहीं है। यह पश्चिम के खिलाफ या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का समय नहीं है। यह हमारे समान अन्य देशों के सामने आने वाली चुनौतियों से मिलकर निपटने का समय है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन बातों को दोहराते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘यही कारण है कि उत्तर और दक्षिण के बीच संबंधों का एक नया सिलसिला शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है। यह संबंध या यह रिश्ता ऐसा है जिसका मुख्य उद्देश्य भोजन, जैव विविधता, शिक्षा के लिए सम्मानजनक काम करना है। अब समय संकीर्ण होकर सोचने का नहीं बल्कि सभी के हितों का ध्यान रखते हुए आपसी मेल-मिलाप के लिए विशिष्ट माहौल बनाने का है।’

एशिया कप महिला टी-20 का शेड्यूल जारी

एशियाई क्रिकेट परिषद ने 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले महिला टी20 एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले महीने से बांग्लादेश के सिलहट में शुरू होने वाले महिला टी 20 एशिया कप में भारत 7 अक्टूबर को प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। 15 दिवसीय टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा लेंगी।
1 अक्टूबर को टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, थाईलैंड और मलेशिया हैं। तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से अफगानिस्तान में महिला टीम नहीं है।
भारत ने पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। वे पाकिस्तान से भिड़ने से पहले लगातार दिनों में मलेशिया (3 अक्टूबर) और यूएई (4 अक्टूबर) से खेलेंगे। भारत 8 अक्टूबर को मेजबान बांग्लादेश से खेलेगा और 10 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ राउंड रॉबिन खेल है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 11 या 13 अक्टूबर को संभावित सेमीफाइनल से पहले 10 दिनों में छह लीग मैच खेलेगी। फाइनल 15 अक्टूबर को होना है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...