“माँ तुझे प्रणाम योजना’’ में युवाओं को वाघा बॉर्डर की यात्रा के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने किया रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवा पंचायत में लिए गए सभी निर्णयों के क्रियान्वयन में राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। युवाओं को देश दर्शन पर भेजना युवा पंचायत का ही एक निर्णय था। प्रदेश के युवा भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण करें और उनमें साहस और देशभक्ति की भावना प्रबल हो इसी उद्देश्य से अनुभव यात्रा की जा रही है ।

मुख्यमंत्री चौहान “माँ तुझे प्रणाम योजना” में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भ्रमण के लिए रवाना हो रहे युवा प्रतिभागियों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण कर उनसे संवाद कर रहे थे। खेल और युवा कल्याण तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री सिंधिया तथा युवाओं के साथ नीम, हरसिंगार और मौलश्री के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। मातृ भाषा हमारे लिए उन्नति और गर्व का आधार है। यह गौरव का विषय है कि प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में आरंभ हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने युवाओं को जीवन में प्रगति और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और युवाओं को पर्यावरण-संरक्षण की गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लेने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री चौहान ने ”माँ तुझे प्रणाम योजना” में वाघा बॉर्डर जा रहे युवाओं के चौथे दल को राष्ट्रध्वज भेंट किया तथा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान योजना में अटारी, हुसैनीवाला, वाघा बॉर्डर होकर आ चुके युवा भी उपस्थित थे। युवाओं की ओर से आयुषी सिन्हा ने देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के भ्रमण का अवसर प्रदान करने के लिए आभार माना तथा अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए।

हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्यकारों को मुख्यमंत्री चौहान ने किया नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिंदी दिवस पर देश और प्रदेश के हिंदी साहित्यकारों को सम्मानस्वरूप नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, रामधारी सिंह दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त, महादेवी वर्मा, फणीश्वर नाथ रेणु, रामकुमार वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, भवानी प्रसाद मिश्र, बालकृष्ण शर्मा नवीन, माखनलाल चतुर्वेदी, गजानन माधव मुक्तिबोध, आचार्य नंददुलारे वाजपेई और माधव राव सप्रे के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने हिंदी भाषा को समृद्ध करने और उसके विस्तार में इन साहित्य सेवियों के योगदान का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार “हिंदी भाषा” भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। हिंदी हृदय के भावों को अभिव्यक्ति देकर विचारों के पुष्प को महकाने और ह्रदय को जोड़ने वाली अद्वितीय भाषा है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार में अपना श्रेष्ठतम योगदान देने का आहवान किया।

बीजेपी का पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नबान्न अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। कोलकाता में राज्य सरकार के ख़िलाफ़ भाजपा के ‘नबान्न चलो’ अभियान में हिस्सा ले रहे राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी समेत कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है, जिसमें भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी का मुद्दा उठाया जा रहा है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं।

भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थ, फिर भी ये रैली निकाली गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कई जगहों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं कुछ जगहों से पुलििस के बल प्रयोग की खबरें भी सामने आई हैं। । भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी कैडर की तरह बर्ताव कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा नेता और विधायक शुभेंदु अधिकारी के अलावा राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया है।

पितृपक्ष में अगर न कर पाएं श्राद्ध, तो अमावस्या के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं

हिंदू धर्म में पितरों की मुक्ति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पितृपक्ष को उत्तम माना गया है। माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों के लिए किए जाने वाले श्राद्ध और पिंडदान से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही उन्हें इस पूजन कार्य से मुक्ति भी मिलती है। माना जाता है कि जब तक इंसान पितृ ऋण से मुक्त नहीं हो जाता है तब तक उसे ईश्वर की कृपा प्राप्त नहीं होती है। इसलिए अक्सर लोग पितृ पक्ष आने पर अपने घर के दिवंगत लोगों के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि करते हैं। लेकिन यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश अपने पितरों का विधि विधान से श्राद्ध न कर पाएं तो उसे उनकी नाराजगी का डर सताने लगता है। जब परंपरागत तरीके से पितरों का श्राद्ध न कर पाएं तो उन्हें मनाने और प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए।

ब्राह्मण को भोजन कराएं

यदि आप किसी कारणवश पितृपक्ष के दौरान तिथि विशेष पर अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण या फिर पिंडदान नहीं कर पा रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। पितृपक्ष के अंत में पड़ने वाली सर्व पितृ अमावस्या के दिन किसी योग्य ब्राह्मण को आदरपूर्वक अपने घर पर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन के बाद ब्राह्मण को अपनी क्षमता के अनुसार जो संभव हो वो दान करें। ऐसा करते समय भूलकर भी किए जाने वाले दान का अपमान न करें।

रिलीज हुआ गुडबाय का नया गाना

अमिताभ बच्चन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए हैं। वहीं वे अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय का इस समय प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका अमिताभ की बेटी के किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म से रश्मिका अपना बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में गुडबाय का ट्रेलर रिलीज किया गया था। यह ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था। अब फिल्म के मेकर्स ने इसका गाना जय काल महाकाल रिलीज किया है। बिग बी और रश्मिका की फिल्म गुडबाय का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

गुडबाय फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। जिसमें दो पीढ़ियों के विचारों के बीच टकराव दिखाया जाने वाला है। ट्रेलर में भी रश्मिका और फिल्म में उनके पिता बने अमिताभ के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है। इस फिल्म में काॅमेडी के साथ-साथ प्यार और इमोशन भी देखने को मिलेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए गुडबाय के इस खास गाने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें गाने को लेकर कई मैसेज ड्राॅप होते नजर आ रहे थे। अमिताभ ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि चारो तरफ गुंज रही है जयकाल महाकाल की धुन। आपने पूछा, हमने सुना जल्द ही आ रहा है। अब यह गाना रिलीज हो चुका है।

ट्विटर पर विराट कोहली ने छुआ 50M फॉलोअर्स का आंकड़ा

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया. पूर्व कप्‍तान के पास ट्विटर पर अब 50 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं. वो दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके पास इस माइक्रो-ब्‍लॉगिंग साइट पर 50 मिलियन फॉलोअर हैं. वो भारत में तीसरे सबसे ज्‍यादा ट्विटर फॉलोअर वाली शख्‍सियत हैं. पहले स्‍थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है. इसके बाद दूसरे स्‍थान पर पीएमओ इंडिया का आधिकारिक हैंडल है. इंस्‍टाग्राम की बात की जाए तो विराट कोहली भारत की सबसे ज्‍यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं. इस प्‍लेटफॉर्म पर विराट के पास 211 मिलियन फॉलोअर हैं

विराट कोहली ने हाल ही में एशिया कप 2022 के माध्‍यम से अपनी फॉर्म वापस पाई है. एशिया कप के दौरान विराट ने पांच मैचों में 92 की औसत से 276 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्‍ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी आए. सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट मोहम्‍मद रिजवान के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे, अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच के दौरान पूर्व कप्‍तान ने शतक भी जड़ा. अपने 71वें अंतरराष्‍ट्रीय शतक के लिए विराट को 1020 दिन लंबा इंतजार करना पड़ा

चयनकर्ताओं ने सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जिसमें विराट के अलावा जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल जैसे युवाओं को जगह दी गई है. सुनील गावस्‍कर ने इच्‍छा जताई है कि वर्ल्‍ड कप के दौरान विराट से ओपनिंग कराई जाए. अफगानिस्‍तान के खिलाफ शतक भी विराट ने ओपनिंग करते हुए ही लगाया था. उक्‍त मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था.

टीम मान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में टीम मान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ पीपल, सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। पौध-रोपण में दीपक रघुवंशी, अशोक रघुवंशी अंकित खरे और राहुल श्रीवास्तव सम्मिलित हुए। संस्था गरीब बेसहारा लोगों को कपड़े, भोजन आदि उपलब्ध कराने और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए लगातार सक्रिय रहती है। साथ ही पौध-रोपण के क्षेत्र में भी भोपाल के विभिन्न स्थानों पर गतिविधियाँ संचालित की हैं। संस्था का मानना है कि छोटी-छोटी सहायता कर लोगों का जीवन सरल बनाया जा सकता है।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पीपल को पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

मुख्यतमंत्री चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में समिति की बैठक में भाग लिया

मुख्यमंत्री चौहान ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के कक्ष में गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भाग लिया।

चार दिन की पुलिस रिमांड पर बिशप पीसी सिंह

जबलपुर। करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में फंसे द बोर्ड आफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से देश लौटते ही नागपुर एयरपोर्ट से ईओडब्ल्यू ने हिरासत में ले लिया है। आरोपित बिशप से ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। अब तक की जांच व पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पूर्व में जप्त नकदी, जेवर के अलावा बिशप पीसी सिंह के 10 सावधि जमा (एफडीआर) और मिले हैं, जिनमें 2 करोड़, 2 लाख, 95 हजार 190 रुपए जमा है। इसके अलावा उसके विभिन्न बैंकों में कुल 174 खातों का पता चला है, जिनमें से पीसी सिंह के स्वयं के नाम पर, उसके परिजनों एवं संस्थाओं के 128 बैंक खाते हैं। जबकि 46 खाते शैक्षणिक संस्थाओं के नाम पर हैं।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू ने बिशप पीसी सिंह की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी भी कर ली है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
ऐसे पकड़ा गया बिशप-
बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से देश वापस अपने पर पकड़ने के लिए ईओडब्ल्यू ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा के निर्देश पर एडीजी ईओडब्ल्यू मो.शाहिद अबसार ने सीआइएसएफ सहित अन्य एजेंसियों से समन्वय बनाया। आरोपित बिशप के देश लौटने की सूचना मिली। इसके बाद ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने एयरपोर्ट में तैनात सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को सतर्क किया। बिशप पीसी सिंह जर्मनी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से विमान में बैंगलुरु होते हुए नागपुर आया। ईओडब्ल्यू सहित तमाम एजेंसियां उस पर नजर रखे हुए थीं। जैसे ही वह नागपुर एयरपोर्ट पर विमान से उतरा, उसे सीआइएसएफ के सहयोग से हिरासत में ले लिया गया।

जिले में 469 लोगों की मलेरिया जांच की गई

शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है।

भोपाल जिले में 469 लोगों की रेपिड टेस्ट से मलेरिया की जाँच की गई। जिनमें भोपाल शहर में 252 और बैरसिया में 127 से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए नमूने लिए गए।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए 44 टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा 1540 घरों का सर्वे कर किया गया और 103 घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर 11 हजार से अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल 121 बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफांस डाल कर नष्ट किया गया।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...