अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 तक

अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 1 से 10 तक नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया National Scholarship Portal (NSP) पर उपलब्ध है। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत भारत में अध्ययन करने के लिये प्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के आवेदन हेतु विद्यार्थी को भारत सरकार की National Scholarship Portal (NSP) URL www.scholarships.gov.in पर जिसकी लिंक भारत सरकार की वेबसाईट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध है या मोबाईल एप- National Scholarship (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन भरना होगा।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे, ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। विद्यार्थी के आधार कार्ड में उल्लेखित नाम लिंग, जन्मतिथि के आधार डेमोग्राफिक सत्यापन को एनएसपी पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने के पश्चात् भरे गये पूर्ण आवेदन का एक प्रिन्टआउट अनिवार्य रूप से निकालकर अपने पास सुरक्षित रखा जाए।

आवेदन पत्र की प्रत्येक कण्डिकाओं की जानकारी पूर्ण नही देने एवं योजना में दिए गए निर्देशानुसार आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर छात्रवृत्ति की पात्रता नहीं होगी। प्रत्येक विद्यार्थी अपना एक ही आवेदन भरें, एक से अधिक बार आवेदन करने पर समस्त आवेदनों को निरस्त माना जायेगा। नवीनीकरण के विद्यार्थी जिन्हें वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि प्राप्त हुई है द्वारा नवीनीकरण का आवेदन भरते समय गत वर्ष 2021-22 में प्रदत एप्लीकेशन आई.डी. का उपयोग किया जाए।

कोरोना बचाव के लिए 48 लाख 23872 वैक्सीन के डोज लगाए गए

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल जिले में नागरिकों को सोमवार तक कोरोना बचाव के लिये वैक्सीन के 48 लाख 23 हजार 872 डोज लगाये जा चुके हैं जिसमें 23 लाख 64 हजार 951 को पहला डोज और 21 लाख 77 हजार 939 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया गया है इसके साथ ही भोपाल जिले में 2 लाख 80 हजार 982 प्रिकॉशन डोज भी लगाये जा चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया कि भोपाल में 18 से 44 वर्ष तक के 28 लाख 97 हजार 613 नागरिकों को एवं 45 से 60 वर्ष के 8 लाख 99 हजार 775 नागरिकों को वैक्सीन लगाये गये हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 लाख 22 हजार 690 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई हैं।

भोपाल जिले में 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कुल 2 लाख 74 हजार 273 नागरिकों को वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं। वैक्सीनेशन का काम शासकीय अस्पताल में जारी है और जिला शासकीय अस्पताल में भी वैक्सीन किया जा रहा है।

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का श्रमिकों से लाभ लेने की अपील

पंजीकृत निर्माण श्रमिक अथवा उनके परिवार के सदस्य खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाएं। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के नियमों के अनुसार पंजीकृत निर्माण श्रमिक अथवा उनके परिवार के सदस्य को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर 10 हजार रूपए, संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर 25 हजार रूपए तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती है।

योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिक अथवा उनके परिजन ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत में संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों से कहा है कि वे खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उक्त योजना का लाभ प्राप्त करें।

शाहिद कपूर मीरा राजपूत की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचे

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की दीवा वाइफ मीरा राजपूत के बर्थडे पर पिछले दिनों मुंबई में शानदार पार्टी रखी गई। इस पार्टी में शाहिद के पैरंट्स पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के अलावा सौतेले भाई ईशान खट्टर और इंडस्ट्री के दोस्त शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर और कुणाल खेमू जैसे सिलेब्स भी शामिल थे। पिछले 7 सितंबर को हुई इस पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। मीरा राजपूत 28 साल की हो चुकी हैं। अब शाहिद ने इस पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मीरा और दोस्तों के साथ जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।
दोस्तों संग जमकर नाचे शाहिद और मीरा
शाहिद के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके डांस के बीच में पार्टी छोड़कर ईशान खट्टर और कुणाल खेमू भी शामिल हो जाते हैं। वीडियो में शाहिद और मीरा दोस्तों के साथ फिल्म ‘शोले’ के गाने ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’ पर नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शाहिद के फैन्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।

भगवान विश्वकर्मा जयंती इस दिन मनाई जाएगी

भगवान विश्वकर्मा जयंती इस वर्ष 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इस त्योहार को विश्वकर्मा पूजा भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार वास्तुशिल्प के रचनाकार का जन्म इसी दिन हुआ था। विश्वकर्मा जयंती पर भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। प्रभु विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर है। उन्होंने देवी-देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्र से लेकर भव्य भवन का निर्माण किया था। मान्यताओं के अनुसार विश्वकर्मा ने इंद्रलोक, द्वारिका नगरी, स्वर्गलोक, हस्तिनापुर, लंका, पुष्पक विमान, विष्णु चक्र, त्रिशूल आदि का निर्माण किया है। विश्वकर्मा दिवस 2022 में एक अवकाश है। यह पर्व मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में मनाया जाता है।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि
भगवान विश्वकर्मा की पूजा से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में जयंती के दिन इंजीनियर, शिल्पकार, बुनकर आदि को विधि-विधान से विश्वकर्मा जी की पूजा करनी चाहिए। सुबह जल्द उठकर स्नान कर औजारों, मशीन आदि की सफाई करें। फिर भगवान की प्रतिमा की पूजा करें और पुष्प, फल, प्रसाद अर्पित करना चाहिए। साथ ही मंत्र (ऊं विश्वकर्मणे नमः) का जप जरूर करना चाहिए। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है।
भगवान विश्वकर्मा जयंती का महत्व
विश्वकर्मा पूजा वाले दिन औजारों और मशीनों की पूजा करना चाहिए। वह भगवान विश्वकर्मा से निवेदन करना चाहिए कि हमारी मशीनें बिना किसी रुकावट के निरंतर चलती रहें। विश्वकर्मा जयंती विश्वकर्मा, एक हिंदू देवता, दिव्य वास्तुकार के लिए उत्सव का दिन है। उन्हें स्वयंभू और दुनिया का निर्माता माना जाता है। उन्होंने द्वारका के पवित्र शहर का निर्माण किया जहां कृष्ण ने शासन किया, पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ का महल, और देवताओं के लिए कई शानदार हथियारों का के निर्माता थे।

मंगलवार से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक की। इसमें पक्ष और विपक्ष ने सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया।
पांच दिवसीय सत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्योें ने एक हजार 516 प्रश्न पूछे हैं। जबकि, 18 स्थगन, 216 ध्यानाकर्षण और अशासकीय संकल्प की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। वित्त मंत्री 15 सितंबर को अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे।
वहीं, नगरीय विकास एवं आवास विभाग महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने, वाणिज्यिक कर विभाग भारतीय स्टांप ड्यूटी (मध्य प्रदेश संशोधन), वेट संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेगा।

नगरीय निकायों में एक हजार 930 एल्डरमैन नियुक्त होंगे

भोपाल। प्रदेश में 46 नगरीय निकायों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक नियुक्तियां का सिलसिला प्रारंभ होगा। सरकार नगरीय निकायों में एक हजार 930 एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर नगर निगम में 12-12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। यह संख्या अभी छह-छह है। इसमें वृद्धि के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग आज से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में नगर पालिक और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेगा।
प्रदेश के नगरीय निकायों में प्रशासनिक और नगर पालिक व नगर पालिका अधिनियम के जानकारों को एल्डरमैन के रूप में नियुक्त करने का प्रविधान है। आमतौर पर क्षेत्र के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन नियुक्त करने के लिए संगठन की ओर से नाम प्रस्तावित किए जाते हैं। परिषद के कार्यकाल तक इनका भी कार्यकाल रहता है। अभी नगर निगम में छह, नगर पालिका में चार और नगर परिषद में दो वरिष्ठ पार्षद मनोनीत किए जा सकते हैं।
भाजपा के बागियों को मिलेगा मौका
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बहुत सारे बागी प्रत्याशियों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था, ऐसे लोगों से नामांकन पत्र वापस लेने के लिए उन्हें एल्डरमैन बनाने का वादा किया गया था। यही वजह है कि हर निकाय में एल्डरमैन की संख्या बढ़ाकर दोगुनी की जा रही है। गौरतलब है कि कमल नाथ सरकार के दौरान भी एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया जोर-शोर से चली थी लेकिन कांग्रेस सरकार एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं कर पाई थी।

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऐलान

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय चयन समिति की सोमवार को हुई बैठक में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया। ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। इनके अलावा स्टैंडबाय खिलाड़ी में मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को शामिक किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 मुकाबलों के लिए भारत टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

हिंदुओं की याचिका ज्ञानवापी में पूजा के अधिकार की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्वीकार की

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी की अदालत ने हिंदू पक्ष की पांच महिलाओं द्वारा दायर मुकदमे की स्थिरता पर सवाल उठाने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया। सोमवार को जिला न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की बाहरी दीवार पर हिंदू देवताओं को प्रार्थना (दर्शन) करने की अनुमति मांगने वाले हिंदू याचिकाकर्ताओं की स्थिरता याचिका को बरकरार रखा। आदेश के अनुसार, हिंदू उपासकों द्वारा दायर याचिका के बारे में अंजुमन इस्लामिया समिति की आपत्ति को खारिज कर दिया गया है। इसके साथ ही परिसर की बाहरी दीवार पर मां श्रृंगार गौरी के दर्शन की अनुमति मांगने वाली पांच उपासकों की याचिका पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी सुनवाई पूरी, फैसला रिजर्व
ज्ञानवापी केस से जुड़े मामलों के लिए सोमवार का दिन अहम है। निचली अदालत ने जहां ज्ञानवापी केस को सुनवाई योग्य पाया, वहीं ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई। हालांकि यहां कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। यहां सर्वे को लेकर 5 याचिकाएं दायर हुई हैं। हिंदू पक्ष की याचिकाओं में मांग की गई है कि मस्जिद के अंदर पूरा सर्वे हो, वहीं मुस्लिम पक्ष इसके खिलाफ है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 5 में से 3 याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। हिंदू पक्ष की मांग है कि मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद में दीवार बनाक रखी है। इसकी ईंटों की जांच की जाए और पता लगाया जाए कि इसका निर्माण कब हुआ है।

गरीबों के कल्याण के लिए सुविधाएँ देना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धरती पर उपलब्ध संसाधनों पर सभी का अधिकार है। गरीबों के कल्याण के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए गरीबों के हित में अनेक योजनाएँ चला रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने आहार अनुदान योजना में पोषण भत्ते के रूप में विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया, बैगा और भारिया के 2 लाख 33 हजार 570 परिवार की महिला मुखियाओं के खातों में 23 करोड़ 35 लाख 70 हजार रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित कर संबोधित कर रहे थे। इन महिलाओं के व्यक्तिगत खातों में सितम्बर माह की एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। जनजातीय कल्याण कार्य मंत्री सु मीना सिंह वर्चुअली शामिल हुईं। विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया, बैगा और भारिया की बहनों का स्वास्थ्य ठीक रखने और पोषण के लिए आहार अनुदान योजना वर्ष 2017 से प्रारंभ की गई। तब से राज्य सरकार द्वारा प्रति माह पोषण आहार के लिए एक-एक हजार रूपये की राशि बहनों के खातों में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं बहनों का भाई हूँ और बेटियों का मामा हूँ, इसलिए आपका पूरा ध्यान रखना मेरा कर्त्तव्य है। गरीब परिवार के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, राशन, आवास और स्वास्थ्य के लिए भरपूर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जनजाति वर्ग के 260 बच्चों ने पास की जेईई, नीट और क्लेट की परीक्षा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनजाति वर्ग के 260 बच्चे जेईई, नीट और क्लेट की परिक्षा में सफल हुए हैं। ये बच्चे पढ़-लिख कर निश्चित ही बड़े पदों पर पहुँचेंगे। इन बच्चों की सफलता के पीछे उनका परिश्रम और विभाग द्वारा दिया गया मार्गदर्शन प्रमुख है। सफल हुए विद्यार्थियों की फीस मामा भरवाएगा, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, साइकल, गणवेश, छात्रवृत्ति आदि की सुविधाएँ राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही हैं। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए भी भरपूर मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कौशल एवं सांस्कृतिक केंद्र खोलने का कार्य किया जा रहा है, जिससे बच्चों की प्रतिभा में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बीमार होने पर आयुष्मान भारत योजना में नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख तक रूपए तक का इलाज नि:शुल्क कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवास योजना में पट्टा देकर उन्हें भूमि का मालिक बनाया जा रहा है। सूदखोरों के विरूद्ध कानून बनाया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्योपुर जिले के कूनो पालपुर और कराहल आ रहे हैं। वे कराहल में स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद करेंगे। स्व-सहायता समूह बहनों की जिंदगी बदलने का माध्यम है। जो बहनें इन समूहों में शामिल नहीं हैं, वे समूह में शामिल होकर अपना जीवन सफल बनाएँ।
मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की बहनों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की नीलू भारती, डिण्डोरी जिले की जानकी बाई और गुना जिले की गीता बाई से बात की। मुख्यमंत्री चौहान ने पूछा कि पोषण आहार की एक-एक हजार रूपए की राशि उन्हें नियमित रूप से मिल रही है या नहीं। इस पर सभी बहनों ने कहा कि उन्हें यह राशि नियमित रूप से मिल रही है और बैंक से राशि निकालने में भी कोई पेरशानी भी नहीं होती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पोषण आहार की इस राशि से फल, सब्जी, दूध आदि खरीदें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री चौहान ने पूछा कि इसके अलावा और उन्हें किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस पर बहनों ने बताया कि उन्हें हर माह राशन भी बिना किसी परेशानी के मिल जाता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी अच्छी हो रही है और उन्हें कोई फीस भी नहीं देना पड़ती है। गुना जिले की गीता बाई ने कहा कि उन्हें अभी आवास नहीं मिला है। इस पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्हें आवास जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...