चीन में सोमवार को आये भीषण भूकंप में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में भारी बर्बादी का मंजर दिख रहा है। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में हुआ है। सिचुआन प्रांत में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचा दी। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि बड़ी बड़ी इमारतें भी इसके झटके झेल नहीं सके। इसकी वजह से यहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं, जिसके नीचे कई लोग दब गये। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी था और 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में केंद्रित था।
कितनी हुई तबाही
बीजिंग के समयानुसार भूकंप दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आया था। इससे सिचुआन प्रांत में जगह-जगह इमारतें धंस गईं और बिजली के खंभे टूटने से कई हजार घरों में बिजली गुल हो गई। राहत और बचाव के लिए करीब फायर ब्रिगेड की 1100 टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ 50 सदस्यीय आपातकालीन बचाव दल भी भी तैनाती कर दी गई है। राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।
चीन में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही
पोल्का डॉट साड़ी में माधुरी और ट्राइबल लुक में निया शर्मा हुईं स्पॉट
पैपराजी वायरल भयानी, बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में स्पॉट करते हैं, जिसमें सेलेब्स को उनके रफ टफ अंदाज के साथ हॉट एन्ड सेक्सी मोड में भी देखा जा सकता है। अपने ताजा क्लिक में पैपराजी ने फिल्म सिटी के अंदर, निया शर्मा को उनके अनोखे अंदाज में कैप्चर किया है। उलझी लटें, बिखरे बाल, फटे पुराने अजीब से कपड़े…जिस किसी ने भी टीवी की इस बेधड़क अदाकारा को देखा तो देखते ही दंग रह गया। लेकिन उनके इस हुलिए का पता चलने के बाद, फैंस की जान में जान आई।
निया शर्मा इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। जहां उन्हें हर हफ्ते अलग-अलग परफॉर्मेंस देकर खुद को बेस्ट साबित करना है। लिहाजा इस हफ्ते उन्होंने ट्राइबल डांस थीम को चुना है और निया ने ये लुक उसी के लिए अपनाया था। हालाँकि पैपराजी ने झलक दिखला जा के सेट से खूबसूरत माधुरी दीक्षित को भी स्पॉट किया है। उन्होंने अपने कू ऐप अकाउंट से माधुरी का एक दिलकश वीडियो शेयर किये है, और लिखा दिल #MadhuriDixit के लिए।
अखबारी कागज का खाद्य पदार्थों के लिए उपयोग नहीं करें – कलेक्टर लवानिया
भोपाल : कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने पुन: अपील की है कि भोपाल में ईट राइट चैलेंज के अंतर्गत इस बार यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति खाने की सामग्री को अखबार के पेपर में रखकर न ही देगा और न ही लेगा। इसके साथ-साथ यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जब हम कोई खाने की सामग्री ले या दे तो फूड ग्रेड मटेरियल में ही ले। अखबारी पेपर में सामग्री देते हुए यदि कोई पाया गया तो उसके विरूद्ध कार्यवाई भी की जाएगी।
सभी नागरिकों और दुकान मालिकों से अपील की गई है कि अखबारी कागज में किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री न तो ले और न ही किसी को खाने की सामग्री दी जाए जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़े। इसके साथ ही खाने की सामग्री के लिए पत्तों से निर्मित दोने, बटर पेपर या अन्य सामग्री का उपयोग किया जाए।
भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवाचार शुरू किया है इससे शहर के सभी इलाकों में दुकान मालिकों को बताया जा रहा है जिससे इस अभियान को सफल बनाया जाए। आम जनता की सहभागिता से इस अभियान से प्रदेश के साथ देश में भोपाल निवासियों का नाम होगा।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लिए सर्वे दल गठित
भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान योजनाओं को घर- घर पहुँचाने के लिए सर्वे दलों का गठन किया गया है । उन्होंने जिले के शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्र में हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” में भारत सरकार और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल किया गया हैं। “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” के अंतर्गत गठित सर्वे दलों द्वारा वार्डवार, ग्राम पंचायतवार, सर्वे का कार्य पूर्ण किया जाएगा। गठित दल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का घर – घर किये गये सर्वे के आधार पर कैलेण्डरवार कैम्प में संकलित आवेदन पत्रों को तैयार कर संबंधित विभाग के कर्मचारी पात्र हितग्राहियों को कैम्प में आमंत्रित कर लाभांवित करेंगे।
कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र के लिए गठित दल में आंगनवाडी कार्यकर्ता महिला बाल विकास, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण क्षेत्र के लिए गठित दल, पटवारी (राजस्व) सचिव ग्राम पंचायत, ग्राम रोजगार सहायक को शामिल किया गया है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ वार्ड प्रभारी, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी (राजस्व), सचिव ग्राम पंचायत आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य तथा ग्राम रोजगार सहायक के आदेश संबंधित क्षेत्रानुसार पृथक पृथक अपने स्तर से निकालेगें। विकासखण्ड फंदा और बैरसिया स्तर पर एक एक नोडल अधिकारी उक्त कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त कर कलेक्टर को अवगत करायेंगे ।
नीम, सप्तपर्णी और कचनार के मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। समिति, समाज कल्याण के कार्यों के साथ स्वच्छता और वृक्षा-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। पौधरोपण में समिति के सर्वश्री भानु प्रताप, मनीष कोली, भगवती घिरमोरे, रवि परमार, भव्य सक्सेना, लकी चौबे, आशुतोष पाठक, और गुणदीप सिंह देओल सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ इटारसी के उमेश चंद्र वर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस के अवसर पर पौधा लगाया। उनकी पत्नी राजकुमारी वर्मा तथा पुत्र निलेश वर्मा साथ थे।
पन्ना में पवई विधायक के शोकाकुल परिवार को मुख्यमंत्री चौहान ने सांत्वना दी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अल्प प्रवास पर पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद सिंह लोधी के गृह ग्राम रैया सांटा पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक लोधी के पुत्र के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक लोधी के पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह लोधी का विगत 30 अगस्त को बीमारी के चलते निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत महेन्द्र प्रताप सिंह लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने एवं परिजन को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वन मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, राम बिहारी चौरसिया सहित जन-प्रतिनिधि, उप पुलिस महानिरीक्षक विवेकराज सिंह, कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सुनीता गुड्डू भदोरिया नगर निगम जोन 18 की अध्यक्ष बनी
भोपाल, कोलार क्षेत्र में आने वाले नगर निगम भोपाल के जोन 18 और 19 के अध्यक्ष का चयन आज सर्वसम्मति से कर लिया गया है जिसमें जोन क्र. 18 (वार्ड 80, 82, 83 ) के लिए श्रीमती गुड्डू भदौरिया और जोन क्र.19 (वार्ड 81, 84, 85) के लिए रूमा वीरेन्द्र राजपूत को अध्यक्ष बनाया गया है।
सीआई स्क्वायर पर भव्य नवरात्र उत्सव के लिए भूमिपूजन
भोपाल, कोलार के विनित कुंज मार्ग में सीआई स्क्वायर पर युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति विनीत कुंज कोलार द्वारा नवरात्र उत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन हुज़ूर के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष वरुण पंडित प्रजापति ने बताया गया कि समिति पिछले 23 वर्षों से लगातार उत्सव माना जा रहा है। इस बार माता रानी की मूर्ति विदिशा से लाई जा रही है, मूर्ति में तिरुपति बालाजी की झलक दिखेगी। कार्यक्रम में समिति के संगठन प्रमुख अनुराग पाठक, उपाध्यक्ष सुमन जाट, योगेश गुप्ता, शारद मालवीय, ओम प्रकाश, नवनीत, राजेश, आशुतोष, अविनाश, सोनू खरे, सुनील, अनिल, नितिन कुशवाह, अंकेश सेन, ललित,रुद्रेश, सनी तोमर, कृष्णा, वेदांत, एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एवम सभी रहवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कल्पना चावला गार्डन में विराजेगी मां वैष्णव देवी
भोपाल, कोलार रोड के सर्वधर्म क्षेत्र में माँ वैष्णव देवी की झांकी के लिए कल्पना चावला गार्डन भूमिपूजन किया गया। मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया की हम 12वें वर्ष लगातार माँ की झांकी सजाने जा रहे है, नवरात्र में समिति द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, जागरण, महाआरती और भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

राहुल राठौड़ ने आरोप लगाया है राजनीतिक भेदभाव के कारण गार्डन में बच्चों के लिए लगे झूले जो कि हमारी सरकार में मंत्री जयवर्द्धन सिंह के सहयोग से लगवाये गये थे। प्रशासन की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण रखरखाव के अभाव में टूट गए है।
सोसायटी पर भी बिल्डरों से जुड़े दबंग नेताओं जा कब्जा रहा है जिस कारण बच्चों के लिए बना गार्डन जर्जर अवस्था में है।
भूमिपूजन में राजपूत समाज के महासचिव आदरणीय दीपक चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा, मंदाकिनी समिति के अध्यक्ष शेखर दुबे, वरिष्ठ सलाहकार कौशल त्यागी, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अवनीश बुंदेला, बाल कांग्रेस मध्यप्रदेश के समन्वयक विक्रम सिंह चौहान, किसान कांग्रेस के महामंत्री नितिन राजोरिया, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मिश्रा, ज्योतिषाचार्य आशीष दुबे, महेंद्र सिंह परमार, वरिष्ठ महिला नेत्री रश्मि मनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण खुरपिया, बृजलाल साहू, सक्षम सिंह राजपूत, सुबोध अग्रवाल, भगवान रजक,,घनश्याम तायड़े , भगवान सिंह राजपूत, मयंक सराठे, सचिन कटारे, हर्ष रजक, दिलीप कटारे आदि मौजूद थे
नवरात्र में माँ वैष्णव देवी की सबसे बड़ी झांकी स्थापना के लिए भूमिपूजन
भोपाल, राजधानी के सबसे बड़े उपनगर कोलार रोड क्षेत्र में माँ वैष्णव देवी की झांकी के लिए 7 सितंबर, बुधवार को कल्पना चावला गार्डन, सर्वधर्म में भूमिपूजन किया जायेगा। मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया की हम 12वें वर्ष लगातार माँ की झांकी सजाने जा रहे है, नवरात्र में समिति द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, जागरण, महाआरती और भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।














