मध्य प्रदेश केबिनेट ने योग आयोग के गठन की अनुमति दी

भोपाल । मध्य प्रदेश में योग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योग आयोग के गठन करने के निर्णय को कैबिनेट ने मंगलवार को अनुमति दे दी। आयोग अपनी गतिविधि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से संचालित करेगा। इसमें पांच अशासकीय सदस्य होंगे और इसका कार्यकाल पांच वर्ष रहेगा। बैठक में इसके अलावा खनिज राजस्व वसूली के लिए ब्याज माफी देने संबंधी समाधान योजना को स्वीकृति दी गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग ने योग आयोग के गठन के निर्णय का प्रस्ताव अनुसमर्थन के लिए प्रस्तुत किया था। आयोग में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, खेल एवं युवा कल्याण, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव शासकीय सदस्य होंगे। बैठक में 60 करोड़ रुपये के बकाया खनिज राजस्व की वसूली के लिए ब्याज माफ करने की समाधान योजना को मंजूरी दी गई। इसमें संपूर्ण ब्याज को माफ किया जाएगा। यह लगभग 150 करोड़ रुपये हो गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि बैठक में इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमति दी गई है
मध्य प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संशोधन विधेयक होगा प्रस्तुत
बैठक में प्रेस्टीज विश्वविद्यालय इंदौर, टाइम विश्वविद्यालय भोपाल, डा.प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय शिवपुरी, एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर, अमलतास विश्वविद्यालय देवास, आर्यावर्त विश्वविद्यालय सीहोर और विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर की स्थापना के लिए मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक के प्रारूप को अनुमोदन दिया गया। यह प्रस्ताव विधानसभा के 13 सितंबर से प्रस्तावित मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

शुक्र का गोचर गणेश चतुर्थी पर होगा

गणेश चतुर्थी पर्व इस साल 31 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसी दिन शुक्र ग्रह का भी राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 31 अगस्त को ही शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के मुताबिक सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और वह पहले से ही सिंह राशि में मौजूद है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, सौंदर्य, प्रेम का कारक है, वहीं दूसरी ओर सूर्य को सफलता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर सूर्य और शुक्र ग्रह की युति के कारण सभी 12 राशियां प्रभावित होगी, लेकिन 4 राशि वाले जातकों का विशेष फायदा होगा।
मेष राशि
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। जीवन में कई समस्याओं का समाधान करेगा। व्यापार व नौकरी में प्रमोशन होने से आय में वृद्धि होगी। अतिरिक्त आय का निवेश करना फायदेमंद होगा।
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी भी है। वृषभ राशि वालों को इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है। देवी लक्ष्मी की अपार कृपा बनी रहेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होने के साथ ही शुभ समाचार भी मिलेगा।
सिंह राशि
शुक्र ग्रह को गोचर सिंह में ही हो रहा है और इस कारण से सिंह राशि में ही शुक्र और सूर्य की युति लाभ दिला सकती है। सिंह राशि वालों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। करियर में उन्नति सुख देगी। स्वास्थ्य में भी सुधा होगा।
कुंभ राशि
शुक्र का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए काफी फायदे वाला होगा। प्यार, पैसा, सम्मान सब कुछ मिलेगा। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में बदलाव होने के आर्थिक लाभ हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर का समय
शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त, 2022 दिन बुधवार की शाम 04:09 बजे होगा। ज्योतिष के मुताबिक शुक्र ग्रह जल तत्व की राशि कर्क से अग्नि तत्व की राशि सिंह में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के लिए सिंह राशि शत्रु के समान है, ऐसे में स्थिति अधिक अनुकूल नहीं मानी जाती है, दरअसल शुक्र और सिंह राशि के बीच काफी समानताएं हैं, इसलिए यह स्थिति फलदायी हो सकती है।

केजरीवाल को अन्ना हजारे ने लिखी चिट्ठी, आदर्श विचारधारा भूले

समाजसेवक अन्ना हजारे ने दिल्ली में आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर सवाल उठाएं हैं और कहा है कि अरविंद केजरीवाल आदर्श विचारधारा भूल गए हैं। अन्ना हजारे ने अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल को शराब से जुड़ी समस्याएं और उससे संबंधित कुछ सुझाव भी दिए हैं। साथ ही पत्र में अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी कथनी और करनी में अंतर हैं। अन्ना हजारे ने लिखा- ”स्वराज’ नाम की इस किताब में आपने कितनी आदर्श बातें लिखी हैं. आदर्श विचारधारा।” उन्होंने लिखा- “जैसे शराब का नशा होता है, वैसे ही सत्ता का नशा होता है। आप भी ऐसे ही सत्ता के नशे में डूबे हुए हैं।
अरविंद केजरीवाल भूले आदर्श विचारधारा
अन्ना हजारे ने अपने लेटर में लिखा कि ‘राजनीति में जाने और मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसा लगता है कि आप आदर्श विचारधारा को पूरी तरह से भूल गए हैं। दिल्ली में आपकी सरकार ने जिस तरह की शराब नीति बनाई है, उससे शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया गया है और यह जनता के हित में नहीं है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है। अन्ना हजारे ने लिखा कि ‘दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को देखते हुए अब लगता है कि ऐतिहासिक आंदोलन की विफलता के बाद बनी ये पार्टी भी अन्य पार्टियों की राह पर चल निकली है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कारीगरों और शिल्पकारों को लघु उद्योग दिवस की हार्दिक बधाई दी

देश के कारीगरों, शिल्पकारों और लघु उद्यमियों को लघु उद्योग दिवस की हार्दिक बधाई। देश के आर्थिक विकास में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये उद्योग निरंतर बढ़ें, रोजगार के अवसर सृजित हों और इससे जुड़े लोगों के जीवन में खुशहाली आये।

“मुख्यमंत्री की बात पथ विक्रेताओं के साथ” मुख्यमंत्री निवास में हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पथ विक्रेताओं के कल्याण के लिए बहुउद्देशीय शिविर लगाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य नगरों में भी पथ विक्रताओं को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर “मुख्यमंत्री की बात पथ विक्रेताओं के साथ” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन से किया और पथ विक्रेताओं का स्वागत गुलाब की पँखुड़ियों की वर्षा कर किया। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज यहाँ जो स्ट्रीट वेंडर्स आए हैं उनमें से अधिकांश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें चाट का ठेला लगाने, सब्जी बेचने, गोबर के दीपक और मूर्तियाँ बनाने वाले, फल विक्रेता, चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले, सिलाई कार्य करने वाले, बैग और रजाई बनाने का कार्य करने वाले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने वाले, ठेले पर कपड़े बेचने वाले और मोची का कार्य करने वाले शामिल हैं। अनेक हितग्राहियों ने लिया गया ऋण चुका कर दोबारा दोगुना ऋण प्राप्त कर लिया है। यह इनके आत्म-निर्भर बनने की आकांक्षा का परिचायक है। राज्य सरकार स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्लोबल इंवेस्टर समिट इंदौर में 9 से 11 जनवरी 2023 को होगी: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए विकसित रोडमेप में निर्धारित सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन समय-सीमा निर्धारित कर सुनिश्चित करें। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 9 से 11 जनवरी 2023 को इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगी। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए विश्व के विभिन्न देशों में पदस्थ भारत के राजदूतों से सम्पर्क कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से विभिन्न देशों के निवेशकों को अवगत कराया जाए। साथ ही प्रदेश से विभिन्न देशों में भेजी जा सकने वाली सामग्री को भी प्रोत्साहित किया जाए। केन्द्र सरकार द्वारा भी विदेशों में प्रदेश की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग भी लिया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ‍मंत्रालय में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो सामग्री मध्यप्रदेश में उत्पादित हो रही है, उसकी प्रोसेसिंग प्रदेश में हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए। कृषि, उद्यानिकी उत्पादों और खनिज उत्पादों की प्रोसेसिंग की यूनिट लगाने और आवश्यक श्रेष्ठम प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। साथ ही आयात प्रतिस्थापन में देश, विदेश के साथ अन्य प्रदेश से आ रही सामग्री की एसेम्बलिंग के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रदेश में रक्षा उपकरणों के उद्योग की स्थापना के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से संबंधित जो गतिविधियाँ लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम में शामिल हैं, उनका क्रियान्वयन समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में प्रदेश को प्रमुख खाद्य तेल उत्पादक बनाने की कार्य-योजना, भोपाल और इंदौर में नए आईटी पार्क के विकास, फार्मा स्यूटिकल्स क्षेत्र के निर्यात पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चम्बल एक्सप्रेस-वे तथा नर्मदा एक्सप्रेस-वे की निकटता वाले क्षेत्रों की औद्योगिक क्षमता का आकलन कर उन क्षेत्रों में प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर विमर्श हुआ। साथ ही खाद्य प्र-संस्करण, कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक, परिधान और हॉर्डवेयर निर्माण जैसे श्रम सघन क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

स्कूल शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कम समय में प्रदेश में 274 सीएम राइज स्कूलों का संचालन और इनमें 2 लाख 40 हजार 818 विद्यार्थियों का नामांकन राज्य शासन की गौरवमयी उपलब्धि है। सीएम राइज स्कूल का वातावरण पालक और विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। इस आकर्षण को बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिये तैयार करना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को राज्य शासन, शिक्षक और पालक टीम भावना से लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के पालकों को प्रेरित करने के लिए वे स्वयं उन्हें पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और अवधारणाओं की समझ को बढ़ाना है। शालाओं में अधिक से अधिक नामांकन, विद्यार्थियों की नियमित और सतत उपस्थिति तथा गुणवत्ता में निरंतर सुधार का लक्ष्य तय कर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों का संचालन किया जाए।
सीएम राइज स्कूलों के संचालन के लिए प्राचार्य और उप प्राचार्यों के प्रशिक्षण के साथ चयनित शिक्षकों और स्कूल लीडर्स का प्रभावी प्रशिक्षण किया गया है। सीएम राइज स्कूल के सौंदर्यीकरण और कक्षाओं को रूचि कर बनाने के लिए प्ले थीम आधारित पेंटिंग्स की गई हैं। स्कूलों में विजन, मिशन और वैल्यू बोर्ड लगाए गए हैं। शालाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने प्रवेश उत्सव मनाए गए। सीएम राइज स्कूल में डिजिटल कक्षा, सुसज्जित पुस्तकालय, समृद्ध प्रयोगशालाएँ और उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल की अकादमिक संस्कृति को बदलने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ भी चलाई गई।

वार्ड 80 में टेढ़ा बिजली का खंबा बन सकता है दुर्घटना का कारण

कोलार रोड दशहरा मैदान वार्ड 80 एक हफ्ते से यह खंबा गिरने की अवस्था में है, खंबे से जुड़े तार मेन रोड के सामने डीपी से जुड़े है, इन खंबों के माध्यम से दशहरा मैदान में होने वाले प्रोग्राम में लाइट की सप्लाई होती है। सुबह-शाम लोग पार्क में टहलने के लिए नजदीक से गुजरते है। नजदीक ही एकेडमी संचालित है जिसमें आसपास के कई बच्चे सुबह-सुबह आते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कभी भी हवा के कारण यह खंबा गिर सकता है बारिश का समय है करंट फैलने से कोई यहां दुर्घटना संभावित है। तत्काल बिजली विभाग द्वारा इसकी मरम्मत कर इसको सीधा करना चाहिए।

इको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति बनाने प्रशिक्षण

भोपाल, Kolar Road Bhopal में उत्सवों की तैयारी जोरों पर है, उत्सवों की शुरुआत श्री गणेश उत्सव से होने जा रही है।

Jyoti verma

रविवार को गोल्डन वैली हाइट्स में समाज सेविका ज्योति वर्मा अध्यक्ष नित्यानंद द वेलफेयर सोसाइटी, उज्ज्वला राव, नेहा भगत, स्वाति शर्मा द्वारा मिट्टी की मूर्ति बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ज्योति वर्मा द्वारा बच्चों को मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

Eco friendly ganesh

समाजसेवी उज्ज्वला शर्मा ने बताया हम प्रतिवर्ष मिट्टी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण देते है। हमारा उद्देश्य मूर्ति निर्माण में आम तौर पर उपयोग होने वाले पीओपी, केमिकल कॉलर्स से पर्यावरण को होने वाले हानिकारक प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

शहनाज गिल की फिल्म का ऐलान

‘बिग बॉस’ के बाद शहनाज गिल कई म्यूजिक वीडियोज में दिखीं। अब उन्होंने बड़े पर्दे पर धमाका करने की पूरी तैयारी कर ली है। सलमान खान के साथ वह फिल्म कर रही हैं ये तो सभी को पता ही है। इस बीच उन्होंने अपने बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। शहनाज अपने प्रशंसकों को अगले साल दिवाली पर ये तोहफा देंगी यानी उनकी फिल्म दिवाली 2023 में रिलीज होगी। शहनाज की आने वाली फिल्म का नाम ‘100%‘ है। यह एक कॉमेडी फिल्म है।
शहनाज के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख होंगे। फिल्म में कॉमेडी के साथ रोमांस, म्यूजिक और एक्शन का तड़का होगा। शहनाज ने एक टीजर शेयर किया। वीडियो में लिखा आता है, ‘20% कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कन्फ्यूजन, 20% एक्शन, कुल मिलाकर हम 100 %।‘ फिल्म को साजिद खान निर्देशित करेंगे। 2018 में मीटू के आरोपों के बाद साजिद खान फिल्म मेकिंग में वापसी कर रहे हैं।
‘मनोरंजन की 100 प्रतिशत गारंटी‘
शहनाज ने टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रोलर कॉस्टर कॉमेडी पैक्ड जिसके साथ एक्शन, म्यूजिक और मसाला है। हम आपको गारंटी देते हैं, 100 प्रतिशत मनोरंजन होगा। 2023 की दिवाली बड़ी होने वाली है। क्या आप तैयार हैं?’ फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...