मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण 26 से 29 तक

भोपाल : एप्को द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 26 से 29 अगस्त तक 4 दिवसीय ग्रीन गणेश अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आमजन को मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागी स्व-निर्मित मूर्ति अपने घर ले जा सकेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागरिकों को स्थल पर ही मिट्टी उपलब्ध कराई जाएगी और मूर्तिकारों द्वारा गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राकृतिक रंगों से रंगी मिट्टी की यह घुलनशील मूर्तियाँ पूजा के बाद अपने घर पर ही विसर्जित की जा सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियाँ पर्यावरण के लिये हानिकारक होती हैं। यह मूर्तियाँ महीनों तक जल में घुलती नहीं है और इनमें मौजूद विषाक्त पदार्थ जलीय जंतुओं, वनस्पति और मनुष्यों के लिये हानिकारक होते हैं।

सेवानिवृत्त कैप्टन शदयालचंद को 51 हजार रूपए की सहायता

गुरूवार को भोपाल में निवासरत् वयोवृद्ध कैप्टन सेवानिवृत्त दयालचंद को उनके भरण पोषण के लिए कमाण्डर उदय सिंह, कार्यवाहक संचालक, सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया। कर्नल यशवंत कुमार सिंह शौर्य चक्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया ।

इस अवसर पर कर्नल सिंह ने बताया कि पुत्र के असामयिक निधन के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जुझ रहा है। कैप्टन सेवानिवृत्त दयाल ने भारतीय सेना में 1965 की लड़ाई में भाग लिया। गैर पेंशन भोगी होने के कारण उनके भरण-पोषण एवं जीवन यापन में अत्यधिक कठिनाईया आ रही थी इसी अभाव को कुछ हद तक पूर्ण करने के लिए एक छोटी सी राशि 51 हजार रूपये प्रदान की गई जिसे उन्होने स्वीकार किया।

इस अवसर पर उनकी पुत्री सोनिया भी कैप्टन सेवानिवृत्त वी.आर. दयालचंद के साथ उपस्थित थी ।

नेत्रदान पखवाड़ा- 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक मनाया जाएगा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि नेत्रदान जागरूकता के लिए 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियों एवं परामर्श सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा । साथ ही अशासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के सहयोग से नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समितियों व महिला आरोग्य समितियों की बैठक में अधिक से अधिक नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा ।

 

आंखे नहीं सिर्फ कॉर्निया निकाला जाता है नेत्रदान में

 

नेत्रदान कोई भी व्यक्ति कर सकता है। चश्मा लगाने वाले या कमदृष्टि वाले व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं। नेत्रदान के लिए मृत्यु के 6 घण्टे के भीतर कॉर्निया को निकाला जा सकता है। नेत्रदान में केवल कॉर्निया को निकाला जाता है। कॉर्निया आंखों का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। कॉर्निया के माध्यम से ही प्रकाश पुतली तक पहुंचता है। कॉर्निया को नुकसान पहुचने से अंधापन हो जाता है। नेत्रदान करने वाले की आंखों या चेहरे पर कोई विकृति नहीं आती है ।

 

कॉर्नियल ब्लाइण्डनेस से ग्रस्त हैं 68 लाख लोग

 

कॉर्निया का क्षतिग्रस्त होना, अंधत्व होने के प्रमुख कारणों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्वभर में 5 प्रतिशत आबादी कॉर्निया के क्षतिग्रस्त होने के कारण अंधेपन का शिकार होती है। भारत में लगभग 68 लाख लोगों की एक आंख में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस की समस्या है। इनमें से 10 लाख लोग दोनों आंखों में कॉर्निया होने के कारण अंधत्व का शिकार हैं। ऐसे लोगों को नेत्रदान के द्वारा रोशनी प्रदान की जा सकती है।

 

50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को समस्या अधिक

 

2019 में किये गए नेशनल ब्लाइण्डनेस एण्ड विजुअल इपयरमेण्ट सर्वे के अनुसार भारत में 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में अंधेपन का सबसे प्रमुख कारण कॉर्निया का क्षतिग्रस्तहोना है। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में अंधेपन का यह दूसरा सबसे बड़ा कारण है। नेत्र दान के माध्यम से ऐसे सभी लोगों के जीवन में रोशनी लायी जा सकती है।

नेत्रदान बेहद आसान

नेत्रदान करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। मृत व्यक्ति की कॉर्निया को मृत्यु के 6 घण्टे की भीतर निकाला जा सकता है। अस्पताल की टीम मृत व्यक्ति के पास जाकर कॉर्निया प्राप्त करती है। नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति एम्स, हमीदिया, जयप्रकाश हास्पिटल, सेवा सदन हॉस्पिटल में संपर्क कर सकते हैं। आई डोनर से उसकी सामान्य जानकारी प्राप्त करके आई डोनेशन फार्म भरा जाता है। डोनर की मृत्यु होने पर परिजन इन स्वास्थ्य संस्थाओं को सूचित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1800-11-4770 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम को राज्यपाल से मिलेंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर निर्वाचन आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल रमेश बैस को भेज दी है। वहीं राज्यपाल रमेश बैस भी रांची पहुंच गये हैं। थोड़ी देर में निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में क्या है, उसका खुलासा हो सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने सभी विधायकों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाया है। इस बीच राजभवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के बारे में जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हैं। तो इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि आग से तो हम हमेशा खेलते रहे हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आज अपराह्न 4:30 बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बरियातु स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य एवं सांसद विजय हांसदा संवाददाताओं को संबोधित करेंगे। झामुमो की ओर से यह जानकारी दी गयी है।

विवादित टिप्पणी मामले में हैदराबाद से निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया

पैगंबर मुहम्मद को लेकर विवादित वीडियो जारी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है। इससे पहले भारी प्रदर्शनों के बीच 23 अगस्त को टी राजा सिंह (T Raja Singh) को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कोर्ट से उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई थी। लेकिन इस बाद प्रदर्शन और तेज हो गए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी। इसे लेकर आज सुबह पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उनके आवास पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

मुख्यमंत्री चौहान एजुकेशन समिट 2022 में हुए वर्चुअली शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में 2022-23 के सत्र से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से आरंभ की जा रही है। जुलाई 2022 से प्रदेश के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.टेक पाठ्यक्रमों तथा 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में मातृभाषा हिन्दी में पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा में अध्ययन और अध्यापन पर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश में इस दिशा में प्रभावी पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक समाचार-पत्र समूह द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एजुकेशन समिट-2022 में निवास कार्यालय से वर्चुअली सम्मिलित होकर यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेहतर शिक्षण के लिए 5-सी क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, कोलेबरेशन, क्यूरोसिटी और कम्युनिकेशन को महत्वपूर्ण बताया है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में इन सभी पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई शिक्षा नीति का उपहार देकर दूरदर्शी पहल की है। नई नीति सच्चे अर्थों में ज्ञान, कौशल और संस्कार का त्रिवेणी संगम है। नई शिक्षा नीति में ज्ञान के महत्व को 5 रूपों में समाहित किया गया है। इसमें भारतीय ज्ञान और दर्शन परंपरा को पढ़ाई के माध्यम से नई पीढ़ियों को सौंपना, कॉन्सेप्ट की समझ आधारित शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा को नंबर गेम एवं गला काट प्रतियोगिता से मुक्त कर ग्रेडिंग तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में परिवर्तित करना शामिल हैं। साथ ही शोध और अनुसंधान को बढ़ावा तथा शिक्षा को बहुआयामी बनाना भी नई शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्य जारी है। भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कौशल शिक्षण के लिए ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है। प्रदेश में 10 संभागीय आई.टी.आई. को आदर्श आई.टी.आई. के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में नई स्टार्टअप नीति लागू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्मठता, देश-भक्ति और महिलाओं के प्रति सम्मान के भाव का समावेश आवश्यक है। स्कूल और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में महापुरूषों की जीवनी, अमर शहीदों की गाथाएँ और नैतिक शिक्षा का समावेश किया गया है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में कुल अध्ययनरत विद्यार्थियों का तीन प्रतिशत नेशनल कैडेट कोर में भाग लें। इसके लिए प्रदेश में कार्य आरंभ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी यह भी कोशिश है कि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी पैसों की कमी के कारण कुंठित न हो। मुख्यमंत्री चौहान ने “मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन” योजना और “मुख्यमंत्री छात्रगृह” योजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में शुरू हुए सीएम राइज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का सूत्रपात करेंगे।

विदिशा की बाढ़ प्रभावित बस्तियों में पहुँचे पीड़ितों की हर सम्भव की जाएगी मदद – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विदिशा के बाढ़ प्रभावित जतरापुरा की करीब 250 घरों की बस्ती में पहुँच कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री पहले नाव से और फिर घुटने तक पानी में पैदल चल कर बस्ती में पहुँचे।

जतरापुरा से लगी हुई राजीव गांधी आवास योजना की यह बस्ती बेतवा के बेक वाटर और एक स्थानीय नाले के कारण जलमग्न हो गई थी। मुख्यमंत्री चौहान को अपने बीच पाकर बस्ती के महिला, पुरूष और बच्चों में नई चेतना जाग्रत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने मन की बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को आश्वस्त किया कि चिंता की बात नहीं है, जल्दी ही सभी को हर संभव मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिंदगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता थी और अब जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, सभी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरूस्त किया जाएगा। “बच्चों का मामा कौन है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं” के नारे लगा रहे बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलार किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भोजन और अन्य सामग्री के पैकेट भी उपलब्ध कराए।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

पंजाब दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित किया। 660 करोड़ की लागत से बना होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर न्‍यू चंडीगढ़ में है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के मुल्लांपुर में ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अलावा श्रीआनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी स्टेज पर मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्र के विकास में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जरुरत पर बल दिया।

बिहार में विजय कुमार सिन्हा ने छोड़ा स्पीकर पद

बिहार में हाई वॉल्टेज ड्रामा हो रही है। नीतीश कुमार सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। इससे पहले प्रदेश में 24 स्थानों पर सीबीआई छापे मारे गए। नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव की पार्टी के 6 बड़े नेताओं पर कार्रवाई की गई। इसी गहमागहमी के बीच विधानसभा का सत्र शुरू हुआ। सभी की नजर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर थी, जिन्होंने पद छोड़ने से इन्कार कर दिया था। सदन की कार्यवायी शुरू होने पर सबसे पहले स्पीकर ने अपनी बात रखी और आखिरी में इस्तीफे का ऐलान कर दिया। अब नए स्पीकर का चुनाव होगा। तब तक नरेंद्र नारायण यादव कार्यवायी संचालित करेंगे।

विश्वास मत पेश करेगी नीतीश सरकार

विधानसभा में अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब दूसरा महत्वपूर्ण काम नीतीश कुमार की नई सरकार को विश्वास मत प्राप्त करने का होगा। सरकार सदन में विश्वास मत पेश करेगी। इसमें संदेह नहीं कि सरकार विश्वास मत प्राप्त करने में सफल होगी। सत्ता पक्ष के पास 164 सदस्यों का समर्थन है, जबकि विपक्ष के पास भाजपा के सिर्फ 76 सदस्य हैं। सदन की सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।

भादो माह में बंगाली पिंडदान को शुभ मानते हैं

मोक्षनगरी गया इस वक्त पिंडदानियों की भीड़ से गुलजार है। पिछले करीब सप्ताह विष्णुपद इलाके में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी हुई। भादो के कृष्ण पक्ष में पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए मुख्य रूप से बंगाल की पिंडदानियों की भीड़ उमड़ रही है। करीब 15 से 20 हजार लोग प्रतिदिन पिंडदान कर रहे हैं। बंगाल के तीर्थयात्रियों की भीड़ अगले चार दिन यानी 27 अगस्त भादो अमावस्या तक बनी रहेगी। पिंडदानियों की संख्या बढ़ने से गयापाल से लेकर विष्णुपद इलाके के दुकानदार भी खुश हैं।

सुबह विष्णुपद से लेकर देवघाट तक कर्मकांड करते दिख रहे हजारों तीर्थयात्री इस वक्त सुबह में विष्णुपद मंदिर से लेकर देवघाट का इलाका पिंडदानियों की भीड़ से पटा नजर आ रहा है। विष्णुपद मंदिर परिसर में अलग-अलग स्थानों पर बैठकर पिंडदानियों कर्मकांड कर रहे हैं। इसके अलावा हनुमान मंदिर, देवघाट, अक्षयवट में भी अच्छी संख्या में तीर्थयात्री कर्मकांड कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह भी विष्णुपद में बंगाल की लोग पिंडदान करते दिखे। इनमें अधिकतर मेदनीपुर जिले के। गर्भगृह में भी विष्णुचरण पर पिंड अर्पित करने सुबह से दोपहर तक भीड़ बनी रही।

गयापालों ने बताया कि प्रत्येक साल भादो माह के कृष्ण पक्ष में बंगाली पिंडदानियों भीड़ होती है। खासकर जन्माष्टमी के बाद। बंगाल के लिए पितृपक्ष के अलावा भादो के पहले पखवारे को भी पिंडदान के लिए उत्तम मानते हैं। यही कारण है कि इस वक्त गयाधाम में तीर्थयात्रियों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। तीन दिन यहां रहकर विष्णुपद, फल्गु, अक्षयवट, प्रेतशिला सहित अन्य वेदियों पर पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान कर रहे हैं। बताया कि करीब बीस हजार पिंडदानी प्रतिदिन कर्मकांड कर रहे हैं। बंगाली पिंडदानियों की भीड़ भादो अमावस्या तक बनी रहेगी।

 

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...