रामेश्वर भैया के लिए भारी बरसात में रक्षासूत्र लेकर पहुँची हजारों बहनें

कोलार, रविवार को भोपाल में भारी बारिश के बावजूद हुज़ूर विधानसभा में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव उतने ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के सभी वार्डो 80 से 85 में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया गया . वार्ड वार रक्षा बंधन समारोह में पधारी हज़ारो बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और विधायक शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया । विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों के पांव पखारे । रविवार को भोपाल में भारी बारिश के बीच हुज़ूर विधानसभा के मुखर्जी नगर कोलार में अलग अलग स्थानों पर आयोजित रक्षाबंधन में हज़ारो बहनों ने पहुंचकर विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा, बारिश होती रही परंतु भाई बहन के इस अटूट रिश्ते के सामने बारिश को अपने घुटने टेकने पड़े ।

मोदी जी द्वारा लाल किले से नारी सम्मान की अपील देश को नई दिशा देगा – रामेश्वर शर्मा

आज़ाद भारत मे लाल किले की प्राचीर से अनेक वादे दावे इस देश ने सुने परंतु 15 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से महिला सम्मान की जो अपील देश वासियों से की है वह अनुकरणीय, वंदनीय अभिनंदनीय है । कभी किसी ने नही सोचा था कि लाल किले की प्राचीर से महिला सम्मान की अपील कोई प्रधानमंत्री कर सकते है . श्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी की यह अपील केंद्र सरकार की महिलाओं के प्रति जवाबदारी, जिम्मेदारी और समर्पण भाव को स्पष्ट करने के लिए काफी है । श्री शर्मा ने कहा कि भारत की बेटी कंधे से कंधा मिलाकर देश की प्रगति, उन्नति में अपना अमूल्य योगदान दे रही है । अपनी प्रतिभा योग्यता आत्मबल की ताकत से जमीन से लेकर आसमान तक भारत की बेटियां झंडे गड़ा रही है । रक्षा बंधन कार्यक्रम में श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इस अपील को बार बार दोहराया उन्होंने उपस्थित नागरिक बन्धुओ से महिला सम्मान के प्रति समाज को जागरूक बनाने का संकल्प कराया । उन्होंने कहा कि मोदी जी की नारी सम्मान की यह अपील भारत की उन्नति और प्रगति के लिए नई दिशा प्रदान करेगा ।

जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता भी वास करते है – रामेश्वर शर्मा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने नर्मदापुरम रोड पर वार्ड 84 एवं 85 के संयुक्त रक्षा बंधन कार्यक्रम में उपस्थित हज़ारो बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मे बेटी हर रूप में पूजी जाती है । इतिहास गवाह है जहाँ बेटी का सम्मान होता है वहाँ देवता भी वास करते है । बेटी किसी की भी हो, वह बेटी मेरे हिंदुस्तान की है इस सोच को हमे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना होगा ।

“लाल किले से महिला सम्मान की अपील” पर हज़ारो बहनों ने पोस्ट कार्ड में लिखा धन्यवाद मोदी जी

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि हुज़ूर विधानसभा मे आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान बहनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्टी लिखकर लाल किले से महिला सम्मान की अपील पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रधानमंत्री जी की चिट्ठी में बहनों ने लिखा “लाल किले की प्राचीर से महिला सम्मान की अपील के लिए मैं आपका आभार प्रकट करती हूँ साथ ही बाबा श्री विश्वानाथ से माँ गंगा से आपके दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, जल जीवन मिशन ने भारत की करोड़ो महिलाओं का जीवन बदल कर रख दिया है ।

भोपाल जिले में कल 22अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे

भोपाल,  रविवार को दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों की 22 अगस्त को छुट्टी घोषित की है।

 

हिमाचल में आनंद शर्मा ने संचालन समिति अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के संचालन समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में आनंद शर्मा ने लिखा: ‘प्रमुख बैठकों में आमंत्रित नहीं किए जाने से उनके आत्म-सम्मान को ठेंस पहुंची है।’ बता दें, इससे पहले पार्टी आलाकमान ने बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल को पद से हटा दिया गया। नए कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। पवन काजल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा है।
इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ जारी जंग में असम पुलिस को बड़ी कायमाबी मिली है। पुलिस ने कहा कि अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े दो संदिग्धों को शनिवार को असम के गोलपारा जिले में गिरफ्तार किया गया। गोलपारा के पुलिस अधीक्षक वीवी राकेश रेड्डी ने कहा कि संदिग्धों ने कथित तौर पर पड़ोसी बांग्लादेश से आए जिहादियों को समर्थन और आश्रय दिया था।
नोएडा की पॉश कालोनी में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी सलाखों के पीछे है। श्रीकांत की हरकत पर जहां पूरे देश में गुस्सा है, वहीं अब त्यागी समाज बचाव में आगे आया है। इसके लिए रविवार को नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत हो रही है। त्यागी समाज के लोगों का आरोप है कि सांसद महेश शर्मा के कहने पर ही श्रीकांत की पत्नी व अन्य पर गुंडों की तरह कार्रवाई की जा रही है। वहीं ओमेक्स सोसाइटी की महिलाएं इस महापंचायत का विरोध कर रही हैं। पुलिस ने नोएडा और ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

मनीष सिसोदिया को लुकआउट सर्कुलर अभी जारी नहीं हुआ

दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की परेशानी बढ़ती जा रही है। मामले में सीबीआई की टीम तेजी से जांच कर रही है। इस बीच रविवार सुबह यह खबर तेजी से फैली कि मामले में Manish Sisodia समेत 13 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में यह कार्रवाई की गई है। खुद मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बयानबाजी शुरू कर दी। हालांकि सच्चाई यह है कि सीबीआई की ओर से अभी इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है। मीडिया में खबर आने के बाद सीबीआई ने कहा कि नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द जारी कर दिया जाएगा।
लुकआउट सर्कुलर जारी होने पर सिसोदिया का ट्वीट
‘आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?’
अरविंद केजरीवाल ने भी किया ट्वीट
अपने डिप्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए।उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज़ सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?’

विश्व यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर के 13 साल के युवराज ने दिलाया भारत को कांस्य पदक

जगदलपुर। बस्तर में खेल की रंगत बदल रही है। अलग अलग प्रभाग के खेलों में बच्चों का रुझान बढ़ रहा है। यहां पर क्रिकेट, हाकी, फुटबाल जैसे लोकप्रिय खेल को छोडकर एथेलेटिक्स, स्वीमिंग व बाक्सिंग जैसे खेल में भी बच्चे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक 13 साल का बच्चा युवराज सिंह, जिसने दस साल की उम्र में क्रिकेट की गेंद को छोड़कर बाक्सिंग में अपना भाग्य अजमाना चाहा। युवराज ने म्यूथाई बाक्सिंग का रास्ता चुना। तीन साल में ही इस बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी तमन्ना हर मां-बाप को होती है। पहले साल ही युवराज ने अपनी मेहनत के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई किया।
इसके बाद कोरोना के दौर में आनलाइन चैंपियन बना। अब जब उसे देश के लिए खेलने का मौका मिला तो बस्तर के इस हीरे ने भारत का नेतृत्व करते देश के लिए कास्य पदक हासिल किया। युवराज ने न केवल देश की बस्तर की भी पहचान को विदेश में एक नए खेल में दिलाया है। मलेशिया के क्वालालामपुर में नौ से 20 अगस्त तक होने वाली विश्व यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत के युवराज को उसबेकिस्तान के खिलाड़ी के हाथ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसने इंग्लैंड व ब्राजील के खिलाड़ियों को पटखनी दी। विश्व खिताब पर कजाकिस्तान का कब्जा रहा। अंडर-14 आयुवर्ग में 71 किलो से अधिक के वर्ग में युवराज ने अपना हुनर दिखाया। देश के लिए कांस्य पदक हासिल करने वाले इस होनहार बालक में स्वर्ण पदक जीतने की भूख साफ दिख रही है।

भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला गया। भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स के 42 और रयान बर्ल के 39 रनों की पारी के दम पर 161 रन बनाए। जवाब में 25.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम के तरफ से एक बार फिर नई ओपनिंग जोड़ी उतरी। केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की लेकिन जल्द ही राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें न्याउची ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दूसरे विकेट के रूप में धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तनाका चिवांगा ने इनोसेंट के हाथों कैच करवाया। भारत को तीसरा झटका जोंग्वे ने दिया। उन्होंने 6 रन के निजी स्कोर पर किशन को बोल्ड किया। एक छोर को थाम कर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 33 रन बनाने के बाद जोंग्वे की गेंद पर इवान को अपना कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली और रजा की गेंद पर आउट हुए।

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर किलकारियां गूंजी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन चुकी है। हाल ही में खबरें आई हैं कि सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही एक्ट्रेस के परिवार में खुशी का माहौल है। आनंद अहूजा और सोनम के घर आखिरकार किलकारियां गूंजेगी। बता दें कि ये खुशखबरी सोनम के परिवार ने फैंस के साथ शेयर की है। अब फैंस भी काफी खुश हैं और वे सोनम और आनंद को भर-भर कर बधाईयां दे रहे हैं। इस खबर की जानकारी नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है।
सोनम और आनंद ने शेयर की खुशखबरी
बता दें कि कुछ देर पहले ही सोनम और आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं कि वे पेरेंट्स बन चुके हैं। और वे उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया है। सोनम ने रील शेयर कर उसमें एक पोस्टर साझा किया है जिसमें यह लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने अपने खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत किया।सभी डॉक्टर, नर्स, दोस्त और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया जिन लोगों ने हमारा इस सफर में साथ दिया। हम जानते हैं कि अभी केवल शुरुआत हुई है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।
नीतू कपूर और अनिल ने शेयर की पोस्ट
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है कि सोनम मां बन चुकीं हैं। और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में एक नोट शेयर सोनम और आनंद को बधाई दी है। नीतू ने सोनम ने द्वारा शेयर किए गए पोस्टर को ही शेयर किया है और साथ में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को टैग किया है।

देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र 100 करोड़ में भोपाल में बनेगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (क्षेत्रीय एनसीडीसी) की स्थापना की जाएगी। शनिवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निवास स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय एनसीडीसी केंद्र के लिए भूमि आवंटन के सम्बंध में बैठक की गयी। इसके लिए भोपाल में 10 एकड़ भूमि चिन्हित की जा रही है। सारंग ने दावा किया कि यह एनसीडीसी का देश में पहला क्षेत्रीय केंद्र होगा।
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया गया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (PM – ABHIM) के अंतर्गत भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के भोपाल में नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना होगी। इस क्षेत्रीय केंद्र में आधुनिक स्तर की लैब होगी। जिसमें जिनोम सिक्वेंसिंग, उच्च स्तर की RTPCR जांच, HPLC जांच की सुविधा भी होगी। एनसीडीसी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना हेतु मध्यप्रदेश का चिकित्सा शिक्षा विभाग नोडल विभाग होगा और गांधी चिकित्सा महाविद्यालय का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग समन्वय का कार्य करेगा। सारंग ने बताया कि केंद्र के निर्माण कार्य, उच्च कोटि के उपकरण, फर्नीचर एवं मानव संसाधन आदि के लिए 100 करोड़ रुपए का अनुमानित व्यय किया जाएगा।
देश में पांच क्षेत्रीय संगठन बन रहे
PM – ABHIM के अंतर्गत देश के पांच राज्यों में एनसीडीसी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की जाना है। भारत सरकार द्वारा चिन्हित शहरों में भोपाल, गुवाहाटी, देहरादून, अहमदाबाद एवं बेंगलुरु है। जहां क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना होगी। मंत्री सारंग का दावा है कि सबसे पहले भोपाल में एनसीडीसी क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा।
यह होगा प्रदेश को फायदा
अनुसंधान और स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी। एनसीडीसी के क्षेत्रीय केंद्र में प्रदेश में होने वाली सभी बीमारियों की रोकथाम, उपचार एवं प्रोटोकॉल को निर्धारित करने हेतु नीति तैयार की जाएगी। एपिडेमिक इंटेलिजेंस सर्विसेस (EIS) की सेवाओं को इस केंद्र में प्रारंभ किया जाएगा। जिससे महामारी की प्राथमिक रोकथाम, आंकलन, पूर्व तैयारी हेतु अनुसंधान, स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य किया जाएगा।
क्षेत्रीय केंद्र इन संगठनों को करेगा समन्वय
एनसीडीसी का क्षेत्रीय केंद्र विश्व स्वास्थ्य संगठन, CDC, UNICEF, UNDP आदि स्वास्थ्य संबंधी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल को निर्धारित करने में महती भूमिका निभाएगी। एन्टी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस (AMR) के संबंध में नीति और विजिलेंस का कार्य भी यह केंद्र करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री, स्व.बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया

पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे मार्गदर्शक, स्व.बाबूलाल गौर जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की उन्नति व कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित था। प्रदेश विकास और कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए वे कर्मयोगी की भांति जीवनपर्यंत कार्य करते रहे। पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध शिक्षाविद दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया

काका कालेलकर के नाम से विख्यात, स्वतंत्रता सेनानी एवं सुप्रसिद्ध शिक्षाविद दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
मां भारती की सेवा व हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले राष्ट्र के सच्चे सपूत को युगों-युगों तक याद किया जायेगा ।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...