मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है, आपने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया है। न केवल यूपीएससी परीक्षा बल्कि नीट, आई.आई.टी, जेईई सहित अलग-अलग परीक्षा में प्रदेश के विद्यार्थियों का चयन हो रहा है। विद्यार्थी चयनित होने के बाद अपना दृष्टिकोण ऐसा रखें, जिससे प्रदेश और देश की जनता का भविष्य बन सकें और देश विकास के पथ पर आगे बढ़े। विद्यार्थी सफलता-असफलता की परवाह किये बगैर आगे बढ़ें। कोई कार्य ऐसा नहीं है, जो आप नहीं कर सकते, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने पर सफलता जरूर मिलती है। मुख्यमंत्री चौहान आज रवीन्द्र भवन में सफलता के सोपान सम्मान समारोह में यूपीएससी में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 38 अभ्यर्थियों का शॉल, श्रीफल और प्रतीक-चिन्ह प्रदान कर संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को प्रेरणा स्वरूप कहानी सुना कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़े, दुनिया देखती रह जाये, ऐसा कार्य कर दिखायें। अहंकार कभी न करें। जनता की सेवा के लिए हम तत्पर रहें। सामान्य परिवारों से आकर, आप आगे बढ़े, मुझे इस पर गर्व है। विनम्रता कभी न भूलें, सबको समान महत्व देकर कार्य करें। धैर्य कभी नहीं खोएँ और उत्साह से सदैव भरे रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आप अच्छे से प्रशिक्षण लेकर देश को और आगे बढ़ाने के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें। प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हों।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के सामने विभिन्न क्षेत्रों में जाने के अवसर हैं। चयनित अभ्यर्थी कृष्णपाल की माँ आँगनवाड़ी सहायिका हैं। ऐसी स्थिति में सफल होकर दिखा देना हम सबके लिए गर्व की बात है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि दुनिया में कोई ऐसा कार्य नहीं है, जो मनुष्य नहीं कर सके। मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बन जाता है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से स्कूल से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूँ, तो आप क्यों नहीं सफल हो सकते हैं। अपनी रूचि का विषय चुन कर पूरी क्षमता से तैयारी करें। समय का एक क्षण भी न गवायें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के बच्चे चमत्कार कर सकते हैं। उन्हें आवश्यक सुविधाएँ दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांधी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई अब हिन्दी में होगी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में कराई जायेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश से 700 चयनित विद्यार्थियों में से प्रदेश के 38 विद्यार्थियों का चयन हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि समग्र मध्यप्रदेश से यूपीएससी में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान प्रतिभाओं को देश एवं प्रदेश में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन लगातार मिलता रहेगा।
पूर्व आई.ई.एस. बी. सिंह ने कहा कि सही मायने में सफलता का पता सिविल सर्विस की परीक्षा में चयन होने पर चलता है। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए रास्ते खोले हैं। विद्यार्थी चयनित होकर हम सबके गौरव बन गए हैं। यूपीएससी में चयनित होने के लिए प्रोत्साहन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी सिविल सेवा में सफल नहीं होते हैं तो वे जीवन में अवश्य सफल होते हैं। उनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी
कार्यक्रम में यूपीएसएसी 2021 में चयनित कुमारी सोनाली सिंह परमार ने कहा कि उचित दिशा में उचित परिश्रम करें। निर्धारित पथ पर अडिग रहें। ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि अपना देखा सपना पूरा करने की कोशिश करें, चाहे मुश्किलें कितनी भी आ जाएं। कुमारी श्रद्धा गोमे ने कहा कि परीक्षा की तैयारी करने के पूर्व परीक्षा को समझना जरूरी है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। असफलता से घबरायें नहीं। टेक्नोलॉजी का नियंत्रित और सही दिशा में उपयोग करें। परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, यह जीवन नहीं है। कृष्णपाल राजपूत ने कहा कि कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझें। कठिन परिश्रम, साहस और धैर्य से तैयारी करें। कुमारी ट्विंकल जैन ने कहा कि विषय की समझ, समय प्रबंधन के साथ अपने आप को मेन्टली स्ट्रांग रखें। कोशिश करते रहें, हार नहीं होगी।
प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन में अपर मुख्य सचिव शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रदेश के 38 उम्मीदवारों का यूपीएसएसी में चयन हुआ है। जो यह बताता है कि मध्यप्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। आप सभी समाज के उत्थान में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभाओं का परचम पुस्तिका का विमोचन किया। इसके डिजिटल वर्जन का भी विमोचन हुआ। इसी के साथ ही सफलता के सोपान पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म में यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों ने अपने प्रेरक विचारों से अवगत कराया।
मध्यप्रदेश देश का दिल है, आपने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया : मुख्यमंत्री चौहान
कोलार रोड पर नहीं होगी बिजली कटौती
कोलार, नगर में विधुत विभाग द्वारा कटौती की सूचना जारी की गई थी, जिसे निरस्त कर दिया गया है। विभाग द्वारा समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया था। दिनांक 21/08/2022 को 5% supervision योजना अंतर्गत निर्माण कार्य हेतु 33/11 के.व्ही. बैरागढ़ चीचली उपकेंद्र से 11 केवी अंसल फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा जिसके कारण अंसल ग्रीन,डी मार्ट,जानकी रेसीडेंसी, गेंहुखेड़ा,फाइन एवेन्यू,तहसील कार्यालय,वंदना नगर,सेंट जोसेफ स्कूल,मधुवन हाइट एवम् आसपास का विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा । अब MPEB danish kunj से जानकारी दी है कि कटौती निरस्त कर दी गई है।
जानें कोलार के सबसे बड़े पूजन सामग्री प्रतिष्ठान को
Kolar Road Bhopal, त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है हर घर में परंपरागत तरीके से अनेकों देवी देवताओं की पूजा विभिन्न पूजन कार्य होते है, किसी भी तरह के पूजन कार्य के लिए पूजन-हवन सामग्री की आवश्यकता होती है। कोलार रोड के ललिता नगर स्थित अभि पूजन सामग्री शॉप चर्चित नाम है जहां एक स्थान पर ही हमें सभी तरह की पूजन सामग्री मिल जाती है।
पूजन-हवन सामग्री, भगवान के वस्त्र, विधि विधान के लिए पुस्तकें सभी एक स्थान पर उचित मूल्य पर उपलब्ध सम्पर्क : 9827319556, Nayapura market lalita Nagar Bhopal (Kolar Road)

जैसे अधिकतम पूजन कार्य में आवश्यक चीजें धूप बत्ती (अगरबत्ती), कपूर, केसर, चंदन, यज्ञोपवीत 5, कुंकु, चावल, अबीर, गुलाल, अभ्रक, हल्दी, आभूषण, नाड़ा, रुई, रोली, सिंदूर, सुपारी, पान के पत्ते, पुष्पमाला, कमलगट्टे-, तुलसीमाला, धनिया खड़ा, सप्तमृत्तिका, सप्तधान्य, कुशा व दूर्वा, पंच मेवा, गंगाजल, शहद (मधु), शकर, घृत (शुद्ध घी), दही, दूध, ऋतुफल, नैवेद्य या मिष्ठान्न , (पेड़ा, मालपुए इत्यादि), इलायची (छोटी), लौंग मौली, इत्र की शीशी, सिंहासन (चौकी, आसन), पंच पल्लव, (बड़, गूलर, पीपल, आम और पाकर के पत्ते), पंचामृत, तुलसी दल, केले के पत्ते , (यदि उपलब्ध हों तो खंभे सहित), औषधि, (जटामॉसी, शिलाजीत आदि), श्रीकृष्ण का पाना (अथवा मूर्ति) , गणेशजी की मूर्ति, अम्बिका की मूर्ति, श्रीकृष्ण को अर्पित करने हेतु वस्त्र, गणेशजी को अर्पित करने हेतु वस्त्र, अम्बिका को अर्पित करने हेतु वस्त्र, जल कलश (तांबे या मिट्टी का), सफेद कपड़ा (आधा मीटर), लाल कपड़ा (आधा मीटर), पंच रत्न (सामर्थ्य अनुसार), दीपक, बड़े दीपक के लिए तेल, बन्दनवार, ताम्बूल (लौंग लगा पान का बीड़ा), श्रीफल (नारियल), धान्य (चावल, गेहूँ), पुष्प (गुलाब एवं लाल कमल), एक नई थैली में हल्दी की गाँठ, खड़ा धनिया व दूर्वा आदि, अर्घ्य पात्र सहित अन्य सभी पात्र एवं अन्य सभी सामग्री जिसे पूजन, विधि विधान में उपयोग किया जाता है।
अभि पूजन सामग्री एवं वैवाहिक सामग्री भंडार सन 2001 से लगतार पूजन सामग्री उपलब्ध करने के कारण पूरे क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है।
शॉप पर घर व मंदिर के लिए देवी देवताओं की आकर्षक पोशाक उचित मूल्य पर उपलब्ध है, अभि पूजन सामग्री द्वारा ऑडर पर पूजन सामग्री घर पहुंच सेवा सम्पूर्ण भोपाल सहित देश भर के प्रमुख शहरों में उपलब्ध है। ऑर्डर मिलने पर निर्धारित समय मे ऑडर घर पंहुच जाता हैं।
पूजन-हवन सामग्री, भगवान के वस्त्र, विधि विधान के लिए पुस्तकें सभी एक स्थान पर उचित मूल्य पर उपलब्ध सम्पर्क : 9827319556, Nayapura market lalita Nagar Bhopal (Kolar Road)
प्रशांत गुरुदेव बने कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता
भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर द्वारा जारी सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलननाथ द्वारा प्रदेश के सभी 9 संभागों के लिए प्रवक्ताओं के नाम जारी हुए है। भोपाल से कोलार रोड निवासी प्रशांत गुरुदेव को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
2 किलो गजक, चिक्की खरीदने पर 200 ग्राम रेवड़ी फ्री
Kolar Business News
कोलार, त्यौहारों में आई कोलार नगर में ऑफरों की बहार क्षेत्र में स्वदिष्ट गजक के लिए जाना पहचाना नाम मुरैना गजक महाबली नगर लेकर आया है सुनहरा ऑफर वो भी 31 जनवरी तक के लिए। 2 किलो गजक, चिक्की खरीदने पर 200 ग्राम रेवड़ी फ्री। प्रतिष्ठान में उपलब्ध है गजक चिक्की, स्पेशल गुड़ गजक, पिस्ता गुड़ गजक, काजू गजक, गजक रोल, तिल पपड़ी, तिल बर्फी, तिल लड्डू, ड्रायफूट गजक, मद्रासी चिक्की, बटर चिक्की, राजगिरा पिनट चिक्की, बटर रोल चिक्की, राजगिरी पट्टी, मुरमुरा लड्डू।
प्रतिष्ठान में डेयरी प्रोडक्ट्स दूध, मावा, दही, पनीर, मक्खन, घी, क्रीम उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री बघेल नेजन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की पूजा कर “कृष्ण कुंज” का लोकार्पण किया
रायपुर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कृष्ण कुंज में कदम्ब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किए जा रहे हैं। तेलीबांधा में बनाए गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किए गए।
मुख्यमंत्री बघेल ने सभी कलेक्टरों को कृष्ण कुंज विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्देश दिया है। अब तक राज्य के 162 स्थलों को कृष्ण कुंज के लिए चिन्हांकित किया गया है। पौधारोपण की तैयारी भी बड़ी उत्साह के साथ की जा रही है।
यहां बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के व जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू, चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गूलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल व आंवला के पौधों का रोपण किया जाएगा। कृष्ण कुंज को विशिष्ट पहचान दिलाने व सभी निकायों में एकरूपता प्रदर्शित करने के लिए बाउंड्रीवाल गेट पर लोगो की डिजाइन एक समान तैयार की गई है।
भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी
ग्वालियर। ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई टिप्प्णी के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबी प्रीतम लोधी ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। शुक्रवार को प्रीतम लोधी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पास पहुंचे और मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ही उन्हाेंने अपना लिखित माफी नामा भी दिया।
यह लिखा माफी नामे में
माफी नामे में प्रीतम लोधी ने बताया कि आज मीडिया में ब्राह्मण समाज के बारे में जो मेरी बोली गई बातें अलग अलग टुकड़ों में जोड़कर दिखाई गई हैं, वो बातें मैंने बोली हैं। यह मेैं स्वीकार करता हूं। किंतु स्वयं ब्राह्मण समाज एवं सभी समाजों का आदर करता हूंं किंतु मुझसे अज्ञानतावश यह भूल हो गई तथा मेरे विरोधी पक्ष ने मेरे बयान के टुकड़े टुकड़े जोड़कर ऐसा बना दिया गया है कि उससे ब्राह्मण समाज को निश्चित रूप से ठेस लगी होगी।
मैं अत्याधिक शर्मिंदा हूं एवं अपने आप को अपराधी महसूस करता हूं। बहन उमा भारती जी को भी कुछ समय पहले ही प्रकरण जानकारी में आया है, उन्हेांने मुझे आज्ञा दी है कि मैं बिना किसी लाग लपेट के सीधे सीधे अपने गुरु तुल्य ब्राह्मण समाज से क्षमा याचना करू। मैं ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगता हूं।
हमारे देश में भारतीय परंपराओं एवं हिंदू संस्कारों को बनाए रखने का कार्य ब्राह्मण समाज ने अनेकों कष्ट उठाकर के भी किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बड़ा दिल दिखाकर मेरी गलती के लिए क्षमा कर देंगे।
सीबीआई का छापा मनीष सिसोदिया के घर
दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी टकराव के बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दिक्कतें बढ़ गई है। अवैध रोहिंग्या विदेशियों के मुद्दे पर दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति में मनीष सिसोदिया निशाने पर थे, लेकिन इस बीच शुक्रवार सुबह सीबीआई की एक टीम भी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पहुंच गई है। आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। सीबीआई ने जानकारी दी है कि देर रात राष्ट्रपति कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने छापा मारा है। वहीं मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे से आम आदमी पार्टी बौखला गई है और 11 बजे आप नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
दमन और दीव में भी छापे
राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा 7 राज्यों में करीब 21 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक आबकारी नीति में करीब 500 करोड़ रुपए के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। दमन व दीव में पूर्व एक्ससाइज कमिश्नर ए गोपी कृष्ण के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। अनियमितता के आरोप में पूर्व एक्ससाइज कमिश्नर ए. गोपी कृष्ण को एलजी ने सस्पेंड कर दिया था। आबकारी नीति में घोटाले की जांच उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तक भी पहुंची है और एफआईआर में उनका नाम भी दर्ज है।
कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया नमन
मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे की 100वीं जयंती पर पर उन्हें नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि- “जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन शिल्पी, निष्काम कर्मयोगी, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। राष्ट्रसेवा के उनके महान विचार हम सभी को सेवापथ पर निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राज्य सरकार भगवान श्री कृष्ण की नीति के अनुसार दुष्टों पर वज्र सी कठोर है: मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन आनंद, उल्लास और उत्साह का दिन है। भगवान श्रीकृष्ण ने यही संदेश दिया कि सज्जनों के लिए फूल से कोमल और दुष्टों पर वज्र से कठोर होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण की नीति अनुसार जो भी प्रदेश की शांति व्यवस्था और सौहार्द्र से खिलवाड़ करेगा, उसके लिए राज्य सरकार वज्र से कठोर होगी।
मुख्यमंत्री चौहान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अहीरपुरा बरखेड़ी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बाल गोपाल की पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। “नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के घोष के साथ श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रेम और भक्ति के साथ कर्म का संदेश दिया गया है। फल की चिंता किये बगैर सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद और कृपा सदैव हमारे देश पर बनी रहे और भारतवर्ष प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू के रूप में स्थापित हो। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कोठारी सहित नागरिक उपस्थित थे।














