कंचन टेंट एवं केटरिंग प्रतिष्ठान का उद्घाटन

भोपाल, उपनगर कोलार राजधानी का सर्वसुविधायुक्त रहवासी क्षेत्र अब व्यापक व्यापारिक केन्द्र के रूप में पहचान बना चुका है, सर्वर्थम सी सेक्टर मुख्य मार्ग पर आज क्षेत्र के जाने माने व्यक्तित्व शिव शर्मा के व्यापारिक प्रतिष्ठान का कंचन टेंट एंड केटरिंग का उद्घाटन हुआ। शिव शर्मा ने बताया लाईट, साउंड, डेकोरेशन, केटरिंग की सेवा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हम ने शुरुआत की है। प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी, राम केसवानी सहित नीतू पटेल, बृजलाल साहू, सुजीत पंडा आदि स्थानीय निवासी व व्यापारी उपस्थित रहे।

Kolar road bhopal

Kanchan tent and catering kolar road bhopal

कोलार: राम मंदिर में विराजेंगे लालबाग के राजा

कोलार नगर (Kolar Road Bhopal), लाल बाग के राजा श्री गणेश उत्सव समिति कोलार रोड द्वारा आज लाल बाग के राजा श्री गणेशजी का भव्य राम मंदिर बीमा कुंज कोलार स्थित बनने जा रहा है राम मंदिर में विराजेंगे लालबाग के राजा जिसका भूमि पूजन विधायक माननीय रामेश्वर शर्मा जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सहकार भारती के प्रदेश संयोजक उमाकांत दीक्षित, वार्ड 80 के पार्षद गुड्डू सुनीता भदोरिया, पूर्व पार्षद अमित शुक्ला, दीपक दयाल मथुर, संजीव मिश्रा, प्रदीप पाटीदार, राज शर्मा एवं सचिव रोहित सिंह, विपिन जैन, आशीष, मीडिया प्रभारी सुरेश प्रजापति, प्रसन्ना मराठे, वरुण, विनोद रविकांत,अभिमन्यु, राज, गजेंद्र, संजय, बीपी मारण एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

 

वार्ड 83 से पार्षद रविन्द्र यति एमआईसी मेंबर बनाये गये

भोपाल, नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी स्थायी आदेश अनुसार मेयर इन काउंसिल नगर निगम भोपाल में प्रथम वरीयता पर कोलार रोड क्षेत्र में आने वाले वार्ड 83. से पार्षद रविन्द्र यति को सदस्य बनाया गया है। एमआईसी में कुल 10 प्रभारी सदस्यों (पार्षद) को स्थान दिया गया है।

Bhopal nagar nigam MIC member

भाजपा ने रीवा में जनपद सीईओ को धमकाने के मामले में मंडल अध्यक्ष को हटाया

भोपाल । रीवा की सिरमौर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके मिश्रा को धमकाने के मामले में भाजपा ने बनकुईयां मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला उर्फ सिद्धू को पदमुक्त कर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने विधायक केपी त्रिपाठी को तलब किया है। उन्होंने फोन पर त्रिपाठी से बात करके पूरी घटना को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही जिला इकाई को मिश्रा के साथ मारपीट वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को फोन पर धमकाने वाला आडियो वायरल होने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस पर भाजपा के मनीष शुक्ला सहित और मीडिया प्रभारी सहित 20 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस मामले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

ईओडब्ल्यू ने मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी पर कसा शिकंजा

भोपाल । मध्य प्रदेश में कई अधिकारी-कर्मचारी करोड़ों रुपये के आसामी हैं। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण इकाई (ईओडब्ल्यू) की छापेमार कार्रवाई में यह बात सामने आ रही है। वर्ष 2021-22 में ऐसे तीस अधिकारियों के विरुद्ध अब तक कार्रवाई हो चुकी है। जबलपुर में बुधवार को ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पाल के शताब्दीपुरम स्थित घर पर छापा मारा। इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला है। इसके पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च श्रेणी लिपिक हीरो केसवानी के भोपाल बैरागढ़ स्थित घर पर छापा मारकर 85 लाख रुपये नकद और करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे।
ईओडब्ल्यू ने वर्ष 2021 में 12 छापे और 11 रंगे हाथ रिश्वत लेने के मामलों में कार्रवाई की थी। इस वर्ष अभी तक 15 प्रकरण सामने आए हैं। इंदौर इकाई ने आदिम जाति कल्याण विभाग के झाबुआ में पदस्थ प्रबंधक सुनील तलेले पर फर्जी बिल बनाकर पांच करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। तलेले ने प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के लिए पलंग, अलमारी, टेबल, कुर्सी आदि कच्ची सामग्री की खरीदी की। कैश बुक और रजिस्टर में खर्चा दिखाकर गबन कर लिया।
इसी तरह आदिम जाति सेवा सहकारी सति इमलई के सहायक प्रबंध पन्ना लाल उइके की संपत्ति वैधानिक आय से व्यय 218 प्रतिशत अधिक पाया गया। जांच में आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले। जल संसाधन विभाग के तत्कालीन प्रमुख अभियंता राजीव कुमार सुकलीकर सहित अन्य अधिकारियों के विरुद्ध सात सिंचाई परियोजनाओं में निजी कपंनियों को नियम विरुद्ध करोड़ों रुपये के भुगतान करने का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के ब्रेन के एक हिस्से में सूजन से हालत गंभीर

कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। वह 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में एडमिट है। बुधवार देर रात से उन्हें दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया है। जांच रिपोर्ट में दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। परिवार के लोग और कई रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे हैं। इधर राजू श्रीवास्तव के लिए दुआओं का भी सहारा लिया जा रहा है। कानपुर में उनके स्वास्थ्य के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो रहा है।
10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक
बता दें 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। श्रीवास्तव को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि वे फिलहाल होश में नहीं आए है। उनके भाई सीपी श्रीवास्तव के मुताबिक एक्टर को पिछले 4 दिनों से बुखार था। बुधवार की शाम थोड़ी राहत मिली थी। राजू की आंखों और गले में कुछ हरकत दिखने लगी थी। श्रीवास्तव रविवार तक 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। मंगलवार को इसके 10 प्रतिशत कम कर दिया गया। डॉक्टर्स का कहना था कि एक-दो दिन में वेंटिलेटर हटा देंगे। उन्हें नली से दूध दिया जा रहा था, लेकिन एक बार फिर हालत बिगड़ने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

तेजस जन-कल्याण समिति के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी सिटी पार्क में बरगद, मौलश्री और हरसिंगार के पौधे लगाए। तेजस जन-कल्याण समिति के प्रवीण गुप्ता, वरूण गुप्ता, रूपेश गुप्ता, वंदना गुप्ता, गुंजेश्वरी गुप्ता, प्रांजल, सुविज्ञा तथा मनीष रमनानी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।
तेजस जन-कल्याण समिति गत 06 वर्षों से समाज-सेवा और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य कर रही है। संस्था प्रतिवर्ष छोला दशहरा मैदान पर गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन करती है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संस्था पौध-रोपण और स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम निरंतर संचालित करती है।

करूणाधाम आश्रम के बड़े गुरूदेव बालगोविंद शांडिल्य के 37वें पुण्य-स्मरण पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिनार पार्क में करुणाधाम आश्रम के पितृ-पुरुष बड़े गुरुदेव बाल गोविंद शांडिल्य महाराज के 37वें पुण्य-स्मरण पर शमी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण से पहले बाल गोविंद शांडिल्य महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर करूणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्य महाराज तथा गुरूमाता ममता शांडिल्य उपस्थित थी। पौध-रोपण में आश्रम से जुड़े श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने परम पूज्य ब्रह्मलीन बड़े गुरूदेव बाल गोविंद शांडिल्य महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हीं की कल्पना के परिणाम स्वरूप करुणाधाम आश्रम आकार ले पाया और उनकी मंशा के अनुरूप यहाँ सेवा प्रकल्प निरंतर जारी हैं। माँ की पूजा-आराधना के साथ नर सेवा-नारायण सेवा के भाव को चरितार्थ करते मानव सेवा के प्रकल्प सराहनीय और अनुकरणीय हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन गुरूदेव बाल गोविंद शांडिल्य के व्यक्तित्व की अहंकार शून्यता और निरंतर आत्म-विश्लेषण की प्रवृत्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि वह मित्र और शत्रु के साथ समभाव और सुख-दुख को समान स्वरूप में स्वीकार करते थे। उनके पुण्य-स्मरण में लगाए गए पौधे कई जीवों के कल्याण का माध्यम बनेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पौधे लगाना कई जीव-जंतुओं को जीवन देने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रखने की दिशा में किया जाने वाला श्रेष्ठतम प्रयास है। अतः बड़े गुरुदेव 1008 बाल गोविंद जी शांडिल्य का पुण्य-स्मरण पौध-रोपण के माध्यम से करना श्रेष्ठतम है। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया।
बाल गोविंद जी शांडिल्य महाराज की स्मृति में लगाए गए शमी को आयुर्वेद की दृष्टि से अत्यंत गुणकारी माना गया है। साथ ही यज्ञों में शमी वृक्ष की समिधाओं का प्रयोग शुभ माना गया है। करूणाधाम आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं ने भी चिनार पार्क में पौधरोपण किया।

स्ट्रीट डॉग का हमला, 7 वर्षीय बच्ची की आंखों की पलक कटी

 

कोलार नगर, बांसखेड़ी बस्ती क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग के हमले से 7 वर्षीय बच्ची बहुत बुरी तरह से घायल हो गई।

घटना स्थल के नजदीक रहने वाली नीलम मिश्रा ने घटना के बारे में बताया की बच्ची रास्ते से गुजर रही थी तो कुत्ता उस पर झपट गया। वो और अन्य रहवासी घटना के तुरंत बाद घायल बच्ची को जे के हॉस्पिटल ले गये, मामले की गंभीरता को देखते हुए जेके हॉस्पिटल से उन्हें अन्य अस्पताल में जाने को कहा गया। तब उन्होंने कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी से सम्पर्क कर E-2 अरेरा कॉलोनी में आंखों की डॉक्टर के पास ले गए।

तब तक नरेश ज्ञानचंदानी द्वारा घटना की जानकारी निगम कमिश्नर को दे दी गई। निगम कमिश्नर के सहयोग से बच्ची को हमीदिया अस्पताल भेजा गया जहां उसका ऑपरेशन कर पलकों को बचाने का प्रयास किया गया। अभी बच्ची खतरे से बाहर है।

स्थानीय पार्षद रविन्द्र यति ने जानकारी मिलते ही बच्ची के इलाज के लिए डॉक्टरों से चर्चा की और परिवार से मुलाकात कर इलाज में हर संभव मदद करने का वादा किया।

‘आपकी समस्या का हल आपके घर’ अभियान की शुरुआत कृषि मंत्री कमल पटेल ने की

मध्यप्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। उनकी समस्याओं का निराकरण उनके घर पहुंच कर किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पटेल ने यह बात हरदा के वार्ड क्रमांक-1 और ग्राम कांकरिया में ‘आपकी समस्या का हल-आपके घर’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपने को साकार करने की दिशा में हरदा जिले ने आगे बढ़ कर जनता की समस्याओं को हल करने की पहल की है। आज स्व. श्री वाजपेयी की पुण्य-तिथि पर ‘आपकी समस्या का हल-आपके घर’ अभियान का शुभारंभ किया गया है।
दीनदयाल जयंती तक चलेगा अभियान
उन्होंने बताया है कि नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके घर पर ही करने के उद्देश्य से शुरू किया गया अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर तक चलेगा। श्री पटेल ने एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरपालिका अधिकारियों को नर्दिेश दिये कि वे ग्राम और शहरों में वार्डवार नागरिकों की समस्याएं सुने और उनका निराकरण सुनश्चिति करें।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...