बांधो की रोज करें समीक्षा, गर्भवती महिलाओं को जल्द अस्पताल में करें शिफ्ट- सीएम

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अलर्ट हो गए हैं और सभी जिलों के कलेक्टरों से चर्चा कर समीक्षा की है।
मुख्यमंत्री ने निरंतर स्टेट सिचुएशन रूम से सभी जिलों के संपर्क में हैं। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के बाद छुट्टी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इसके मुख्यमंत्री ने आज सुबह नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर, कलेक्टर से चर्चा कर जिले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने रायसेन, विदिशा और भोपाल जिले के कलेक्टरों से फोन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सीएम ने आगे निर्देश दिए है कि जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी अगले 2-4 दिनों में ड्यू है, उन्हें अस्पतालों में शिफ्ट करने का काम करें। रायसेन कलेक्टर ध्यान रखें कि बारना के ऊपर बरगी का पानी जाने से इफेक्ट पड़ेगा। एक एसडीआरएफ की टीम राजगढ़ भेजें।
सीएम शिवराज ने कहा कि नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में लगातार तेज बारिश के कारण नर्मदा और बेतवा में जलस्तर बढ़ रहा है। हम निरंतर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बांधों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कर नियंत्रित तरीके से गेट खोलकर जलस्तर को सामान्य रखने का प्रयास कर रहे हैं।

संसदीय बोर्ड में मध्य प्रदेश का दबदबा हुआ कम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी के सबसे बड़ी और पावर फुल बॉडी संसदीय बोर्ड और चुनावी समिति से बाहर कर दिया है। उनकी जगह सत्यनारायण जटिया को जगह दी गई है। संसदीय बोर्ड में एक साल पहले दो सदस्य थे, लेकिन अब सिर्फ एक ही सदस्य है। ऐसे में मध्य प्रदेश का दबदबा कम होने को लेकर भी चर्चा तेज है। यह निकाले जा रहे सियासी मायने।
बीजेपी की चुनाव समिति जहां विधानसभा, लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के निर्णय लेती है, वहीं, बीजेपी संसदीय बोर्ड पार्टी के सभी बड़े फैसले लेता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले करीब पांच साल से बोर्ड के सदस्य थे। अब उनको हटा कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया को जगह दी है। जटिया अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय श्रम मंत्री थे। उज्जैन से सांसद रहे जटिया बीजेपी एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
जटिया को हटा कर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 2005 से पहले बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अब उनको संसदीय बोर्ड से बाहर कर जटिया को जगह दी गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसलिए उनको संसदीय बोर्ड से बाहर कर फ्री हैंड दिया गया है। ताकि प्रदेश के चुनाव कर सकें। वहीं, दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अकेले मुख्यमंत्री थे, जो संसदीय बोर्ड में शामिल थे। इसको लेकर योगी आदित्यनाथ को भी बोर्ड शामिल करने को लेकर कई बार आवाज उठी। ऐसे में पार्टी ने यह फैसला इसलिए भी लिया है कि पार्टी किसी भी मुख्यमंत्री को शामिल नहीं करना चाहती। हालांकि यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नितिन गडकरी को भी संसदीय बोर्ड से बाहर कर कद कम किया गया। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के देश में सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं।
दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व
मध्य प्रदेश से बीजेपी संसदीय बोर्ड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा अनुसूचित जाति वर्ग से थावरचंद गहलोत भी सदस्य थे। जिनको करीब एक साल पहले कर्नाटक का राज्यपाल बनाने के बाद हटा दिया गया। इसके बाद से प्रदेश से सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हो रहे थे। अब दलित वर्ग के ही सत्यनारायण जटिया को जगह दी गई है।

श्रीकृष्ण को ये 5 वस्तु बेहद प्रिय हैं

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण को 64 कलाओं से युक्त माना गया है। जन्माष्टमी पर भक्त रात 12 बजे बाल गोपाल की पूजा करने के बाद व्रत खोलते हैं। लड्डू गोपाल को बांसुरी और मोर पंख बेहद प्रिय है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जन्माष्टमी की पूजा में श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं को शामिल करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मोरपंख
सभी जानते हैं कि कृष्ण अपने मुकुट पर मोरपंख धारण करते हैं। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में मोरपंख जरूर रखें। मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मकता समाप्त होती है।
मुरली
कन्हैया को मुरली बहुत प्रिय है। इसी कारण से उन्हें मुरलीधर भी कहा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर श्रीकृष्ण की कृपा बरसे तो पूजा में बासुंरी अवश्य चढ़ाएं।
शंख
शंख को शुभता का प्रतीक माना गया है। जन्माष्टमी पर शंख का प्रयोग कान्हा को नहलाने और पूजन के दौरान बजाने के लिए किया जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी की पूजा के दौरान शंख जरूर रखें।
तुलसी
कोई भी पूजा प्रसाद के बिना अधूरी है। जन्माष्टमी के दिन जो भी प्रसाद बनाएं। उसमें तुलसीदल जरूर चढ़ाएं, क्योंकि भगवान कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है। मान्यता है कि पूजा में तुलसी दल चढ़ाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं। वह भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।
खीरा
जन्माष्टमी की पूजा में खीरा चढ़ाने का महत्व है। मान्यता है कि जिस प्रकार शिशु के जन्म होने पर मां से अलग करने के लिए गर्भनाल को काटा जाता है। वैसे ही जन्माष्टमी के दिन प्रतीक स्वरूप खीरे की डंठल को काटकर भगवान कृष्ण को उनकी मां देवकी से अलग किया जाता है।

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने फहराया तिरंगा

रायपुर। छत्तीटसगढ़ की बेटी पर्वतारोही अंकिता गुप्ताऊ ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुंस पर तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का जश्नी स्वरतंत्रता दिवस मनाया। अंकिता गुप्तास ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में 15 अगस्त के दिन अपने अभियान को पूरा किया और यूरोपीय महाद्वीप की 5642 मीटर की ऊंची चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराया है। अंकिता की उपलब्धि पर मुख्यंमंत्री भूपेश बघेल ने भी उन्हेंस बधाई दी है।
यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की ऊंचाई 5642 मीटर 18510 फीट है, जहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 30 तक था एवं हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर थी। इस विषम परिस्थिति में भी 15 अगस्त की सुबह 5.43 बजे तिरंगा लहराकर छत्ती सगढ़ सरकार के न्याय एवं सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ माडल को प्रदर्शित किया। अंकिता ने दूसरे दिन यूरोप महाद्वीप में स्थित माउंट एल्ब्रुरस (पूर्व) जिसकी ऊंचाई 5621 मीटर है। वहां पर भी 16 अगस्त की सुबह 4.23 बजे माउंट एल्ब्रु स (पूर्व) पर फतह कर तिरंगा फहराया।

केंद्रीय कैबिनेट ने अल्पकालिक कृषि ऋण पर 1.5 फीसदी सालाना की ब्याज छूट को मंजूरी दी

केंद्रीय कैबिनेट ने 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक कृषि ऋण पर 1.5 फीसदी सालाना की ब्याज छूट को मंजूरी दी। कृषि क्षेत्र में पर्याप्त ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्हों ने बताया कि अन्या फैसलों में आज कैबिनेट ने यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना की सीमा 50,000 करोड़ रुपए तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने आम उपयोगकर्ताओं के लिए ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी डेटाबेस के एक्सेस को मंज़ूरी दी हैं। यह सबसे पहले भारत के रहने वाले उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

बेटी के जन्मदिन पर 101000 गोलगप्पों का वितरण

 

Kolar fulki wala

 

भोपाल, उपनगर कोलार पर बेटी अनोखी गुप्ता के जन्मदिन पर फेमस गुप्ता फुल्की वाले अचल गुप्ता द्वारा कोलार मुख्य मार्ग पर इंडियन कॉफी हाउस के नजदीक 101000 फुल्की सार्वजनिक रूप से खिलाई गई, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का लोगों को संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने उपनगर में अंचल गुप्ता द्वारा इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से नारी सम्मान उनके स्वाभिमान के संबंध में जो देश वासियों से अपील की है साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस प्रकार प्रदेश की प्रत्येक बेटी को लाडली लक्ष्मी बनाना सुनिश्चित किया है अंचल गुप्ता जैसे पिता हो तो यह महिला सशक्तिकरण का अभियान को सफल बनाने से कोई नही रोक सकता ।

Golgappe parti kolar road bhopal

बेटी अनोखी की पहली वर्षगांठ दोपहर दो बजे से शुरू हुआ पानी पुरी वितरण का यह कार्यक्रम शाम छह बजे तक चलेगा। अचल गुप्‍ता ने बताया इसके लिए 21 स्‍टाल लगाए हैं।

 

Filmi wala kolar road bhop

आयोजन में नागपुर आईएमटी से आयोजन देखने आयी असिस्टेंट प्रोफेसर स्मिता सिंह ने बताया उन्हें मीडिया से पिछले साल जानकारी मिली थी की बेटी को बचाने, बेटी को पढ़ाने के उद्देश्य को समाज मे पहुँचने के लिए भोपाल के कोलार में फुल्की वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें 50000 फुल्की वितरित की गई। उन्होंने उक्त जानकारी को एनआईपीएम के रिसर्च पेपर “रिसर्च कॉम्पेंडीयम पेरसोंनेल टुडे” में भी जारी किया है।

Golgappe-fulki

कार्यक्रम में महिला समाजसेवी नेहा भगत, ज्योति वर्मा, उज्जवला राव, स्वाति शर्मा भी उपस्थित रही।

नेहा भगत, ज्योति वर्मा, उज्जवला राव

 

माँ शारदा संगीत भंडार, कोलार रोड भोपाल

musical instrument shop kolar road bhopal

– हमारे यहाँ हारमोनियम, तबला, ढोलक, झिका, झांझ, मंजीरा, बांसुरी, केसियो, गिटार व समस्त वाद्य यन्त्र उचित दाम पर बेचे एवं सुधारे जाते हैं।
Mobile:- 9111498739, 9827509917, 9827370358

 

{Harmonium, Tabla, Dholak, Jhika, Cymbal, Manjira, Flute, Casio, Guitar and all musical instruments are sold and improved at reasonable prices here}

कोलार ललिता नगर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं कर पा रहा है प्रशासन!

भोपाल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलार रोड उपनगर का सबसे व्यस्तम ललित नगर बाजार जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण अव्यवस्था का शिकार है, जिम्मेदार मौन है।

व्यापारियों ने चर्चा में बताया की त्यौहारों का सीजन आ गया है, बाजार में सभी त्यौहार में भारी भीड़ उमड़ती है। बाजार में पार्किंग न होने के कारण वाहन दुकानों के सामने ही खड़े कर दिए जाते है। दिन में कई बार लगता है ट्रैफिक जाम जिससे ग्राहकी प्रभावित होती है।

नहीं है ट्रैफिक पुलिस की तैनाती

व्यापारियों ने चर्चा में बताया की बाजार में ट्रैफिक पुलिस तैनात हो तो सुधार सकती है व्यवस्था

  • बाजार में प्रतिदिन 3000-4000 लोग खरीदी करने आते है।
  • त्यौहार आने पर 15000-16000 ग्राहक संख्या पंहुच जाती है।
  • बाजार के मुख्य मार्ग में जलभराव हो जाता है।
  • बाजार से लगे खाली प्लाटों में गंदगी फैली रहती है, लोग मूत्रालय के रूप में उपयोग करते है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का दौर जारी

देशभर में आजादी का जश्न धूम धाम से मनाया जा रहा है. आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा हमारा अभिमान’ अभियान ने जन जन का मन उमंग और उत्साह से भर दिया है। राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित वकील प्रमोद सिंह तोमर ने सपरिवार पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Pramod singh tomar

भोपाल के स्कूलों में अवकाश, बारिश के चलते लिया निर्णय, सीएम ने ली आपात बैठक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिनों से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है।
कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/नवोदय सीबीएसई/ आईसीएससी/ मदरसे से संबंधित समस्त प्राथमिक/ माध्यमिक/ हाई स्कूल/ हायर सेकंडरी विद्यालय में 16 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता हैं।
साथ ही इसके नर्मदापुरम में भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की गई है। यहां नर्मदा खतरे के निशान से सिर्फ 1.2 फीट नीचे 966 फीट पर बह रही है। है। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। तवा डैम के गेट खोलकर भी पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सीहोर, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़ में भी जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
दरअसल भोपाल में 1 जून से अब तक लगभग 990 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। और ऐसे देखा जाए तो भोपाल में सामान्य औसत बारिश 1059.9 मिमी होती है। इसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार शाम से बारिश में कमी देखने को मिल सकती हैं।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...