सफाईकर्मी, चपरासी, माली, ड्राइवर की बेटियों से पीएम मोदी ने बंधवाई राखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कार्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यहां पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय में इस बार का रक्षा बंधन त्योहार बहुत खास रहा क्योंकि पीएम मोदी को राखी बांधने वाली लड़कियां, सफाईकर्मी, चपरासी, माली, ड्राइवर की बेटियां थी। पीएमओ की ओर से इस अवसर का एक वीडियो भी शेयर किया गया। नीचे देखिए वीडियो। वहीं मोदी सरकार के मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं। इससे पहले दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने लिखा, ‘आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधने का त्यौहार है, जो उनके प्यार को और भी मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के महत्व को भी रेखांकित करता है। रक्षाबंधन का दिन हमें बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश में अनेक महिला कल्याण की योजनाएँ और बेटियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का सुदृढ़ीकरण करते हुए “मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष” का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की लाभान्वित महिला हितग्राहियों के बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों पर दो प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश की सशक्त बहनों को प्रदेश के रूप में पहचान स्थापित कराने का आहवान किया है।

भोपाल में महिलाएं रक्षाबंधन के अवसर पर बिना टिकिट करेंगी बसों में यात्रा

भोपाल, नगर निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया तोहफा। नगर निगम से संचालित बसे महिलाओं के लिए रहेंगी निशुल्क। महिलाएं नगर निगम की बसों से रक्षाबंधन के दिन कर सकेंगी निशुल्क यात्रा।

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित नफरत भरे बयान मामले में बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को बड़ी राहत देते हुए जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज किए गए सभी केसों को दिल्ली ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ क्लब की गई एफआईआर की जांच दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
नूपुर शर्मा की याचिका पर पिछले महीने सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की निलंबित नेता को बड़ी राहत देते हुए 10 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके साथ-साथ कोर्ट ने केंद्र और उन राज्यों को नोटिस जारी किया है, जहां उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस नोटिस में अदालत ने राज्यों और केंद्र सरकार से पूछा था कि नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज केसों को एक ही स्थान पर क्यों न ट्रांसफर कर दिया जाए।

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स U.S ओपन के बाद करेंगी संन्यास की घोषणा

दुनिया की महान टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स (Serena Williams) यूएस ओपन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकती हैं। 40 साल की सेरेना ने अपने इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। सेरेना ने हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि वह कब आधिकारिक रूप से इसका ऐलान करेंगी। लेकिन उनके पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यूएस ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी।
सेरेना इस महीने की आखिर में शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने जा रही हैं। सेरेना ने टोरंटो ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। वह जून के बाद से अपना केवल दूसरा मैच खेल रही थी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना के नाम टेनिस में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कहा कि वह संन्यास शब्द को पसंद नहीं करती हैं और अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर ‘टेनिस के इतर दूसरी चीजों में बेहतर होने पर ध्यान देने के बारे में सोच रही हैं, यह चीजें उनके लिए काफी अहम हैं।”

भाई के माथे पर तिलक करने से मिलते हैं ये 12 चमत्कारी लाभ

रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावणी पूर्णिमा पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले उसकी पूजा की जाती है। साथ ही तिलक लगाया जाता है। साथ ही कोई अन्य शुभ मौका आने पर हमारे यहां माथे पर तिलक लगाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। बचपन से ही राखी बांधने से पहले हम भाई को तिलक लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तिलक लगाने के पीछे आखिर क्या राज है। आज हम आपको तिलक लगाने के 12 चमत्कारी लाभ बताने जा रहे हैं।
आमतौर पर चंदन, कुमकुम, मिट्टी, हल्दी, भस्म आदि का तिलक किया जाता है। लेकिन जो लोग तिलक लगा हुआ दिखाना नहीं चाहते हैं वे जल से माथे पर तिलक करके भी इसका फायदा पा सकते हैं।
माथे पर तिलक लगाने से व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जाता है। साथ ही इसका मनोवैज्ञानिक असर भी होता है। इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होती है।
माना जाता है कि माथे पर रोज तिलक लगाने से मस्तिष्क में शांति बनी रहती है। व्यक्ति सुकून का अनुभव करता है। साथ ही इससे कई मानसिक बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं।
माथे पर तिलक लगाने से सेराटोनिन और एंडोर्फिन का स्राव सही तरीके से होता है। साथ ही इससे सिर दर्द की समस्या और उदासी दूर करने में भी मदद मिलती है।
हल्दी युक्त तिलक लगाने से त्वचा शुद्ध होती है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं।

मध्य प्रदेश के वकीलों को अवकाश के बदले दूसरे दिनों पर करना होगा कार्य

जबलपुर । प्रदेश के वकीलों को रक्षाबंधन पर्व पर 11 अगस्त का अवकाश इस शर्त पर मिला है कि इसका समायोजन दूसरे दिनों में कार्य करके करना होगा। हाई कोर्ट के वकील तीन सितम्बर को व जिला अदालत के वकील 17 सितम्बर को कार्य करेंगे। इसी आधार पर हाई कोर्ट व जिला बार की मांग को पूरा किया गया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर व खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर के साथ-साथ राज्य सभी अधीनस्थ अदालतों में गुरुवार, 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल रामकुमार चौबे ने मंगलवार, नौ अगस्त को इस आशय का आदेश जारी कर दिया। इस अवकाश दिवस का समायोजन तीन सितम्बर को हाई कोर्ट में व 17 सितम्बर को जिला अदालतों में कार्य-दिवस रखकर किया जाएगा।
विधिवत आदेश जारी होने के साथ ही हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष संजय वर्मा व सचिव परितोष त्रिवेदी और जिला बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष आरके सिंह सैनी व सचिव राजेश तिवारी की मांग पूरी हो गई। उन्होंने पूर्व में हाई कोर्ट व जिला अदालत के वकीलों की मांग को गंभीरता से लेकर 11 अगस्त को अवकाश घोषित करने की आवश्यकता रेखांकित की थी। इस सिलसिले में रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश तक लिखित संदेश पहुंचाया था।
एमपी स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन डा.विजय कुमार चौधरी से भी हस्तक्षेप की मांग की गई थी। हाई कोर्ट बार अध्यक्ष संजय वर्मा व सचिव परितोष त्रिवेदी ने वर्षों पुरानी केस एडजस्टमेंट सुविधा समाप्त होने से वकीलों को होने वाली असुविधा को लेकर भी एक पत्र लिखा गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही इस संबंध में भी उचित निर्णय लिया जाएगा। हाई कोर्ट व जिला बार ने मांग पूरी होने पर आभार जताया है। लंबित मुकदमों के बोझ से ग्रस्त हाई कोर्ट व जिला अदालतों को पूरा सहयोग देने का वादा किया है।

स्वाइन फ्लू ने छत्तीसगढ़ में बढ़ाई लोगों की चिंता

रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में दो, महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग में एक-एक मरीज मिले हैं। अस्पतालों में 18 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में माह भर के भीतर 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव
चिकित्सकों ने बताया कि तेज बुखार के साथ खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, थकावट, उल्टी, दस्त, छाती में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, खून के साथ बलगम आना व नाखूनों का नीला पड़ना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों में नहीं जाने, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने तथा नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की सलाह दी है। सर्दी-खांसी वाले व्यक्तियों के द्वारा उपयोग में लाए गए रूमाल और कपड़ों का उपयोग नहीं करना चाहिए। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर पीड़ित को 24 से 48 घंटे के भीतर डाक्टर से जांच अवश्य कराना चाहिए।
राज्य महामारी नियंत्रण के संचालक डा. सुभाष मिश्रा ने कहा, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन में पांच नए केस मिले हैं। रायपुर में आंबेडकर अस्पताल और एम्स में जांच की सुविधा है। आंबेडकर अस्पताल में किट की किल्लत से जांच नहीं हो रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि यहां जल्द ही जांच शुरू हो।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने से एम्स में भर्ती

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह नई दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। 59 वर्षीय राजू की टीम ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंंने बताया कि राजू सर को वर्कआउट के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। वह एम्स में भर्ती है, लेकिन वह ठीक है। वह होश में है। जिम में वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ते समय वह गिर पड़े।
राजू को दिल्ली के एम्स ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। उन्हें बुधवार को दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए गिर पड़े। सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन उनके अटैक की खबर से चिंतित है। वह उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
कई लोग उनकी सेहत पर नजरें जमाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में भी काम किया हैl इसके अलावा उनकी छवि एक अच्छे कलाकारों के तौर पर की जाती हैl वह अक्सर अमिताभ बच्चन की नकल उतारते भी नजर आए हैंl वहीं वह लालू प्रसाद यादव की भी कॉमेडी कर चुके हैंl राजू श्रीवास्तव कॉमेडी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl

मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली शपथ

बिहार की राजनीति के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। पटना स्थित राजभवन में यह आयोजन हुआ। मंत्रिमंडल का गठन बाद में किया जाएगा। इस मौदे पर महाबंधन दलों (जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और हम) में जबरदस्त उत्साह नजर आया। लालू परिवार भी मौजूद रहा।
वहीं भाजपा ने आज नीतीश कुमार की धोखाधड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने इसे जनादेश का अपमान बताया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने महाधरना का आयोजन किया गया है।
नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की घोषणा के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा के अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। जनता ने जंगलराज के खिलाफ एनडीए को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वादे को पूरा किया।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...