हर गरीब को रहने का जगह मिले – सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में विकास के मुद्दों पर मंथन हुआ है। भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में सियासत और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आईं। सूबे की सियासत पर राजनैतिक दिग्गजों ने चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की।
उन्होंने तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ के जरिए बेटियों को सशक्त बनाने की बात कही। किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाने और उन्हें पूरी ईमानदारी से लागू करने की बात की। विपक्ष के आरोपों की धज्जियां उड़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते बल्कि समग्र विकास और जनकल्याण में विश्वास रखते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी ‘बुलडोजर मामा’ की छवि को लेकर भी बात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोर देकर कहा कि आदिवासी समाज को अधिकार देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने वाली शिवराज सरकार प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है, हर गरीब को रहने के लिए जगह मिले, इसके लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। हम पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता के साथ क्लीन और ग्रीन एनर्जी पर भी काम कर रहे हैं।
2023 के आगामी चुनाव के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम काम और विकास के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिवराज सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण की ओर अग्रसर है। इस महामंच पर मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति और कला के जब मनमोहक रंग नजर आए, तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज दिखा। कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री भी जमकर थिरके।
प्रदेश के सबसे बड़े मंच पर विभिन्न सत्रों के तहत केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश देश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश शासन में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव समेत प्रदेश के कई मंत्री नजर आए हैं।
इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार अन्नू कपूर ने बातचीत के साथ ही देशभक्ति गीत गाकर समां बांध दिया। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने भी कई मुद्दों पर बेबाक राय जाहिर की। इसके अलावा वेबसीरीज ‘आश्रम’ में ‘पम्मी पहलवान’ के किरदार से लाइमलाइट में आई अभिनेत्री अदिति पोहनकर और ‘तेरी मिट्टी में मिल जांवा’ गाने से चर्चित बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर रुपाली जग्गा ने भी ‘राइजिंग मध्य प्रदेश’ के मंच की शोभा बढ़ाई। इस मंच से मध्य प्रदेश के समग्र विकास, चुनौतियों, संभावनाओं और सरकार की नीतियों के बारे में मंथन किया गया है। साथ ही भविष्य को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के रोडमैप के निर्धारण में सार्थक रहा।

बलात्कार के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार

साधु संत का चोला पहनकर स्वयं को महामण्डलेश्वर बताने वाले, नेताओं सहित आध्यत्मिक गुरूओं, प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ फोटो खिंचवाने का शौक रखने वाले मिर्ची बाबा को ग्वालियर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंप दिया है। भोपाल पुलिस उसे लेकर भोपाल पहुंच गई है।

बाबा पर आरोप है कि बच्चे न होने की समस्या लेकर बाबा के पास पहुंची महिला के साथ उन्होंने भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी स्थित अपने कथित आश्रम में महिला से बलात्कार किया था।

नेता व हस्तियों के साथ फोटो सोशल मीडिया में मिर्ची बाबा के आते रहे है। पिछले लोकसभा चुनाव से मिर्ची बाबा कांग्रेस के मंचों पर नजर आ रहे थे। यदि उन्हें मंच पर न बिठाया जाए तो कांग्रेस के कार्यक्रमों में धमाल मचा देते थे। वे देश के अनेक नेताओं व साधू संतों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर स्वयं को देश का बड़ा संत बताने की कोशिश करते थे।

जनचर्चा में स्प्ष्ट हुआ है मिर्ची बाबा का साधु-संत परंपरा से सम्बंध नहीं है।

शिवमय हुआ कोलार, हर तरफ गुंजा हर हर शंभु

Rahul rathore kolar road bhopal

भोपाल, उपनगर कोलार में अंतिम सावन सोमवार एवं पितृदा एकादशी पर सी सेक्टर सर्वधर्म कॉलोनी, वार्ड 82 में भगवान शिव शंकर की विशाल आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सागर प्रीमियम टावर फेस- 2 में भोलेनाथ के नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा,पूजन, आरती एवं भंडारे का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिरडीपुरम कॉलोनी में भोलेनाथ का अभिषेक, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन शिरडीपुरम के रहवासियों द्वारा किया गया और सर्वधर्म बी सेक्टर, दामखेड़ा झुग्गी बस्ती क्षेत्र में भी शिव जी का अभिषेक और पूजन का आयोजन हुआ। मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल राठौड़ ने बताया की धार्मिक और सामाजिक आयोजन होने से क्षेत्र में सद्भावना और एकजुटता का विस्तार होता है।

कोलार पर बनेगा भव्य परशुराम मंदिर

भोपाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार रोड) कान्हा कुंज के नजदीक में परशुराम सेवा आश्रम की जमीन पर बनेगा भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर, मुख्यमंत्री के सलाहकार, अध्यक्ष सामान्य वर्ग कल्याण आयोग शिव चौबे ने स्थल निरीक्षण किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव चौबे ने आज भगवान परशुराम सेवा आश्रम की जमीन का निरीक्षण किया, कोलार रोड के प्रतिष्ठित व्यापारी परख बेकरी के संचालक नगर पालिका काल में एल्डरमैन रहे संजीव दुबे साथ में उपस्थित रहे, 11000 स्क्वायर फीट जमीन भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण हेतु आवंटित हुई है जिस पर जल्द ही ट्रस्ट का गठन करते हुए भव्य मंदिर निर्माण की रूपरेखा बनाई जा रही है,  साथ ही उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार भार्गव ने  मुख्यमंत्री के सलाहकार शिव चौबे से आग्रह किया है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भूमि पूजन करा कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाये, समिति उनका आत्मीय आभार मानेगी।

युवा समाज सेवी ने पंडित आशीष भार्गव ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए बताया मंदिर निर्माण में हम युवाओं टोली द्वारा  निर्माण कार्य मे पूर्ण सहयोग किया जायेगा।

 

 

#Bhopalnewsupdate #kolar_road_bhopal_news #kolar_news #latestnews

तापसी पन्नू चाहती हैं उनकी फिल्म भी बॉयकॉट हो

सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड पर तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ने मजेदार रिऐक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्रेंड होना चाहते हैं। तापसी और अनुराग चाहते हैं कि उनका भी बॉयकॉट हो। बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा, रक्षाबंधन फिल्मों का ट्विटर पर बॉयकॉट हो रहा है। इसके साथ ही लीड ऐक्टर आमिर खान और अक्षय कुमार के नाम भी ट्रेंड हो रहे हैं। तापसी की फिल्म ‘दोबारा’ 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ काम किया है।

तापसी बोलीं, फिल्म बॉयकॉट कीजिए

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म का बॉयकॉट हो रहा है। अब सिद्धार्थ कानन ने तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से पूछा कि आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्में बॉयकॉट की जा रही हैं। क्या उन्हें डर नहीं लगता? इस पर अनुराग कश्यप बोले, मैं चाहता हूं कि ट्विटर पर #BoycottKashyap ट्रेंड हो। इस पर तापसी भी बोलीं, प्लीज सब लोग हमारी फिल्म दोबारा को बॉयकॉट कीजिए। अगर आमिर खान और अक्षय कुार बॉयकॉट हो सकते हैं तो मैं भी इस लीग में शामिल होना चाहती हूं।

सोशल मीडिया पर मचा हल्ला

फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। रिलीज के पहले ही दोनों ऐक्टर्स और फिल्म का बॉयकॉट सोशल मीडिया पर चल रहा है। लोग आमिर खान के पुराने बयान वायरल कर रहे हैं। वहीं रक्षाबंधन को पाकिस्तानी स्टोरी की कॉपी बताकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही कनिका ढिल्लन जो कि फिल्म की राइटर हैं, उनके पुराने ट्वीट्स भी वायरल हैं। वह हिजाब बैन वगैरह पर लिखती रही हैं।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र! महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार कैबिनेट विस्तार का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भाजपा के एक सीनियर नेता ने दावा किया है कि मंगलवार को राज्य की सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। इस दौरान करीब एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खाते में जा सकता है। पीटीआई से भाजपा के एक सीनियर नेता ने कहा, ‘कैबिनेट का विस्तार कल मुंबई में होगा। मैं इस बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दे सकता। यह भी नहीं बता सकता कि किसे इसमें जगह मिल जाएगी।’
बीते कुछ दिनों में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने कई बार दिल्ली का दौरा किया है। इस वीकेंड भी दोनों नेता दिल्ली में ही थे और सीएम एकनाथ शिंदे ने नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लिया था। रविवार को ही सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि नए सप्ताह में एकनाथ शिंदे अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसमें कुल 15 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस को होम मिनिस्ट्री मिल सकती है। इसके अलावा चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और सुधीर मुनगंटीवार को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
कैबिनेट विस्तार में 7 विधायक एकनाथ शिंदे गुट के और 8 भाजपा के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शनिवार को ही एकनाथ शिंदे ने बताया था कि कैबिनेट विस्तार में देरी के चलते सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ था और जल्दी ही कुछ और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार में भाजपा की ओर से नगर निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनाव का ध्यान रखा जा सकता है। खासतौर पर भाजपा खुद को ऐसे इलाकों में मजबूत करने पर फोकस कर रही है, जो शिवसेना और एनसीपी के गढ़ रहे हैं।

श्रीकांत त्यागी पर यूपी सरकार ने चौतरफा शिकंजा कसा

उत्तर प्रदेश ! नोएडा की पॉश सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर पुलिस और प्रशासन का चौतरफा शिकंजा कसता जा रहा है। नोएडा स्थित उसके आवास के बाहर बनाए गए अवैध निर्माण को ढहाने के बाद अब भंगेल मार्केट में स्थित उसकी दुकान पर जीएसटी टीम का छापेमारी चल रही है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार श्रीकांत त्यागी पुलिस से बचने को भागा-भागा फिर रहा है। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक सरगर्मी से उसकी तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि उसकी लास्ट लोकेशन ऋषिकेश की बताई जा रही है।
हालांकि, उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि अभी तक हमारे उत्तराखंड पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संपर्क नहीं किया गया है। इसके बावजूद मैंने देहरादून और हरिद्वार के एसएसपी को कहा है कि यदि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कोई भी मदद मांगी जाती है तो तुरंत मदद की जाए।
चर्चा है कि श्रीकांत त्यागी ने सोमवार को गौतबुद्धनगर के सूरजपुर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई है और अदालत ने उसे 10 अगस्त की तारीख तय कर दी है।
वहीं, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। नोएडा पुलिस की आठ टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं हैं।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की विदाई

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में विदाई दी जाएगी।राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सदन के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नायडू को एक स्मृति चिन्ह प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। इससे पहले नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश का उपराष्ट्रपति निवास में वेंकैया नायडू ने स्वागत किया। दोनों ने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।
इस दौरान नायडू ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति आवास और सचिवालय दिखाने के साथ ही कर्मचारियों से परिचय भी कराया। उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शनिवार को राजग के प्रत्याशी के रूप में विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को पराजित किया था। इससे पहले असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी धनखड़ से मुलाकात की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

मुख्यपमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसरो द्वारा सैटेलाइट लॉंच होने पर स्कूली बच्चियों के साथ पौधा रोपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रविवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना पहला नया रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) D1 लॉन्च किया। जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वालीं 75 स्कूल की 750 छात्राओं ने मिलकर तैयार किया है।
वहीं इन 750 छात्राओं में राजधानी भोपाल की 15 छात्राएं भी शामिल है। श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाले सैटेलाइट के इंस्ट्रूमेंट की प्रोग्रामिंग में भोपाल की छात्राएं भी शामिल थी। यह स्टूडेंट्स इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक टेक्नोलॉजी में माहिर हैं। और इसके ही आधार पर इनका चयन हुआ था।
इन सभी 15 छात्राओं के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण किया। जिसके बाद आजाद सेटेलाइट में प्रोग्रामिंग करने वाली एमएलबी की छात्राओं को दी शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने कमाल कर दिया,उन्होंने दिखा दिया की कुछ भी असंभव नहीं। और कुछ कमी रह गई तो फिर प्रयास करेंगे। साथ ही सीएम ने छात्राओं के शिक्षक जितेंद्र को भी बढ़ाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से छात्रों में गणित साइंस के प्रति रुचि बढ़ेगी।
वहीं भोपाल की जो छात्राएं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थी, उन्होंने कहा कि हम सभी को बहुत खुशी है कि हमने इसे तैयार किया है। हमें यकीन नहीं था कि हम कर पाएंगे लेकिन हो गया। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे शिक्षकों ने हमेशा हमारी काफी मदद की है। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री ने हमे कहा कि निराश मत होना क्योंकि अब तक वो सैटेलाइट ऑर्बिट में नहीं पहुंची है।
इस आजादी सैटेलाइट को भारत की बेटियों ने बनाया है। इस सैटेलाइट का वजन 7.5 किलोग्राम है। जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वालीं 75 स्कूल की 750 छात्राओं ने मिलकर तैयार किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के लिए इन छात्राओं को जहां एक ओर 75 वर्ष को इंगित करता है। वहीं दूसरी ओर देश की नारी शक्ति और देश के भविष्य में बेटियों की भागीदारी को भी दर्शाता है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर को नहीं मिल पाया नगर निगम भोपाल का सभापति पद, स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा

भाजपा ने किशन सूर्यवंशी को नगर निगम अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया

सोशल मिडिया में भाजपा महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा जारी पत्र वायरल हो गया है जिससे जिला अध्यक्ष भाजपा सुमित पचौरी को जारी किया गया है।

पत्र में नगर निगम भोपाल के सभापति पद के लिए किशन सूर्यवंशी को पार्टी की तरफ से अधिकुत प्रत्याशी बनाया गया है।

पत्र जारी होने के बाद कोलार उपनगर की जनचर्चा में सभापति पद को आगामी विधानसभा चुनाव समीकरण से जोड़ा जा रहा है।

 

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...