राष्ट्रवाद से डरती है कांग्रेस, इसलिए आम जनता को कभी नही लगाने दिया तिरंगा – रामेश्वर शर्मा

Tiranga yatra kolar road bhopalहर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के संबंध में कर्मश्री की बैठक सम्पन्न

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, गांव- गांव टोलियाँ बनी सर्वसमाज को जोड़ना लक्ष्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ देश वासियों को यह अवसर प्रदान किया है कि जो तिरंगा कभी शासकीय इमारतों पर ही फहराया जाता था अब वह आम नागरिक के घर पर भी फहराया जा सकेगा । हर घर तिरंगा फहराने के अधिकार से कांग्रेस ने देश वासियों को वंचित रखकर महापाप किया है । जानबूझकर कांग्रेस ने यह अपराध किया क्योंकि कांग्रेस जानती है राष्ट्रवाद ही भारत की वह ताकत है जिसके सामने कांग्रेस की राजतंत्र की विचारधारा घुटने टेक देती है । राष्ट्रवाद ही वह ताकत है जब कांग्रेस जातिवाद, परिवारवाद, सामंतवाद का जहर देश मे नही घोल पाती । यह बात हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं कर्मश्री के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने मानस भवन में आयोजित कर्मश्री बैठक को संबोधित करते हुए कही । ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्मश्री द्वारा किया जा रहा है । 14 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा की व्यापक तैयारियों के संबंध में शनिवार को मानस भवन में कर्मश्री की बड़ी बैठक आयोजित की गयी । बैठक में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ऑनलाइन पंजीयन शुरू, गांव- गांव टोलियाँ बनेगी सर्वसमाज को जोड़ना लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की 14 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है । लिंक के माध्यम से यात्रा में शामिल होने वाले का नाम पता, मोबाइल नंबर भरवाया जा रहा है । ओटीपी के माध्यम से सफलतापूर्व पंजीयन प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है ।
विधायक शर्मा ने कहा कि गांव गांव टोलियों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है । समाज के अंतिम व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ना यह एक एक कार्यकर्ता को लक्ष्य दिया गया है ।

ये रहे उपस्थित

बैठक में विशेष रूप से सर्वश्री चेतन गिरी (बंटी साई), चंदरलाल चंदानी, सुधीर भंडारी, जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, दीपक लालचंदानी, राजेश तांतेड़, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मनोहर मीना, मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, योगेश वासवानी, राजकुमार राजपूत, तेज सिंह पटेल, धर्मेंद्र मेवाड़ा, मनोज कामबार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भोपाल महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह

Nagar nigam bhopal

आज दिनांक 6 अगस्त , 2022 – प्रातः 10.30 बजे ISBT स्तिथ नगर निगम भोपाल के प्रांगण में भोपाल शहर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मालती राय एवं सभी पार्षद गणों का #शपथ_ग्रहण_समारोह

Nagar nigam bhopal

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...