फाल्टा में TMC नेताओं पर धमकी का आरोप

फाल्टा में TMC नेताओं पर धमकी का आरोप
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर चुनावी धांधली की खबरों के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2 मई को मतदान जारी है। इस दौरान फाल्टा इलाके में तनाव उस वक्त भड़क उठा, जब स्थानीय लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर चल रहे पुनर्मतदान के दौरान उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘हमने TMC को वोट दिया था फिर भी हम पर हमला किया गया… TMC नेता इसराफिल चौकदार ने हमें धमकी दी है। हम चाहते हैं कि उनकी गिरफ्तारी हो। हमें महिलाओं की सुरक्षा चाहिए।’ वहीं एक अन्य एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘TMC नेता इसराफिल चौकदार ने हमें धमकी दी है कि ये लोग अगर जीत गए तो वे यहां हमारे घर जला देंगे और रक्तपात करेंगे।’

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान इसराफिल चोंकदार ने उन्हें भयभीत किया और धमकियां दीं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जान से मारने तक की चेतावनी दी गई है। इन आरोपों के बाद इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल फैल गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा

IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हो गया। इस हादसे में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है।

IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में सर्चिंग के साथ-साथ डी-माइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर ही तीन जवानों ने दम तोड़ दिया।

शहीद होने वालों में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं। वहीं घायल जवान की पहचान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा के रूप में हुई है, जिसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त

चुनाव आयोग ने बंगाल में 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद और वोट काउंटिंग से पहले स्टॉन्ग रूम और इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच चुनाव आयोग ने शनिवार (2 मई, 2026) को बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

इस संबंध में चुनाव आयोग ने शनिवार (2 मई, 2026) को आधिकारिक रूप से एक बयान जारी किया है, जिसमें आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने और कानून व्यवस्था की निगरानी को ध्यान में रखते हुए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है.

वोट काउंटिंग को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए की गई नियुक्तियांः आयोग
चुनाव आयोग ने कहा कि इन सभी अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति इसलिए की गई है ताकि वह 165 विधानसभी क्षेत्रों में तैनात काउंटिंग ऑब्जर्बर्स की सहायता कर सकें और वोट काउंटिंग की प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भय-मुक्त और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित कर सकें. आयोग ने कहा कि यह नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 की धारा 20बी के तहत चुनाव आयोग की दी गई शक्तियों के आधार पर की गई हैं. इस नियुक्ति के दौरान सभी ऑब्जर्ब्स आयोग के अधीन रहेंगे और आयोग की नियंत्रण और नेतृत्व में कार्य करेंगे.

पर्यवेक्षकों के लिए चुनाव आयोग ने दिए सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के जिन 165 विधानसभा क्षेत्रों में एक से ज्यादा काउंटिंग हॉल हैं, वहां काउंटिंग ऑब्जर्बर की मदद के लिए अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा, पुलिस पर्यवेक्षकों को काउंटिंग सेंटर्स के आसपास सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि मतगणना केंद्र के नजदीक किसी भी तरह की कोई घटना न हो और काउंटिंग प्रक्रिया चुनाव आयोग के दिए दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न कराया जा सके.

ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष

ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की महत्वपूर्ण समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को फिर से संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बीजेपी के बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रम समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है.

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसी तरह बैजयंत पांडा को वर्ष 2026-27 के लिए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया है. 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2027 को समाप्त होने वाले कार्यकाल के लिए लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कुल 21 सदस्यों की नियुक्ति की गई है.

कौन-कौन शामिल?
इन सदस्यों में 15 लोकसभा सांसद और 6 राज्यसभा सांसद शामिल हैं. लोकसभा से टीआर बालू, कल्याण बनर्जी, निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल, जय प्रकाश, रविशंकर प्रसाद, सीएम रमेश, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, अपराजिता सारंगी, अमर सिंह, तेजस्वी सूर्या, अनुराग सिंह ठाकुर, बालाशोवरी वल्लभनेनी, केसी वेणुगोपाल और धर्मेंद्र यादव को चुना गया है.

‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी मचाया धमाल
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. ये फिल्म अब 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. लेकिन उससे पहले, फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने प्रभास की ‘द राजा साहब’ को पीछे छोड़ते दिया है.चलिए यहां इसके 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े जानते हैं.

‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘भूत बंगला’ ने रिलीज के दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज किया. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म को नई रिलीद ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ से मुकाबला करना पड़ रहा है. बावजूद इसके ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को भी दमदार कमाई की. यहां तक कि इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई.

कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के15वें दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसने दूसरे गुरुवार को हुई 4 करोड़ रुपये की कमाई से बेहतर परफॉर्म किया. इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई अब 148.66 करोड़ रुपये हो गई है. जीएसटी सहित ग्रॉस टोटल 175.42 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी 6ठी हॉरर-कॉमेडी फिल्म
भूत बंगला अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है. इसने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. बता दें की द राजा साब का लाइफटाइम कलेक्शन 146.04 करोड़ रुपये था. अब भूत बंगला का अगला टारगेट आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ (157.05 करोड़ रुपये) है.

BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया

BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया
BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है. हरमानप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है. इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा.

टीम इंडिया को झटका भी लगा है क्योंकि चोट के कारण तेज गेंदबाज कारण काश्वी गौतम और ऑलराउंडर अमनजोत कौर स्क्वाड में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं. अमनजोत का टीम में ना होना बहुत बड़ा झटका है, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस बात को माना. अच्छी बात यह है कि टीम के पास रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और नंदिनी शर्मा के रूप में चार बेहतरीन तेज गेंदबाजी विकल्प हैं. नंदिनी का यह पहला विश्व कप होगा.

भारतीय टीम कुछ महीने पहले ही 2025 ODI वर्ल्ड कप खिताब जीतकर आ रही है. भारत के उस स्क्वाड के 11 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी चुने गए हैं. याद दिला दें कि वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा था.

भारत का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

मोहन कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, छात्रवृत्ति की राशि बढ़ी

मोहन कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, छात्रवृत्ति की राशि बढ़ी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में आमजन के हित, प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने कुल 53 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं को 2031 तक जारी रखने को मंजूरी भी दी है।

बैठक के बाद सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने निर्णयों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने शाजापुर जिले के लिए लखूनदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। इसके लिए 155 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे शाजापुर के 17 गांव और उज्जैन जिले के तराना तहसील के 7 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा और 9,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। प्रदेश में अब तक 29.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है, वहीं किसानों के खातों में 2546 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। अब सप्ताह में 6 दिन खरीदी की जाएगी। शनिवार को अवकाश नहीं रहेगा।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2005 में संचालित दिल्ली स्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले प्रदेश के ओबीसी छात्रों के लिए छात्रगृह योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्कॉलरशिप की राशि 1550 से बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) की कई पुरानी और नई योजनाओं को अगले 5 वर्षों तक निरंतर संचालित करने की मंजूरी दी गई है, ताकि प्रदेश में सड़कों का जाल और मजबूत हो सके। पुराने कार्यों को गति देने के लिए 26,311 करोड़ और नई योजनाओं के लिए 53,000 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है।
कैबिनेट में प्रदेश की 38 हजार 901 आंगनवाड़ी भवनों में बिजली व्यवस्था का भी निर्णय लिया है, जिसके लिए 80 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृत दी गई है।
लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में 134 पीजी सीट वृद्धि योजना के अंतर्गत 80 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों के लिए मंजूरी दी गई।
श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा के अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विस्तार की 174 करोड़ रुपए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010 को वापस लेने का अनुमोदन किया गया।
खरीफ 2020 में खरीदी गई धान की मिलिंग से शेष बची 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के ई-ऑक्शन के निराकरण पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई।
भारतीय वन सेवा के अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक पद के सृजन को मंजूरी।

हरदा किसान आंदोलन: हजारों ट्रैक्टरों से घिरा शहर

हरदा किसान आंदोलन: हजारों ट्रैक्टरों से घिरा शहर
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में इन दिनों एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां आम दिनों में सड़कों पर सामान्य आवाजाही रहती थी, वहीं अब हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉली और किसानों की भीड़ ने पूरे शहर का माहौल बदल दिया है। खेतों से निकले किसान अब सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं।

यह कोई सामान्य प्रदर्शन नहीं है। किसान अपने साथ पूरा घर लेकर आए हैं राशन, पानी, तंबू, बिस्तर और यहां तक कि कूलर-पंखे तक। यह साफ संकेत है कि यह आंदोलन कुछ घंटों या दिनों का नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई का रूप ले चुका है।

हजारों ट्रैक्टरों ने शहर को घेरा
हरदा किसान आंदोलन की सबसे बड़ी खासियत इसकी व्यापकता है। जिले की चारों सीमाओं से हजारों किसान ट्रैक्टर लेकर शहर में पहुंचे हैं। इंदौर रोड, हनुमान मंदिर और खंडवा बाईपास जैसे प्रमुख चौराहों पर किसानों ने डेरा डाल दिया है। इस दौरान शहर में लंबा जाम लग गया और आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतारें नजर आ रही हैं। किसानों का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। यही कारण है कि हरदा किसान आंदोलन अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में राशन, तंबू और पूरा इंतजाम
इस आंदोलन की एक और बड़ी तस्वीर यह है कि किसान पूरी तैयारी के साथ आए हैं। वे सिर्फ प्रदर्शन करने नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई लड़ने के इरादे से पहुंचे हैं। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में आटा, दाल, पानी की टंकियां, तिरपाल, लकड़ी, बर्तन और यहां तक कि जनरेटर भी मौजूद हैं। कुछ किसानों ने अपने साथ कूलर और पंखे भी लाए हैं ताकि गर्मी में भी उन्हें परेशानी न हो।

समर्थन मूल्य और खरीदी की मांग पर अड़े किसान
हरदा किसान आंदोलन का मुख्य मुद्दा समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन फसलों की खरीदी है। किसानों की मांग है कि मूंग और मक्का जैसी फसलों को सरकार तय मूल्य पर खरीदे। किसानों का कहना है कि अगर उन्हें सही दाम नहीं मिलता, तो उनकी मेहनत बेकार चली जाती है। लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन आमदनी उतनी नहीं बढ़ रही। यही कारण है कि इस बार किसान पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे हैं और अपनी बात मनवाने के लिए अनिश्चित धरने पर बैठ गए हैं।

हरदा किसान आंदोलन में कई जिलों के किसान शामिल
यह आंदोलन केवल हरदा जिले तक सीमित नहीं है। इसमें देवास, नर्मदापुरम और खंडवा जैसे आसपास के जिलों के किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान जिला मुख्यालय तक पहुंचे हैं और प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान नेताओं का दावा है कि यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा किसान आंदोलन बनता जा रहा है।

कोर कमेटी करेगी फैसले, आंदोलन को मिलेगा दिशा
आंदोलन को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए किसानों ने बारह सदस्यीय कोर कमेटी बनाई है। यह समिति आंदोलन से जुड़े सभी बड़े फैसले लेगी। इसका मकसद यह है कि आंदोलन में कोई अव्यवस्था न फैले और सभी किसान एकजुट रहकर अपनी मांगों को आगे बढ़ाएं। कोर कमेटी के गठन से हरदा किसान आंदोलन को एक मजबूत दिशा मिलती नजर आ रही है।

MP में गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा

MP में गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा
शबे मालवा की शाम नहीं रही सुहानी, दिन के साथ अब रातें भी हुई गर्म हो रही है। रविवार को दोपहर 2.30 बजे तक सूरज की किरणों का प्रचंडता इस कदर थी कि सात साल बाद शहर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके पहले वर्ष 2019 में इंदौर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

इंदौर शहर में शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म रात रही। मई व जून माह के न्यूनतम तापमान के मुकाबले अप्रैल में ही रात का पारा सबसे उच्च स्तर पर रहा। शनिवार को रात को छाए बादलों के कारण के कारण इंदौर व उज्जैन में ग्रीन हाउस इफैक्ट सिस्टम बना। इस वजह से प्रदेश में इंदौर के बाद उज्जैन में शनिवार की रात सबसे गर्म रही। इंदौर में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में 6.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं उज्जैन में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उज्जैन में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोमवार को दिन व रात के तापमान का दिखेगा उच्च स्तर
सोमवार को इंदौर में दिन का पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर तक धूप की तपिश बरकरार रहेगी। दोपहर बाद बादल छाएंगे। रविवार दोपहर से रात तक बादल छाए रहने के कारण रविवार की रात भी सबसे गर्म रात रहने की संभावना है। इस वजह सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

अरब सागर से आई नमी ने बदला मौसम का मिजाज
वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वही मप्र के मध्य क्षेत्र के ऊपर 1.5 किलोमीटर पर चारों दिशाओं से हवाएं आकर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना रही है। ऐसे में अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बादल व वर्षा की स्थितियां दिखाई दी।

आज प्रदेश का 50 फीसद हिस्सा होगा लू की चपेट में
रविवार को प्रदेश में सिर्फ खजुराहों में लू चली। सोमवार को प्रदेश के 25 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल,विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, सतना, उमरिया, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल है।

छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू

छत्तीसगढ़ में शराब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 24 घंटे में बिक गई 41.75 करोड़ की दारू
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आबकारी विभाग के खजाने में धनवर्षा हो रही है। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच प्रदेश में शराब की खपत ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हाल ही में जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार बीते 22 अप्रैल को प्रदेशवासियों ने महज 24 घंटे के भीतर 41 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की शराब खाली कर दी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 23.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्शाता है।

बिक्री के आंकड़ों में राजधानी रायपुर एक बार फिर शीर्ष पर रहा है। अकेले रायपुर जिले में एक दिन में 7.39 करोड़ रुपए की शराब बिकी। औद्योगिक नगरी दुर्ग 5.09 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और न्यायधानी बिलासपुर 3.71 करोड़ रुपए की खपत के साथ तीसरे स्थान पर रही। बड़े शहरों में शराब की यह मांग लंबे समय से बरकरार है, लेकिन इस साल के आंकड़ों ने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।

कोरिया और सुकमा में रिकार्ड बढ़ोत्तरी
रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला पहलू छोटे और दूरस्थ जिलों से सामने आया है। विकास की दौड़ में पीछे माने जाने वाले इन जिलों में शराब की खपत की रफ्तार मेट्रो शहरों से भी तेज है। कोरिया जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 78.4 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि हुई है।

वहीं, माओवाद प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सुकमा में 74 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और सूरजपुर में बिक्री में 65.9 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि, नारायणपुर और बीजापुर जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच सीमित होने के कारण बिक्री में गिरावट देखी गई है।

अप्रैल में आठ अरब के पार पहुंचा कारोबार
नया वित्तीय वर्ष शुरू हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन 22 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आठ अरब 66 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बेची जा चुकी है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...