महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी, फरवरी के व्रत और त्योहार

महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी, फरवरी के व्रत और त्योहार
कुछ ही दिनों में फरवरी की शुरुआत होने वाली है। सनातन धर्म में फरवरी को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। फरवरी में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर महादेव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। वहीं, होलाष्टक की शुरुआत होगी। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।

फरवरी के व्रत और त्योहार
01 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसी दिन गुरु रविदास जयन्ती, ललिता जयन्ती भी है।
02 फरवरी से फाल्गुन की शुरुआत होगी। सनातन धर्म में इस माह का विशेष महत्व है।
05 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्विजप्रिय संकष्टी मनाई जाएगी। यह तिथि भगवान गणेश की साधना के लिए शुभ मानी जाती है।
07 फरवरी को यशोदा जयंती है
08 फरवरी को भानु सप्तमी और शबरी जयन्ती मनाई जाएगी।
09 फरवरी को जानकी जयंती, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
13 फरवरी को कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुम्भ संक्रान्ति और विजया एकादशी व्रत किया जाएगा।
14 फरवरी को शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। इसी दिन विजया एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा होगी।
17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
19 फरवरी को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा।
21 फरवरी को ढुण्ढिराज चतुर्थी मनाई जाएगी।
22 फरवरी को स्कन्द षष्ठी है।
23 फरवरी को मासिक कार्तिगाई है
24 फरवरी को होलाष्टक की शुरुआत होगी। इसी दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
25 फरवरी को रोहिणी व्रत है।
27 फरवरी को आमलकी एकादशी व्रत किया जाएगा।

फाल्गुन अमवस्या 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Falgun Amavasya 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी।
फाल्गुन माह अमावस्या तिथि की शुरुआत- 16 फरवरी 05 बजकर 34 मिनट पर
फाल्गुन माह अमावस्या तिथि का समापन- 17 फरवरी को शाम को 05 बजकर 30 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त- 05 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 10 बजाकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ
छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का शुभारंभ आज नवागांव, अभनपुर में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर कुम्भकार समाज की परंपरागत कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। साय ने समाज के विकास हेतु सर्व सुविधायुक्त भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री साय को प्रतीक चिन्ह के रूप में कुम्हार समाज की कला एवं संस्कृति को दर्शाता हुआ चाक गढ़ता कुम्हार भेंट किया गया, जो कुम्भकारी कला की पहचान और श्रम-साधना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के महाअधिवेशन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत महाराष्ट्र के दिवंगत उप राष्ट्रपति स्वर्गीय अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की और ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने परिचय सम्मेलन में शामिल युवक-युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मेलन समाज के बेटा-बेटियों को योग्य जीवन-साथी चुनने का सशक्त मंच प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने समाजजनों से अपील की कि वे अपने समाज के प्रत्येक बेटा-बेटी को शिक्षा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि एक सफल, संस्कारित और जिम्मेदार मानव जीवन जीने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है और इन 25 वर्षों में प्रदेश ने सड़क, बिजली, पानी, खाद्यान्न, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को डामर सड़कों से जोड़ा गया है। प्रदेश में महाविद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की उपलब्धता भी अब व्यापक स्तर पर हो गई है, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में उच्च शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मात्र दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ तेज़ी से किया जा रहा है और किसानों को बोनस राशि चार किश्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त उनके खातों में अंतरित की जा रही है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 40 हजार से अधिक रामभक्त अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में सुरक्षाबलों ने साहस और दृढ़ता के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। अब नक्सलवाद अंतिम चरण में है और 31 मार्च 2026 तक देश से इसके पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में अब विकास की नई यात्रा शुरू हो चुकी है और सुरक्षा कैंपों की स्थापना से क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल बना है।
मुख्यमंत्री साय ने नई उद्योग नीति की सराहना करते हुए कहा कि इस नीति को देश-विदेश में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और नया रायपुर में कई उद्योगों की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

महाअधिवेशन के अंतर्गत आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में समाज के लगभग 300 युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया। इसके साथ ही समाज की आंतरिक गतिविधियों से संबंधित बैठकों का आयोजन भी किया गया, जिनमें सामाजिक संगठन, शिक्षा, रोजगार, कला संरक्षण और भविष्य की योजनाओं पर विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय को समाज के युवा, कुमारी अंकिता प्रजापति एवं दुर्गेश चक्रधारी ने, उनकी पेंटिंग भेंट की।कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू, छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चक्रधारी, उपाध्यक्ष आत्माराम प्रजापति, महामंत्री हेमलाल कौशिक, सूरज कुम्भकार सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से हमने देखा कि साइबर थाना, एसडीओपी कार्यालय, चौकी भवन, ट्रांजिट हॉस्टल एवं आवासीय भवन अत्यंत सुंदर और सुविधाजनक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और वे अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। साय ने कहा कि सरकार का सतत प्रयास है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर आवास एवं कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे सुदूर अंचलों तक भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अनेक स्थानों पर साइबर पुलिस थानों की शुरुआत की जा रही है। आज जशपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों सहित कुल 8 नए साइबर थानों का शुभारंभ किया गया है। इससे पूर्व प्रदेश के पांच जिलों में साइबर थाना संचालित हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार अन्य जिलों में भी साइबर थाने स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही चार जिलों में भारत वाहिनी के कैंपस, नौ जिलों में नए थाना भवन, माना में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की चौकी तथा आवासीय भवनों का भी लोकार्पण किया गया। गृहमंत्री शर्मा ने 255 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए इन निर्माण कार्यों एवं 8 नए साइबर थानों की स्वीकृति और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी एसआरपी कल्लूरी, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी दीपांशु काबरा, एडीजी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वनमंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक भईया लाल रजवाड़े, ललित चंद्राकर, विधायक मती रायमुनि भगत एवं जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी रहे।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के 21वीं भारत रक्षित वाहिनी करकाभाट, पुलिस थाना भवन सनौद, महासमुंद जिले के 20वीं भारत रक्षित वाहिनी परसदा, धमतरी जिले के पुलिस चौकी भवन करेलीबड़ी, रायपुर जिले के सेन्ट्रल आर्म्स स्टोर, 4थीं वाहिनी माना, ट्रांजिट हॉस्टल, बस्तर जिले के 19वीं भारत रक्षित वाहिनी करनपुर, बीजापुर जिले के पुलिस थाना भवन तर्रेम, पुलिस थाना भवन नैमेड़, सुकमा जिले के पुलिस थाना भवन चिंतागुफा, पुलिस थाना भवन चिंतलनार, कांकेर जिले के 22वीं भारत रक्षित वाहिनी भीरावाही, नारायणपुर जिले के पुलिस थाना भवन भरण्डा, पुलिस थाना भवन बैनुर, ट्रांजिस्ट हॉस्टल नारायणपुर, दुर्ग जिले के पुलिस थाना भवन पद्द्मनाभपुर, पुलिस थाना भवन पुलगांव, 36 अराजपत्रित एवं 48 प्रधान आरक्षक आवासगृह, एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन धमधा, बेमेतरा जिले के एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन बेरला, राजनांदगांव जिले के एस.आई.बी. फिल्ड यूनिट, ट्रांजिट हॉस्टल, दुर्ग, सूरजपुर जिले के पुलिस चौकी कुदरगढ़, कोरिया जिले के 24 अराजपत्रित एवं 144 प्र.आर./आरक्षक आवासगृह बैकुण्ठपुर एवं ट्रांजिट हॉस्टल बलरामपुर का लोकार्पण किया।

राहुल का मप्र कांग्रेस नेताओं को साफ संदेश—प्लानिंग नहीं,रिजल्ट चाहिए

राहुल का मप्र कांग्रेस नेताओं को साफ संदेश—प्लानिंग नहीं,रिजल्ट चाहिए
दिल्ली में मप्र कांग्रेस का मंथन

भोपाल। दिल्ली में बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक हुई। इसमें पार्टी ने अब सिर्फ मुद्दे उठाने की नहीं,बल्कि जमीन पर असर दिखाने वाली राजनीति की दिशा तय की है। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया कि हर वर्ग के लिए अलग घोषणा नहीं,बल्कि जिम्मेदारी तय कर फॉलोअप और रिजल्ट दिखाना प्राथमिकता होगी।

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। राहुल गांधी ने मप्र कांग्रेस नेताओं से कहा कि एसटी, एससी, ओबीसी, महिलाएं और अल्पसंख्यक—हर वर्ग की समस्याएं अलग हैं। पहले उन्हें समझा जाए, फिर उनके समाधान के लिए समयबद्ध और मापने योग्य योजना बनाई जाए।

पद नहीं, परफॉर्मेंस दिखे
सूत्रों के मुताबिक,राहुल गांधी ने संगठन में जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों का मूल्यांकन काम के आधार पर होगा। किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है और उसका नतीजा क्या निकला,इसकी नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने संकेत दिए कि निष्क्रिय पदाधिकारियों पर आगे सख्ती हो सकती है।

एसआईआर और इंदौर दूषित जलकांड पर सख्त रुख
बताया जाता है कि बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मामला भी उठा। पार्टी नेतृत्व ने इसे लोकतंत्र से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताते हुए जोरशोर से उठाने के निर्देश दिए। बैठक में इंदौर में प्रदूषित जल से हुई मौतों के मामले में भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा के बजट सत्र में इस मामले में सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।

संगठन विस्तार और मनरेगा भी एजेंडे में
बैठक में संगठन विस्तार, ब्लॉक और जिला स्तर पर रिक्त पदों की शीघ्र नियुक्ति तथा मनरेगा में कथित अनियमितताओं व योजना का नाम बदले जाने को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कहा कि रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे अगले चुनाव में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं,लिहाजा इन पर रणनीति बनाकर काम किया जाए।

पहले मप्र के नेताओं की सुनी बात
बैठक में मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,सांसद दिग्विजय सिंह,प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,सीडब्लयूसी सदस्य कमलेश पटेल मौजूद रहे। शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी नेताओं की बात बारी—बारी से ध्यान से सुनी। बाद में अपना फैसला सुनाया। बैठक के जरिए कांग्रेस ने संकेत दे दिया है कि मध्यप्रदेश में पार्टी अब सिर्फ विरोध की राजनीति नहीं, बल्कि ठोस एजेंडा पर काम करेगी।
मप्र में असंतोष को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान हैं। कांग्रेस का फोकस अब आमजन के असंतोष को मुद्दों में बदलने और सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने पर रहेगा। उन्होंने संकेत दिए कि आगामी महीनों में आंदोलन और जनता से संवाद तेज किया जाएगा।

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु बुधवार सुबह विमान हादसे में हो गई. 28 जनवरी की सुबह करीब 8.45 पर बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित प्लेन में मौजूद अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई. इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 3 दिन के शोक का ऐलान किया है.

अंतिम संस्कार कब
मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक, अजित पवार का अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी और सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. 29 जनवरी को एकादशी तिथि रहेगा. ऐसे में धर्म व ज्योतिष को मानने वालों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, एकादशी तिथि पर अंतिम संस्कार करने का क्या महत्व होता है, क्या शास्त्रों में इसके लिए कोई विशेष मान्यता है?

एकादशी पर नहीं करना चाहिए अंतिम संस्कार!
एकादशी तिथि पर मृत्यु होना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि, एकादशी तिथि पर मृत्यु हो तो मोक्ष की प्राप्ति होती है. लेकिन अंतिम संस्कार के लिए द्वादशी तिथि तक रुकना चाहिए. वैष्णव परंपरा के अनुसार, एकादशी के दिन अंतिम संस्कार न करने का कारण यह है कि, शवदाह के समय पिंडदान करने के लिए अन्न का प्रयोग होता है, जबकि एकादशी पर अन्न का प्रयोग वर्जित है. इसलिए एकादशी के दिन यदि मृत्यु हो तो द्वादशी के दिन ही अंतिम संस्कार करना चाहिए.

हालांकि शास्त्रों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि, जन्म और मृत्यु जैसी घटनाएं प्राकृतिक हैं, इसलिए इनपर तिथि का दोष नहीं लगाया जा सकता. लेकिन विशेष तिथियों में हुए मृत्यु या जन्म के दौरान होने वाले नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. जैसे हिंदू धर्म में पंचक में हुई मृत्यु के लिए अंतिम संस्कार की कुछ विशेष विधियां होती हैं.

अंतिम संस्कार का मुख्य उद्देश्य आत्मा की शांति और परिजनों का कर्तव्य
धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि, मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार यथाशीघ्र करना चाहिए. केवल सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए. अंतिम संस्कार के लिए एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या या अन्य कोई भी तिथि अशुभ नहीं होती. परिस्थितियों के अनुसार और विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना ही शास्त्रसम्मत है. अंतिम संस्कार का मुख्य उद्देश्य आत्मा की शांति और परिजनों का कर्तव्य पालन है.

ईशान किशन इस वजह से हुए प्लेइंग 11 से बाहर

ईशान किशन इस वजह से हुए प्लेइंग 11 से बाहर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद जब उन्होंने ईशान किशन को बाहर किए जाने की जानकारी दी, तो स्टेडियम में मौजूद फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

क्यों हुए ईशान किशन प्लेइंग 11 से बाहर?
हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने इसकी वजह भी बताई और यह भी कहा कि अक्षर पटेल को पूरी तरह फिट होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। इसके बाद जब ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का नाम सामने आया, तो फैंस हैरान रह गए। दरअसल, ईशान किशन एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस सीरीज में अब तक तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाया है, लेकिन उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, जो एक तेज गेंदबाज हैं। सूर्या ने बताया की नीगल इंजरी की वजह से इस मैच से उन्हें बाहर होना पड़ा है।

सूर्यकुमार यादव ने ये भी बताया कि टीम के पास पहले से ही पांच बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में 3-0 से आगे है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह भारतीय टीम की आखिरी टी20 सीरीज है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे मुंबई में इकट्ठा होगी, जहां वह वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी।

4 फरवरी को वॉर्म-अप मैच
भारतीय टीम को 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेलना है, जो यूएसए के खिलाफ होगा। हालांकि, इससे पहले 4 फरवरी को भारतीय टीम एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 30 IAS-IPS अधिकारियों को बनाया ऑब्जर्वर

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 30 IAS-IPS अधिकारियों को बनाया ऑब्जर्वर
भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के 30 वरिष्ठ अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इनमें 25 IAS और 5 IPS अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों की तैनाती असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए की गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा यह कदम चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। नियुक्त ऑब्जर्वर चुनावी तैयारियों, आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

ये IAS अधिकारी बने ऑब्जर्वर
ऑब्जर्वर बनाए गए IAS अधिकारियों में रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।

बॉर्डर 2′ का छठे दिन भी भौकाल

बॉर्डर 2′ का छठे दिन भी भौकाल
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस स्टोरी बनती जा रही है, और वीकेंड के बाद भी यह अच्छा परफॉर्म कर रही है. पहले मंगलवार को धमाकेदार कलेक्शन करने के बाद, ये फिल्म एक और मजबूत दिन की ओर बढ़ रही है, क्योंकि बुधवार, यानी छठे दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से पता चलता है कि 2 लाख से ज़्यादा टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं.

‘बॉर्डर 2’ की पांच दिनों की कितनी रही कमाई?

‘बॉर्डर 2’ को 30 करोड़ से खाता खोला था.
दूसरे दिन फिल्म ने 21.67 फीसदी की तेजी दिखाई और 36.5 करोड़ कमा लिए.
तीसरे दिन फिल्म ने 49.32 फीसदी का उछाल दिखाया और 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
चौथा दिन और भी शानदार रहा और इस फिल्म ने 8.26 करोड़ के कलेक्शन के साथ 59 करोड़ कमाए और अपने सिंगल डे का सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बनाया.
इसके बाद पांचवें दिन फिल्म की कमाई में 66.10 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसका कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा.

‘बॉर्डर 2’ के छठे दिन की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
वहीं फिल्म की छठे दिन की एडवांस बुकिंग अच्छी हुई है इसके 2.15 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है जिससे इसने छठे दिन की एडवांस बुकिंग से ही 4.65 करोड़ कमा लिए हैं. इसे देखते हुए इसके कलेक्शन में रात तक काफी उछाल आने की उम्मीद है. कोईमोई के प्रीडिक्शन के मुताबिक फिल्म पहले बुधवार को 15-17 करोड़ कमा सकती है.

भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदले सुर

भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदले सुर
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर अमेरिका का रिएक्शन सामने आया है. चूंकि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, जिस वजह से ट्रंप प्रशासन का बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है. अमेरिकी ट्रेड अधिकारी और ट्रंप के करीबी जैमीसन ग्रीर ने कहा कि EU के साथ डील में सबसे बड़ा फायदा भारत का होने वाला है.

EU के साथ डील में टॉप पर भारत: जैमीसन ग्रीर
अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने कहा, ‘मैंने अब तक इस डील के कुछ डिटेल्स देखे हैं. ईमानदारी से कहूं तो इसमें भारत को फायदा मिलता दिख रहा है. भारत को यूरोप के बाजार में ज्यादा पहुंच मिल रही है. कुल मिलाकर भारत टॉप पर रहेगा. ऐसा भी हो सकता है कि इस डील में कुछ इमिग्रेशन राइट्स भी दे दिए जाएं, जिससे भारतीय प्रोफेशनल्स और वर्कर्स को यूरोपीय देशों में काम करने के ज्यादा मौका मिल जाए.’ उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका की बदलती ट्रेड पॉलिसी की वजह से भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड डील हुआ है.

‘अमेरिका के कारण यूरोपी खोज रहा दूसरा मार्केट’
अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘यह समझना जरूरी है कि जब अमेरिका अपने बाजार को सीमित कर रहा है तब यूरोपीय यूनियन जैसे ट्रेड-डिपेंडेंट ब्लॉक को दूसरा ऑप्शन खोजने पड़ रहे हैं. यही कारण है कि यूरोपीय यूनियन भारत जैसे बड़े बाजार की ओर रुख कर रहा है.’

ग्रीर ने यूरोपीय संघ की आलोचना करते हुए कहा कि जब अमेरिका वैश्वीकरण की कुछ समस्याओं को ठीक करने की कोशिश कर रहा है, तब नाटो वैश्वीकरण पर और जोर दे रहा है. उन्होंने कहा, ‘यह समझना जरूरी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने घरेलू उत्पादन को प्राथमिकता देते हुए अन्य देशों से हमारे बाजार में आने वाले सामानों पर टैरिफ लगाना शुरू किया. यही कारण है कि ये देश अपने सामान के लिए अन्य बाजार तलाश रहे हैं. यूरोपीय यूनियन ट्रेड पर इतना निर्भर है कि उसे अन्य बाजारों की जरूरत है इसलिए वह अपना सारा सामान अमेरिका को नहीं भेज सकता.’

‘रूसी तेल को लेकर यूरोप ने भारत पर नहीं बनाया दवाब’
जैमीसन ग्रीर के बयान की टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ दिन पहले की अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूसी तेल को लेकर भारत पर दवाब नहीं डालने के लिए यूरोपीय यूनियन पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, अमेरिकी टैरिफ के कारण ही भारत ने रूसी तेल की खरीद कम की क्योंकि यूरोपीय देश ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. वे (EU) भारत के साथ एक बड़ा ट्रेड डील करना चाहते थे.

देश ने मजबूत नेतृत्व खोया -PM मोदी

देश ने मजबूत नेतृत्व खोया -PM मोदी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार का एक विमान हादसे में आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही देशभर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन को भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन को अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश ने एक ऐसा जननेता खो दिया है, जिसकी पहचान जमीनी राजनीति, प्रशासनिक समझ और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए थी।

देशभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री के अलावा देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को चौंकाने वाला बताते हुए घटना की गंभीर जांच की मांग की है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे सार्वजनिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...