साल 2026 में बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्में रिलीज होंगी

साल 2026 में बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्में रिलीज होंगी
‘बॉर्डर 2’ 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में होंगे. ‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखाई देंगी. ये फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है.

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल ‘धुरंधर पार्ट- 2’ इसी साल रिलीज होगा. फिल्म ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. ‘पति, पत्नी और वो’ का सीक्वल ‘पति, पत्नी और वो दो’ 4 मार्च को रिलीज होने वाला है. फिल्म में इस बार आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी लीड रोल में होंगे.

‘आवारापन 2’ के साथ इमरान हाशमी एक बार फिर अपने रोमांटिक अवतार में लौटने वाले हैं. पहले ये फिल्म 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसकी रिलीज डेट कुछ महीने आगे बढ़ सकती है. मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी के साथ-साथ रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 12 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है.

‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म सितंबर के महीने में रिलीज हो सकती है. 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ भी रिलीज होने जा रही है. अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तब्बू, श्रिया शरण और अभिषेक पाठक भी होंगे. ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इसी साल रिलीज होने वाली है. फिलहाल इसकी कंफर्म रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त से लेकर अरशद वारसी तक अहम रोल में दिखाई देंगे.

UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौर पर आएंगे. वह 19 जनवरी को 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे. उन्हें भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से आमंत्रित किया गया है. दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक दूसरे से मुलाकात भी करेंगे. यूएई के राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब सऊदी अरब से तनाव चल रहा है. इसके अलावा ईरान में भी क्षेत्रिय समीकरण बदल रहे हैं.

नाहयान की तीसरा भारत दौरा
यूएई के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से उनकी यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है. पिछले 10 सालों में वह भारत चार बार आ चुके हैं. उनकी यह पांचवी यात्रा है. यह यात्राएं दोनों देशों के बीच मजबूती को दर्शाते हैं.

इससे पहले सितंबर 2025 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान और अप्रैल 2025 में यूएई के उप प्रधानमंत्री प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अलद मकतूम भारत दौरे पर आए थे.

दोनों देशों के बीच गर्मजोशी भरे रिश्ते रहे हैं. साथ ही कई क्षेत्रों में हिस्सेदारी को साझा करते है, जो राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित है. दोनों देश एक दूसरे के व्यापार और निवेश में अहम साझेदार हैं. इनमें कंप्रिहेंसिव इकॉनोमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA), लोकल करेंसी सेटलमेंट (LCS) सिस्टम और बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी शामिल है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच एक मजबूत ऊर्जा साझेदारी भी है. इसमें लॉन्ग टर्म सप्लाई सिस्टम शामिल है.

यह यात्रा नई रणनीतिक साझेदारी के नए आयाम तलाशने के अवसर
यूएई के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देश (भारत और यूएई ) की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए नए रास्ते तलाशने के लिए एक अवसर है. साथ ही आपसी हित वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के आदान प्रदान को भी सक्षम बनाएगा. दोनों देशों के बीच इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय सहमति भी है.

दोनों देशों के रिश्ते क्यों अहम हैं?
भारत और यूएई के बीच हाल के दिनों में संबंध और मजबूत हुए हैं. यूएई भारत में विदेशी निवेश का सातवां सबसे बड़ा स्त्रोत है. यूएई साल 2000 से भारत में अबतक 22 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुका है. यह निवेश भारत के डेवलपमेंट सेक्टर में अहम भूमिका निभा रहा है. इस तरह के निवेश से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत हुए हैं, और भविष्य में और बेहतर होने की उम्मीद हैं. ऐसे में दोनों देशों की दोस्ती काफी मायनों में अहम है.

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेरिल मिचेल ने 137 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने वह रिकॉर्ड बना दिया, जो आज तक वनडे इतिहास में भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। डेरिल मिचेल भारत के खिलाफ भारत में लगातार पांच पारियों में 50+ स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह सिलसिला आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से शुरू हुआ था।

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ग्रुप स्टेज मुकाबले में 22 अक्टूबर को मिचेल ने भारत के खिलाफ 130 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 15 नवंबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 134 रन बनाए थे। हालांकि, उस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद मौजूदा वनडे सीरीज में भी डेरिल मिचेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पहले मैच में 84 रन बनाए, दूसरे मुकाबले में 131 रन की पारी खेली और तीसरे वनडे मैच में 137 रन ठोके।

भारत के खिलाफ भारत डेरिल मिचेल की आखिरी 5 पारियां
22 अक्टूबर 2023: 130 रन
15 नवंबर 2023: 134 रन
11 जनवरी 2026: 84 रन
14 जनवरी 2026: 131 रन
18 जनवरी 2026: 137 रन

इस दौरान उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत के खिलाफ दो वनडे मुकाबले खेले थे, लेकिन वे मैच दुबई में आयोजित हुए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबले में मिचेल ने 17 रन बनाए थे, जबकि फाइनल में उन्होंने 63 रन की पारी खेली थी।

मिचेल का सीरीज का यह लगातार दूसरा शतक है। डेरिल मिचेल ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की। डेरिल मिचेल के वनडे करियर का यह नौवां शतक है। भारत के खिलाफ उनका यह चौथा शतक है।

टीएमसी देश और बंगाल की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही – PM

टीएमसी देश और बंगाल की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही – PM
पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों द्वारा तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंगूर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और मौजूद लोगों से बीजेपी की सरकार बनाने की भी अपील की।

TMC पर साधा निशाना
रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य की जनता टीएमसी को सत्ता से हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर बहुत बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और किसान आए हैं। सभी एक ही उम्मीद के साथ आए हैं कि हम वास्तविक बदलाव चाहते हैं। हर कोई 15 साल के महान जंगलराज को बदलना चाहता है। बीजेपी ने बिहार में एक बार फिर जंगलराज को रोक दिया है, और अब पश्चिम बंगाल भी टीएमसी के महान जंगलराज को विदाई देने के लिए तैयार है।

देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही टीएमसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC सरकार पश्चिम बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है, इसलिए यहां के युवाओं को, खासकर, बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है। TMC यहां घुसपैठियों को हर तरह की सुविधाएं देती है।

हर जिले की ताकत को बढ़ाएगी बीजेपी
रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं; यहाँ बड़ी-बड़ी नदियाँ हैं, विस्तृत तटरेखाएँ हैं, और उपजाऊ भूमि है। पश्चिम बंगाल के हर जिले की अपनी कुछ खासियत है। भाजपा हर जिले की इस ताकत को और बढ़ाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्रीय योजनाओं को जनता तक पहुंचने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के लोगों की सेवा करना चाहता हूँ, लेकिन टीएमसी सरकार केंद्रीय योजनाओं के लाभों को उन तक पहुँचने से रोकती है।

उन्होंने कहा, “केंद्र ने देशभर के मछुआरों के पंजीकरण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था, लेकिन टीएमसी ने इस पर रोक लगा दी है।” उन्होंने आगे कहा, “केंद्र सरकार विकसित पूर्वी भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है।”

राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड खरीदने की जिद ने वैश्विक ट्रेड वॉर

राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड खरीदने की जिद ने वैश्विक ट्रेड वॉर
डोनाल्ड ट्रंप का ‘मिशन ग्रीनलैंड’ (Trump Greenland Policy) अब केवल एक चर्चा नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक बड़ा आर्थिक खतरा बन गया है। रियल एस्टेट से ग्लोबल सिक्योरिटी तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को खरीदने की अपनी पुरानी इच्छा को आधिकारिक नीति (Geopolitical Power Play) में बदल दिया है। ट्रंप का तर्क है कि ग्रीनलैंड का सामरिक महत्व अमेरिका के लिए जरूरी है, खासकर तब जब रूस और चीन आर्कटिक क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं। लेकिन इस बार यह मामला केवल ‘प्रस्ताव’ तक सीमित नहीं है; ट्रंप ने इसे ‘ग्लोबल ट्रेड वॉर’ (US Europe Trade War) का हथियार बना लिया है।

यूरोपीय देशों पर ‘टैरिफ बम’ और ताजा विवाद
डोनाल्ड ट्रंप ने 17 जनवरी 2026 को घोषणा की कि जो भी देश ग्रीनलैंड सौदे का विरोध करेगा, उसे आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूके, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड और नीदरलैंड से आने वाले सामान पर 10% आयात शुल्क (Tariff) लगा दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी : टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा
डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर 1 जून 2026 तक ग्रीनलैंड की बिक्री पर कोई समझौता नहीं हुआ, तो यह टैरिफ बढ़ा कर 25% कर दिया जाएगा।

इस मामले पर यूरोप की प्रतिक्रिया
यूरोपीय संघ ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने स्पष्ट किया है कि “ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है,” जबकि फ्रांस और जर्मनी ने इसे नाटो (NATO) की एकता के लिए खतरा माना है।

आखिर ग्रीनलैंड पर क्यों है ट्रंप की नजर ?

ग्रीनलैंड केवल बर्फ का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह खनिजों का खजाना है। यहां ‘रेयर अर्थ मेटल्स’ (Rare Earth Metals) के विशाल भंडार है, जिनका स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन और सैन्य उपकरणों में इस्तेमाल होता है। वर्तमान में इन खनिजों पर चीन का एकाधिकार है, जिसे ट्रंप तोड़ना चाहते हैं। इसके अलावा, पिघलती बर्फ के कारण खुल रहे नए समुद्री मार्ग (Shipping Routes) व्यापार की दूरी को बहुत कम कर सकते हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने का जो प्रस्ताव दिया है, उसके पीछे कोई रियल एस्टेट डील नहीं, बल्कि गहरी सामरिक चाल है। ग्रीनलैंड में ‘रेयर अर्थ मेटल्स’ (Rare Earth Metals) का विशाल भंडार है, जिनका स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी और घातक मिसाइलों को बनाने में इस्तेमाल होता है।
यूरोप पर ‘टैरिफ बम’: 10% टैक्स का झटका

जब डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड बेचने से इनकार किया, तो ट्रंप ने अपनी पुरानी शैली में ‘आर्थिक दंड’ का सहारा लिया। उन्होंने फ्रांस, जर्मनी और यूके जैसे 8 प्रमुख देशों पर 10% आयात शुल्क (Import Duty) लगा दिया है। इसका मतलब है कि अब इन देशों का सामान अमेरिका में महंगा बिकेगा, जिससे वैश्विक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है।
भारत पर इसका क्या और कैसे होगा असर ?

हालांकि यह विवाद अमेरिका और यूरोप के बीच है, लेकिन एक वैश्विक शक्ति और उभरती अर्थव्यवस्था होने के नाते भारत इससे अछूता नहीं रहेगा:
निर्यात के नए अवसर: अगर अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापारिक रिश्ते बिगड़ते हैं, तो भारत के लिए अमेरिकी बाजार में अपनी पैठ बनाने का मौका होगा। खासकर टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल्स और आईटी सेक्टर में भारतीय कंपनियां यूरोपीय सामान की जगह ले सकती हैं।

महंगाई और शेयर बाजार: वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है। भारतीय शेयर बाजार में अल्पावधि (Short-term) में अस्थिरता देखी जा सकती है, लेकिन दीर्घकालिक रूप से ‘इंडिया-ईयू मुक्त व्यापार समझौते’ (FTA) को इससे गति मिल सकती है।

सामरिक संतुलन: भारत के रूस और अमेरिका दोनों के साथ गहरे रिश्ते हैं। आर्कटिक क्षेत्र में रूस की बढ़ती सक्रियता के बीच, अमेरिका का ग्रीनलैंड पर नियंत्रण भारत के लिए एक रणनीतिक संतुलन (Strategic Balance) पैदा कर सकता है, हालांकि नाटो में फूट भारत के लिए चिंता का विषय है।

आर्कटिक काउंसिल: भारत आर्कटिक काउंसिल का ऑब्जर्वर सदस्य है। इस क्षेत्र में होने वाला कोई भी भू-राजनीतिक बदलाव भारत के वैज्ञानिक मिशन और भविष्य के ऊर्जा समझौतों को प्रभावित करेगा।

निर्यात में इजाफा: अगर अमेरिकी बाजार में यूरोपीय सामान महंगा होता है, तो भारत के कपड़ा (Textiles) और आईटी सेक्टर के लिए वहां अपनी जगह बनाने का यह सबसे अच्छा मौका होगा।

महंगाई का खतरा: ग्लोबल ट्रेड वॉर की वजह से कच्चे तेल और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जिससे भारत में आम आदमी के लिए बजट बिगड़ सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
बंगाल में चुनावी हलचल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मालदा में 3250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई रेल और सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दुनियाभर के कई समृद्ध देश जो हैं, वह भी अपने देश से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं. आज बंगावल में भी कई घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की जरुरत है. क्या टीएमसी इन घुसपैठियों को निकालेगी? टीएमसी तो इनको वोटर बना रही है. बीजेपी सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे.

बंगाल में घुसपैठियों की वजह से आबादी संतुलन बिगड़ गया: मोदी
पीएम ने कहा, ‘इन घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल में कई जगह आबादी का संतुलन भी बिगड़ गया है. बीजेपी की सरकार बनने पर एक एक घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर भेजेंगे. बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां रुकावट डालने वाली TMC सरकार नहीं, उन्नयन वाली BJP सरकार होगी. मालदा वो जगह है जहां प्राचीन की गूंज है राजनीती और संस्कृति है. मालदा अपने आम, लोकसंगीत और भौतिक चेतना की वजह से जाना जाता है, जितने लोग यहां पहुंच पाएं है इससे ज्यादा बाहर खड़े हैं.’

उन्होंने कहा, ‘पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रक्खा था, बीजेपी ने उन्हें नफरत करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है. दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रखा था. भाजपा ने इन राज्यों को नफरत की राजनीति करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है. पूर्वी राज्यों का विश्वास, अगर किसी के साथ है, तो उस पार्टी का नाम है भाजपा.’

‘मां गंगा के आशीर्वाद से बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी’
उन्होंने कहा, ‘त्रिपुरा, असम और कुछ दिन पहले बिहार में भी बीजेपी को अपना समर्थन दिया है. मां गंगा के आशीर्वाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी. मेरे साथ कहिये – पालताना सरकार. देश में बीजेपी ने सुशासन और विकास का मॉडल स्थापित किया है. कल महाराष्ट्र में भी बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है. दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक BMC में पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जीत मिली है. कुछ दिन पहले त्रिवंतानपुरम में भी बीजेपी के मेयर बने हैं. ये दिखाता है कि देश का वोटर, देश का GEN – Z बीजेपी पर भरोसा करती है.’

उन्होंने कहा, ‘एक कार्यक्रम में बंगाल के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया है. नई ट्रेनें मिली है. इनमें से एक वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन भी है, ये मेड इन इंडिया है. हम सभी के लिए खुशी की बात है कि देश की पहली वनडे भारत जिस रास्ते से शुरू हो रही है, वो हमारा बंगाल है, इसका एक स्टेशन मालदा भी है. इसके साथ आज बंगाल को चार और ट्रेन भी मिली है.’

‘मैं चाहता हूं बंगाल में सबके पास अपना पक्का घर हो’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं चाहता हूं बंगाल में सबके पास अपना पक्का घर हो, हमारी माताओं को मुफ्त राशन मिलें. आप इसके हकदार है, लेकिन साथियों ऐसा नहीं हो रहा है. TMC के लोग मेरे बंगाल के गरीब भाई बहनों के दुश्मन बने हुए हैं, वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हुए हैं. यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो लेकिन बंगाल मात्र ऐसा राज्य है जहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई.’

‘मेरे भाई बहन को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं होने देते’
उन्होंने कहा, ‘TMC वाले मेरे किसी भाई बहन को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं होने देते है, ऐसी पत्थर दिल की सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है. ये निर्मम सरकार जानी चाहिए या नहीं ? ये मुफ्त बिजली आपको मिलना चाहिए या नहीं ? इसमें रुकावट कौन है? उनको हटाएंगे के नहीं? बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां पर रुकावट डालने वाली TMC सरकार नहीं, बीजेपी सरकार होगी. यहां न फैक्ट्री है, न किसान को सुविधा मिल रही है, यहां के आम किसान बेहाल है. ये इसलिए हुआ क्यूंकि TMC सरकार ने यहां ठीक से काम नहीं किया. TMC की भ्रष्टाचार की मार पड़ रही है. ओडिशा ने पहली बार भाजपा सरकार बनाई है, त्रिपुरा ने कई वर्षों से भाजपा पर विश्वास किया है, असम ने भी बीते चुनावों में भाजपा को ही अपना समर्थन दिया और कुछ दिन पहले बिहार ने भी एक बार फिर भाजपा-एनडीए की सरकार बनाई है. यानी बंगाल की हर दिशा में भाजपा की सुशासन वाली सरकार है. अब बंगाल में सुशासन की बारी है.’

भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे। वे सीधे भागीरथपुरा पहुंचे, जहां दूषित पानी पीने से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिजनों से संवेदना व्यक्त की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मीडिया द्वारा राजनीति को लेकर पूछे गए सवालों पर राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल रहा हो और पानी की वजह से जानें जा रही हों, तो इसे राजनीति कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “मैं विपक्ष का नेता हूं और मेरा कर्तव्य है कि मैं पीड़ितों के साथ खड़ा रहूं। मैं उनसे मिलने आया हूं, क्योंकि यह मानवता और न्याय का सवाल है।”

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी जनता को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। यदि इस बुनियादी आवश्यकता में भी लापरवाही बरती जाती है और लोगों की जान जाती है, तो जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनकी मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
राहुल गांधी की इस यात्रा को स्थानीय लोगों ने पीड़ितों के दर्द के साथ खड़े होने का संदेश बताया। भागीरथपुरा में उनकी मौजूदगी से एक बार फिर दूषित पानी के कारण हुई मौतों का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है और प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हुए हैं।

भाजपा की पीएम मोदी सहित 5708 मतदाताओं की सूची जारी

भाजपा की पीएम मोदी सहित 5708 मतदाताओं की सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यक्रम घोषित किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 को नामांकन करेंगे। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सहित कुल 5708 मतदाताओं की सूची (निर्वाचक मंडल) जारी की है। यह सूची राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों को मिलाकर तैयार हुई है।

खास बात है कि पहली बार, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम निर्वाचक मंडल में नहीं है, वजह कि सांसद नहीं होने के बाद से दोनों नेताओं के नाम दिल्ली प्रदेश से भेजे जाते हैं। चूंकि दिल्ली में अभी प्रदेश इकाई का चुनाव नहीं हुआ है, इस नाते दोनों नेताओं के नाम निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं हुए हैं।

भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने शुक्रवार को दो दिवसीय चुनाव कार्यक्रम जारी किया। 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 से 6 बजे तक नाम वापसी हो सकती है। सायं साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बयान जारी करेंगे। सिंगल नामांकन होने पर अगले दिन निर्विरोध निर्वाचन होगा। अगर कोई और नामांकन हुआ तो ही वोट से अध्यक्ष का चुनाव होगा। हालांकि, पार्टी की परंपरा के अनुसार, अब तक सर्वसम्मति से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते रहे हैं।

सभी मुख्यमंत्री बुलाए
भाजपा ने 19 जनवरी को नामांकन के दिन पार्टी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों को बुलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के बाद अगले दिन 21 को नितिन नबीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बड़ी बैठक लेंगे।

लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1836 करोड़ रुपये – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1836 करोड़ रुपये – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर प्रदेश के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहाँ विकास के 4 सूत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (जीवायएएन) के सशक्तिकरण के लिये मिशन मोड पर कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ की राशि अंतरित की गयी है। जनवरी 2026 तक बहनों के खातों में 50 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखन नगर (बाबई) में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि वितरण के साथ विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरण किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से प्रदेश की 29 लाख पात्र हितग्राही बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक अनुदान राशि ट्रांसफर की और सोहागपुर विधानसभा के लिए 206 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। इसमें माखन नगर का नवनिर्मित सर्किट हाउस भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ख्यातनाम साहित्यकार पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं मुख्य चौक पर लगे तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान की धुन के साथ सलामी दी। उन्होंने कहा कि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की कविताओं में ऐसा ओज था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी बाबई की धरती पर आकर उनकी जन्म-स्थली को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ में पैसे आते हैं, तो वह पूरे परिवार की चिंता करती हैं। स्वयं को सबसे पीछे रखती है और परिवार के लिए अपना जीवन लगा देती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती जा रही है। रोजगारपरक उद्योग में काम करने पर बहनों को 5 हजार रुपए देने में भी सरकार मदद करेगी। बहनों को संपत्ति की रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम का मलबरी रेशम प्रसिद्ध है। यहां धागा निर्माण में उद्योग शुरू कर 50 दीदियां लखपति बनी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है। इस वर्ष कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ा जाएगा। बहनों को प्रशिक्षण देकर स्व-सहायता समूह से जोड़ेंगे। किसानों को गेहूं, धान और दालों का उचित मूल्य दिलवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबई-मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की 1000 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उद्योगों के लिए अब 400 एकड़ भूमि आवंटन पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। हम सभी वर्ष @2047 तक भारत को विकसित बनाते दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में दूषित जल के कारण हुई घटना के बाद हमारी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...