ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश, 7 लोग हुए घायल

ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश, 7 लोग हुए घायल
प्लेन क्रैश (Plane Crash) के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। आज इसी तरह का एक मामला ओडिशा (Odisha) में सामने आया। आज, शनिवार, 10 जनवरी को ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) के पास इंडिया वन एयर का छोटी साइज़ का 9-सीटर प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन भुवनेश्वर (Bhubaneswar) से राउरकेला की ओर जा रहा था। तभी वो जलदा इलाके में घास के मैदान पर क्रैश हो गया, जो राउरकेला से लगभग 10-15 किलोमीटर दूर है।

हादसे के समय 7 लोग थे सवार, सभी घायल
प्लेन क्रैश के समय उसमें 7 लोग सवार थे। उनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल हैं। हादसे में सभी 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही राउरकेला फायर स्टेशन और पनपोश फायर स्टेशन से दमकल यूनिट बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजी गईं और आग बुझाई गई। मामले की जांच शुरू हो गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन क्रैश हुआ।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में नमाज पढ़ने घुसे 3 कश्मीरी

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में नमाज पढ़ने घुसे 3 कश्मीरी
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन कश्मीरी युवकों के घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवक और एक युवती परिसर में प्रवेश कर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे, जिससे सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। पूछताछ में उन्होंने खुद को कश्मीर का निवासी बताया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं।

फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि वे अयोध्या क्यों आए थे और उनका उद्देश्य क्या था। मामले की जांच जारी है।

श्रीराम मंदिर के गेट D1 से घुसे तीनों कश्मीरी
तीनों कश्मीरी श्रीराम मंदिर के गेट D1 से परिसर में घुसे। घुसते ही एक युवक सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। युवक को ऐसा करते देख पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। तीनों कश्मीरी वेशभूषा में थे। पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। वहीं साथ में आई लड़की का नाम सोफिया है। वहीं तीसरे युवक का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।

पकड़े जाने पर करने लगे नारेबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को रोका तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल, अभी तक इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SSF के हाथों में मंदिर की सुरक्षा
श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF के पास है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। UP सरकार ने हाल ही में PAC और पुलिस के जवानों को मिलाकर SSF का गठन किया है।

एक ही दिन में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के चार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

एक ही दिन में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के चार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
एक ही दिन में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चार जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव जिला न्यायालय, जबकि मध्यप्रदेश में रीवा जिला न्यायालय को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। धमकी की सूचना मिलते ही तीनों न्यायालय परिसरों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सभी न्यायालय परिसरों को खाली कराया गया। न्यायालयों में मौजूद न्यायाधीश, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही संबंधित जिलों की पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) मौके पर पहुंच गया और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी न्यायालय से संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

साइबर सेल की मदद ली जा रही है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। शुरुआती जांच में इसे अफवाह फैलाने या दहशत पैदा करने की कोशिश भी माना जा रहा है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं।

तीनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। न्यायालयों में अगली सूचना तक सामान्य कार्य प्रभावित रह सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

रेल दुर्घटना टालकर हजारों यात्रियों की जान बचाने वाले वाले 15 रेलकर्मी सम्मानित

रेल दुर्घटना टालकर हजारों यात्रियों की जान बचाने वाले वाले 15 रेलकर्मी सम्मानित
भोपाल में डीआरएम ने संभावित दुर्घटना टालने वाले 15 रेल कर्मियों को सम्मानित किया है, इन रेल कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुर्घटना को रोकते हुए हजारों यात्रियों की जान बचाई।

DRM ने किया सम्मानित
ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 15 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबन्धक पंकज त्यागी द्वारा 7 जनवरी को प्रशस्ति पत्र एवं संरक्षा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संरक्षा पुरस्कार से 15 सम्मानित रेलकर्मी
इटारसी के गुड्स ट्रेन मैनेजर राजकुमार पुरबिया, राहुल साहू, हरि प्रसाद अहिरवार, कमलेश कुमार अहिरवार, इटारसी के ट्रैकमेन कन्हैया लाल, विशाल थातिया, अशोकनगर के प्वांट्समेन मनोज कुमार, बरखेडा के उप स्टेशन प्रबंधक शहजाद खान, बीना के ट्रैकमेन शिवराज सिंह, हेमराज अहिरवार, छनेरा के ट्रैकमेन सोहन लाल, नर्मदापुरम के ट्रैकमेन गौरव कुमार, विदिशा के ट्रैकमेन अमित राजपूत, चचोडा बीनागंज के उप स्टेशन प्रबंधक राहुल कुमार मीना एवं व्यावरा राजगढ़ के प्वांट्समेन हरिओम जाटव को संरक्षा पुरूस्कार प्रदान किया गया।

टॉक्सिक का धांसू टीजर रिलीज

टॉक्सिक का धांसू टीजर रिलीज
केजीएफ और केजीएफ 2 से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा गाड़ने के बाद अब कन्नड़ सुपरस्टार यश गैंगस्टर ड्रामा टॉक्सिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से से जब उनका पहला लुक सामने आया था तभी से फैंस यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिरकार वह क्या करने वाले हैं।

आज 8 जनवरी को यश का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने फैंस का इंतजार को खत्म कर दिया है। 2026 की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर जारी कर दी गया है। इसे देखकर धुरंधर 2 के मेकर्स भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ये वीडियो इतना धांसू है कि फैंस इंप्रेस हो गए हैं।

टीजर ने लूटी लाइमलाइट
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर केवीएन प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, इसे दो घंटे में 30 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। इसकी शुरुआत एक माफिया गैंग से होती है जो क्रिमेशन ग्राउंड में किसी के जाने का दुख मना रही होती है। इसी बीच अचानक अफरा तफरी मच जा

रोजगारपरक औद्योगिक विकास में सर्वोच्च प्राथमिकता पर वस्त्र उद्योग -सीएम डॉ मोहन यादव

रोजगारपरक औद्योगिक विकास में सर्वोच्च प्राथमिकता पर वस्त्र उद्योग -सीएम डॉ मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुवाहाटी में आयोजित वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वस्त्र उद्योग विरासत का संरक्षण करते हुए विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। सीएम ने कहा मध्य प्रदेश सरकार ने वस्त्र उद्योग को रोजगारपरक औद्योगिक विकास में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को औद्योगिक और निवेश की दृष्टि से उल्लेखनीय सहयोग मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश के धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन किया। यहां टेक्सटाइल पार्क और उद्योगों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। यह पार्क भारत को सशक्त बनाने के संकल्प की पूर्ति भी करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत आर्थिक रूप से तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने के ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा मां कामाख्या की धरती असम से आज देश के वस्त्र उद्योग को नई दिशा प्राप्त होगी। सभी राज्यों में वस्त्र उद्योग को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। भारत का वस्त्र उद्योग- विकास, विरासत और नवाचार का ताना-बाना की थीम पर आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि संस्कृति, संस्कार, संसाधन और विरासत की दृष्टि से मध्य प्रदेश, टेक्सटाइल सहित अनेक उद्योगों में देश में अग्रणी है। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक गतिविधियां और निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत संभाग और जिला स्तर पर भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से उज्जैन, रीवा, कटनी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में औद्योगिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार हुआ है। प्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के काल से महेश्वरी, चंदेरी साड़ी जैसे सिल्क को प्रोत्साहित करने की परंपरा है। राज्य सरकार ने नर्मदापुरम के हाईक्वालिटी मलबरी रेशम और ऑर्गेनिक कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास किए हैं।
सीएम बोले- विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है मध्य प्रदेश

सीएम ने कहा मध्यप्रदेश में हम टेक्सटाइल मिल, लूम हैंडलूम और स्पिंडल्स से बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़कर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश ऑर्गेनिक कॉटन, मेनमेड फाइबर, टेक्नीकल टेक्सटाइल सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के खरगोन, बुधनी सहित जनजातीय बहुल इलाकों में टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में डेढ़ दशक से चल रही टेक्सटाइल सेक्टर की वैल्यू चेन में राज्य सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश कराया है। भविष्य में इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश नए संकल्पों के साथ विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है।

सीएम ने अगला राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन एमपी में करने का दिया प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई 2026 में भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार पार्टनर बनने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन वस्त्र उद्योग का केंद्र रहा है, उन्होंने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को अगला सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करने के लिए आग्रह किया।

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या का मुख्य आरोपी अरेस्ट

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या का मुख्य आरोपी अरेस्ट
बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में ईशनिंदा के आरोप में जिस कट्टरवादी भीड़ ने हिंदू अल्पसंख्यक नागरिक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या की थी, बांग्लादेश पुलिस ने उस भीड़ को उकसाने वाले मुख्य आरोपी यासीन अराफत को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व शिक्षक यासीन अराफत ने इस भयानक हमले की प्लानिंग और एग्जीक्यूशन में अहम भूमिका निभाई थी. जिसके बाद देश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचार के बीच इस घटना को लेकर बांग्लादेश की वैश्विक आलोचना हो रही है.

दरअसल, पिछले महीने 18 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले 27 वर्षीय हिंदू अल्पसंख्यक दीपू चंद्र दास को फैक्ट्री के सुपरवाइजर की ओर से जबरन काम से निकाल दिया जाता है और उसे कट्टरवादी भीड़ को सौंप दिया जाता है. जिसके बाद उग्र कट्टरवादी भीड़ दीपू चंद्र दास को बुरी तरह मारते हुए उसकी हत्या कर देती है. फिर उसकी लाश को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर देती है. वहीं, दीपू की हत्या करने वालों में उसका एक सहकर्मी भी कथित तौर पर शामिल होता है.

दीपू की हत्या के बाद से फरार था मुख्य आरोपी अराफत
बांग्लादेश की पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी यासीन अराफत शेखाबाड़ी मस्जिद में इमाम के तौर पर काम करता था और पिछले 18 महीनों से मदरसे में पढ़ाता था. हालांकि, दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद से यासीन इलाके से फरार हो गया था और पिछले 12 दिनों से छिपा हुआ था. उसने छिपने के लिए राजधानी ढाका के कई मदरसों में रहा. यहां तक कि उसने एक झूठी पहचान के बदौलत सुफा मदरसा में पढ़ाने के काम भी ढूंढ लिया था, लेकिन बांग्लादेश मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहयोग से डेमरा पुलिस ने गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को यासीन अराफत को गिरफ्तार कर लिया है.

अधिकारियों के मुताबिक, यासीन ने ही इस भयानक हमले की पूरी साजिश बनाई और भीड़ को उकसाकर हिंदू अल्पसंख्यक युवा दीपू चंद्र दास को निशाना बनाया. एक स्थानीय समुदाय में नेतृत्व के बदौलत उसने कथित तौर पर जल्द ही एक बड़े समूह को इकट्ठा कर लिया, जिसके बाद स्थिति एक बेहद घातक हमले में बदल गई.

खुद दीपु को घसीटकर चौराहे तक ले गया था यासीन- पुलिस
बांग्लादेशी पुलिस ने कहा कि अराफत ने न सिर्फ भीड़ को इस हमले के लिए उकसाया, बल्कि वह खुद दीपू को एक चौराहे तक घसीटता हुआ लेकर गया था, जहां उसे पेड़ पर लटकाया गया और फिर आग लगा दी गई. इस मामले में अभी तक कुल 21 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसमें से 9 लोगों को अदालत के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

माघ शुक्ल पक्ष कब से शुरू होगा

माघ शुक्ल पक्ष कब से शुरू होगा
माघ महा का पावन महीना चल रहा है। ये महीना हिंदू कैलेंडर का ऐसा समय है जो हर साल कुछ खास लेकर आता है। माघ महीने का अपना एक अलग ही रंग है। मान्यता है कि माघ में अच्छे कामों की गिनती दोगुनी-चौगुनी से भी ज्यादा हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप इस दौरान गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, दान करते हैं, मंत्र जाप या तप करते हैं तो उसका असर और फल कई गुना बढ़ जाता है। इसीलिए हर साल प्रयागराज में माघ मेला लगता है, जहां लाखों लोग जुटते हैं। माघ नवरात्रि, बसंत पंचमी, रथ सप्तमी, जया एकादशी ये सब त्योहार भी इसी महीने के शुक्ल पक्ष में आते हैं।

क्या आप जानते हैं जनवरी 2026 में शुक्ल पक्ष कब से शुरू हो रहा है? बस, 19 जनवरी को नोट कर लीजिए। इसी दिन से माघ शुक्ल पक्ष शुरू होगा। और इसी दिन माघ नवरात्रि या गुप्त नवरात्रि भी शुरू हो जाएगी।
19 जनवरी माघ नवरात्रि प्रारंभ, इष्टि
20 जनवरी चंद्र दर्शन
22 जनवरी गणेश जयंती, रामलला प्रतिष्ठा दिवस, गौरी गणेश चतुर्थी
23 जनवरी बसंत पंचमी, सरस्वती जयंती
24 जनवरी स्कंद षष्ठी
25 जनवरी भानु सप्तमी, रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती
26 जनवरी भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
27 जनवरी मासिक कार्तिगई
29 जनवरी भीष्म द्वादशी, जया एकादशी
30 जनवरी जया एकादशी पारण, शुक्र प्रदोष व्रत
01 फरवरी माघ पूर्णिमा, ललिता जयंती, गुरु रविदास जयंती

पहले ही मुक़ाबले में आमने सामने होंगी मंधाना और हरमनप्रीत

पहले ही मुक़ाबले में आमने सामने होंगी मंधाना और हरमनप्रीत
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन कल यानि 9 जवारी से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करेगा।

कब खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शुक्रवार 9 जनवरी यानी कल खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच यह मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला?
मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।

कब शुरू होगी इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी
मैच शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले यानि 6.30 बजे इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

महादेव सट्‌टा ऐप केस में 92 करोड़ की संपत्ति सीज

महादेव सट्‌टा ऐप केस में 92 करोड़ की संपत्ति सीज
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने प्रमोटर सौरभ चंद्राकर समेत कई आरोपियों की लगभग ₹92 करोड़ की संपत्ति को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। यह कार्रवाई PMLA के तहत की गई थी और इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।

ED के मुताबिक, परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एग्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर ₹74.28 करोड़ के बैंक डिपॉजिट हैं, जो सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से जुड़े हैं। इसके अलावा, दुबई के हवाला ऑपरेटर गगन गुप्ता और Skyexchange.com से ₹17.5 करोड़ की संपत्ति जुड़ी है, और इन फंड्स के ज़रिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी।

क्या-क्या संपत्ति जब्त हुई
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के मुताबिक, अटैच किए गए एसेट्स में ₹74.28 करोड़ (लगभग $1.7 बिलियन) से ज़्यादा के बैंक डिपॉजिट शामिल हैं। ये डिपॉजिट परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एग्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर थे। जांच में पता चला कि ये कंपनियां सीधे सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से जुड़ी हैं। इसके अलावा, ₹17.5 करोड़ (लगभग $1.7 बिलियन) के एसेट्स गगन गुप्ता के हैं, जो Skyexchange.com से जुड़े दुबई के एक कथित हवाला ऑपरेटर हैं। ED अधिकारियों के मुताबिक, उनकी मदद से पैसे की लॉन्ड्रिंग की गई थी।

दुबई में बैठे हैं मुख्य आरोपी
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के मुताबिक, महादेव ऐप को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल प्रमोट कर रहे थे। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अभी UAE (दुबई) में बताए जा रहे हैं। भारत सरकार उनके एक्सट्रैडिशन की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) ऐप और Skyexchange.com के ज़रिए बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग की जा रही थी। ऐप में कई रिग्ड गेम्स (ऐसे गेम्स जिनमें ऐप ऑपरेटर बेट का नतीजा तय करते हैं) थे, जिनमें कस्टमर्स का नुकसान पहले से तय था।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...