मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल वुमेन हब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल वुमेन हब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनें अब “जॉब सीकर” नहीं, “जॉब क्रिएटर” बन रही हैं। उद्योग और निवेश के क्षेत्र में महिलाएं वह आत्मविश्वास लेकर आई हैं, जो आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत का “ग्रोथ इंजन” बनाएगा। प्रदेश के 47 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप में महिलाओं की हिस्सेदारी है। लखपति दीदी योजना से प्रदेश की एक लाख से अधिक महिलाएं प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आज 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से लगभग 62 लाख बहनें जुड़कर न सिर्फ अपने घर की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में भी अपना योगदान दे रही हैं। ग्रामीण अंचलों में स्व-सहायता समूह अब उत्पादन, पैकेजिंग, मार्केटिंग और डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। प्रदेश की महिलाएं कृषि-उद्योग, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र निर्माण, बायोटेक और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल वुमेन हब द्वारा आयोजित एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को समाज की धूरी माना गया है। हम माँ सरस्वती से ज्ञान और बुद्धि, माँ लक्ष्मी से धन और सम्पदा और माँ दुर्गा से शक्ति मांगते हैं। हमारे लिए बहन, बेटियां देवी समान हैं। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म महिला सशक्तिकरण का प्रभावी प्लेटफार्म बन चुका है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और नेतृत्व क्षमता की दिशा में सशक्त बनाने में सहायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा स्वागत स्वरूप कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर भोपाल वुमेन हब की गतिविधियों और एमपी एक्सीलेंस अवार्ड समारोह के उद्देश्यों पर लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जारी महिला सशक्तिकरण, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, प्रदेश में संचालित विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों पर भी लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान समारोह में श्रेणी-1 में गौरांशी शर्मा, सरगम कुशवाहा, भावना देहरिया, सिद्धि मिश्रा, निशिता पाठरकर, शांति देवी, श्रुति अधिकारी, लता मुंशी, मुस्कान रघुवंशी, संगीता राजगीर, शिवि श्रीवास्तव, सोमित दुबे, कनिष्का शर्मा, शिखा शर्मा, मनन सिंह और अविराज सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। श्रेणी-2 में नमन देशमुख, मयंक तिवारी, सिमरन बहल, विजय निहाल चंदानी, माही पवार, इशिका ककड़े, देवेंद्र गोरे, चिन्मय गोधा, आयुष गुप्ता, दैविका वघेला, वंशदीप, आरविका गुप्ता और सुषांत कौशल को सम्मानित किया।

MP की राजधानी में रेलवे ने 120 साल पुराने मंदिर को तोड़ा, मजार को छोड़ा! भारत सेक्युलर देश है?

MP की राजधानी में रेलवे ने 120 साल पुराने मंदिर को तोड़ा, मजार को छोड़ा! भारत सेक्युलर देश है?

राजधानी भोपाल में 120 साल पुराने शिव मंदिर को रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी ने बिना लिखित आदेश के ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार, रेलवे ने समदड़िया ग्रुप को लांड्री निर्माण का ठेका दिया था। रेलवे, GRP, पुलिस और ठेकेदार कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौखिक आदेश पर मंदिर को ढहा दिया। ठेकेदार कंपनी ने भी स्वीकार किया कि उनके पास कोई लिखित आदेश नहीं था।

मंदिर के महंत रामभूषण दास ने आरोप लगाया कि आगे बनी मजारों को नहीं तोड़ा गया। उनका कहना है कि मंदिर की जमीन के कागजात और पुराने नक्शे मौजूद हैं, लेकिन रेलवे ने मनमानी की। घटना की सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से मंदिर निर्माण शुरू करने की मांग की है।

उन्होंने दो टूक कहा कि तत्काल मंदिर का निर्माण शुरू होना चाहिए। उधर, इस तरह से गलत तरीके से मंदिर तोड़े जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और लोगों के खिलाफ एफ आई आर किए जाने की माँग की जा रही है, किंतु अभी तक जानकारी में आया है कि कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित पैडल टू प्लांट कार्यक्रम ‘नया भारत-हरा भारत’ की यात्रा पर निकल रही प्रदेश की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से रविवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। पेडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के अंतर्गत सुश्री अंजना यादव और उनकी टीम के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात 4 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया जाएगा। इसके अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। अंजना यादव सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के दृष्टिकोण को भी प्रचारित करेंगी।

अंजना यादव रायसेन जिले के ग्राम सेमारी की रहने वाली हैं, जो 5 वर्षों से माउंटेनियर के रूप में सक्रिय हैं। अंजना यादव अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर वर्ष-2026 में सफलता प्राप्त करना है।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छठ पूजा की दी बधाई, सरदार पटेल और बीरसा मुंडा को किया याद

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने छठ पूजा की दी बधाई, सरदार पटेल और बीरसा मुंडा को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 127वें ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता को दर्शाता है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ता है। पीएम मोदी ने इसे भारत की सामाजिक सद्भावना का सुंदर उदाहरण बताते हुए लोगों से पारंपरिक उत्साह के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गान ‘वंदे मातरम‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह गान भारत की जीवंत और भव्य छवि प्रस्तुत करता है, जो स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा बना। देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए पीएम ने नागरिकों से इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि यह वर्ष यादगार बने।

एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने ओडिशा के कोरापुट में कॉफी की खेती, छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में कचरा से भोजन बनाने की पहल, जलाशयों के पुनरुद्धार और गुजरात के धोलेरा में मैंग्रोव संरक्षण मुहिम का जिक्र किया। पीएम ने इन स्थानीय नवाचारों को सतत विकास का प्रतीक बताते हुए समुदायों की सराहना की।

सरदार पटेल और बीरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती से पूर्व उन्हें आधुनिक भारत का महान व्यक्तित्व बताया। आदिवासी नायक बीरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उल्लेख किया। उन्होंने बीएसएफ और सीआरएफएफ में स्वदेशी नस्लों के कुत्तों की बढ़ती भूमिका की प्रशंसा की, विशेषकर माओवादी क्षेत्र में विस्फोटक डिटेक्शन के उदाहरण का। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से त्योहारों में नई रंगत आई बताई।

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 महिलाएं भी शामिल

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान अभियान जारी है। पिछले 1 महीने में कई नक्सलियों (Naxalites) ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। तो वहीं आज फिर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। कांकेर (Kanker) जिले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 13 महिला और 8 पुरुष कैडर शामिल हैं जिन्होंने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इनलोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि रविवार को इन नक्सलियों ने बस्तर (Bastar) रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समर्पण किया है। इस समूह में कई बड़े माओवादी नेता शामिल थे। इनमें डिवीजन कमेटी सचिव मुकेश भी थे। उनके साथ चार DVCM (डिवीजन कमेटी सदस्य), नौ ACM (एरिया कमेटी सदस्य) और कुमरी और किस्कोडो एरिया कमेटी के आठ पार्टी सदस्य भी थे।

जल्द नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़!
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की कॉपी और गुलाब का फूल दिया गया। इन्हें अब सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही, अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि उत्तरी बस्तर में काफी हद तक लाल आतंक का अंत हो जाएगा। अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है। धीरे धीरे सरकार के नक्सलमुक्त अभियान के चलते ये हिस्सा भी माओवादियों से मुक्त हो जाएगा।

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा घटा, अब सिर्फ 1 दिन में निपटाएंगे 5 बड़े कार्यक्रम

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा घटा, अब सिर्फ 1 दिन में निपटाएंगे 5 बड़े कार्यक्रम
अपने एक दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल पांच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले वे सत्य साई अस्पताल में बच्चों के ऑपरेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद ब्रह्माकुमारी भवन का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री देश के पहले डिजिटल आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय जीवनशैली को प्रदर्शित करेगा। इसके साथ ही मोदी रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन भी करेंगे, जिसे राज्य की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और राज्योत्सव का शुभारंभ
अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह क्षण भावनात्मक और ऐतिहासिक दोनों रहेगा, क्योंकि अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य गठन के जनक माने जाते हैं। प्रतिमा अनावरण के बाद पीएम मोदी राज्योत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं और प्रदेश के भविष्य से जुड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। पूरे आयोजन स्थल को सजाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में हैं।

छत्तीसगढ़ में पीएम के दौरे को लेकर उत्साह चरम पर
राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। रायपुर, नया रायपुर और आस-पास के जिलों में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जगह-जगह स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। यह दौरा न केवल छत्तीसगढ़ की राजनीतिक दृष्टि से अहम है बल्कि राज्य स्थापना दिवस पर इसे ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। पीएम मोदी के इस दौरे से राज्य में नई परियोजनाओं की शुरुआत और विकास योजनाओं को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर नगर निगम की अनूठी पहल ‘गार्बेज कैफे’ की सराहना की, जिसने प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में एक मिसाल कायम की है। यहाँ प्लास्टिक कचरा देने वालों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है — यह पहल स्वच्छता, पुनर्चक्रण और सामाजिक संवेदना का अद्भुत उदाहरण बन चुकी है।अम्बिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। अम्बिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहाँ प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है। ये कैफे अम्बिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने त्योहारों की बढ़ी रौनक, सामाजिक एकता के प्रतीक छठ पर्व और नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ते भारत की भावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि माओवादी गतिविधियों के सिमटते प्रभाव पर गर्व का अनुभव होता है। डबल इंजन की सरकार के मजबूत संकल्प से देश में शांति और सुरक्षा की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से अब मूलभूत सुविधाएं सुदूर गाँवों तक पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जले हैं, जहाँ कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। उन्होंने कहा कि लोग उस माओवादी आतंक का जड़ से खात्मा चाहते हैं जिसने उनके बच्चों के भविष्य को संकट में डाल दिया था।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों में भारतीय नस्ल के श्वानों को शामिल किए जाने के निर्णय की भी सराहना की। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक देशी श्वान ने 8 किलो विस्फोटक का पता लगाकर जवानों की जान बचाई। यह सिद्ध करता है कि भारतीय नस्ल के श्वान अधिक अनुकूल, दक्ष और विश्वसनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए सभी नागरिकों से पेड़ लगाने का आग्रह किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय नवाचारों को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसे उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे राष्ट्रप्रेम की अमर अभिव्यक्ति बताते हुए प्रत्येक नागरिक से इसके गौरवगान में स्वस्फूर्त रूप से सहभागिता करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य स्मरण के साथ जनजातीय अधिकारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके सर्वोच्च योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस उन महान जननायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है, जिन्होंने देश की आज़ादी और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास हो रहे नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को अवश्य साझा करें, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित में योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री ने पुंगनूर नस्ल की गायों को खिलाया चारा
‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुंगनूर नस्ल की गायों को चारा खिलाया और उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश में पाई जाने वाली यह विशेष नस्ल अपनी अनूठी शारीरिक बनावट और विशिष्ट गुणों के कारण प्रसिद्ध है।

कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

फेमस एक्टर सतीश शाह की मौत, बीमारी बनी मौत का कारण

फेमस एक्टर सतीश शाह की मौत, बीमारी बनी मौत का कारण
भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज कलाकार सतीश शाह(Satish Shah) का निधन हो गया है। आज यानी 25 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली। 74 वर्षीय सतीश शाह किडनी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे। सतीश रविलाल शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था। सतीश शाह देश के प्रतिष्ठित फिल्म इंस्टिट्यूट Film and Television Institute of India(FTII) से उन्होंने पढ़ाई की है। सतीश शाह ‘यह जो है जिंदगी’ शो से मशहूर हो गए थे।

सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बिमारी से जूझ रहे थे। उनकी मौत किडनी फेल होने से हुई है। देशभर में कई हजार लोगों की मौत हर साल किडनी के फेल होने से हो जाती है।

सतीश कोविड 19 का भी हुए थे शिकार
एक्टर सतीश ने कोविड 19 महामारी के दौरान भी वायरस के चपेट में आ गए थे। उस दौरान कोरोना वायरस को लेकर भी इलाज चला। हालांकि, वो उससे पूरी तरह रिकवर कर गए थे।

फिल्म में खूब कमाया नाम
चार दशक से अधिक के करियर में, सतीश शाह फिल्म और टेलीविजन दोनों में खूब सराहे गए। उनको लोगों ने खूब पसंद किया। उनको ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी लोकप्रिय हिट फिल्मों में खूब पसंद किया गया। साल 1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ से उनको खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

11 ओवर पहले टीम इंडिया ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

11 ओवर पहले टीम इंडिया ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई। एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले गए तीसरे मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। दूसरी ओर सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ‘शून्य’ पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।

236 पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की। गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई।
रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता।

महागठबंधन में एक नहीं चार डिप्टी सीएम होंगे

महागठबंधन में एक नहीं चार डिप्टी सीएम होंगे
बिहार चुनाव 2025 के बीच शनिवार को बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में और भी डिप्टी सीएम होंगे। जिसमें से एक कांग्रेस का होगा और दूसरा एक मुस्लिम भी डिप्टी सीएम होगा। कांग्रेस प्रभारी के इस बयान के तत्कला बाद आरजेडी की ओर से तेजस्वी यदाव ने कहा कि मुस्लिम भी महागठबंधन में एक डिप्टी सीएम होगा। दरअसल, महागठबंधन में तेजस्वी यादव के सीएम फेस और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनने के बाद से ही इस बात पर बहस शुरू हो गई थी। एनडीए नेता इसको लेकर सवाल खड़ा कर रहे थे। उनका कहना था कि 17 फीसदी आबादी वाले मुस्लिम चेहरे को जगह क्यों नहीं दी गई है। जबकि सहनी जिस समुदाय का नेतृत्व और राजनीति करते हैं, उसकी आबादी करीब 3-4 फीसदी ही है।
एक नहीं चार डिप्टी सीएम होंगे

इधर, कांग्रेस प्रभारी अल्लावारु से जब पूछा गया कि मुस्लिम समाज का भी आपकी सरकार बनती है तो उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा? इसके साथ ही महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस से भी कोई उपमुख्यमंत्री बनेगा। इसपर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो कांग्रेस का भी डिप्टी सीएम होगा। कौन होगा, कहां से होगा इस बात की घोषणा चुनाव के बाद किया जायेगा। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस का मकसद जो मुख्य समुदाय हैं, उन्हें प्रतिनिधित्व देना सिद्धांत है। जिसमें धर्म और जाति दोनों शामिल हैं। उन्होंने साफ कहा कि महागठबंधन में 2 भी उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं, और 4 भी हो सकते हैं। जिसमें एक मुस्लिम होगा।

एनडीए से हम आगे हैं
तेजस्वी के सीएम फेस की औपचारिक ऐलान में देरी के सवाल पर अल्लावारु ने कहा कि सब कुछ समय पर होता है। महागठबंधन सीएम फेस की घोषणा सुनियोजित तरीके से करना चाह रही थी। इसको लेकर महागठबंधन की जब पहली बैठक अप्रैल में हुई थी उसमें ही ये तय हो गया था कि जब सीट शेयरिंग और साझा घोषणा पत्र तैयार हो जाएगा। उसके बाद ही औपचारिक तौर पर सीएम फेस की घोषणा होगी। सीएम फेस की घोषणा का फैसला 3 हफ्ते पहले हुआ था। डेट ऑफ अनाउंसमेंट दिवाली से पहले फाइनल की थी। इधर इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हर किसी चीज के लिए समय तय था उसी समय पर हुआ है। आपके और हमारे चाहने पर कुछ नहीं होता। जो संगठन के लिए जरूरी समय होता है वह सही होता है।
सीट शेयरिंग पर कोई मतभेद नहीं

कांग्रेस प्रभारी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल यह साफ किया है कि सीट शेयरिंग पर कोई देरी नहीं हुई। कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि गठबंधन की राजनीति का ये सब हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मीडिया हाइप कर देती है कि हड़बड़ी हुई है, रिश्ते खराब हुए हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, ये सिर्फ गलतफहमी थी। इधर, तेजस्वी यादव ने इस सवाल पर कहा कि हम एक चुनाव-पूर्व गठबंधन का हिस्सा हैं। चुनाव में सभी दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन, इसमें कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसमें जीतने की संभावना, संरचना शामिल है। हम लोग इसपर ही काम किए हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...