पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे उन्नी मुकुंदन

पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे उन्नी मुकुंदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए उनकी जिंदगी पर आधारित एक नई बायोपिक फिल्म का ऐलान किया गया है।

फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर उन्नी मुकुंदन। मेकर्स के मुताबिक, इस फिल्म में मोदी के बचपन का संघर्ष, उनकी राजनीतिक यात्रा और देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।

उन्नी मुकुंदन साउथ सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। डायरेक्टर का कहना है कि उनकी शख्सियत और अभिनय कौशल इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। बता दें पिछले साल एक्टर की फिल्म ‘मार्को’ सुपरहिट हुई थी। ‘मार्को’ में वह एक्शन अवतार में नजर आए थे? उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा। एक्टर बहुत जल्द फिल्म ‘मिंडियम परांजुम’ में नजर आने वाले हैं।
क्या है फिल्म का नाम?

सिल्वर कास्ट क्रिएशंस ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वह फिल्म ‘मां वंदे’ के जरिए लोगों तक पीएम मोदी की जीवन गाथा पहुंचाएंगे।

‘मां वंदे’ फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम. करेंगे। फिल्म में उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ पीएम के गहरे रिश्ते को भी उजागर किया जाएगा, जो जीवन भर उनके लिए अटूट प्रेरणा का स्रोत रहीं।

वहीं फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच करेंगे। इसमें अत्याधुनिक वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘मां वंदे’ पूरे भारत में अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। निर्माता इस फिल्म के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके प्रेरणादायक नेतृत्व की विरासत को सिनेमाई पर्दे पर उतारने का वादा करते हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

सड़कों पर जलती लाशे, हादसा या साजिश

सड़कों पर जलती लाशे

 

हादसा या साजिश

 

शीतल रॉय

 

कालानी नगर से बड़ा गणपति करीब दो किलोमीटर मौत की वह रफ्तार जिसने भी देखी वह सहम गया…सड़कों पर जलती लाश का खौफनाक मंजर रूह कांपा देने वाला था …इंदौर की सड़कों पर मौत का ट्रक, क्या महज एक हादसा था या साजिश?क्योंकि घटना पूरी एक फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह है कालानी नगर का वह क्षेत्र हमेशा वीआईपी मूमेंट के लिए जाना जाता है।एयरपोर्ट होने की वजह पुलिस की सख्ती इतनी रहती है कि कोई भी संदिग्ध वाहन पुलिस जांच के बिना नहीं गुजर सकता खासकर ट्रक वह भी उस वक्त जब देश के प्रधानमंत्री का दौरा हो और मोदी जी की सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस की सुरक्षा सख्त हो, ऐसे में एक ट्रक नो एंट्री एरिया में मौत की रफ्तार से दो किलोमीटर तक मौत का तांडव करता है और सी सी टीवी कंट्रोलर को पता ही नहीं, चौराहे पर तैनात जवान भी आने देते है।क्या यह महज एक हादसा है या प्रधानमंत्री को कोई मैसेज है,यह जांच का विषय है मामला हादसा तो नहीं हो सकता क्योंकि जब भी भीड़ वाली जगह पर कोई हादसा होता है तो ड्राइवर ज्यादातर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग जाते है, य सरेंडर कर देते है, मानव बम बनकर भीड़ को रौंदते हुए मौत की रफ्तार बनकर नहीं भागते ,इस घटना में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है कई गम्भीर घायल है,और आरोपी को यह तक याद नहीं की वह मौत का ट्रक चला रहा था।आरोपी ने जिस हिसाब से शराब पी थी उससे तो यही लगता है कि एक साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया क्योंकि शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने से आरोपी को फायदा मिल जाएगा।इंदौर पुलिस के क्या कहने शनिवार रविवार शाम ढलने से लेकर रात तक इंदौर पुलिस हर चौराहे पर मदिरापान परीक्षण यंत्र लेकर आम नागरिकों के मुंह पर ऐसे ठूंसती है जैसे शराब की महामारी से प्रलय रोकने का जिम्मा इनके कंधे पर है।यह मौत का ट्रक आसानी से प्रतिबंधित रोड पर घुसता भी है, और ड्राइवर भी फूल टु नशे में , किसी जिम्मेदार वर्दीधारी ने न इसको रोका और न शराब परीक्षण यंत्र आरोपी के मुंह में ठूसा जिसका खामियाजा इंदौर की निर्दोष जनता को भुगतना पड़ा स्वक्षता का डंका बजाने वाले इंदौर शहर की सड़कों पर जलती लाशे … जान बचाते लोग… इक्ट्ठा करते लाश के टुकड़े.. सड़कों पर दौड़ती मौत की रफ्तार.. की कीमत सिर्फ चंद पुलिसकर्मियों का निलंबन … यह कैसा न्याय यह कैसी व्यवस्था, कहने को मुख्यमंत्री घायलों से मिलने हॉस्पिटल गए एक्सरे तो ऐसे देखे जितना डॉक्टर भी नहीं देखते मृतकों के परिवार को मुआवजा भी दे दिया घायलों को निःशुल्क उपचार भी हो जाएगा पर सिस्टम का क्या जो हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं को चूहों से कुतरा दे रोड पर लाशे जलवा दे उस सिस्टम का क्या … पूछता है इंदौर

वैज्ञानिक आधार वाली हैं हमारी प्राचीन परंपराएं : श्री वसन्त विजय जी महाराज

स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पूज्य श्री वसन्त विजयानन्द गिरी जी महाराज का यादगार सत्र

 

वैज्ञानिक आधार वाली हैं हमारी प्राचीन परंपराएं : श्री वसन्त विजय जी महाराज

 

इंदौर। “संतों को वाणी पर संयम रखते हुए दूसरे संतों की निंदा से बचना चाहिए। उन्हें आदर्श मानने वाले और उनको फॉलो करने वाले लोगों की संख्या बहुत बड़ी होती है जो देखते हैं कि हमारे महाराज वही कार्य कर रहे हैं जो करने से वे दूसरों को रोकते हैं।” ये बात पूज्य श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज ने स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

 

विज्ञान सम्मत हैं हमारी प्राचीन परंपराएं : श्री वसन्त विजय जी महाराज ने कहा कि अनेक भारतीय प्राचीन परंपराएं आज वैज्ञानिक शोध के पश्चात विज्ञान सम्मत साबित हो रही हैं। जैसे घर के पीछे कोयला बांधना, मंदिर में नहाकर जाना, आदि के फायदे अब वैज्ञानिक भी मानने लगे हैं। महाराजश्री ने अपने द्वारा किए बताए जाने वाले उपायों को भी काल गणना, राशि सिद्धांत, वास्तु, रत्न विज्ञान, होरालॉजी,साईनोलॉजी आदि के शोध के उपरांत विद्युद्धतः कल्याणार्थ बताया। उन्होंने कहा कि हम विराट प्रकृति का बेहद सूक्ष्म अंश हैं तथा हमें प्रयास करना चाहिए कि हम शक्तिशाली प्राकृतिक शक्ति से सर्वाधिक सहयोग लेना चाहिए।

 

सिद्धांतों की विकृति है सनातन के सामने चुनौती : श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में हमारे प्राचीन सिद्धातों, त्यौहारों इत्यादि का उपहास उड़ाना आज के युग का दुखद पहलू है। लोग बिना अर्थ जाने अपने बच्चों के जिगर, श्लेष्मा आदि की तरह विचित्र नाम रखने लगे हैं, जबकि श्लेष्मा इकलौता अर्थ है नाक से निकलने वाला पानी। कई दिनों तक एक ही जींस पैंट पहने रहने की युवाओं की प्रवृत्ति को भी उन्होंने दैवीय चुम्बकीय शक्ति से ऊर्जा प्राप्त करने से रोकने वाला बताया। लेकिन उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सनातन पर हर युग में हमले होते रहे हैं और सनातन धर्म वट वृक्ष की तरह अविचल रहा है।

 

ओंकारेश्वर का साधना यात्रा में विशिष्ट स्थान – अपने बचपन की दर्दनाक घटनाओं के बाद कर्म सिद्धांत को समझने की जिज्ञासा उत्पन्न होने और उसके बाद माँ पद्मावती की प्रेरणा से धर्म और परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने की दास्तां जब उन्होंने सुनाई तो दर्शक आह्लादित हो उठे। अपने को पूर्व जन्मों का शिवभक्त बताते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह ओंकारेश्वर के निकट एक आयोजन में उन्हें सप्तरंगी प्रकाश दिखने जैसी विचित्र अनुभूतियां हुईं। शिव कृपा से उन्होंने पुनः शिव साधना एवं रुद्र मंत्र की साधना की।

 

अच्छे जीवन के लिए व्यस्थित जीवन चर्या ज़रूरी – एक सवाल के जवाब में महाराजश्री ने कहा कि अनावश्यक दिन रात लक्ष्यहीन दौड़ते रहना ठीक नहीं। अंतिम श्वास पर अहसास होता है कि जिनके लिए जीवन भर खटते रहे, उन्हें हमारा ध्यान ही नहीं था। सुखी जीवन के लिए लाइफ़ स्टाइल को बिगड़ने न देना अनिवार्य है। रात ग्यारह बजे से सुबह छह बजे तक सोने से ही काफी समस्याएं दूर हो जाएंगी। खुद की खुद के प्रति स्वीकृति हमारी उलझनों को कम करेगी।

 

प्रत्यक्ष चमत्कार से साधना के दर्शन हुए, पत्रकारों के लिए विशेष टिप्स दिए – पूज्य श्री वसंत विजय जी महाराज ने सभागार में उपस्थित पत्रकारों में से कुछ के जीवन की बातें दावे के साथ बताकर चमत्कृत भी किया और अपनी साधना का बल भी दिखाया। उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार श्री महेंद्र बाफना को याद करते हुए उनकी गुरु भक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि दी। पत्रकारिता को उन्होंने एक विशिष्ट व्यवसाय बताया जिसमें जीवकोपार्जन के साथ नाम या प्रसिद्धि भी मिलती है। पत्रकारों को उन्होंने राय दी कि घर में प्रवेश करने पर सुगंध का एहसास हो ऐसा कोई पदार्थ जैसे इलायची, केसर आदि रखें। इससे बुध गृह की प्रसन्नता के साथ नींद अच्छी आएगी। ध्यान रखें कि बड़े लेखकों की सर्वश्रेष्ठ कृतियां उन्होंने सब कॉन्शस माइंड में ही यूनिवर्सल एनर्जी से प्राप्त कर रची हैं।

 

कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार खारीवाल ने पूज्य महाराजश्री एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों श्री ललित शर्मा, श्री संकेश जैन, श्री रीतेश जैन, श्री हर्ष मेहता, श्री धर्मेंद्र चौधरी आदि का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री आलोक बाजपेयी ने पूज्य श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज से विविधरंगी प्रश्न कर प्रभावित किया। श्री दीपक माहेश्वरी, श्री रवि चावला एवं श्री घनश्याम वैष्णव ने महाराजश्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किए जबकि श्री कुमार लाहोटी ने उन्हें कैरीकेचर भेंट किया। श्री नितिन माहेश्वरी ने प्रदेश टुडे समूह द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी महाराजश्री से करवाया। आभार प्रदर्शन मुख्य महासचिव श्री नवनीत शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाराजश्री ने सभी पत्रकारों को आशीर्वाद एवं भेंट प्रदान की।

पीएम मोदी ने कहा “स्वदेशी अपनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार चलाए अभियान”, धार में किया पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास

पीएम मोदी ने कहा “स्वदेशी अपनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार चलाए अभियान”, धार में किया पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला में ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास किया। लगभग 2000 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस पार्क में स्पिनिंग से लेकर डिजाइनिंग, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट तक की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेगी। यह देश का पहला और सबसे बड़ा पीएम मित्र पार्क होगा जिसमें कपास से परिधान तक की पूरी वैल्यू चेन विकसित होगी और यहां से लगभग तीन लाख रोज़गार सृजित होंगे।

पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने देश की जनता से ‘स्वदेशी’ वस्तुएं खरीदने और अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि वो एक अभियान चलाएं जिसके तहत हर दुकान पर ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ का बोर्ड लगाया जाए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए Five F विजन पर काम कर रही है जो फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन है। साथ ही उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में चलने वाले ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत सभी महिलाओं से जांच कराने का आग्रह भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘सरकार Five F विजन पर कर रही है काम’
धार में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये पूरे प्रदेश और देश के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि देश में 6 ऐसे और पीएम मित्र पार्क बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए सरकार Five F विजन पर काम कर रही है..फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन। अब फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन तक का सफर जल्दी और आसानी से पूरा होगा। धार के पीएम मित्र पार्क में लगभग तेरह सौ एकड़ ज़मीन अस्सी से ज्यादा यूनिट को आवंटित कर दी गई है और इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम और फैक्ट्री बनाने का काम एक साथ चलेगा।’ उन्होंने कहा कि यहां तीन लाख से अधिक रोज़गार के अवसर भी बनेंगे और लॉजिस्टिक कॉस्ट पर प्रभाव पड़ेगा। पीएम मित्र पार्क में सामान इधर से उधर ले जाने की लागत कम होगी। मेन्युफेक्चरिंग की लागत कम होगी। हमारे प्रोडक्ट्स सस्ते बनेंगे और दुनिया के बाज़ार में अधिक कॉम्पिटिटिव होंगे।

पीएम मित्र पार्क से माहेश्वरी साड़ी की विरासत आगे बढ़ेगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दुनिया के बाज़ार में धार चमकने वाला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में माहेश्वरी साड़ी की पुरानी परंपरा रही है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने माहेश्वरी साड़ी को नया आयाम दिया था। अब धार में पीएम मित्र पार्क के ज़रिए हम देवी अहिल्याबाई की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मित्र पार्क में बुनाई के लिए जरूरी सामान जैसे कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा। क्वालिटी चेक आसान होगा। मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी। यहां डिजाइनिंग होगी यही प्रोसेसिंग होगी और यहीं से निर्यात होगा। इस तरह कपड़ा उद्योग की पूरी वैल्यू चेन एक ही जगह पर उपलब्ध होगी।
पीएम ने कहा ‘प्रदेश सरकार चलाए *गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं* अभियान’

पीएम मोदी ने इस अवसर पर देश की जनता से ‘स्वदेशी’ अपनाने का आह्वान किया। इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से भी कहा कि वो एक अभियान चलाएं जिसमें सभी दुकानों पर ये बोर्ड लगा हो कि ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’। पीएम ने कहा कि ‘ त्योहारों का समय है और इस समय आपको स्वदेशी का मंत्र भी लगाता दोहराना है। अपने जीवन में उतारना है। मेरी देश के 140 करोड़ देशवासियों से प्रार्थना है कि आप जो भी खरीदें वो देश में ही बना हुआ होना चाहिए। आप जो भी खरीदें उसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का पसीना होना चाहिए। आप जो भी खरीदें उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की महक होनी चाहिए।’

उन्होंने कहा कि आज मैं व्यापारी भाइयों से आग्रह करना चाहता हूं कि आप देश के लिए मेरी मदद कीजिए..देश के लिए मेरा साथ दीजिए। मैं देश के लिए आपसे मदद चाहता हूं क्योंकि मुझे 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहना है। इसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। इसलिए मेरा सारे छोटे बड़े व्यापारी भाई बहनों से आग्रह है कि आप जो भी बेचें वो हमारे देश में बना हुआ होना चाहिए। पीएम ने कहा कि ‘महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का माध्यम बनाया था। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है। ये काम तब होगा जब हम अपने देश में बनी हर चीज़ पर गर्व करेंगे। हम हर छोटी बड़ी चीज़ ये देखकर खरीदना चाहिए कि ये मेरे देश में बनी है या नहीं। जब हम स्वदेशी खरीदते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है..विदेश जाने से बचता है और वही पैसा फिर देश के विकास में काम आता है।’ उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से जब नवरात्रि प्रारंभ होगी तो जीएसटी की नई दरें भी लागू होने जा रही है। इसलिए हमें स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर उसका लाभ लेना चाहिए।

नेपाल में आज राष्ट्रीय शोक, दिन भर आधा झुका रहेगा ध्वज

नेपाल में आज राष्ट्रीय शोक, दिन भर आधा झुका रहेगा ध्वज
पाल की अंतरिम सरकार ने हाल ही में हुए Gen-Z आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले युवाओं के सम्मान में आज पूरे देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और देशभर में सरकारी तथा सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह फैसला नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Sushila Karki) की कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया था, जो देश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सोशल मीडिया बैन पर भड़के Gen-Z

Gen-Z आंदोलन, जो 7 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ था, जल्द ही भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक उदासीनता जैसे मुद्दों पर व्यापक जनाक्रोश में बदल गया। 8 और 9 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 72 युवा प्रदर्शनकारी मारे गए, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। सुशीला कार्की ने 14 सितंबर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और तत्काल शोक दिवस की घोषणा की।

मृतक प्रदर्शनकारियों को “शहीद” का दर्जा
कैबिनेट बैठक के बाद गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने बताया कि मृतक प्रदर्शनकारियों को “शहीद” का दर्जा दिया जाएगा। प्रत्येक शहीद परिवार को 15 लाख नेपाली रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा, जो पहले घोषित 10 लाख से बढ़ाया गया है। इसके अलावा, आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च-स्तरीय न्यायिक आयोग गठित करने का फैसला भी लिया गया।

ये सब रहेगा बंद
सरकारी आदेश के अनुसार, आज सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और संस्थान बंद रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय ध्वज सभी सरकारी भवनों, दूतावासों और विदेशी मिशनों में आधा झुकाया जाएगा।

मृतक युवाओं के लिए श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री कार्की ने अपने पहले राष्ट्रिय संबोधन में कहा, “यह शोक का दिन न केवल खोए हुए युवाओं को श्रद्धांजलि है, बल्कि नेपाल के भविष्य के लिए एक प्रतिबद्धता भी है। हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन और युवाओं की आवाज को सुनने के लिए कटिबद्ध हैं।” राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला नई सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने और आंदोलन की आग को शांत करने में सहायक सिद्ध होगा।

पूर्व मूंत्री के घर से 2 लायसेंसी रिवाल्वर समेत 50 लाख की चोरी

पूर्व मूंत्री के घर से 2 लायसेंसी रिवाल्वर समेत 50 लाख की चोरी
भोपाल: राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर दो लायसेंसी रिवाल्वर समेत करीब 50 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विद्या नगर में रहने वाले राजकुमार पटेल कांग्रेस शासन में शिक्षा मंत्री रहे हैं। वह मूल रूप से बकतरा के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले उनकी माता का निधन हो गया था। इसलिए वह बीती 12 सितंबर से बकतरा में थे, और घर सूना था।

कल रात जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि गेट के ताले टूटे पड़े हुए हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारी के लॉक भी टूटे हुए हैं। साथ ही अलमारी में रखी हुई दो लायसेंसी रिवाल्वर, 50-60 तोला सोना, दो किलो चांदी और दो से तीन लाख रुपए नकदी गायब हैं। हालांकि राजकुमार पटेल ने पुलिस को चोरी गए माल की पूरी सूची नहीं सौंपी है।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर ही है।

पीएम मोदी के जन्मदिन को स्पेशल बनाएंगे विष्णु देव साय, 17 सितंबर से मनाया जाएगा ‘सेवा पखवाड़ा’

पीएम मोदी के जन्मदिन को स्पेशल बनाएंगे विष्णु देव साय, 17 सितंबर से मनाया जाएगा ‘सेवा पखवाड़ा’
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाने की घोषणा की है। यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभाग और संगठन मिलकर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, यानी महात्मा गांधी की जयंती तक, सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इस दौरान हमारे सभी विभाग और संगठन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।”

इस बीच, बेंगलुरु में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “कल पीएम मोदी का जन्मदिन है। मुझे लगता है कि देश के हर कोने में लोग इसे उत्सव के रूप में मनाएंगे। वह कई और वर्षों तक देश को सफलतापूर्वक चलाते रहेंगे।” इसके अलावा, बिहार में प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ‘चलो जीते हैं’ फिल्म का प्रदर्शन करेगी, जो उनके बचपन पर आधारित है।

दो सप्ताह तक चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’
इस उत्सव में फिल्म प्रदर्शन के साथ-साथ दो सप्ताह तक चलने वाला ‘सेवा पखवाड़ा’ भी शामिल है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां और विभिन्न सार्वजनिक चर्चाएं आयोजित होंगी। बिहार में 243 वाहनों को एलईडी स्क्रीन के साथ तैयार किया गया है, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वाहन। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को पटना में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, “लगभग 243 एलईडी युक्त वाहनों के माध्यम से हम ‘चलो जीते हैं’ फिल्म दिखाएंगे, जो पीएम के बचपन की वास्तविकता को दर्शाती है। वह गरीबी से गुजरे हैं और गरीबों का दर्द उनके दिल में है।”

रक्तदान शिविरों से लाखों लोगों को लाभ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि 15 दिन के इस उत्सव के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों से लाखों लोगों को लाभ होगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस अवसर पर तैयारियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह फिल्म पूरे राज्य में पीएम के कठिन जीवन और गरीबी से गुजरने की कहानी को दर्शाएगी। ‘चलो जीते हैं’ फिल्म, जो स्वामी विवेकानंद के उद्धरण “वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं” से प्रेरित है, को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग, भोपाल वासियों को स्वदेशी वस्तुओं की आत्मीयता का कराएगा अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग, भोपाल वासियों को स्वदेशी वस्तुओं की आत्मीयता का कराएगा अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्म दिवस पर सेवा का संकल्प लेते हुए सेवा पखवाड़े के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनकी प्रतिबद्धता के अनुरूप देश में स्वदेशी के अभियान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 02 अक्टूबर तक सबका साथ-सबका विकास के भाव से जन भागीदारी, स्वच्छता और कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। भोपाल हाट में लगा स्व-सहायता समूहों का ‘स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग’, इन गतिविधियों की शुरूआत है। मेले में 40 स्व-सहायता समूह भाग ले रहे हैं। इससे लगभग 3 हजार 600 से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। आगामी तीज-त्यौहारों के दृष्टिगत यह स्वदेशी मेला महत्वपूर्ण है, इससे भोपाल वासी स्वदेशी उत्पादों की आत्मीयता का अनुभव ले सकेंगे। इसके माध्यम से गांवों में घर-घर में बनने वाली वस्तुओं को बाजार और प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इन गतिविधियों से ही आदि काल से भारत की पहचान रहे, स्वावलंबन के भाव को प्रोत्साहन मिलेगा। स्वदेशी के उत्पाद अपने गांव, जिले और प्रदेश के गौरवान्वित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को “स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग” का भोपाल हाट में शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वदेशी मेला में लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया, विक्रेताओं तथा सामग्री निर्माताओं से चर्चा की और वॉटर बॉटल बैग सहित अन्य सामग्री भी खरीदी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम भोजपुर के सिद्धी विनायक आजीविका स्व-सहायता समूह द्वारा लगाए गए चाट के स्टॉल पर पानी-पुरी का आनंद भी लिया।

सनातन संस्कृति और विरासत से विकास के पथ पर देश अग्रसर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशहरे पर प्रदेश में धूम-धाम से शस्त्र पूजन किया जाएगा। यह सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। स्वतंत्रता से पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने कल्पना कर ली थी कि आजादी तो मिलेगी, लेकिन इसके बाद देश को आजाद रखने के लिए सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में देश भक्त नागरिकों की आवश्यकता होगी। वर्तमान में जीवन के सभी क्षेत्रों में स्वदेशी के भाव के साथ सनातन संस्कृति और विरासत से विकास के पथ पर देश अग्रसर है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के परिणामस्वरूप भारत ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी अन्नदाता, युवा, नारी सशक्तिकरण और गरीब सहित सभी वर्गों के लिये समर्पित भाव से निरंतर सक्रिय हैं।

पीएम मित्र पार्क से खुलेंगे प्रदेश की समृद्धि के द्वार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश की धरती पर 17 सितम्बर को शुभागमन हो रहा है। वे पीएम मित्र पार्क की नीव रखेंगे। गरीब परिवार से निकले मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने अपने जन्म दिन पर सेवा पखवाड़े में माताओं-बहनों के लिए सेवा का संकल्प लिया है। ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान में प्रदेश भर में महिलाओं की सभी प्रकार की जांच होंगी, महिला के स्वस्थ होने से परिवार सशक्त होंगे। साथ ही रोजगार के अवसरों के साथ ही प्रदेश में विकास के लिए सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहा है। बड़ी संख्या में प्रदेश के किसान कपास उत्पादक हैं, कपास पर केन्द्रित उद्योगों से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। राज्य सरकार कपास उत्पादन और इससे जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मित्रा पार्क की नींव रखेंगे। पीएम मित्र पार्क धार-झाबुआ अंचल में एक लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और सबकी समृद्धि के द्वार भी खुलेंगे। यहां बने वस्त्र विश्व के सभी प्रमुख देशों तक जाएंगे। प्रदेश में होने वाले जैविक कॉटन की बेहतर गुणवत्ता के कारण सम्पूर्ण विश्व में इसकी मांग है। स्थापित हो रहे पीएम मित्र पार्क के परिणामस्वरूप प्रदेश के जैविक कॉटन को वैश्विक स्तर पर उचित महत्व मिल सकेगा।

भारत के दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने में स्व-सहायता समूहों की भी होगी भूमिका
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्व-सहायता समूह तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में भी फूड प्रोसेसिंग हो रही है। समूह की हमारी बहनों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। जिला स्तर पर स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के मेले लगाए जाएंगे। भोपाल हाट को दिल्ली हाट के रूप में विकसित करने की योजना पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। भारत जब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तो इसमें सबसे बड़ी भूमिका स्व-सहायता समूहों की होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई भी दी।

स्वदेशी मेले से करें त्यौहारों के लिए खरीददारी
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले में उद्योग केंद्र की स्थापना हो रही है। गरीब कल्याण हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन स्वदेशी अभियान को समर्पित है। इस स्वदेशी बाजार में हुजूर विधानसभा के 40 स्व-सहायता समूहों की बहनों ने यहां अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। दीपावली सहित सभी त्यौहार आ रहे हैं। अब विदेशी एलईडी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, स्वदेशी मेले में गांव की बहन-बेटियों द्वारा बनाई गई एलईडी भी मिलेगी। यह स्वदेशी मेला 4 दिन तक चलेगा। विधायक शर्मा ने नगरवासियों को दीपावली, नवरात्र और दशहरा के दृष्टिगत स्वदेशी मेले से खरीददारी करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, रवींद्र यति, कीरत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित थीं।

राजधानी दिल्ली के सेवा क्षेत्र में कम हुई महिलाएं

राजधानी दिल्ली के सेवा क्षेत्र में कम हुई महिलाएं
राजधानी दिल्ली को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कोविड महामारी के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिंगानुपात और जन्मदर में कमी दर्ज की गई। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में कई और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है। राजधानी में विभिन्न सेवा क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों में कार्यरत महिलाओं की संख्या में तेज़ी से गिरावट आई है। आइए विस्तार से समझते हैं।

देश में नौकरियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं बढ़ी, दिल्ली में घटी
राजधानी दिल्ली में विभिन्न सेवा क्षेत्रों से जुड़ी नौकरियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में कमी आती जा रही है। इतना ही नहीं, महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले वेतन या दिहाड़ी में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि “पेशेवर और तकनीकी कार्य” श्रेणी में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का प्रतिशत 2020-21 में 28.5% से घटकर 2022-23 में 21.3% हो गया।

महिलाओं को नहीं मिल रहा है मनमाफिक काम
दिल्ली में वेतनभोगी कर्मचारियों के बीच पुरुषों की तुलना में महिलाओं की औसत कमाई कम हुई है। यह अनुपात 2021-22 में 1.13 पर पहुंचने के बाद 2023-24 में घटकर 0.87 रह गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2017-18 में 11.2% से बढ़कर यह 2023-24 में 14.5% हो गया था। यानी नौकरी करने वाली या नौकरी करने को इच्छुक महिलाओं को उपयुक्त नौकरी नहीं मिलने का प्रतिशत भी बढ़ा है। ये निष्कर्ष दिल्ली सरकार की सांख्यिकीय आंकड़ों के लिए नोडल एजेंसी अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जारी ‘दिल्ली राज्य संकेतक फ्रेमवर्क 2024 की स्थिति रिपोर्ट’ का हिस्सा हैं।

विधायिका में भी कम हुई महिलाएं
इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दिल्ली विधानसभा में बीते एक दशक में दिल्ली विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत सबसे कम है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिलाओं द्वारा जीती गई सीटों का प्रतिशत इस साल घटकर 7.14% रह गया। हालांकि चुनाव लड़ने वाली महिलाओं का प्रतिशत 2015 के मुकाबले 2025 में 9.8% से बढ़कर 13.73% हो गया। वर्ष 2015 में राष्ट्रीय राजधानी की विधानसभा में 70 विधायकों में से 6 महिलाएं थीं, जो 2025 में घटकर 5 हो गई।

देश में 26.1 फीसदी महिलाएं काम करने को तैयार
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश भर के शहरी क्षेत्रों में अगस्त 2025 के दौरान नौकरी करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं का प्रतिशत 26.1% था। राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2020-21 की तुलना में 2022-23 में नौकरियों में महिलाओं का प्रतिशत 29.5% से बढ़कर 34.2% हो गया।

केरल में नौकरियों में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
देश में सबसे विस्तृत और व्यवस्थित रूप से संचालित रोजगार सर्वेक्षण माने जाने वाले आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह सामने आया था कि केरल राज्य में कुल कार्यबल 2020-21 में 1.30 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 1.51 करोड़ हो गया, जो तीन साल की अवधि में 16% से अधिक की वृद्धि है। इसमें सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि इस वृद्धि के प्रमुख कारकों में महिलाओं को नियमित रोज़गार के अवसर प्रदान किया जाना शामिल था। सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी 2020-21 में 32.3% से बढ़कर 2023-24 में 36.4% हो गई।

राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक इन विपक्षी नेताओं ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक इन विपक्षी नेताओं ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए है। पीएम के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थक देशभर में जश्न मना रहे है। बीजेपी देश के कई हिस्सों में सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रही है, जिसके तहत लोगों को खाना खिलाया जा रहा है और उपहार बांटे जा रहे है। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए भी पीएम को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। भाजपा नेताओं के साथ साथ कुछ ऐसे विपक्षी नेता भी है जिन्होंने पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और एक सुखद वर्ष की कामना की है।

राहुल ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम को जन्मदिन की बधाई देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर पीएम बर्थडे विश किया। राहुल ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ और अच्छे स्वास्थ्य की कामना। राहुल के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम को जन्मदिन की बधाई दी। खड़गे ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करे।

अखिलेश यादव ने स्वस्थ जीवन की कामना की
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश ने लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, उनके स्वस्थ, सार्थक, सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और सकारात्मक जीवन के लिए शुभकामनाएं। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका आने वाला साल स्वस्थ रहे।

अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई
एनसीपी नेता शरद पवार ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, आपके जन्मदिन के अवसर पर, मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आप अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी आयु से धन्य हों। मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं और आने वाले वर्षों में इसकी अधिक भलाई और विकास की उम्मीद करता हूं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन बधाई दी। उन्होंने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...