तमिलनाडु में सुबह-सुबह CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

तमिलनाडु में सुबह-सुबह CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी
तमिलनाडु में सुबह-सुबह एक अज्ञात कॉलर ने चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। उसने दावा किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के अलवरपेट स्थित आवास पर बम रखा गया है। इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद हाई लेवल सुरक्षा बल हरकत में आ गए।

पुलिस ने एक बम निरोधक दस्ते और एक खोजी कुत्ते की टुकड़ी को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर भेज दिया। पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने घर और उसके आसपास के हर कोने की तलाशी ली। एक घंटे से ज्यादा समय तक चली तलाशी के बाद, पुलिस ने बताया कि बम की खबर झूठी थी। परिसर में कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी टीम

अब अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर कॉल पर बम रखने की धमकी किसने दी थी। बताया जा रहा है कि यह कॉल एक मोबाइल फोन से की गई थी। नंबर का पता लगाने और कॉल करने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच में साइबर टीम को किया गया शामिल

जांच में सहायता के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को शामिल किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु में इस तरह की फर्जी बम धमकियां मिली हैं।

पिछले एक साल में, कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। इसके कारण अक्सर जगह को खाली कराने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत पड़ी है।

अप्रैल 2023 में, चेन्नई और कोयंबटूर के कई स्कूलों को बम रखे जाने की चेतावनी वाले ईमेल मिले, जो झूठे निकले। 2024 की शुरुआत में मद्रास उच्च न्यायालय परिसर को निशाना बनाकर एक धमकी भरा कॉल आया, जिसके कारण क्षेत्र में अस्थायी रूप से तालाबंदी कर दी गई।

कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों ने पराक्रम की पराकाष्ठा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पाकिस्तान को पराजित किया था। साठ दिन तक चलने वाले युद्ध की छवियां आज भी देशवासियों के मन मस्तिष्क पर बनी हुई है। भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों में एक-एक चोटी को फतह कर अपने शौर्य का परचम फहराया, देश को गौरवान्वित किया और हमारा मनोबल बढ़ाया। हमें विश्वास है कि भारतीय सेना सभी चुनौतियों का सामना करने मैं सदैव समर्थ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य और बलिदान की अमर गाथा, कारगिल विजय दिवस हम सभी के लिए गौरव का उत्सव है। मां भारती के वीर सपूतों ने सर्वस्व न्यौछावर कर कारगिल में शत्रु का संहार कर विजय प्राप्त की। यह अवसर राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रण का है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में, प्रदेशवासियों से मां भारती की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प लेने का आहवान किया है।

अब वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान जबलपुर से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों से गुजरेगी

अब वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान जबलपुर से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों से गुजरेगी
अमरनाथ व वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच अगस्त महीने में विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित दो फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और सीधा कनेक्शन मिलेगा।

स्पेशल ट्रेन का संचालन – तारीख और समय

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 01707 और 01708 नंबर से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 01707 – जबलपुर से 4 अगस्त और 11 अगस्त को रवाना होगी। ट्रेन सुबह 5:25 बजे जबलपुर से चलेगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
रास्ते में यहां प्रमुख ठहराव होंगे-

कटनी मुड़वारा – सुबह 6:45 बजे
दमोह – 8:10 बजे
सागर – 9:15 बजे

झांसी, ग्वालियर, मुरैना आदि रास्तों से होकर ट्रेन कटरा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01708 – वापसी में 5 अगस्त और 12 अगस्त को कटरा से रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 9:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
वापसी मार्ग में यहां प्रमुख ठहराव होंगे-

सागर – तड़के 3:30 बजे
दमोह – 4:50 बजे
कटनी मुड़वारा – 7:15 बजे

देश से होगी Ola-Uber की छुट्टी! केंद्र सरकार ला रही सहकार टैक्सियां, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी की पॉलिसी

देश से होगी Ola-Uber की छुट्टी! केंद्र सरकार ला रही सहकार टैक्सियां, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी की पॉलिसी
देश के हर गांव में कम से कम एक सहकारी समिति खुलेगी और हर तहसील में पांच-पांच मॉडल सहकारी गांव बनेंगे। साथ ही सब कुछ योजनानुसार चला तो साल के अंत में कई शहरों में ओला-ऊबर (OLA-UBER) की तरह ‘सहकार टैक्सियां’ चलने लगेंगी। मोदी सरकार (Modi Government) ने देश में 23 साल बाद लाई गई नई सहकारिता नीति में यह लक्ष्य रखे गए हैं।
अमित शाह ने की नई पॉलिसी लॉन्च

सहकारिता मंत्री अमित शाह (Cooperative Minister Amit Shah) ने गुरुवार को अक्षय ऊर्जा भवन में नई सहकारी नीति 2025 को लांच करते हुए कहा कि वर्ष 2020 से पहले कुछ लोगों ने सहकारिता को मृतप्राय क्षेत्र घोषित कर दिया था। लोग कहते थे, ‘सहकारिता का फ्यूचर नही है’, आज मैं कहता हूं ‘सहकारिता का ही फ्यूचर है।’

नईनीति में 2025 के तहत देश में 50 करोड़ लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाने की तैयारी है। रोजगार की दिशा में यह अब तक का सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2034 तक सहकारिता से देश की जीडीपी में तीन गुना योगदान बढ़ाया जाए। मंत्री ने कहा कि 2002 के बाद 2025 में भी भाजपा सरकार ही नई सहकारिता नीति लाई है। नई नीति आने वाले 25 साल तक सहकारिता क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगी।

रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, हो गए 2.5 करोड़ IRCTC अकाउंट डिएक्टिवेट

रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, हो गए 2.5 करोड़ IRCTC अकाउंट डिएक्टिवेट
संसद के मानसून सत्र में सांसद एडी सिंह के सवाल पर सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि IRCTC ने 2.5 करोड़ से ज्यादा अकाउंट को डिएक्टिवेट (deactivate) कर दिया है। इन सभी अकाउंट्स को बुकिंग पैटर्न और फेक यूजर्स की पहचान के बाद बंद किया गया है।

सत्र के दौरान सरकार (Govt) ने जानकारी दी कि इन अकाउंट के डीएक्टिवेट होने से पहले तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने कहा कि अक्सर देखा जाता था कि तत्काल बुकिंग का विंडो खुलने के कुछ ही मिनटों में टिकट गायब हो जाते थे। शातिर एजेंट्स बॉट्स का इस्तेमाल करके सारे टिकट गायब कर देते थे। इससे आम यात्री टिकट बुक नहीं कर पाते थे। सरकार ने कहा कि इन अकाउंट्स को डिएक्टिवेट करने के बाद रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

89 फीसदी टिकट हो रहे ऑनलाइन बुक
संसद में सरकार ने कहा कि रिजर्व टिकट ऑनलाइन या PRS काउंटरों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुक किए जाते हैं। अब कुल टिकटों का लगभग 89 फीसदी टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक हो रहा है। इसके साथ ही PRS काउंटर्स पर डिजिटल माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री
थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच बॉर्डर विवाद (Border Dispute) अब जंग में बदल चुका है और पिछले तीन दिन से दोनों देशों के सैनिकों में गोलीबारी का सिलसिला जारी है। थाईलैंड ने तो कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स भी की है। दोनों देशों के बीच जंग में अब तक 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। थाईलैंड में 20 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 1 सैनिक और 19 नागरिक हैं। वहीं कंबोडिया में अब तक 13 लोग मारे गए हैं, जिनमें 5 सैनिक और 8 नागरिक शामिल हैं। इस जंग की वजह से दोनों देशों में अब तक करीब 130 लोग घायल हो चुके हैं। जंग को बढ़ता देखकर यूनाइटेड नेशन्स – यूएन में कंबोडिया के प्रतिनिधि ने सीज़फायर की मांग भी उठाई है। इसी बीच कंबोडिया में भारतीय दूतावास की तरफ से एक एडवाइज़री जारी की गई है।
भारतीय नागरिकों के लिए सलाह

कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में स्थिति भारतीय दूतावास ने आज एडवाइज़री जारी करते हुए थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर पर बढ़ती जंग की वजह से भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वो बॉर्डर के पास के इलाकों की यात्रा न करें। साथ ही इमरजेंसी की स्थिति में भारतीय नागरिकों को दूतावास के नंबर +855 92881676 या ईमेल cons.phnompenh@mea.gov.in पर संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।

डरकर लोग छोड़ रहे हैं अपना घर
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ी जंग की वजह से दोनों देशों में बॉर्डर पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। बॉर्डर के पास के इलाकों में रह रहे थाईलैंड के करीब 1.3 लाख लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। इन लोगों के लिए 300 से ज़्यादा शेल्टर्स की व्यवस्था की गई है। वहीं कंबोडिया के भी करीब 35,000 लोगों को बॉर्डर के पास अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा है।

अब कर्नाटक में CM और डिप्टी सीएम के अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग

अब कर्नाटक में CM और डिप्टी सीएम के अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका एक और उदाहरण सामने आया है।

दरअसल, दिल्ली के कर्नाटक भवन में सीएम सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के विशेष अधिकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस विवाद के बीच, सोशल मीडिया पर शिकायत की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

22 जुलाई को दर्ज कराई गई शिकायत
यह शिकायत उपमुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी व दिल्ली में कर्नाटक भवन के उप कॉर्डिनेटर एच. अंजनेया द्वारा दर्ज कराई गई है।
इसमें आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री के सहयोगी ने उनपर जूतों से हमला करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को यह शिकायत की गई है।

अंजनेया ने सहायक रेजिडेंट कमिश्नर (ग्रेड-2) सी. मोहन कुमार पर कर्मचारियों के सामने उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। इसके साथ, यह भी बताया गया है कि मोहन ने अंजनेया को बहस के बीच जूते उतारकर मारने तक की बात कह दी। मोहन कुमार सिद्धारमैया के विशेष अधिकारी भी हैं।
अंजनेया बोले- कुछ भी होता है तो मोहन कुमार जिम्म्मेदार होंगे

अपनी शिकायत में, अंजनेया ने कहा की जब से मैं सेवा में आया हूं, मोहन कुमार मुझे अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोक रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह अपने जूते उतारकर कक्ष में मुझे पीटेंगे।

उन्होंने अपने कक्ष के बाहर स्टाफ सदस्य प्रमिला और अन्य लोगों की मौजूदगी में मुझ पर हमला करने की भी कोशिश की। मैं एक ग्रुप बी अधिकारी हूं और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी के रूप में कार्यरत हूं।

उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, अगर मैं किसी दुर्घटना का शिकार होता हूं या मुझे कोई नुकसान होता है तो मोहन कुमार को जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अगर उनके सेवा रिकॉर्ड की जांच की जाए, तो पता चलेगा कि उन्होंने पहले एम.एम. जोशी नाम के एक व्यक्ति पर हमला किया था।

मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी होने के अहंकार में, वह प्रशासन को अपनी मनमानी से चलाना चाहते हैं। हालांकि मैं सर्विस में एक वरिष्ठ हूँ, अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने मुझे प्रभारी लेखाकार के रूप में भी काम करने से रोका।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपराध को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपराध को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला
बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने है। इससे पहले प्रदेश की राजनीति में जमकर उबाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश में SIR और अपराध की घटनाओं पर विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं प्रदेश में आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी लगातार नीतीश सरकार (Nitish Government) पर निशाना साध रहे है। चिराग पासवान ने एक बार फिर अपराध को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यह भी कह दिया कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।

‘अपराधियों के सामने प्रशासन नतमस्तक’
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराध हो रहे हैं, प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक हो गया है। यह सही है कि इस घटना की निंदा ज़रूरी है, लेकिन ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? अपराधों का एक सिलसिला है। अगर यह ऐसे ही चलता रहा, तो स्थिति भयावह हो जाएगी, बल्कि, स्थिति भयावह हो गई है।

‘अपराध को नियंत्रित करने की प्रशासन की जिम्मेदारी’
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर यह कहा जाए कि यह चुनाव के कारण हो रहा है, तो मैं यह भी कह सकता हूँ कि ऐसा हो सकता है, यह सरकार को बदनाम करने की साजिश हो सकती है, लेकिन फिर भी, इसे नियंत्रित करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है। इन सबके बीच, मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूँ जहाँ अपराध बेकाबू हो गए हैं।

युद्ध में अपहरण किए गए यूक्रेनी बच्चों को सैनिकों के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है रूस

युद्ध में अपहरण किए गए यूक्रेनी बच्चों को सैनिकों के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है रूस
यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने आक्रमण के दौरान यूक्रेनी बच्चों का अपहरण किया और उनके 18 साल के होने पर उन्हें जबरन अपनी सेना में शामिल कर के अपने ही लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ एंड्री बोरिसोविच यरमक ने यह आरोप लगाए है। यरमक का कहना है कि यह सब कुछ एक सोची-समझी सरकारी योजना का हिस्सा है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इशारों पर हो रहा है।

रूसी मोर्चे पर मिल रहे युवा सैनिक
यरमक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, यूक्रेन की सेना का सामना अब ऐसे सैनिकों से हो रहा है जो उम्र में काफ़ी छोटे हैं। इनमें से कई को नाबालिगों के रूप में रूस ले जाया गया था और फिर सालों तक कब्ज़े वाले इलाकों में इन्हें एक खास विचारधारा सिखाई गई और मिलिट्री ट्रेनिंग दी गई।

व्लाद रुडेंको भी इन मामलों में से एक
ऐसा ही एक मामला 19 साल के व्लाद रुडेंको नाम के लड़के से जुड़ा है, जिसने एक अखबार को अपनी आपबीती सुनाई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें रोज़ रूसी राष्ट्रगान गाना पड़ता था और साथ ही कूदना, स्क्वाट करना, दौड़ना और रेंगने जैसे कठिन शारीरिक अभ्यास भी करने पड़ते थे। इसके साथ ही उन्हें हथियारों का प्रशिक्षण भी दिया जाता था। रुडेंको ने आगे कहा कि, किशोरों को उनकी उम्र के हिसाब से अलग-अलग स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता था। इसमें 16 और 17 साल के बच्चों को नकली राइफलें दी जाती थीं, जबकि बड़े बच्चों को असली गोलियों वाले हथियार इस्तेमाल करने को मिलते थे।

2022 में हुआ था रुडेंको का अपहरण
अक्टूबर 2022 में, जब रूसी सेना ने खेरसॉन पर कब्ज़ा किया था, तब उन्होंने बंदूक की नोक पर रुडेंको को उठा लिया था। उस समय उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। इसके बाद उसे क्रीमिया ले जाया गया, जहां उसने एक री-एजुकेशन (पुनर्शिक्षा) सुविधा में तीन साल बिताए। लेकिन आखिरकार वह अपनी मां की मदद से वहां से भाग निकला और युद्ध-क्षेत्र को पार करके वापस अपने घर पहुंच गया।

 श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रायपुर में छात्रों को मिली जिम्मेदारी की कमान – इन्वेस्टिटचर समारोह में दिखा जोश और अनुशासन

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रायपुर में छात्रों को मिली जिम्मेदारी की कमान – इन्वेस्टिटचर समारोह में दिखा जोश और अनुशासन

रायपुर, 23 जुलाई:

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रायपुर शाखा 2 ने भव्य इन्वेस्टिटचर समारोह के माध्यम से छात्र परिषद को उनके उत्तरदायित्व सौंपे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक जयशंकर नायक ने अनुशासन और सेवा भाव की प्रेरणा दी। चारों सदनों – समुराई, स्पार्टन, नाइट्स और वाइकिंग्स – ने मार्च पास्ट से एकता का प्रदर्शन किया। नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, सीसीए कैप्टन और हाउस लीडर्स को बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के साथ छात्रों ने नेतृत्व की नई जिम्मेदारी संभाली।

प्राचार्या और डीन  वेद्दुला संदीप ने छात्रों को प्रेरित किया और सभी के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम ने भावी नेताओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने का अवसर दिया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...