कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह के सिर पर लाखों का ईनाम

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह के सिर पर लाखों का ईनाम
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर कनाडा में फायरिंग की खबर ने सभी को चौंका दिया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर कार से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिख रहा है. इस घटना में नाम सामने आया है हरजीत सिंह उर्फ लाडी का. वो पंजाब के नवांशहर जिले के गांव गरपधाना का रहने वाला है. लाडी के पिता का नाम कुलदीप सिंह है.

NIA ने रखा है 10 लाख का ईनाम
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के मुताबिक लाडी खालिस्तान समर्थक मॉडयूल का एक्टिव मेंबर है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे संगठन के विदेशी आकाओं से जुड़ा है. एनआईए ने हरजीत सिंह उर्फ लाडी को फरार आतंकवादी घोषित कर रखा है और उस पर 10 लाख रुपये का ईनाम है. लाडी का नाम भारत में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या से भी जुड़ा है. जून 2024 में इस केस की जांच एनआईए को सौंपी गई, जिसमें हरजीत लाडी, कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू और अन्य कई लोग इसके साजिशकर्ता निकले.

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है लाडी
NIA के मुताबिक हरजीत लाडी न केवल खुद एक्टिव है, बल्कि वो विदेश में बैठे आतंकी फाइनेंसरों और हैंडलरों के संपर्क में भी है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े गुर्गों के साथ उसकी बातचीत और फंडिंग को लेकर अब तक कई डिजिटल सबूत जुटाए जा चुके हैं.

लाडी के खिलाफ पंजाब में कोई FIR नहीं!
पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक हरजीत सिंह लाडी के खिलाफ कोई औपचारिक एफआईआर या चार्जशीट सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि एनआईए की जांच में उसे मोस्ट वांटेड करार दिया गया है. इससे पता चलता है कि लाडी के खिलाफ जो सबूत हैं वो बेहद संवेदनशील हैं. हरजीत सिंह उर्फ लाडी को पकड़ने के लिए एनआईए ने न सिर्फ घोषणा की है बल्कि सूचना देने के लिए व्हाटसएप, ई-मेल और कंट्रोल रूम नंबर भी सार्वजनिक किए हैं. ऐसे में अगर लाडी पकड़ा जाता है तो संभव है कि कई और चेहरे बेनकाब होंगे, जो भारत में बैठ कर विदेश में दहशत फैला रहे हैं.

पाकिस्तान में बस पर बड़ा हमला

पाकिस्तान में बस पर बड़ा हमला
पाकिस्तान में एक बस पर बड़ा अटैक हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने 9 लोगों को पहचान के बारे में पूछकर गोलियों से भून दिया. बस अटैक में मारे गए सभी यात्री पाकिस्तान के पंजाब से थे. वे क्वेटा से लाहौर जा रहे थे, लेकिन बलूचिस्तान के झोब इलाके में बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर दिया.

बलूचिस्तान का इलाका काफी अशांत है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर झोब नावेद आलम ने बताया कि बदूंकधारियों ने नेशनल हाईवे पर झोब इलाके में एक बस को रोका और फिर यात्रियों से उनकी पहचान पूछी. इसके बाद 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. नावेद आलम ने बताया कि सभी यात्री पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सरकार की तरफ से क्या आया बयान
बस अटैक की घटना की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि इससे पहले पाकिस्तान और बलूचिस्तान में बलोच संगठनों ने इस तरह के अटैक किए हैं. प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इसे आतंकी घटना करार दिया है. उन्होंने कहा, ”आतंकियों ने यात्रियों को बस उतारा और फिर पहचान के बारे में पूछा. उन्होंने 9 मासूमों की हत्या कर दी.”

बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को कर लिया था हाईजैक
इसी साल मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री थे. दावा किया गया था बलोच आर्मी ने यात्रियों के साथ-साथ कुछ पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को भी बंधक बना लिया था. इस बीच यह भी खबर सामने आई है कि क्वेटा और मस्तुंग समेत कुछ जगहों पर तीन बंदूकधारियों ने अटैक कर दिया है, लेकिन बलूच सरकार के प्रवक्ता रिंद ने कहा है कि सभी हमलों को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है.

झारखंड कांग्रेस में किचकिच पर आलाकमान सख्त

झारखंड कांग्रेस में किचकिच पर आलाकमान सख्त
झारखंड प्रदेश कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही आपसी खींचतान और मतभेदों ने पार्टी आलाकमान का ध्यान खींचा है। दिल्ली दरबार तक पहुंची शिकायतों के बाद अब सुलह और समझौते का दौर शुरू हो गया है।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने मध्यस्थता करते हुए नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे सार्वजनिक तौर पर मतभेद प्रकट न करें और आपसी समन्वय के साथ गठबंधन की मजबूती के लिए काम करें।

इस सिलसिले में कांके के विधायक सुरेश बैठा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच अलग से बैठक कराई गई।

इसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी शामिल रहे। इस बैठक का मकसद नेताओं के बीच तनातनी को खत्म कर एकजुटता कायम करना था।
रिम्स निदेशक को हटाने पर विवाद

विवाद की जड़ में रांची के रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल के निदेशक को हटाने का मुद्दा रहा। कांके के विधायक सुरेश बैठा ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कहने पर रिम्स निदेशक को हटाने संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

शेख हसीना पर प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में चलेगा मुकदमा

शेख हसीना पर प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में चलेगा मुकदमा
बांग्लादेश की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। सत्ता से बेदखल की जा चुकीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अब एक गंभीर मामले में कानूनी घेरे में आ गई हैं। देश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में औपचारिक रूप से आरोपित किया है। यह मामला पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्र आंदोलनों के दमन से जुड़ा है, जब प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से अत्याचार किए गए थे।

इस मामले में शेख हसीना के अलावा दो और अहम नाम भी शामिल हैं पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान और पूर्व पुलिस महानिदेशक अब्दुल्ला अल ममून। इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर छात्र आंदोलनों को दबाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया और निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार कराए। इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने इन पर मानवता के खिलाफ संगठित अपराध के तहत मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस प्रमुख ने किया गुनाह कबूल
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार एकमात्र व्यक्ति पूर्व पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला अल ममून हैं। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अदालत से राज्य का गवाह बनने की इजाजत मांगी है। उनकी याचिका के बाद यह केस और भी अहम हो गया है, क्योंकि उनके बयान से शेख हसीना और अन्य पर आरोप तय करने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

गैरहाजिरी में चलेगा मुकदमा
जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त को भारत आ गई थीं, जब उनकी सरकार को सत्ता से हटाया गया था। इस समय वे बांग्लादेश में मौजूद नहीं हैं, लेकिन ट्रिब्यूनल ने साफ किया है कि उनकी गैरहाजिरी में भी मुकदमा चलाया जाएगा। यही बात पूर्व गृह मंत्री पर भी लागू होगी, जो फिलहाल फरार हैं। यह बांग्लादेश की न्याय व्यवस्था में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस

विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। तेलंगाना में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं के अलावा कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स व यूट्यूबर्स सहित दो दर्जन से अधिक लोगों भूमिका की पड़ताल के लिए धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है।

इन दुकानों पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की “अवैध” धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए पांच राज्य पुलिस प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है।

ईडी मामले में देवरकोंडा, दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी, राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, अनन्या नागल्ला, टीवी होस्ट श्रीमुखी के अलावा स्थानीय सोशल मीडिया प्रभावितों और यूट्यूबर्स सहित लगभग 29 हस्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन हस्तियों पर सेलिब्रिटी या विज्ञापन शुल्क प्राप्त करने के बदले जंगली रम्मी, जीतविन, लोटस 365 आदि जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का “समर्थन” करने का संदेह है।

इनमें से कुछ “जाने-माने” व्यक्तियों ने पहले कहा था कि उन्हें उनके द्वारा पेश किए गए ऐप्स और उत्पादों की सटीक कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं थी और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सट्टेबाजी जैसी किसी भी गलत गतिविधि या अवैध गतिविधि के लिए इन प्लेटफार्मों के साथ खुद को नहीं जोड़ा। ईडी द्वारा आने वाले दिनों में उनके बयान दर्ज किए जाने की उम्मीद है, साथ ही वह और अधिक एफआईआर एकत्र कर रहा है और उन अधिक शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है, जिन्हें इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों द्वारा ठगा गया था।

2008 के बाद जन्मे भारतीय बच्चों में इस घातक कैंसर का खतरा

2008 के बाद जन्मे भारतीय बच्चों में इस घातक कैंसर का खतरा
कैंसर वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, ये दुनियाभर में मौत का प्रमुख कारण भी है। कुछ दशकों पहले तक माना जा रहा था कि कैंसर सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी है, हालांकि हाल के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि अब कम उम्र के लोग, यहां तक कि 20 से कम उम्र वाले बच्चे भी कैंसर का शिकार हो रहे हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस गंभीर रोग से बचाव के लिए उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

कम उम्र के लोगों में कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर एक हालिया अध्ययन में कई डराने वाली जानकारियां सामने आई हैं। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार भारत सहित कई एशियाई देशों में कम उम्र के लोगों में पेट के कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

एक नए वैश्विक अनुमान में चेतावनी दी गई है कि 2008 से 2017 के बीच पैदा हुए 15.6 मिलियन (1.56 करोड़) से अधिक बच्चों को उनके जीवनकाल में पेट का कैंसर हो सकता है। इनमें से अधिकांश एशिया में और कई भारत में हैं। 185 देशों में अपेक्षित और रोके जाने योग्य गैस्ट्रिक कैंसर के अनुमान के आधार पर ये निष्कर्ष निकाले गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि सांदीपनि आश्रम में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि सांदीपनि आश्रम में पूजा-अर्चना की
गुरु पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जगत के मंगल व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल
अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ पुणे में हुई। तब इस फिल्म की तारीफ हुई थी। अब फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देखेंगीं।

फिल्म की टीम के लिए है बड़ी बात
फिल्म की रिलीज से पहले ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में होगी। फिल्म की स्क्रीनिंग टीम के लिए खुशी का मौका है। खासकर फिल्म के अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर के लिए, जिन्होंने इसे अपने दिल के करीब बताया है।

सेना के जनरल देखेंगे फिल्म
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्क्रीनिंग दिल्ली में भारतीस सेन के लिए भी की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा है ‘मुझे खुशी होगी कि मैं भारतीय सेना के जनरल उपेंद्र द्विवेदी को यह फिल्म दिखाऊं। क्योंकि सेना ने न केवल मुझे बल्कि 1.4 अरब भारतीयों को सुरक्षित महसूस कराने में अहम भूमिका निभाई है।’

यूरोप दौरे पर भारत-ए पुरुष हॉकी टीम की शानदार शुरुआत

यूरोप दौरे पर भारत-ए पुरुष हॉकी टीम की शानदार शुरुआत
भारत-ए पुरुष हॉकी टीम ने हॉकी क्लब ओरांजे-रूड में आयरलैंड पर 6-1 से शानदार जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की। भारत ने सभी चार क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया और कोई भी गलती नहीं की। उत्तम सिंह ने टीम के लिए पहला गोल दागा और इसके बाद अमनदीप लाकड़ा ने टीम की बढ़त को और मजबूत किया। इसके बाद आदित्य लालागे ने लगातार दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी और बॉबी सिंह धामी ने भी एक-एक गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की चुस्त-दुरुस्त रक्षापंक्ति के सामने आयरलैंड सिर्फ एक गोल ही कर सका। भारत का अगला मुकाबला 9 जुलाई को आयरलैंड से होगा, जहां उसे एक और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद होगी। इस मुकाबले को भी जीतकर भारत यूरोप दौरे में अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगा। इसके बाद अगले दो सप्ताह में भारतीय टीम फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और मेजबान नीदरलैंड को चुनौती देगी।

इन मुकाबलों का उद्देश्य खिलाड़ियों की मजबूती और तैयारियों को परखना है। इस समय नेशनल सेटअप भारतीय सीनियर टीम के लिए एक मजबूत टैलेंट पूल तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इस दौरे के जरिए हॉकी इंडिया का मकसद भारतीय पुरुष नेशनल टीम के लिए प्रतिभा का दायरा बढ़ाना और भारतीय हॉकी की अगली पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव देना है।

कप्तान संजय यूरोप दौरे को टीम की ताकत और कमजोरियों को समझने का एक बेहतरीन मौका समझते हैं। कप्तान के अनुसार उनके पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और यह दौरा टीम को उसकी मौजूदा स्थिति को परखने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा प्रदान करेगा।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...