अमेरिकी हमलों के बाद पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात

अमेरिकी हमलों के बाद पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात

अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों-फोर्डो, नटंज, और एस्फाहान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद वैश्विक तनाव अपने चरम पर पहुंच गया। इस संदर्भ में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल कूटनीतिक हस्तक्षेप करते हुए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस चर्चा में पीएम मोदी ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने के लिए तनाव कम करने, संवाद, और कूटनीति पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की है।

 

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की। हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही हाल की तनावपूर्ण घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। मैंने तत्काल तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलने तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए हमारी अपील को दोहराया।”

अमेरिका ने 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने

अमेरिका ने 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने

अमेरिका ने रविवार को तड़के सुबह ईरान के खिलाफ एक बेहद गुप्त और बड़ी सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’ रखा गया था। पेंटागन के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिका के 125 से ज्यादा लड़ाकू विमान और मिसाइलें शामिल थीं। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन केन ने रविवार को बताया कि यह हमला ईरान के दो प्रमुख परमाणु केंद्रों- फोर्दो और नतांज- पर किया गया। इसके साथ ही इस्फहान शहर में भी मिसाइलें दागी गईं। जनरल डैन केन ने कहा, ‘हमने ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया जो सीधे उनके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े थे। ऑपरेशन को इस तरह अंजाम दिया गया कि आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।’

 

अमेरिका का ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’

125 से ज्यादा अमेरिकी विमान शामिल- इनमें बमवर्षक, फाइटर जेट, टैंकर (तेल भरने वाले विमान), और जासूसी विमान शामिल थे। इसमें बी-2 स्टील्थ बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल हुआ, जो मिसौरी से उड़कर आए थे। हर बमवर्षक ने 30,000 पाउंड वजन के खास बम गिराए, बंकर-बस्टर बम के तौर पर जाने जाते हैं। ये बम जमीन के भीतर छिपे ठिकानों को नष्ट करने में सक्षम हैं। ये हमला रात 6:40 बजे (पूर्वी समयानुसार) शुरू हुआ और सात बजे तक सभी विमान ईरानी हवाई क्षेत्र से निकल चुके थे। इस मिशन को 9/11 के बाद बी-2 बमवर्षकों की सबसे लंबी उड़ान बताया गया है।

 

अमेरिका की सुरक्षा और पश्चिम एशिया में शांति के लिए कार्रवाई जरूरी’

रक्षा मंत्री पीट हगसेथ ने बताया कि यह कार्रवाई अमेरिका की सुरक्षा और पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी थी। उन्होंने कहा, ‘अगर ईरान शांति का रास्ता नहीं अपनाता, तो अमेरिका आगे भी सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।’ इससे पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से एक बयान में कहा कि ‘हमने ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। अगर ईरान ने सुधरने की कोशिश नहीं की, तो और हमले किए जाएंगे।’ ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका युद्ध नहीं चाहता, लेकिन ईरान की ओर से खतरे को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता।

465 रन पर ऑलआउट हुआ इंग्लैंड

465 रन पर ऑलआउट हुआ इंग्लैंड

आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हेडिंग्ले टेस्ट का तीसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 209/3 के स्कोर से शुरू किया है।

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को छह रन की बढ़त मिल गई। इससे पहले भारत ने 471 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल इंग्लैंड ने 209/3 के स्कोर से शुरू किया था। उस वक्त ओली पोप 101 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर तथा आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है।

एनएफएसयू के अस्थायी परिसर के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर के लिए भूमि पूजन एवं केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना की भी शुरुआत की गई है। कुल 268 करोड़ रुपये की लागत से ये संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। अस्थायी परिसर में सत्र 2025-26 से बीएससी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, मनोविज्ञान, डिजिटल फॉरेंसिक एवं प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्सेस प्रारंभ हो जाएंगे। लगभग 180 छात्र पहले बैच में प्रवेश लेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन संस्थानों के निर्माण से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत को आधुनिक न्याय प्रणाली और अपराध जांच में सशक्त आधार मिलेगा। नई फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी, जैसे डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, एलएसडी साइंस, साइबर सिक्योरिटी, बायोटेक्नोलॉजी और डिजिटल फॉरेंसिक अब स्थानीय स्तर पर सुलभ होंगी, जिससे जाँच प्रक्रिया तेज और सटीक होगी। उन्होंने बताया कि अब फॉरेंसिक जांच के लिए राजधानी या दिल्ली की आवश्यकता नहीं होगी, सारी जांच अटल नगर, नवा रायपुर में ही संभव होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मलाल कौशिक, किरण देव, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सिंथिया मैककैफ्रे ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सिंथिया मैककैफ्रे ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इनके स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से बदलाव अब नजर आ रहे हैं। बाल पोषण सुधार के लिए मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। उन्होंने मध्यप्रदेश की महिलाओं और बच्चों, देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन, एमएचएम के लिए किशोरियों को नकद सहायता और राष्ट्रीय सीएमएएम के दिशा-निर्देशों को लागू करने तथा कुपोषण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग और प्रतिबद्ध है। सरकार की बाल पोषण सुधार योजनाओं का लाभ हर सुपात्र बच्चे तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक अपनी सरकार की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, यह हर स्तर पर तय किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे बच्चों को अतिरिक्त सहायता के साथ गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों तक पहुंचने के लिए सरकार मिशन मोड पर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में बच्चों में कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभाग को भी शामिल कर रहे हैं। यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के छात्रों द्वारा विकसित स्थानिक योजनाएं भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपीं।

सौजन्य भेंट के दौरान सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, यूनिसेफ मध्यप्रदेश (एआई) के प्रमुख अनिल गुलाटी, पोषण विशेषज्ञ पुष्पा अवस्थी और पोषण अधिकारी डॉ. सुरेश परमार भी मौजूद थे। भेंट के दौरान यूनिसेफ प्रतिनिधियों ने प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं नवाचारों पर आत्मीय चर्चा की और मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल पोषण सुधार के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों को सराहा।

“ऐसे व्यक्ति का पार्षद पद पर बने रहना उचित नहीं” – पुष्यमित्र भार्गव

“ऐसे व्यक्ति का पार्षद पद पर बने रहना उचित नहीं” – पुष्यमित्र भार्गव

पार्षद अनवर कादरी पर भड़के मेयर

महापौर बोले – “ऐसे व्यक्ति का पार्षद पद पर बने रहना उचित नहीं”

इंदौर। वार्ड क्रमांक 58 के पार्षद अनवर कादरी पर हाल ही में लगे गंभीर आरोपों ने नगर की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन आरोपों के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि एक जनप्रतिनिधि, जिस पर पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं, पुनः ऐसे आपत्तिजनक आरोपों में घिरा है।

महापौर भार्गव ने कहा कि कादरी के खिलाफ पूर्व में भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के अंतर्गत कार्रवाई हो चुकी है, और सामाजिक स्तर पर भी उनकी छवि लगातार विवादों में रही है। “अलग-अलग सरनेम के उपयोग से लोगों को भ्रमित करने वाला यह व्यक्ति अब पुनः जांच के घेरे में है, और इस बार के आरोप अत्यंत गंभीर एवं घोर आपत्तिजनक प्रकृति के हैं,”

महापौर ने स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि उनकी दृष्टि में ऐसे व्यक्ति का एक पार्षद के रूप में बने रहना न केवल नगर निगम की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि जनविश्वास को भी ठेस पहुँचाता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम अधिनियम के अंतर्गत ऐसी परिस्थितियों में संबंधित पार्षद के विरुद्ध संभागायुक्त कार्रवाई कर सकते हैं।

डोंगला के वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में बने अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पण करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

डोंगला के वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में बने अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पण करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
भारत की प्राचीन खगोल परंपरा और आधुनिक विज्ञान के संगम को साकार करता एक ऐतिहासिक आयोजन 21 जून को उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के डोंगला गांव स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में होने जा रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां बने डिजिटल अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पण और ‘खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

इसी दिन खगोलीय घटना स्वरूप दोपहर 12.28 बजे सूर्य ठीक कर्करेखा पर लंबवत होगा, जिससे कुछ समय के लिए परछाई गायब हो जाएगी। इस घटना का वे शंकु यंत्र से अवलोकन भी करेंगे।

भारतीय खगोल ज्ञान परंपरा को बढ़ावा मिलेगा
कार्यशाला, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भारती, आचार्य वराहमिहिर न्यास, विक्रम विश्वविद्यालय, आईआईटी इंदौर, हिन्दी ग्रंथ अकादमी और वीर भारत न्यास के संयुक्त प्रयास से की जा रही है। इसमें देशभर से खगोल वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधकर्ता और नवाचार विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय खगोल ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय को बढ़ावा देना है।

इस दिन योग शिविर, साइंस शो, स्टेम वर्कशाप, व्याख्यान, परिचर्चा भी होगी। विज्ञान भारती के डा. शिवकुमार शर्मा, विज्ञान विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आइएनएसए, सीएसआइआर, इसरो, डेक्कन यूनिवर्सिटी पुणे, एनआइएफ गांधीनगर जैसे शीर्ष संस्थानों से जुड़े वैज्ञानिक-शिक्षाविद इसमें भाग लेंगे।

डोंगला में तारामंडल की खासियत
डोंगला में तारामंडल, आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा एक करोड़ छह लाख रुपये से विकसित किया गया है। ये अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों और आमजनों के लिए विज्ञान जागरूकता का नया केंद्र बनेगा।

इसमें 8 मीटर व्यास के एफआरपी डोम, ई-विजन 4 प्रोजेक्टर, डिजिटल साउंड सिस्टम और वातानुकूलित व्यवस्था है। एक साथ 55 दर्शक तारों और ब्रह्मांडीय घटनाओं का दृश्य अनुभव ले सकेंगे। निर्माण में अवादा फाउंडेशन और डीप स्काई प्लैनेटेरियम कोलकाता का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में ’योग संगम-हरित योग’ थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में ’योग संगम-हरित योग’ थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को इस बार ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक राधेश्याम राठिया, गोमती साय, रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में मंत्री ओ.पी.चौधरी, गरियाबंद में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बिलासपुर में विधायक अमर अग्रवाल, बीजापुर में विधायक आशाराम नेताम, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक रेणुका सिंह, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बालोद में विधायक ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है।

बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी है। प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पर्व के अंतर्गत 26 जून को नेत्रोत्सव पूजा तथा 27 जून को श्री गोंचा रथयात्रा का आयोजन होगा। 5 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा के साथ महापर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को बस्तर की परंपरा अनुसार ‘तुपकी’ भेंट कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि गोंचा महापर्व में तुपकी चलाने की सदियों पुरानी परंपरा है। बस्तर के आदिवासी पोली बांस की नली से तुपकी तैयार करते हैं, जिसमें एक विशेष पौधे का फल डालकर बलपूर्वक दबाया जाता है, जिससे पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न होती है। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए गोंचा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधि मंडल में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, गोंचा समिति अध्यक्ष चिंतामणि पाण्डे सहित हेमंत पाण्डे, रजनीश पाणिग्राही, नरेंद्र पाणिग्राही, सुदर्शन पाणिग्राही, पुरुषोत्तम जोशी, मुक्तेश्वर पांडे, बनमाली पाणिग्राही, दिनेश पाणिग्राही, दिलेश्वर पाण्डे, प्रशांत पाणिग्राही, देवशंकर पंडा, विजय पांडे, आत्माराम जोशी, देवकृष्ण पाणिग्राही, जयप्रकाश पाढ़ी, वैभव पाण्डे, चुम्मन पांडे, सोमप्रकाश जोशी, वेणुधर पाणिग्राही, प्रदीप पाढ़ी, सोमेश जोशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...