26 जून से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि

26 जून से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत इस बार 26 जून (बुधवार) को आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से हो रही है। खास बात यह है कि यह पर्व आर्द्रा नक्षत्र, ध्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग में प्रारंभ होगा, जो साधना और आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। गुप्त नवरात्रि का समापन 4 जुलाई (गुरुवार) को होगा। इन नौ दिनों में साधक मां दुर्गा के दुर्लभ और गुप्त स्वरूपों की साधना करते हैं। इस दौरान कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती, दस महाविद्याओं की पूजा और विशेष मंत्रों का जाप करने से चमत्कारी फल मिलते हैं। आषाढ़ मास को वर्षा प्रधान और शक्ति पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

RBI ने जारी किया नया नियम

RBI ने जारी किया नया नियम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दस साल से ज्यादा समय से ऑपरेट नहीं किए गए सेविंग और करंट अकाउंट को लेकर नया नियम जारी किया है। इसके तहत ऐसे खाते जिनका संचालन दस साल से ज्यादा समय से नहीं किया है, या जिन पर दस साल या उससे ज्यादा समय से दावा नहीं किया गया है, ऐसे सभी खातों को चालू करने के लिए बैंक अब केवाईसी अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

आरबीआई ने जो इसको लेकर जो नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, उसके तहत केवाईसी के अपडेशन में वीडियो आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस भी शामिल होगी। इसके अलावा बैंक निष्क्रिय खातों को एक्टिव करने के लिए रजिस्टर्ट बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट की सुविधाओं का भी उपयोग कर सकता है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने और इनऑपरेटिव खातों को फिर से चालू करने में मदद मिल सकती है।

भिलाई के दर्शित जैन बने नीट में राज्य टॉपर

भिलाई के दर्शित जैन बने नीट में राज्य टॉपर
नीट 2025 परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण तब आया जब भिलाई निवासी दर्शित जैन ने प्रदेश टॉप कर इतिहास रच दिया। दर्शित ने यह उपलब्धि प्रतिदिन औसतन केवल चार घंटे की स्मार्ट और अनुशासित पढ़ाई से हासिल की, जिससे यह साबित होता है कि सफलता सिर्फ घंटों की मेहनत नहीं बल्कि सही रणनीति और निरंतरता का परिणाम होती है।

दर्शित जैन ने डीपीएस रिसाली से अपनी स्कूली शिक्षा की शुरुआत की और यहीं से कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। शैक्षणिक उत्कृष्टता की लंबी सूची में दसवीं कक्षा में 98.6% और बारहवीं कक्षा में 97.6% अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रमाण पहले ही दे दिया था।

प्रिय विषय और पढ़ाई की शैली
दर्शित को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलाजी तीनों ही विषय प्रिय हैं। उन्होंने विषयों की गहराई में जाकर पढ़ाई की और केवल रटने के बजाय हर कांसेप्ट को समझने पर जोर दिया। दर्शित बताते हैं कि उन्होंने हर दिन चार घंटे नियमित रूप से सेल्फ स्टडी की, साथ ही टेस्ट सीरीज और रिवीजन शेड्यूल को समयबद्ध तरीके से अपनाया।

भविष्य की योजना, अभी सिर्फ एमबीबीएस
दर्शित कहते हैं कि अभी मैंने यह तय नहीं किया है कि भविष्य में मेडिकल के किस फील्ड में जाना है, लेकिन फिलहाल मेरा लक्ष्य एमबीबीएस करना है। इसके बाद ही मैं अपने रुझान के अनुसार किसी विशेष शाखा का चयन करूंगा। दर्शित का मानना है कि सफलता के लिए जरूरी है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति निरंतर प्रयास किए जाएं। वे कहते हैं कि कोचिंग, गाइडेंस और संसाधन महत्वपूर्ण हैं, लेकिन खुद पर विश्वास सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रदेश में नीट 2025 में 22,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने क्वालिफाई किया है, लेकिन दर्शित जैन का छत्तीसगढ़ टॉपर बनना राज्य के लिए गौरव का विषय है।

माओवाद की जमीन पर खिलेगा ”शिक्षा का फूल”

माओवाद की जमीन पर खिलेगा ”शिक्षा का फूल”
छत्तीसगढ़ में 16 जून से जब स्कूलों की घंटी बजेगी, तब बस्तर के घने जंगलों में कुछ खास बदलाव की गूंज भी सुनाई देगी। जहां एक वक्त बंदूक की धमक थी, वहां अब बच्चों की खिलखिलाहट और बस्ते की सरसराहट सुनाई देगी। माओवादी हिंसा से धीरे-धीरे आजाद हो रहे इस क्षेत्र में इस बार का प्रवेश उत्सव खास होगा, क्योंकि अब झोपड़ी वाले स्कूल पक्के भवनों में बदल रहे हैं और बंद स्कूलों के दरवाज़े फिर से खुलने को तैयार हैं।

राज्य सरकार ने नियद नेल्ला नार योजना के तहत बस्तर के लगभग ढाई सौ झोपड़ीनुमा स्कूलों को स्थायी भवन देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। कई स्कूलों का कायाकल्प हो चुका है और अब प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। वहीं वर्षों से बंद पड़े 13 स्कूलों को फिर से चालू किया जा रहा है, साथ ही सात नए स्कूल भी खुलेंगे।

नारायणपुर: गांवों में लौटी शिक्षा की रौनक
नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में मुरुमवाड़ा, घमंडी और वाड़ापेंदा जैसे गांवों के स्कूल वर्षों से वीरान पड़े थे। माओवादियों ने कभी इन भवनों को उड़ा दिया था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीनबंधु रावटे के अनुसार, ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। फिलहाल गोटुल जैसे सामुदायिक भवनों में अस्थायी कक्षाएं लगाई जाएंगी।

बीजापुर में 11 बंद स्कूल होंगे चालू
बीजापुर डीईओ लखनलाल धनेलिया ने बताया कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत 111 स्कूल भवन निर्माणाधीन हैं। इनमें से 41 पहले से बने थे और 68 नए स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के तहत उसूर विकासखंड के रेगड़गट्टा, अन्नावरम, करका, सावनार, एडसमेट्टा जैसे माओवादी हिंसा से प्रभावित गांवों के 11 स्कूलों में फिर से शिक्षा की लौ जल उठेगी।

बच्चों को अब नहीं जाना होगा दूर
बस्तर के बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा जैसे जिलों में पहले जहां बच्चों को पोर्टाकेबिन और आवासीय आश्रमों में घर से दूर पढ़ना पड़ता था, अब वहीं गांव में ही स्कूल खुलने से पढ़ाई आसान हो जाएगी। ग्रामीण भी अपने बच्चों को घर के पास स्कूल जाते देखने को उत्साहित हैं।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बदला स्कूलों का समय

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बदला स्कूलों का समय
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत 16 जून से हो चुकी है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगी। इसके बाद 23 जून 2025 से विद्यालयों में सामान्य समयानुसार कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

अभिभावकों से की गई अपील
यह आदेश राज्यपाल के नाम से अतिरिक्त सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है और सभी जिला कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण और अन्य संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी भेजी गई है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए समय पर विद्यालय पहुंचे और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज गॉल में श्रीलंका बनाम बांग्‍लादेश

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज गॉल में श्रीलंका बनाम बांग्‍लादेश
श्रीलंका क्रिकेट टीम आज मंगलवार 17 जून से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की भी शुरुआत होगी। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा इस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना है कि अगर टीम ने पिछले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन किया होता तो लॉर्ड्स में हमें फाइनल खेलने का अवसर मिल सकता था। श्रीलंका बीते चक्र के अपने चार में से तीन मैच जीतकर फाइनल खेल सकता था, लेकिन सभी मैचों में हार के बाद वह छठे स्थान पर चला गया था।

आगामी चक्र में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते श्रीलंकाई कप्तान
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया है। श्रीलंकाई कप्तान दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से प्रेरणा लेकर अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करने जा रहे हैं। आगामी चक्र में श्रीलंकाई कप्तान कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

‘हमें अपनी घरेलू श्रृंखला जीतनी है’
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर डी सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा कि जैसा कि हम एक नया चक्र शुरू कर रहे हैं, हम जानते हैं कि हमें अपनी घरेलू श्रृंखला जीतनी है। हमें वे सभी अंक हासिल करने की जरूरत है। घरेलू श्रृंखला में जीत के साथ एक नया चक्र शुरू करने का यह एक शानदार अवसर है।

G7 का एकजुट रुख, ईरान पर परमाणु बैन का फैसला

G7 का एकजुट रुख, ईरान पर परमाणु बैन का फैसला
कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 51वें G7 शिखर सम्मेलन में विश्व के प्रमुख नेताओं ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एकजुट रुख अपनाया। G7 देशों (अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और जापान) ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने की प्रतिबद्धता दोहराई और इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया।

परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध
G7 नेताओं ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि “ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।” बयान में ईरान को क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का प्रमुख स्रोत बताते हुए तत्काल डी-एस्केलेशन की मांग की गई। यह बयान इजरायल द्वारा 13 जून को शुरू किए गए “ऑपरेशन राइजिंग लायन” के बाद आया, जिसमें इजरायल ने ईरान की परमाणु सुविधाओं और सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार
G7 ने इजरायल की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा, “हम इसरायल के आत्मरक्षा के अधिकार की पुष्टि करते हैं।” बयान में नागरिकों की सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया। हालांकि, जापान ने इजरायल के हवाई हमलों को “अस्वीकार्य और गहरा खेदजनक” बताया, जो G7 के भीतर कुछ मतभेदों को दर्शाता है।

ट्रंप का रुख और G7 से जल्दी प्रस्थान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू में G7 के डी-एस्केलेशन बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अंततः उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण शिखर सम्मेलन को जल्दी छोड़ दिया और तेहरान के निवासियों को “तत्काल खाली करने” की चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिल सकता।” ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन समय तेजी से खत्म हो रहा है।

मध्य पूर्व में तनाव और वैश्विक प्रभाव
इजरायल और ईरान के बीच पांच दिनों से जारी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए हैं। इजरायल का दावा है कि उसके हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को “काफी पीछे” धकेल दिया है, जबकि ईरान ने परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से हटने की धमकी दी है। G7 ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों की स्थिरता सुनिश्चित करने की भी प्रतिबद्धता जताई, क्योंकि इस संघर्ष से तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

इज़रायल ने दिया ईरान सेना के सीनियर जनरल को मार गिराया

इज़रायल ने दिया ईरान सेना के सीनियर जनरल को मार गिराया
इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे युद्ध का आज पांचवां दिन है और दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध अब गंभीर होता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं और रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस युद्ध के कारण ईरान में 230 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और इज़रायल में 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इज़रायल की तरफ से अब तक ईरान के परमाणु ठिकानों, सैन्य ठिकानों, तेल के डिपो, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्टेट मीडिया ब्रॉडकास्टर जैसी जगहों पर हमला किया जा रहा है, तो ईरान की तरफ से इज़रायल के सैन्य ठिकानों के साथ नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इज़रायल ने अपनी सटीक एयरस्ट्राइक्स में अब तक ईरान के कई मुख्य सैन्य अधिकारियों को मार गिराया है और देर रात इज़रायली फिर ऐसा करने में कामयाबी मिली है।

जनरल अली शादमानी ढेर
देर रात इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में ईरानी सेना के जनरल अली शादमानी (Ali Shadmani) की भी मौत हो गई है। शादमानी को हाल ही में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स – आईआरजीसी (Islamic Revolutionary Guard Corps – IRGC) के खत्म-अल-अनबिया मुख्यालय (Khatam al-Anbia Headquarters) के कमांडर पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी क्योंकि इसके पूर्व कमांडर मेंजर जनरल घोलम अली रशीद (Gholam Ali Rashid) की भी इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में शुक्रवार को मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कनास्‍किस्स में जी-7 शिखर बैठक में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कनास्‍किस्स में जी-7 शिखर बैठक में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कनाडा के कनास्‍किस्स में जी-7 शिखर बैठक में शामिल होंगे। जी-7 शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री लगातार छठवीं बार भाग ले रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर कनाडा की दो दिन की यात्रा के दौरान श्री मोदी शिखर बैठक से अलग कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

प्रधानमंत्री जी-7 और आमंत्रित देशों के नेताओं तथा अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार विशेष रूप से एआई ऊर्जा तथा क्‍वांटम से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

देश के अलग अलग भागों में दो हजार ड्राइविंग प्रशिक्षण स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

देश के अलग अलग भागों में दो हजार ड्राइविंग प्रशिक्षण स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सरकार ने देश के अलग अलग भागों में दो हजार ड्राइविंग प्रशिक्षण स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये प्रशिक्षण स्‍कूल देश के पिछड़े और जनजातीय क्षेत्रों में खोले जाएंगे और इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्‍ध होंगे। उन्होंने कहा कि देश में करीब 22 लाख ड्राइवरों की कमी है और ये प्रशिक्षण स्‍कूल कुशल ड्राइवरों की कमी को पूरा करने में सहायक होंगे।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भी कई कदम उठाए हैं। उन्‍होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...