Air India Plane Crash होने से पहले पूर्व सीएम विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर हुई वायरल

Air India Plane Crash होने से पहले पूर्व सीएम विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर हुई वायरल
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। इसी बीच गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Gujarat Ex CM Vijay Rupani) की विमान क्रैश होने से पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, इस विमान में विजय रूपाणी भी सवार थे। वहीं विजय रूपाणी के घर पर परिजनों द्वारा प्रार्थना करने का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस कमिश्नर ने दिया बयान
इसी बीच पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने एसोसिएडेट प्रेस को एक बयान दिया है। पुलिस कमिश्नर ने अपने बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। चूंकि विमान घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में गिरा था, जहां कई कार्यालय भी थे, इसलिए संभावना है कि स्थानीय निवासी भी मारे गए हों।

घायलों की सूची की जारी
अहमदाबाद पुलिस ने विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर रिहायशी इलाके में गिरा

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर रिहायशी इलाके में गिरा
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, विमान रिहायशी इलाके में गिरा है। मेघानी नगर इलाके में विमान गिरा है। एयरपोर्ट आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट की दीवार से टकराने के बाद प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। यह एयरइंडिया का बोईंग 787 विमान ड्रीमलाइनर (AIC 2716) था, जिसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी।

हादसा उस समय हुआ जब विमान उड़ान भर रहा था। विमान का एक हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया, जिसके बाद विमान क्रैश हो गया। इसके बाद विमान आगे के गोले में तब्दील हो गया। विमान का मलबा दूर तक बिखरा हुआ है।

क्रैश होने के बाद विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। यहां तक कि वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गई। नजदीक ही जिला अस्पताल है, जहां सभी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को जन्म वर्षगांठ की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि तोमर पर बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तोमर के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

प्रदेश का पहला मछली उत्पादन और प्रसंस्करण क्लस्टर हलाली में बनेगा

प्रदेश का पहला मछली उत्पादन और प्रसंस्करण क्लस्टर हलाली में बनेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीएम मत्स्य संपदा योजना में भोपाल के पास हलाली में बनने वाला मध्य प्रदेश का पहला रिजर्वायर फिशरीज प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर का उद्घाटन 13 जून को इंदौर से होगा। केंद्रीय मछुआ पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह राष्ट्रीय इनलैंड फिशरीज एवं एक्वाकल्चर बैठक में इसका उद्घाटन करेंगे। देश में पीएम मत्स्य संपदा योजना में इस तरह के 17 क्लस्टरों की पहचान केंद्री सरकार ने की है जो उन क्षेत्रों की मत्स्य पालन की विशेषताओं के आधार पर विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इनलैंड स्टेट में फिशरीज से जुड़ी इस तरह की बैठक देश में पहली बार इंदौर में हो रही है। बैठक का उद्देश्य उन इनलैंड राज्यों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाना है, जिनकी सीमाएं समुद्र से नहीं जुड़ती हैं। इस बैठक में सिर्फ उन राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जो समुद्र से मत्स्य उत्पादन गतिविधियां नहीं करते हैं।

देश के 20 राज्यों के मत्स्य पालन मंत्री होंगे शामिल
इंदौर में होने वाली इनलैंड फिशरीज एंड एक्वाकल्चर मीट में देश के 20 राज्यों के मत्स्य पालन मंत्री भाग लेंगे। राष्ट्रीय बैठक में मध्य प्रदेश के मछुआ पालन मंत्री नारायण सिंह पवार, उत्तर प्रदेश के मछुआ पालन मंत्री संजय कुमार निषाद, बिहार की मछुआ पालन और पशुपालन मंत्री रेणु देवी, हरियाणा के पशुपालन, डेरी और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा, राजस्थान के पशुपालन और मछुआ पालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम के अलावा अन्य राज्यों के मंत्री भी भाग ले रहे हैं। बैठक में विशेष रूप से केंद्र सरकार के मत्स्य पालन सचिव डॉ. अभिलाक्ष लिखी और संयुक्त सचिव सागर मेहरा भी उपस्थित रहेंगे।

राज्यों में हो रहे प्रयोगों पर तकनीकी सत्र भी होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार देश में मत्स्य उत्पादन में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये इंदौर की इस राष्ट्रीय बैठक में भारत के अलग-अलग राज्यों में हो रहे प्रयोगों पर तकनीकी-सत्र भी आयोजित होंगे। इनमें राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं ICAR-CIFRI, (CAR-CIFA, NFDB की तरफ से मत्स्य उत्पादन की दिशा में विश्व में अपनाई जा रही नई तकनीकों पर प्रेजेंटेशन दिए जाएंगे। तकनीकी-सत्रों में जलाशय पट्टा नीति, नदी और तालाबों में आधुनिक तरीके से मत्स्य पालन और ठंडे पानी में मछली पालन की संभावनाओं जैसे विषय भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जिनमें मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा उत्पादक संगठन, मत्स्य पालन स्टार्ट-अप्स एवं परंपरागत मछुआरे भी शामिल हैं। मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड और जलीय कृषि बीमा भी उपलब्ध कराया जायेगा। इसका उद्देश्य मछुआरों को बीमा और डिजिटल एक्सेस देना है।

‘द इंडिया हाउस’ के शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा

‘द इंडिया हाउस’ के शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा
मशहुर साउथ एक्टर राम चरण की नई फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक गंभीर हादसा हुआ है। हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में शूटिंग के समय एक पानी की टंकी फट गई, जिससे सेट पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस हादसे में एक असिस्टेंट सिनेमेटोग्राफर समेत कई क्रू मेंबर घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शूटिंग के दौरान मची अफरा- तफरी
यह हादसा उस समय हुआ जब सेट पर एक एक्शन सीन की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में समुद्र का सीन शूट होना था जिस वजह से एक बड़ी पानी की टंकी का यूज किया गया था। सीट शूट करते समय अचानक टंकी फटी गई और सेट पर हजारों लीटर पानी फैल गया। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिससे कई लोग घायल हो गए है और फिल्म शूटिंग पर काफी उपकरणों का नुकसान भी पहुंचा।

शूटिंग को बीच में रोका गया
‘द इंडिया हाउस’ के सेट से सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो हुए हैं। जिसमें क्रू मेंबर्स उपकरणों को बचाने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। सेट पर इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई है लेकिन कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें चोट आई हैं, जिसकी वजह से शूटिंग को रोक दिया गया है। साथ ही इस पूरे हादसे की जांच की जा रही है।

सेट पर सुरक्षा नियमों की होगी जांच
इस हादसे के बाद घायल क्रू मेंबर्स को आनन-फानन में हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असिस्टेंट सिनेमेटोग्राफर समेत सभी क्रू मेंबर्स का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म यूनिट के सेट पर दुर्घटना की जांच चल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि टैंक में खराबी कैसे आई और सेट पर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

भारत की आजादी पर अधारित फिल्म
साउथ अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ आजादी से पहले की भारत की कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और साई मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी मुख्य किरदार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक राम वामसी कृष्णा है और इस फिल्म को राम चरण के प्रोडक्शन हाउस द्वारा तैयार किया जा रहा है।

12 से 17 जून तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

12 से 17 जून तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
देशभर में बारिश को दौर शुरू हो गया है। हालांकि मानसून ने सभी राज्यों में दस्तक नहीं दी है। भारी बारिश की वजह से पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बाढ़ आ चुकी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं उत्तरपश्चिम राज्यों में इस समय गर्मी की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 12 से 17 जून तक कई जगह भारी बारिश होगी। कई जगहों पर तेज हवाओं के चलने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 12-15 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना है। 12 और 13 जून को केरल, 12-17 जून के दौरान कर्नाटक, 14-16 जून के दौरान केरल में भारी वर्षा की संभावना है। 12-16 जून के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 12 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 14 और 15 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। 12-17 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 12-14 जून के दौरान मराठवाड़ा में भी भारी वर्षा की संभावना है। 13-17 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में भी इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

इन राज्यों में होगी हल्की और मध्यम बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है। 12-13 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में अलग-अलग जगह हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और 12-13 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज

सुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने जवानों की इस बहादुरी और अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह सफलता सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जवानों को हर संभव मदद एवं सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश के घर-घर को सहकारिता से जोड़ने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मिलकर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में हमने दुधारू पशु वितरण का शुभारंभ किया है, जिसके अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के 6 जिलों का चयन कर हितग्राहियों को दो-दो दुधारू गाय वितरित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के किसानों और ग्रामीण जनों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की एक बड़ी पहल हमने इस वर्ष पंचायती राज दिवस से प्रारंभ की है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले गए हैं, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत भवन में ही बैंकिंग सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि अगले पंचायती राज दिवस तक यह सुविधा प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध हो जाएगी, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने किसानों को अल्पकालिक ऋण के लिए भारी-भरकम ब्याज दर से मुक्ति दिलाई और ब्याज दरों को लगातार कम कर किसानों को राहत दी। अब किसानों को कृषि कार्यों के लिए बिना किसी ब्याज के अल्पकालिक ऋण उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री साय ने फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा खुलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब किसानों को बैंकिंग सुविधा के लिए 50-60 किलोमीटर दूर पत्थलगांव नहीं जाना पड़ेगा। इस पुनीत पहल के लिए उन्होंने सहकारिता विभाग को साधुवाद दिया।

मध्यप्रदेश में एक और नई सेवा लागू, E-nagarpalika 2.0 से घर बैठे कर सकेंगे प्रॉपर्टी से जुड़े 24 काम

मध्यप्रदेश में एक और नई सेवा लागू, E-nagarpalika 2.0 से घर बैठे कर सकेंगे प्रॉपर्टी से जुड़े 24 काम
मध्यप्रदेश सरकार ने अब प्रदेश के हर नगरीय निकाय में ऑनलाइन सेवाएं शुरू करने के लिए नया ‘ई-नगर पालिका 2.0’ सिस्टम तैयार कर लिया है. इस सिस्टम का खास फायदा ये होगा कि प्रॉपर्टी से जुड़ी रजिस्ट्री, नामांतरण और टैक्स की प्रक्रिया सीधे घर बैठे पूरी हो सकेगी. साथ ही, उद्योगों के लिए भी जल्द ऑनलाइन परमिशन देने की सुविधा मिलेगी. यानी अब जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सारी सेवाएं मोबाइल या कंप्यूटर से ही मिल जाएंगी.

नगरीय विकास और आवास विभाग ने डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस योजना को लागू किया है, जिससे प्रदेश के सभी नगरों को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके. इससे नागरिकों को तेजी और पारदर्शिता से सेवाएं मिलेगी. इससे पहले ई-नगरपालिका 1.0 से आवेदन और शिकायतों का ऑनलाइन प्रबंधन था, लेकिन अब 2.0 के जरिए 24 तरह की सेवाएं घर बैठे ही पूरी हो जाएंगी, जैसे आवेदन करना और फिर उसका जवाब डिजिटल रूप में मिलना.

कई तकनीकों का इस्तेमाल
नई योजना में जीआईएस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होगा, जो टैक्स के डाटा का विश्लेषण तेजी से करेंगे. इससे पता चलेगा कि किस इलाके से कितना टैक्स आ रहा है और किससे कम. इसी के आधार पर भवनों के क्षेत्रफल और मंजिलों का भी आंकलन होगा, ताकि आवेदन सही ढंग से निपटाए जाएं. यह तकनीक विभाग के काम को बेहतर और नागरिकों को सही सेवा दिलाने में मददगार साबित होगी.

ये सुविधाएं रहेगी उपलब्ध
इस पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे संपत्ति कर खाता खोल सकेंगे, टैक्स जमा कर सकेंगे, नया नल कनेक्शन ले सकेंगे, जलकर भर सकेंगे, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बना सकेंगे, ट्रेड लाइसेंस, विवाह पंजीकरण, बिल्डिंग परमिशन, पेड़ काटने की अनुमति और फायर एनओसी जैसे सभी जरूरी प्रमाणपत्र और अनुमति डिजिटल तरीके से प्राप्त कर सकेंगे. आवेदन के तुरंत बाद ई-मेल या व्हाट्सएप पर प्रमाणपत्र भी भेज दिया जाएगा, जिससे दस्तावेजों के लिए बार-बार ऑफिस जाना नहीं पड़ेगा.

भोपाल का अलग पोर्टल
मध्यप्रदेश जल्द ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां पूरे प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को एक ही ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा. अभी भोपाल नगर निगम का अलग से पोर्टल है, लेकिन अनुबंध समाप्ति के बाद उसे भी इस नए सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा. साथ ही, ई-नगरपालिका 2.0 को कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क और भुगतान गेटवे से जोड़ा गया है, ताकि ऑनलाइन भुगतान और सेवाएं लेना और भी आसान हो. क्लाउड तकनीक पर आधारित होने से अब सिस्टम कभी डाउन नहीं होगा और लोगों को सेवाएं और तेजी से मिलेंगी.

छत्तीसगढ़ में ‘नियद नेल्लानार योजना’ की क्रांति

छत्तीसगढ़ में ‘नियद नेल्लानार योजना’ की क्रांति
सालों तक माओवाद की पीड़ा में सिसकते रहे बीजापुर जिले का छोटा सा गांव मुदवेंडी अब बदलाव की मिसाल बन गया है, जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अब न केवल शुद्ध पेयजल और पक्की सड़क से जुड़ चुका है, बल्कि अब यहां बिजली की रोशनी ने भी दस्तक दे दी है, जहां कभी 5 बजे ही दिन डूब जाता था, वहां अब रोशनी की जगमगाहट है. यह सब संभव हुआ है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और नियद नेल्लानार योजना की बदौलत, सीएम साय की यह योजना छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में वरदान साबित हुई है.

बीजापुर जिले के मुदवेंडी गांव में बिजली आ गई है. इस गांव में केवल 45 परिवार रहते हैं, पर इनके जीवन में हाल के दिनों में जो परिवर्तन आया है, वह अभूतपूर्व है, पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था और रात में एक कदम चलना भी जोखिम भरा होता था, वहीं अब बिजली आने से न केवल घरों में उजाला हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के दिलों में भी उम्मीद की लौ जल उठी है. यहां के लोग भी रोशनी आने से बहुत खुश है.

माओवाद से सुशासन तक की यात्रा

लंबे समय तक माओवादी हिंसा की वजह से विकास की मुख्यधारा से कटे रहे इस गांव में अब सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी हैं। यह बदलाव केवल सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर सामाजिक और शैक्षणिक जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, गांव के निवासी हुंरा कुंजाम बताते हैं, हमारे गांव में वर्षों बाद बिजली पहुंची है, पहले जहां अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती थी, अब रात को भी बच्चे आराम से पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही सांप-बिच्छू और जंगली जानवरों के खतरे से भी अब राहत मिली है. हुंरा कुंजाम बताते हैं कि नियद नेल्लानार योजना के तहत सालों से बंद पड़ा स्कूल अब फिर से शुरू हो गया है, एक पीढ़ी के अंतराल के बाद गांव के बच्चों को अब अपने गांव में ही शिक्षा का अवसर मिल रहा है, ग्रामीणों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...