DGMO राजीव घई को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

DGMO राजीव घई को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को बड़ा प्रमोशन मिला है। उन्हें अब डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल घई की नियुक्ति ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हुई है, जिसमें भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। बताया जा रहा है कि यह प्रमोशन उनकी कार्यक्षमता और रणनीतिक नेतृत्व को देखते हुए दिया गया है। प्रमोशन के बाद भी वे मौजूदा जिम्मेदारी यानी डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के पद पर बने रहेंगे।

क्या है इस पद का महत्व?
भारतीय सेना में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद होता है। यह सेना प्रमुख के बाद दूसरी सबसे वरिष्ठ जिम्मेदारी मानी जाती है। इस पद पर बैठा अधिकारी सैन्य संचालन, रणनीति निर्माण, प्रशासनिक प्रबंधन और रक्षा मंत्रालय के साथ तालमेल जैसे कार्यों को अंजाम देता है। डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सुरक्षा) को सेना के सभी ऑपरेशनल वर्टिकल्स रिपोर्ट करते हैं, जिससे यह पद सामरिक दृष्टि से बेहद अहम हो जाता है।

पहलगाम हमले में निभाई थी प्रमुख भूमिका
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बनकर सामने आए थे। उन्होंने नियमित ब्रीफिंग के जरिए हालात की जानकारी दी थी। उस समय पाकिस्तान के DGMO ने भी घई से संपर्क कर सेना की जवाबी कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताकत बढ़ाने में जुटी भारतीय सेना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताकत बढ़ाने में जुटी भारतीय सेना
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है। इसी कड़ी में भारतीय रक्षा मंत्रालय चीन और पाकिस्तान बार्डर पर तैनाती के लिए क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) की तीन रेजिमेंट को खरीदने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इस डील की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार करोड़ रुपए है। यह एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है।

दिन और रात दोनों समय है कारगर
QRSAM दिन और रात दोनों समय विरोधियों द्वारा किए गए हमले को रोकने में सक्षम है। अधिकारियों ने कहा कि इस एयर डिफेंस सिस्टम की सफल टेस्टिंग की जा चुकी है। इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने बनाया है। उन्होंने कहा कि QRSAM को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

क्या है इसकी खासियत
जानकारी के मुताबिक QRSAM सिस्टम में मूविंग टारगेट खोजने की क्षमता है। यह विरोधी को ट्रैक कर सकता है। साथ ही, बेहद कम समय के अंतराल में फायर कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी रेंज 30 किलोमीटर है। QRSAM सिस्टम आकाश जैसी मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम को सपोर्ट करने का काम करेगी।

भारत के पास अभी ये एयर डिफेंस सिस्टम है मौजूद
भारत के पास अभी आकाशतीर, S-400 सिस्टम और आयरन ड्रोन जैसे एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं। इन्होंने 7 से 10 मई के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को अभेद किला बनाकर रखा था।

DRDO 350 KM रेंज की एयर डिफेंस सिस्टम भी कर रहा तैयार
मॉर्डन वार फेयर को देखते हुए DRDO बहुत कम दूरी की एयर डिफेंस सिस्टम भी तैयार कर रहा है। जिसकी रेंज 6 किलोमीटर है। साथ ही, DRDO प्रोजेक्ट कुशा के तहत 350 किलोमीटर रेंज वाली वायु रक्षा प्रणाली भी तैयार करने में जुटा है। जिसे 2029 तक भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर लड़ने का ऐलान

चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर लड़ने का ऐलान

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार के चुनावी माहौल में अलग तरह की गर्मी ला दी है। पहले उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के सामने जोशीले अंदाज में कहा था कि वह ‘सम्मान से कम एक सीट पर भी समझौता नहीं करेंगे।’ अब कहा है कि वह खुद लड़ेंगे और सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर एनडीए को मजबूत करेंगे। राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि चिराग के इस दावे का कारण उनके पीछे वह समर्थन है जिसमें वे भले ही खुद न जीत पाएं लेकिन वह जदयू का खेल बिगाड़ सकते हैं।

लगातार कमजोर लोजपा, नीतीश को दिया झटका
15 साल में लोजपा लगातार कमजोर हुई है। 2005 में 29 सीटें जीतने वाली पार्टी को 2020 में जनता ने एक सीट पर पहुंचा दिया था। पार्टी को मिले मतों का प्रतिशत हर चुनाव में गिरता ही गया है (देखें टेबल)। ऐसे प्रदर्शन के बाद भी चिराग एनडीए को मजबूत करने की बात कह रहे हैं तो इसके पीछे भी कुछ आंकड़े हैं।
पिछले चुनाव में खुद कमजोर होकर भी चिराग ने बीजेपी को मजबूती दी थी। उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ बगावती तेवरों के साथ 137 उम्मीदवार उतार दिए थे। इनमें से जीता तो महज एक लेकिन लोजपा ने नीतीश को करीब 40 सीटों पर झटका दिया था। दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर लोजपा को जदयू उम्मीदवार की हार के अंतर से ज्यादा वोट मिले थे। नतीजन नीतीश का चुनावी प्रदर्शन 15 साल में सबसे खराब रहा था।

जेडीयू ने 7% वोट गंवाए, बीजेपी ने 3% बढ़ाए
बीते तीन चुनावों में जदयू का वोट शेयर व सीटों की संख्या लगातार कम हुई है। इस दौरान नीतीश कुमार की पार्टी ने जहां करीब सात फीसदी वोट गंवाए, वहीं बीजेपी ने करीब तीन प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल किए। ऐसे में चिराग का सभी सीटों पर लड़ना बीजेपी के लिए फायदेमेंद हो सकता है।

राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला कबूलनामा

राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला कबूलनामा

मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी केस की और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब तक खुद की किडनैपिंग की बात कह रही सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने हुई थी। मेघालय पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किए गए चारों में से एक आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से अचानक हमला किया था। उस दौरान सोनम भी उसी के साथ चल रही थी। अचानक हुए हमले से जहां राजा बेसुध होकर सोनम को हैरानी से देख रहा था तो वहीं दूसरी ओर सोनम ने ही आरोपियों से तेज आवाज में चीखकर कहा था- ‘मार डालो इसे।’ शायद सोनम के इन्हीं शब्दों को सुनकर राजा ने हमलावरों का मुकाबला ही नहीं किया।

निगरानी कर रहा था आकाश
राजा पर किए हमले के वक्त एक अन्य आरोपी आकाश राजपूत नजदीक ही किराए की बाइक पर सवार होकर मौके की निगरानी कर रहा था। आकाश का काम ये था कि, उस जगह कोई आ तो नहीं रहा। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की मोपेड भी छीनी गई थी। पुलिस ने सोनम-राजा की किराए से ली गई मोपेड और आकाश की बाइक का भी पता कर लिया है।

इंदौर में बैठकर भी हत्या का मास्टरमाइंड था राज
सोनम और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या का फुल प्रूफ प्लान तैयारी किया था। किसी को शक न हो इसलिए राज खुद इंदौर में ही ठहरा, जबकि, सोनम और राज के प्लान के मुताबिक, विशाल, आकाश और आनंद तीनों शिलांग में राजा की हत्या के इरादे से पहुंच गए थे। यहां ये तीनों हमलावर राजा और सोनम के पीछे-पीछे मौके की तलाश में घूमते रहे। इन्हें ताकीद थी कि वे किसी भी हाल में उस जगह या होटल में न ठहरें, जहां सोनम और राजा ठहरे हों, ताकि राजा को किसी तरह का शक होने के साथ बाद के पुलिस इनवेस्टिकेशन में भी कोई सुराग न मिले। होम सटे से सुबह 5.30 बजे चेक आउट करने का प्लान भी

सोनम के प्लान का ही हिस्सा था।
राज कुशवाह की गिरफ्तारी की खबर सुनकर टूट गई थी सोनम
बताया जा रहा है कि सोनम अपने पति राजा की हत्या के बाद चल रही जांच पर पैनी नजर बनाए हुए थी। उसे ये भी पता था कि, राजा का शव मिलने के बाद उसे भी मृत समझकर पुलिस खाइयों में उसे तलाश रही है। लेकिन, जब उसे पता उसके दोस्त राज की इंदौर से गिरफ्तारी की खबर लगी तो फिर उसे मेहसूस हो गया कि अब उसकी करतूत उजागर हो चुकी है। जानकारी ये भी है कि, सोनम के ही एक दोस्त ने उसे फोन पर राज की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने यूपी गाजीपुर स्थित ढाबे पहुंचकर खुद को सरेंडर कराने का प्लान बनाया।

जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 जून 2025 को सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 17001 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17002 सक्सेस काॅनवेंट हायर सेकण्डरी स्कूल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड-19 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17003 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17004 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल जगदलपुर क्रमांक-1, केन्द्र क्रमांक 17005 शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17006 शासकीय कन्या हायर सेकण्डी स्कूल क्रमांक-02 राजेन्द्र नगर वार्ड गीदम रोड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17007 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा स्पोर्ट्र्स काम्पलेक्स धरमपुरा जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17008 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल अग्रसेन चैक संजय मार्केट रोड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17009 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट हिन्दी मीडियम शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल रेल्वे काॅलोनी जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17010 धरमु माहरा शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक धरमपुरा-2 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17011 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भगत सिंह सिविल लाईन पथरागुड़ा लालबाग के पास जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17012 बाल विहार हायर सेकण्डरी स्कूल बालाजी वार्ड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17013 निर्मल हायर सेकण्डरी स्कूल लालबाग जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17014 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आसना तहसील जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17015 श्री वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली सरस्वती शिशु मंदिर परिसर कंगोली जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17016 विद्या ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल दंतेश्वरी वार्ड, गीदम रोड जगदलपुर, 17017 श्री विद्यापती एकेडमी बहादुरगुड़ा जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17018 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पोटानार, तहसील तोकापाल, 17019 क्राईस्ट काॅलेज राजेन्द्र नगर गीदम रोड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17020 शासकीय हाई स्कूल पनारापारा जगदलपुर और केन्द्र क्रमांक 17021 शहीद गुण्डाधूर काॅलेज कृषि एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावण्ड जगदलपुर शासकीय पर उक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267-59295 को नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात के दौरान दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात के दौरान दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित
छत्तीसगढ़ में खनिज, वन सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके फलस्वरूप कृषि के साथ-साथ उद्योग-धंधों सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी मौजूदा क्षमताओं का सही ढंग से उपयोग कर प्रदेश और देश के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विगत दिवस नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में दंतेवाड़ा के नवोदित उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के 50 युवाओं का एक बैच देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम में उद्यमिता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कैरियर निर्माण एवं जीवन संवारने में अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब कोई युवा उद्यमी अपने सपनों को साकार करता है, तो वह अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसर का द्वार खोलता है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आप सभी बस्तर क्षेत्र से हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आज बस्तर को सबसे संभावनाओं वाला क्षेत्र माना जा रहा है। प्रशिक्षण में आपने उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीख ली हैं। अब उन्हें लागू कर अपने उद्यम को आरंभ कीजिए। शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र के साथ-साथ उद्योगों के विकास के लिए भी अनुकूल वातावरण है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम निरंतर नवाचार, अनुसंधान तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हमने ‘नई औद्योगिक नीति 2024-30’ लागू की है। इस नीति का मूल मंत्र है: “न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन।” इसके तहत उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘सिंगल विंडो 2.0’ व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से सभी आवश्यक क्लीयरेंस सुलभता से प्रदान किए जा रहे हैं। नई औद्योगिक नीति में प्रदेश के पिछड़े माने जाने वाले बस्तर और सरगुजा अंचल को सर्वाधिक निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, ताकि उनका त्वरित विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री साय ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत बस्तर में उद्योग स्थापित करने पर विशेष अनुदान का प्रावधान किया गया है। बस्तर के विकास का रोडमैप भी गत माह तैयार किया गया है, जिसमें कृषि, वनोपज आधारित व्यवसाय और पर्यटन सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। बस्तर की कनेक्टिविटी अब उत्कृष्ट हो गई है, जिससे उद्यमियों के उत्पाद देश भर के बाजारों तक आसानी से पहुँच सकें। सड़कों के सशक्त जाल के माध्यम से विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

भारतीय नौसेना ने सिंगापुर के एमवी वान हाई-503 जहाज में भीषण आग के बाद फंसे चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया

भारतीय नौसेना ने सिंगापुर के एमवी वान हाई-503 जहाज में भीषण आग के बाद फंसे चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया
भारतीय नौसेना ने तटरक्षक बल के साथ समन्वित अभियान के तहत सिंगापुर की एमवी वान हेई 503 जहाज के चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को सुरक्षित बचा लिया है। इस जहाज में कंटेनर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। भारतीय नौसेना ने बताया कि घटना की सूचना कल सुबह करीब साढे नौ बजे मिली। सहायता के लिए तत्‍काल आईएनएस सूरत और एक डोर्नियर विमान की तैनाती कर दी गयी।

भारतीय युवा रोजगार मांगने वालों के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं, इस बदलाव में आईआईटी की महत्वपूर्ण भूमिका- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

भारतीय युवा रोजगार मांगने वालों के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं, इस बदलाव में आईआईटी की महत्वपूर्ण भूमिका- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत अपनी युवा प्रतिभाओं और प्रौद्योगिकी नवाचार से समकालीन चुनौतियों के समाधान में विश्‍व नेता के रूप में उभर रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान, जोधपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने सामा‍जिक, आर्थिक और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने में भारतीय युवाओं के योगदान की सराहना की। राष्‍ट्र की प्रगति में युवाओं की भूमिका का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने देश हित में अत्‍याधुनिक प्रौद्योगिकी से लाभ उठाने का आग्रह किया। श्री बिरला ने कहा कि भारत के युवा अब रोजगार ढूंढने वालों के स्‍थान पर रोजगार सृजित करने वाले बन रहे हैं और इस बदलाव में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थानों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि पूरे विश्‍व में भारत के कुशल और नवाचारी युवाओं की बढ़ती मांग उनकी प्रतिभा की पहचान की साक्षी है। उन्‍होंने युवाओं से विकसित भारत की यात्रा में सक्रियता से शामिल होने की अपील की।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने आईआईटी, जोधपुर में अत्‍याधुनिक व्‍याख्‍यान कक्ष-दो का उद्घाटन किया। उन्‍होंने आधुनिक वैज्ञान‍िक प्रगति को भारत की समृद्ध अध्‍यात्‍मिक विरासत से जोड़ने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत समग्र प्रगति के लिए अपनी वैज्ञानिक क्षमताओं को अध्‍यात्मिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में अग्रसर है। उन्‍होंने कहा देश की मजबूत डिजिटल प्रणाली आत्‍मनिर्भर भारत का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने को मजबूत संबल दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुमत धाम के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुमत धाम के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। कैंची धाम वाले नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के निर्माण से भोपाल की आभा और कीर्ति बढ़ेगी। भोपाल में राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था, हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के रतनपुर भोपाल में बन रहे हनुमत धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका “कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज-बाबा का हनुमत धाम” का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। बाबा से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है। वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। भोपाल का यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव द्वारा भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया।

खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा सांसद वी.डी. शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हितानंद शर्मा, आशीष अग्रवाल, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, अनिता अग्निहोत्री तथा बाबा नीम करौरी की पौत्र-वधु शैलजा शर्मा उपस्थित थीं। रतनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भगवानदास सबनानी, बाबा नीब करौरी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...