मुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुमत धाम के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुमत धाम के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। कैंची धाम वाले नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के निर्माण से भोपाल की आभा और कीर्ति बढ़ेगी। भोपाल में राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था, हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के रतनपुर भोपाल में बन रहे हनुमत धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका “कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज-बाबा का हनुमत धाम” का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। बाबा से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है। वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। भोपाल का यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव द्वारा भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया।

खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा सांसद वी.डी. शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हितानंद शर्मा, आशीष अग्रवाल, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, अनिता अग्निहोत्री तथा बाबा नीम करौरी की पौत्र-वधु शैलजा शर्मा उपस्थित थीं। रतनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भगवानदास सबनानी, बाबा नीब करौरी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के वैंक्वेट हॉल में किया गया।

राज्यपाल पटेल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में 45 से कम उम्र के होंगे जिलाध्यक्ष, 5 साल का अनुभव जरूरी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में 45 से कम उम्र के होंगे जिलाध्यक्ष, 5 साल का अनुभव जरूरी
मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्षों के चयन के लिए सख्त मानदंड तय किए गए हैं। पार्टी प्रत्येक जिले से जिलाध्यक्ष पद के लिए छह नामों का पैनल तैयार करेगी। इस पैनल में प्राथमिकता 45 वर्ष से कम आयु के उन कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जिन्होंने पार्टी में कम से कम 5 वर्षों तक काम किया हो।

कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के लिए नए नियम

पार्टी ने यह निर्देश रविवार को वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा 165 पर्यवेक्षकों को दिए। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। हरीश चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव युवाओं को नेतृत्व में लाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। हालांकि, यदि किसी जिले में कोई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता है, तो उसके नाम पर भी विचार किया जा सकता है — लेकिन कारण स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही, जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि पैनल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग या महिला उम्मीदवार में से किसी एक को जरूर शामिल किया जाए।

संगठन और चुनाव कार्य होंगे अलग-अलग

संगठनात्मक मजबूती के लिए एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। अब पार्टी के संगठन पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई संगठन पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे पद से इस्तीफा देना होगा। यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया।

पार्टी ने क्या कहा?

पार्टी का मानना है कि चुनाव और संगठन को अलग रखने से दोनों कार्य बेहतर तरीके से संचालित किए जा सकते हैं। हाल के चुनावों में देखा गया कि संगठन के पदाधिकारी चुनाव लड़ने में व्यस्त हो जाते हैं जिससे संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इस निर्णय से पार्टी को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती दोनों में संतुलन मिलेगा।

सूर्य गोचर से मिथुन राशि में बनेगा दुर्लभ गुरु आदित्य योग, कुंभ राशि को इंटरव्यू में सफलता

सूर्य गोचर से मिथुन राशि में बनेगा दुर्लभ गुरु आदित्य योग, कुंभ राशि को इंटरव्यू में सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। 15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 1 महीने यानी 16 जुलाई तक रहेंगे। ज्योतिषी ने बताया कि यहां गुरु पहले से ही विराजमान हैं। इससे गुरु आदित्य राजयोग बनेगा।
ये सूर्य देव के मित्र ग्रह की राशि है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छे होने पर स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद के कारक होते हैं। इससे कई राशि के लोगों को शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है।
मेष राशि

भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में प्रभाव और प्रतिष्ठा वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
वृषभ राशि

परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी, इसलिए प्रयास में कमी न करें। नौकरीपेशा जातकों का प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में सुधार होगा।
मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। धन सही कार्यों में खर्च होगा। मन में किसी प्रकार का डर बना रहेगा। किसी को उधार देने से बचें। क्रोध से बचना होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
कर्क राशि
मिथुन राशि में सूर्य गोचर काल में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। हालांकि कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में राहत मिलने की संभावना है। समर्पित परिश्रम से वरिष्ठों को संतुष्ट कर पाएंगे।
सिंह राशि
सूर्य गोचर के दौरान स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। कामकाज में किसी प्रकार का साथ लाभ की प्राप्ति कराएगा। कार्य योजनाओं को इच्छानुसार पूरा कर पाएंगे।

कन्या राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए सूर्य गोचर उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला राशि

खराब स्वास्थ्य आपको बेचैन करेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरीपेशा ऑफिस में आने वाली बाधाओं से परेशान हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के हालात सामान्य बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि

नौकरी में तबादला हो सकता है। मन में क्रोध और निराशा का संचार होगा। धन संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक जीवन अच्छा व्यतीत नहीं होगा।
धनु राशि

नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा। प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना सही रहेगा।

मकर राशि
गोचर काल में घर पर कोई धार्मिक कार्य संपन्न होने का योग रहेगा। जीवन में कई सफलताएं प्राप्त होगी। जिससे आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकता है।
कुंभ राशि
कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक स्थिति बनेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि
नौकरी में परिवर्तन के योग है। किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। इस गोचरकाल में वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार का ध्यान रखेंगे। उनकी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को झटके पे झटके

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को झटके पे झटके
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। अब इंग्लिश टीम का एक और तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है, जो भारत के खिलाफ घोषित टीम का हिस्सा है। जबकि पांच मुख्य गेंदबाज पहले से ही चोटों से जूझ रहे हैं, जिनके भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनने की संभावना नहीं है। इस सीरीज का आगाज 20 जून से होना है, जिसका पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

जोश टंग हुए चोटिल
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान जोश टंग को सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह घटना मैच की दूसरी पारी में हुई। जहां तेज गेंदबाज को सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी करने और 27 रन देने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल टंग की चोट की गंभीरता का के बारे अभी पता नहीं चल पाया है। टंग भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए इंग्लैंड की मुख्य टीम का हिस्सा हैं।

इंजरी समस्या से जूझ रही इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने के लिगामेंट में चोट के कारण 4 महीने के लिए खेल से बाहर हो गए हैं। गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण भारत बनाम इंग्लैंड के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, ओली स्टोन को प्री-सीजन के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जबकि जोफ्रा आर्चर अंगूठे की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान जेमी ओवरटन की उंगली टूट गई।

 प्रो कबड्डी के इतिहास में सिर्फ इन आठ दिग्गजों ने हासिल किए हैं 1000 रेड पॉइंट्स

प्रो कबड्डी के इतिहास में सिर्फ इन आठ दिग्गजों ने हासिल किए हैं 1000 रेड पॉइंट्स

प्रो कबड्डी लीग (PKL) की शुरुआत 11 साल पहले 2014 में हुई थी। इस लीग में अब तक कई शानदार रेडर्स ने अपना जलवा दिखाया है, लेकिन सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 1000 रेड पॉइंट्स का जादुई आंकड़ा पार किया है। इस एलीट क्लब में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी प्रदीप नरवाल थे। उनके अलावा मनींदर सिंह, राहुल चौधरी, पवन सेहरावत, और अर्जुन देशवाल जैसे बेहतरीन रेडर्स भी इस सम्मानजनक लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

रैंक खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या रेड पॉइंट्स

1 प्रदीप नरवाल                 190             1801

2 मनींदर सिंह                 158             1528

3 पवन कुमार सेहरावत         139             1318

4 अर्जुन देशवाल                 114             1174

5 नवीन कुमार                 107             1102

6 राहुल चौधरी                 154             1045

7 सचिन तंवर                 145             1034

8 दीपक निवास हुड्डा         157             1020

6 साल बाद कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

6 साल बाद कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी फौज के साथ लौट रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’, 21 जून से नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में इंडियन क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी नजर आने वाले है। ऋषभ पंत के अलावा युजवेंद्र चहल, अभिषेक शर्मा और कोच गौतम गंभीर शो में गेस्ट बनकर आएंगे। अब एक वीडियो और नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। जिससे पता लगा कि है कि एक बार फिर शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो गई है वह जज बनेंगे और लोगों को हसाएंगे।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में लौटे नवजोत सिंह सिद्धू (Kapil Sharma announced return of Navjot singh sidhu)
नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है। कि कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधे उन्हें एक सरप्राइज देने के लिए लाते हैं और अर्चना बेहद खुश होती हैं। जैसे ही कपिल अर्चना की आंखों से पट्टी हटाते हैं तो वह देखती है कि ढोल नगाड़ों के साथ नवजोत सिंह सिद्धू दिखते हैं। अर्चना डरा जाती हैं, सिद्धू कहते हैं, “मोहतरमा जैसे आपके ढ़ेरों को कोई खा नहीं सकता, पर्वत हिमालय जैसे कोई हिला नहीं सकता। उसी तरह सिद्धू की आवाज को कायनात तक कोई दबा नहीं सकता। खटैक!” जिसके बाद अर्चना कपिल से उसका मतलब पूछती हैं और कपिल कहते हैं कि इसका मतलब है कि इस पट्टी को आप अपने मुंह पर बांध लो, क्योंकि ये अब आपको बोलने नहीं देंगे।

सुकमा आईडी ब्लास्ट में ASP शहीद

सुकमा आईडी ब्लास्ट में ASP शहीद

सुकमा जिले में से नक्सली घटना की खबर सामने आई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस ऑफिसर की गाड़ी को उड़ा दिया है। आईडी ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए है, गोलापल्ली की ओर से नए कैंप स्थापना कर कोंटा लौट रहे थे, ब्लास्ट में कोंटा TI और SDOP घायल हुए है। कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने शहीद ही गए। घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिए।
अतिरिक्त एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे। ताकि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके।

पोकलैंड में लगी आग देखने गए थे ASP
बता दे यह घटना कोंटा से तीन किलोमीटर दूर की है। यहाँ गिट्टी खदान में जहाँ नक्सलियों ने पोकलैंड मे आग लगा दी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद ASP, TI को लेकर गए थे तभी ब्लास्ट हुआ। बीती रात नक्सलियों द्वारा खदान में आगजनी की घटना की जांच करने पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे थे। खदान में लगी पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसी घटना की तफ्तीश के दौरान नक्सलियों ने पहले से प्लांट की गई आईईडी से हमला कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। कोंटा से गाड़ी मे पहुंचे थे अफसर, बाद मे गाडी छोड़कर गिट्टी की खदान की ओर पैदल जा रहे थे तभी अचानक ब्लास्ट हुआ | सामने चलने के कारण ASP को गंभीर चोट आई और ASP के दोनों पैर उड़ गए तथा SDOP व TI घायल हों गए |

डीआरडीओ के वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने 10 भारतीय उद्योगों को नौ रक्षा प्रणालियों की तकनीकें सौंपी

डीआरडीओ के वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने 10 भारतीय उद्योगों को नौ रक्षा प्रणालियों की तकनीकें सौंपी

महाराष्ट्र के अहिल्याबाई नगर (पूर्व में अहमद नगर) में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने 10 भारतीय उद्योगों को नौ रक्षा प्रणालियों की तकनीकें सौंपी हैं। इन प्रणालियों में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु (सीबीआरएन) टोही वाहन, माउंटेड गन सिस्टम, आतंकवाद निरोधी वाहन और वज्र-दंगा नियंत्रण वाहन शामिल हैं। प्रौद्योगिकी सौंपे जाने के समारोह में डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. कामत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी प्रणालियों के असाधारण प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ और रक्षा उद्योग की सराहना की। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग करने के लिए पुणे स्थित सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव किए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव किए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सामूहिक भागीदारी से देश ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत से प्रेरित होकर एनडीए सरकार ने गति, पैमाने और संवेदनशीलता के साथ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दौरान आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक समावेशी और सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आशा, विश्वास और विकसित भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ रहा है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत की विकास यात्रा को जानने के लिए नमो एप पर उपलब्‍ध वीडियो, इंफोग्राफिक्‍स और आलेखों जैसी विधाओं के माध्‍यम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...