लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ऐलान किया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चिराग ने कहा कि LJP (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में विश्वास रखती है।

‘मैं 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा’

आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चुनावी बिगुल फूंकते हुए लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा कि बिहार की जनता ही मेरा परिवार है। अब यह फैसला भी बिहार की जनता को ही लेना है कि मैं कहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं। प्रदेश की जनता मुझे जहां से चुनाव लड़ने कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। मैं विधायक बनकर जनता का प्रतिनिधित्व करूंगा। मैं 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि सत्ता या पद मायने नहीं रखता, केवल बिहारी मायने रखते हैं।

चाचा पशुपति पारस पर बोला हमला

चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट मेरा मकसद है। इस नारे को आगामी विधानसभा चुनाव में घर-घर तक पहुंचाना है। जब मेरे पिता रामविलास पासवान की मृत्यु हुई थी, तब मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई। मेरी पार्टी को मुझसे छीना गया। जिनके ऊपर मुझे पालने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने मुझे मेरे घर से निकाल दिया, लेकिन शायद वह यह भूल गए कि मैं शेर का बेटा हूं।

राहुल के झांसे में न आएं बिहारी

आरा की रैली को संबोधित करतेे हुए चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह राहुल के झांसे में न आएं। चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के साथ बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि जब हम जंगलराज की बात करते हैं तो लोग केवल इसे राजद से जोड़कर देखते हैं, लेकिन जंगलराज के लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। बिहार में उस दौर में दोनों दल सत्ता में रहे। उन्होंने राज्य को अराजकता की ओ

र धकेला।

एमपी में बनेगा नया जिला

एमपी में बनेगा नया जिला
मध्यप्रदेश में एक और नया जिला बनाए जाने की मांग तेज हो रही है। अब डिंडौरी जिले की शहपुरा तहसील को जिला बनाने की मांग उठ रही है। इसे लेकर शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति ने कई बार प्रयास किए हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक को ज्ञापन व पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। शहपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर एक बार फिर से आंदोलन तेज हो गया है। इसके लिए विश्रामगृह शहपुरा में बैठक का आयोजन किया गया।
शहपुरा को जिला बनाने की मांग
शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में शहपुरा विधायक व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व आमजन मौजूद रहे। सभी ने शहपुरा को जिला बनाने की पुरजोर मांग रखी। उन्होने कहा कि शहपुरा को ही जिला बनाया जाए यदि निवास को जिला बनाया जाता है तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। समिति की मांगों का शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी समर्थन किया है।

भारत को किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं- चंद्रबाबू नायडू

भारत को किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं- चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हालिया इंटरव्यू में देश की सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण और चुनावी सुधारों को लेकर अपने स्पष्ट विचार रखे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति की सराहना की। साथ ही वक्फ अधिनियम और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसे जटिल मुद्दों पर भी अपना पक्ष साफ किया।
ऑपरेशन सिंदूर: मोदी सरकार की रणनीतिक सफलता
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से मोदी सरकार की उपलब्धि है और कोई अन्य नेता इतनी सटीकता से यह सैन्य कार्रवाई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा, यह हमला दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसमें पतियों को पत्नियों के सामने मार डाला गया। लेकिन हमारी जवाबी कार्रवाई निर्णायक और सीमित रही।
20 मिनट में 9 आतंकी शिविर तबाह
सीएम नायडू ने बताया कि यह ऑपरेशन 7 मई को शुरू हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी शिविरों को 20 मिनट के भीतर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जबकि भारत ने नागरिकों और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना न बनाकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता, तो भारत को नुकसान हो सकता था।
पीएम मोदी को बताया वैश्विक नेता
नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे अभियान को कुशलता से नियंत्रित किया और संभावित युद्ध की स्थिति को टाल दिया। उन्होंने कहा, मोदी अब वैश्विक मंच पर एक मजबूत नेता के रूप में उभर रहे हैं, जो भारत के लिए गर्व की बात है। राहुल गांधी के इस बयान पर कि भारत ने अमेरिका के दबाव में काम किया, नायडू ने कहा कि, हम आत्मनिर्भर देश हैं, ट्रंप को कौन कंट्रोल करेगा?

मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री राम विचार नेताम , खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी ने भी मौलश्री का पौधा लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किय’, आतंकियों को कड़ा संदेश भी दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किय’, आतंकियों को कड़ा संदेश भी दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है। आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है। जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है। 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे।
हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर… ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है।

चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टावर से भी उंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।

कर्नाटक हाईकोर्ट से केएससीए को मिली बड़ी राहत

कर्नाटक हाईकोर्ट से केएससीए को मिली बड़ी राहत

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कोर्ट से चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दिया।
हाईकोर्ट की शरण में क्यों पहुंचा केएससीए?
बता दें कि, कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा था। इस मामले में अदालत की ओर से कहा गया है कि अगली सुनवाई तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।

देश में 15 दिन में 20 गुना हुए कोरोना के सक्रिय केस

देश में 15 दिन में 20 गुना हुए कोरोना के सक्रिय केस

 

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 5000 के पार पहुंच गए हैं। 22 मई को यह आंकड़ा 275 था। ऐसे में बीते 15 दिन में कोरोना के सक्रिय मामले 20 गुना हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सक्रिय कोरोना मामलों में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का नंबर आता है।

 

राज्यों को दिए गए अहम निर्देश

मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र कोरोना के लिए तैयारियों की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल कर रहा है। सभी राज्यों को कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। भारत में 5,364 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में चार नई मौतें दर्ज की गई हैं।

 

जनवरी से अब तक देश में कुल 55 मौतें

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश मामले हल्के या बिना लक्षणों वाले हैं। इनका इलाज घर बैठे ही किया जा सकता है, बस खुद को आइसोलेट करने की जरूरत है, ताकि दूसरों तक यह न फैले। कोरोना की वजह से इस साल जनवरी से अब तक देश में कुल 55 मौतें हुई हैं। 22 मई को देश में कुल 257 सक्रिय

मरीज थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित “स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट” का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित “स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट” का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज #उज्जैन में आयोजित “स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट” का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समिट में वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता से जुड़े प्रतिनिधि सम्मिलित हुए हैं।

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, सूरत के कारोबारी ने दान किए हीरे जड़ित सोने-चांदी के आभूषण

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, सूरत के कारोबारी ने दान किए हीरे जड़ित सोने-चांदी के आभूषण
अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में शुरू हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार का पूजन किया। राम दरबार की स्थापना मंदिर की पहली मंजिल पर की गई है, जहां भगवान श्रीराम, मां सीता, उनके तीनों भाई – लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी की मूर्तियां विराजमान हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन 11:25 से 11:40 बजे तक हुआ, और इस दौरान सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरी श्रद्धा के साथ किए गए।

राम दरबार के लिए खास आभूषणों का दान सूरत के प्रमुख कारोबारी मुकेश पटेल ने किया है, जिन्होंने हीरे, सोने और चांदी के आभूषण दान किए। इन आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, और 300 कैरेट रुबी से बने 11 मुकुट शामिल हैं। साथ ही, गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक और धनुष-बाण भी दान किए गए हैं। विशेष रूप से, चारों भाइयों के लिए बड़े और छोटे धनुष-बाण बनाए गए हैं, इसके अलावा तुणीर, गदा और चांवर भी दान किए गए हैं। ये सभी आभूषण विशेष रूप से चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से अयोध्या लाए गए। इन आभूषणों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को दान दिया गया।
विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने किया दान का खुलासा
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने आभूषणों के दान की जानकारी दी और बताया कि इन आभूषणों को सूरत के ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने श्रद्धा पूर्वक श्रीराम मंदिर के लिए दान किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी मुकेश पटेल द्वारा दान किए गए मुकुट को रामलला ने धारण किया था।

सूडान में पैरामिलिट्री का आतंक जारी, 14 लोगों को उतारा मौत के घाट

सूडान में पैरामिलिट्री का आतंक जारी, 14 लोगों को उतारा मौत के घाट

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (Rapid Support Forces – RSF) के बीच 15 अप्रैल, 2023 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच 2 साल से ज़्यादा समय से चल रही इस जंग का खामियाजा पूरे देश भुगतना पड़ा है। अब तक हज़ारों लोग इस जंग की वजह से मारे गए हैं। इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से लाखों लोग अपना घर गंवाकर विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है। करोड़ों लोग खाने के संकट से गुज़र रहे हैं। इतने लंबे समय से चल रही हिंसा अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सूडान में आए दिन ही आरएसएफ, निर्दोष लोगों पर हमले करती है और अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।

14 लोगों की मौत

आरएसएफ ने सूडान के उत्तरी दारफुर (North Darfur) राज्य की राजधानी अल फशीर (Al Fashir) में बुधवार को एक विस्थापन शिविर के अंदर बने बाजार पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से चीखपुकार और भगदड़ मच गई। गोलीबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरएसएफ के इस हमले में 14 लोगों की मौत हो

गई।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...