राजस्व विभाग में बनेंगे 1200 नए पद, लेबर एक्ट में संशोधन को मंजूरी… पचमढ़ी में मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

राजस्व विभाग में बनेंगे 1200 नए पद, लेबर एक्ट में संशोधन को मंजूरी… पचमढ़ी में मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक पचमढ़ी में हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण का नाम बदलकर राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने राजस्व विभाग में 500 पदों को खत्म करके 1200 नए पद बनाने का भी फैसला किया। इसके अलावा, श्रम विभाग में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब महिलाएं सुरक्षित तरीके से रात में भी काम कर सकेंगी। इंदौर IIT में एग्रो IIT हब बनाने का भी फैसला हुआ। 9 जून को पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

नर्मदा अंचल के शिवाजी थे राजा भभूत सिंह

 

पचमढ़ी में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक राजा भभूत सिंह की कर्म भूमि और जन्म भूमि पर हुई। राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों को मक्खियों की तरह भगाया था। वे नर्मदा अंचल के शिवाजी कहलाते थे।

लेबर लॉ में महिलाओं को लेकर होंगे बड़े बदलाव, मोहन कैबिनेट बैठक में इन अहम मुद्दों पर भी लगी मुहर

लेबर लॉ में महिलाओं को लेकर होंगे बड़े बदलाव, मोहन कैबिनेट बैठक में इन अहम मुद्दों पर भी लगी मुहर

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक हुई. जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला पचमढ़ी वन्य रिजर्व का नामकरण राजा भभूत सिंह के नाम पर करने का लिया गया. नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राजा भभूत सिंह नर्मदा अंचल के शिवाजी कहलाते थे और उन्होंने अंग्रेजों को मक्खियों से भगाने का काम किया था. उनकी कर्मभूमि और जन्मभूमि पर यह सम्मान देने का निर्णय सरकार ने लिया है.

 

 

MP में 23 साल बाद खोई जमीन पाने की तैयारी, राहुल गांधी के भोपाल दौरे के मायने समझ

MP में 23 साल बाद खोई जमीन पाने की तैयारी, राहुल गांधी के भोपाल दौरे के मायने समझ

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे। रवींद्र भवन में ‘संगठन सृजन अभियान’ का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पार्टी को 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत करने का ब्लूप्रिंट पेश किया। मध्य प्रदेश में 23 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस अब अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए कमर कस रही है। इस अभियान के तहत ब्लॉक और जिला स्तर पर भितरघातियों को चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो। राहुल के भोपाल दौरे की इनसाइड स्टोरी समझ लीजिए।

जीतू पटवारी और राहुल की जुगलबंदी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के भोपाल दौरे को ऐतिहासिक बताया। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करते हुए पटवारी ने कहा, ‘यह भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण दिन है। राहुल जी ने जातिगत जनगणना की जो अलख जगाई, उसने नरेंद्र मोदी और बीजेपी को भी उनकी बात मानने पर मजबूर किया।’ इस दौरान राहुल गांधी और जीतू पटवारी की जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों नेता एक साथ दिखे, जो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश की तरह था।

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा हमला

राहुल गांधी ने अपने दौरे में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जातिगत जनगणना को संविधान की रक्षा से जोड़ा और कहा, “मोदी जी को मैंने संविधान माथे पर लगाने के लिए मजबूर किया।” इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। राहुल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर को लेकर भी पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि ट्रंप के फोन के बाद मोदी ने सरेंडर कर दिया।

2028 की तैयारी कर रही कांग्रेस

राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ सांकेतिक नहीं था। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी, 50 ऑब्जर्वर्स, और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की रणनीति बनाई। गुजरात मॉडल की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी पार्टी को नई दिशा में ले जाने की योजना है। दिसंबर 2024 में बेलगावी में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस अभियान को मंजूरी दी गई थी।

पचमढ़ी राजभवन में 3 जून को होगी कैबिनेट बैठक

पचमढ़ी राजभवन में 3 जून को होगी कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 3 जून मंगलवार को पचमढ़ी के राजभवन में मंत्रि-परिषद की बैठक होगी। विरासत से विकास और जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राज्य शासन कृत संकल्पित है।
राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित होगी केबिनेट

मंत्रि-परिषद की बैठक विशेष रूप से जनजातीय समाज और शौर्य पराक्रम के प्रतीक रहे राजा भभूत सिंह की स्मृति को समर्पित होगी, जिनकी ऐतिहासिक भूमिका को मंत्रि-परिषद की बैठक के दौरान पुनः स्मरण किया जाएगा। पचमढ़ी गोंड शासक राजा भभूत सिंह के ऐतिहासिक योगदान को समेटे हुए है। उन्होंने इस पहाड़ी भूभाग का उपयोग शासन संचालन, सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए किया।

शानदार विरासत पचमढ़ी

पचमढ़ी भगवान भोलेनाथ की नगरी के रूप में भी प्रसिद्ध है। पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी समुद्र तल से लगभग 1,350 मीटर (4,429 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थल सतपुड़ा पर्वतमाला का प्रमुख आकर्षण है। धूपगढ़ से दिखाई देने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता है, बल्कि यह स्थल गोंड साम्राज्य की रणनीतिक शक्ति और प्राकृतिक संरक्षण दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।

पचमढ़ी मध्‍यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन भी है। मंत्रि-परिषद की बैठक का आयोजन प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। यह पचमढ़ी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को सम्मानित करने का अवसर है।

जल संचय करने वाले जिलों में देश में खंडवा बना नंबर वन

जल संचय करने वाले जिलों में देश में खंडवा बना नंबर वन
केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। खंडवा जिले ने जल संचय करने वाले जिलों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहां राज्यों की श्रेणी में देश में मध्यप्रदेश चौथे नंबर है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने प्रदेश और जिलों की रैंकिंग जारी की है।

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जल संरक्षण अभियान में मध्यप्रदेश सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बारिश के पानी का संचयन करने तथा पुराने जल स्त्रोतों को नया जीवन देने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।प्रदेश में बारिश के पानी को रोकने खेत तालाब, कूप रिचार्ज पिट, अमृत सरोवर सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले को देश में प्रथम स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने खंडवा के नागरिकों,जन-प्रतिनिधियों और शासकीय अमले को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. यादव ने कहा है कि पूरा विश्वास है कि इस अभियान में पूरे प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर से बेहतर कार्य होगा।

बारिश के पानी को बचाने खंडवा जिले में किए गए यह कार्य अभूतपूर्व हैं

जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मनरेगा आयुक्त श्री अविप्रसाद ने बताया कि खंडवा जिले में अभियान अंतर्गत मनरेगा, 15वां वित्त, 5वां वित्त, सीएसआर एवं जनसहयोग से 1 लाख 29 हजार 46 से अधिक संरचनाओं का निर्माण एवं पंजीकरण किया गया है। इसमें 12750 कूप रिचार्ज पिट, 1500 रिचार्ज सॉफ्ट, 23570 डगवेल, 5780 बोल्डर चेकडेम, 1256 बोल्डर वॉल, 3960 बोरीबंधान, 7455 पत्थर/मिट्टी के फील्डबण्ड, 5500 गलीप्लग (गेबीयन/लूज बोल्डर), 3269 नाला ट्रेंच, 6528 हैंडपंप रिचार्ज, 39000 रूफवाटर हार्वेस्टिंग, 58 चेकडैम/स्टॉपडैम/तालाब, 4800 पोखर तालाब, 2275 ड्रेनवर्क, 1500 खेत तालाब, 68 कंटूर ट्रेंच, 750 सूखे बोर रिचार्ज, 2462 जीर्णोद्धार कार्य एवं 6560 अन्य जल संरक्षण के जैसे जल संरचनाओं का पुनरुद्धार, हैंडपंप पुनर्भरण, सूखे बोरवेल का पुनर्भरण और कुएं के पुनर्भरण कार्य शामिल हैं।

भौतिक सत्यापन के बाद होगी पुरस्कार की घोषणा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग के बाद भारत सरकार द्वारा जिले में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जल संचय, जनभागीदारी अभियान अंतर्गत एक अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 के बीच जो निर्माण किया गया है, उसके आधार पर खंडवा जिला देश में पहले नंबर पर है।

क्या है “जल संचय, जन भागीदारी अभियान”

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जल प्रबंधन को लेकर समग्र दृष्टिकोण के अंतर्गत सरकार तथा समाज के समन्वित प्रयासों द्वारा विविध जल आवश्यकताओं को पूरा करने पर बल दिया। इसका उद्देश्य “जहां गिरे, जब गिरे – वर्षा का जल संचित करें” के मंत्र के साथ वर्षा जल संचयन और जन सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस अभियान की सफलता के आधार पर जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने 6 सितंबर 2024 को जल शक्ति अभियानः कैच द रेन के तहत जल संचय, जन भागीदारी पहल की शुरुआत की गई। जिसका उद्देश्य कम लागत, वैज्ञानिक और सामुदायिक तरीके से भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना एवं समुदायों की भागीदारी के माध्यम से कृत्रिम भू जल पुनर्भरण की आवश्यकता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है, जिससे जल संकट जैसी चुनौतियों का समाधान किया जा सके। साथ ही सामुदायिक भागीदारी से विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को जल संरक्षण परियोजनाओं की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना है। जन-भागीदारी से जल संरचनाओं का निर्माण एवं पुनरुद्धार करने के साथ ही कम लागत में बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रिचार्ज शाफ्ट, रूफटॉप वर्षा जल संचयन, जलाशयों का पुनरुद्धार करना भी अभियान में शामिल हैं।

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हुआ और बस्तर की पुण्य धरा इसके साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव और लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कोण्डागांव जिले में 94 करोड़ 18 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भोंगापाल का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व इतना अधिक है कि आज यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बस्तर में शांति स्थापना और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षाे में हमने जो विकास किया है इसे आप सभी जानते है और लाभान्वित भी हो रहे हैं। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पलेना एवं परोदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, भोंगपाल बुद्ध महोत्सव के आयोजन के लिए 25 लाख रूपए, सांस्कृतिक दलों को बढ़वा देने के लिए उनके वेश भूषा पहनावा ढोल मांदर सांस्कृतिक गतिविधियों तथा भोंगपाल को सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन के लिए एक करोड़ रूपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश के गरीब व जरूरतमंद परिवारों को हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत करने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह अनवरत जारी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सल पीड़ित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए है और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए भी लगातार आवास देने का काम हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से दी जा रही है। सुशासन तिहार में प्रदेशव्यापी भ्रमण के दौरान अनेक माताओं बहनों ने महतारी वंदन योजना से जीवन में आए बदलावों के बारे में मुझे बताया है। नारायणपुर प्रवास के दौरान एक अबूझमाड़िया बहन ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और अब उसे अच्छी आय हो रही है। पूरे प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि हम अपने उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही ग्राम पंचायत भवनों में शुरू हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि आने वाले एक साल में सभी पंचायतों में यह सुविधा प्रारंभ होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश में प्रसिद्ध है और इस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित हो इसके लिए हमारे जवान नक्सलियों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार नक्सलियों के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और बस्तर में शांति स्थापना के अपने संकल्प को हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सुदूर इलाकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेती से लेकर पर्यटन तक को बढ़ावा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। इसी आशय से पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। प्रदेश सरकार युवाओं के हित में लगातार भर्तियां भी कर रही है और जल्द ही 5000 शिक्षकों की भर्ती की स्वीकृति भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवार के लोगांे को जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास के हितग्राहियों को चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन कर कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को विभिन्न उपकरण और सामग्रियां वितरित की।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर परिवर्तन की करवट ले रहा है, अंचल में शांति की स्थापना हो रही है। उन्होंने भोंगापाल में स्थित छठवीं शताब्दी की ऐतिहासिक बुद्ध प्रतिमा और बुद्ध विहार का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर में भगवान बुद्ध का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव का विशेष रूप से जिक्र किया। डॉ. सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक लता उसेंडी, विधायक नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदन्त आर्य नागार्जुन सुरई ससई, अनिल खोब्रागड़े संयोजक बुद्ध महोत्सव और बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के अनुयायी, प्रबुद्धजन मौजूद थे।

फेमस डायरेक्टर को आया बस में हार्ट अटैक, 47 साल में विक्रम सुगुमारन की मौत

फेमस डायरेक्टर को आया बस में हार्ट अटैक, 47 साल में विक्रम सुगुमारन की मौत
तमिल फिल्मों के फेमस डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इस खबर के आने के बाद से पूरी साउथ इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि विक्रम सुगुमारन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके साथ काम करने वाले सितारे और उनके फैंस हैरानी में हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन की हार्ट अटैक से मौत (Vikram Sugumaran Passed Away)
47 साल के डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन को लेकर एशियानेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह मदुरई से चेन्नई जा रहे थे और उसी दौरान बस में उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें चेस्ट में अचानक दर्द उठा। डायरेक्टर को आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विक्रम सुगुमारन के निधन से इंडस्ट्री में छाया मातम (Director Vikram Sugumaran Dies Heart Attack)
डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन को खासतौर पर उनकी फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ के लिए जाना जाता था। ये फिल्म न सिर्फ दर्शकों के बीच फेमस हुई थी बल्कि समीक्षकों से भी इस फिल्म को काफी तारीफें मिली थी। वह साउथ इंडस्ट्री के चर्चित डायरेक्टर में से एक थे।

2000 से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी देश से निष्कासित

2000 से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी देश से निष्कासित

केंद्र सरकार द्वारा 7 मई को शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत अब तक 2,000 से अधिक कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को भारत से बाहर भेजा जा चुका है। यह जानकारी इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक आधिकारिक बयान में सरकारी सूत्रों ने दी। देशव्यापी दस्तावेज सत्यापन अभियान के बाद इन प्रवासियों को सीमा पार बांग्लादेश भेजा गया है। वर्तमान में चल रहे इस अभियान से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार अवैध प्रवास के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए है और अन्य राज्यों में भी शीघ्र ही कार्रवाई की तैयारी है।

2,000 से अधिक अवैध बांग्लादेशी वापस भेजे गए
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के कारण पैदा हुए भय के चलते बड़ी संख्या में अप्रवासी खुद ही भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पहुंचे हैं और स्वेच्छा से देश छोड़ रहे हैं। अब तक करीब 2,000 लोगों ने बिना किसी औपचारिक कार्रवाई के खुद सीमा पार कर ली है।

तीन पूर्वोत्तर राज्यों में केंद्र की मुहिम
ऑपरेशन सिंदूर का दायरा मुख्यतः त्रिपुरा, मेघालय और असम जैसे सीमावर्ती राज्यों में केंद्रित है, जहां से बांग्लादेशी सीमा पर ‘वापसी’ की प्रक्रिया आसान मानी जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस दिशा में एक केंद्रित प्रयास शुरू हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस कार्रवाई को संगठित और गति दी गई।

फिर डराने लगा कोरोना, 10 दिन में 250 से बढ़कर 3758 हुए केस

फिर डराने लगा कोरोना, 10 दिन में 250 से बढ़कर 3758 हुए केस

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 10 दिनों में कोविड 19 के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, पिछले 10 दिन में कोरोना के मामले 257 से 3700 के पार हो गए हैं। यह आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है। अगर इसी रफ्तार से कोविड आगे बढ़ा तो आने वाले दिनों में प्रशासन की ओर से फिर से सख्ती देखने को मिल सकती है।

सिर्फ 10 दिन में 257 से 3700 पार पहुंचे मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के 3758 एक्टिव मामले दर्ज किए गए। पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के मामलों में 1200% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय बन चुका है। आंकड़े बताते हैं कि 22 मई 2025 को जहां देश में सिर्फ 257 सक्रिय केस थे, वहीं 26 मई तक यह आंकड़ा 1010 तक पहुंच गया। अब बीते 24 घंटों में 363 नए केस सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आने वाले दिनों में प्रशासन सख्ती बरत सकता है। सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और संवेदनशील क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल को फिर से लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

देशभर में कोविड मामलों में बढ़ोतरी
दिल्ली के साथ-साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। खासतौर पर केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं और गंभीर बीमारी या मौत का जोखिम कम है। रविवार तक के आंकड़े बताते हैं कि केरल में 1400 कोरोना के मामले चल रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 मामले।

ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए स्वरूपों का फैलाव
वैश्विक स्तर पर कोविड मामलों की इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए रूप हैं। इनमें JN.1 वेरिएंट की शाखाएं LF.7 और NB1.8 प्रमुख हैं। JN.1, जिसे ‘पिरोला’ स्ट्रेन भी कहा जाता है, BA.2.86 वेरिएंट से निकला है और यह शरीर की मौजूदा इम्यूनिटी को पार कर सकता है। हालांकि इस नए वेरिएंट के लक्षण अब तक ओमिक्रॉन जैसे ही पाए गए हैं, लेकिन यह अधिक तेजी से फैलता है।

पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची

पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने कल रात क्वालीफायर टू मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए।

पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाकर जीत का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक और नाबाद 87 रन बनाए जबकि नेहाल वढे़रा ने 48 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस जीत के बाद पंजाब किंग्स कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ंत में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...