PoK के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा, स्वेच्छा से भारत लौटेंगे – राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि PoK के लोग भारत के अपने हैं और वे भारतीय परिवार का हिस्सा हैं। राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि PoK के लोग स्वेच्छा से और अपने स्वाभिमान के साथ भारत की मुख्यधारा में वापस लौटेंगे। यह बयान दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आया, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्षेत्र में बढ़ती चर्चाओं को और हवा दी है।
“PoK के लोग भारत से गहराई से जुड़े”
रक्षा मंत्री ने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि PoK के हमारे भाई, जो आज भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हमसे अलग हैं, वे अपनी आत्मा की आवाज सुनकर भारत के साथ जुड़ेंगे। वह दिन दूर नहीं जब PoK खुद कहेगा, ‘मैं भारत हूं, मैं वापस आ गया हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि PoK के अधिकांश लोग भारत के साथ गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव महसूस करते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर और क्षेत्रीय बदलाव
हालांकि, राजनाथ सिंह ने अपने बयान में ऑपरेशन सिंदूर के विवरण पर सीधे टिप्पणी नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि यह बयान क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों के संदर्भ में है। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर भारत की रणनीतिक कार्रवाइयों का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य PoK में स्थानीय लोगों के बीच भारत के प्रति विश्वास को मजबूत करना और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देना है।
“पाकिस्तान को स्वीकार करना होगा”
इससे पहले मार्च 2025 में भी राजनाथ सिंह ने PoK को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि PoK के लोग स्वयं भारत में विलय की मांग करेंगे और पाकिस्तान को इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि PoK के लिए पाकिस्तान की सहमति की आवश्यकता नहीं होगी।
PoK के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा, स्वेच्छा से भारत लौटेंगे – राजनाथ सिंह
एशियन वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 65 वर्षीय मोहन पाराशर बने गोल्ड मेडलिस्ट
एशियन वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 65 वर्षीय मोहन पाराशर बने गोल्ड मेडलिस्ट
उम्र सिर्फ एक संख्या है… यह कहावत सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज के मोहन पाराशर ने सच कर दिखाई है। कतर के दोहा में आयोजित एशियन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने गोल्ड मेडलिस्ट बनकर भारत का डंका बजाया है।
65 वर्ष की आयु में जब अधिकतर लोग अपने शरीर की सीमाओं को स्वीकार कर बैठते हैं। तब मोहन पाराशर ने अपने अटूट संकल्प, अनुशासन और आत्मबल से न सिर्फ जीवन को चुनौती दी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन फर्स्ट एशियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जो कतार के दोहा में 28 से 31 में आयोजित की जा रही है उसमें भारत के मोहन पाराशर ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में 138 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। आज भी इस उम्र में युवाओं की तरह प्रदर्शन करने वाले श्री पाराशर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। शुक्रवार को उनके लौटने पर ग्राम बिलकिसगंज में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के पहले ही दिन भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता अर्जित की।
अब तक 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीते
पाराशर ने मेहनत और जज्बे का परिणाम यह रहा कि उन्होंने विभिन्न स्तरों पर आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में मात्र 13 साल की आयु में भाग लेना शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से शुरू होकर वे धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गईं। अब तक वे 100 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इन पुरस्कारों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं
हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं
मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय घूमने आए नवविवाहित जोड़े का पिछले छह दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ईस्ट खासी हिल्स जिला पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है। चार खोज और बचाव टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिनमें मेघालय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड्स और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। सर्च टीम का ध्यान नोंग्रियात और मावलाखियात के आस-पास के बीहड़ इलाकों पर केंद्रित है, जो ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए लोकप्रिय हैं। दंपति की आखिरी लोकेशन भी यहीं पर पाई गई है। इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी चिंता व्यक्त की है।
11 मई को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी उम्र 30 वर्ष और उनकी 27 वर्षीय पत्नी सोनम की हाल ही में 11 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 22 मई को इस जोड़े ने शिलांग के कीटिंग रोड से एक टू-व्हीलर किराए पर लिया, लेकिन इसके बाद परिवार से उनका संपर्क टूट गया। उनकी स्कूटी सोहरा रीम में गोल्डन पाइंस ढाबे के पास लावारिस हालत में मिली। चाबी अब भी स्कूटी में लगी थी, लेकिन दंपति का कोई सुराग नहीं था
।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में हुई पुष्प वर्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में हुई पुष्प वर्षा
बिहार विधानसभा चुनाव के साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अहम यात्रा है। इस यात्रा में उद्घाटन है। शिलान्यास है। और, सबसे बड़ी बात कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है, जहां उनका जोरदार स्वागत हो रहा है।
20 वर्ष बाद घर वापसी नारी शक्ती का सराहनीय संघर्ष
20 वर्ष बाद घर वापसी
नारी शक्ती का सराहनीय संघर्ष
, 20 वर्ष पूर्व ईसाई मत स्वीकार करने वाले परिवार की हुई घर वापसी।
रिंकेश बैरागी,
खुब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी, बुंदेलो हर बोलो के मुंह हमने सुनी जुबानी थी। इन पंक्तियों का स्मरण होता है जब कोई वीरांगना शौर्यवान कार्य को अपने बल पर स्वयं के सामर्थ्य के अनुरुप सफल परिणाम तक पहुंचाती है।
भारत के मध्यप्रदेश में मालवा प्रांत के झाबुआ जिले में निवासरत एक किशोरी ने वो कर दिखाया जो किसी की कल्पना में नहीं था जिसकी कभी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। इस नव विवाहित किशोरी ने अपने ससुराल पक्ष को पुनः हिंदु धर्म के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और 20 वर्ष पहले ईसाई मत को चुन चुके परिवार को अपनी गलती का अहसास करवाया फिर सर्व सहमति से अपनी स्व इच्छा से हिंदु जीवन शैली को अपनाने का प्रण दिलवाया।
सूचना के अनुरुप संगीता भाबोर का विवाह 17 अप्रेल 2025 को आशीष मचार के साथ किया गया जिसकी रिति पूर्णतः हिंदु रिति थी, परंतु जब संगीता 18 अप्रेल को अपने ससुराल पहुंची तब उसने वहां हिंदु दैवी देवताओं की एक भी तस्वीर या मुर्ती नहीं पाई और परिवार को ईसाई मतानुसार कार्य करते देखा तब वह दंभ रह गई और उसने अपने स्वचित्त को संभालते हुए अपने निज धर्म की चेतना के बढ़ते हुए स्तर को चुन कर हिंदु दर्शन की महानता की शक्ति के साथ अपने पति से चर्चा की और उस समय उसे स्पष्ट हुआ कि जहां उसका विवाह किया गया है वह परिवार ईसाई मत को मानने वाला है। संगीता ने अपने स्व धर्म के लिए अपना ससुराल छोड़कर अपने घर लौट आई औऱ अपने पिता परिवार को सबकुछ बता दिया।
जनजाति रिति के अनुसार बैठक की गई जिसमें भांजगड़िये ने पक्ष रखा तो स्पष्ट किया गया कि संबंध करवाने से पहले किसी ने पुछा नहीं कि कौन किस मत को मानता है। परंतु संगीत के मन में तो स्वधर्म को धोखे में रख कर उसका विवाह करवाया गया। उसने पाया कि, योजनाओं का लाभ लेने और दिखावे के लिए उसका ससुराल पक्ष स्वयं को हिंदु बताता आता रहा है।
संगीता ने अपने पिता के साथ जा कर झाबुआ पुलिस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके फलस्वरुप आशिष और उसके पिता की गिरफ्तारी की गई और धोखाधड़ी के केस में दोनों तीन दिनों तक जेल में भी रहें। विवाह विच्छेद की जब बात सामने आई और अन्यत्र विवाह की बात कही गई तब संगीता ने हिंदु धर्म दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि विवाह विच्छेद हिंदु धर्म में नहीं होता। जब समाधान नहीं सामने आया तब नव विवाहिता संगीता ने ही अपने ससुराल पक्ष को पुनः हिंदु धर्म स्वीकारने के लिए प्रेरित किया, और बहु को साथ रखने उसके संस्कार को अपनाने के लिए आशिष और उसके पिता ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ इस विचार को सांझा किया और अपने धर्म में पुनः लौट आए।
संगीता ने प्रण करवाया कि अब से कोई परिवार का सदस्य ईसाई मत को नहीं मानेगा और न ही चर्च जाएगा और किसी भी ईसाई प्रचारक को घर आने देगा। इस प्रण के साथ ससुराल पक्ष पुरा मान गया और घर वापसी कर हिंदु जीवन शैली को अपना लिया। ऐसी विरांगना जिसने अपने विचार का प्रचार प्रसार किया जिसने अपने स्वधर्म को नहीं छोड़ा उसे समास सम्मान तो दे ही साथ ही पुरुस्कृत भी करे ताकि अन्य बालिकाओं को भी संगीता से प्रेरणा प्राप्त हो औ वो भी अपने स्वधर्म के दर्शन को जागृत करे।
कोरोना के नए वेरिएंट ने एमपी में बढ़ाई टेंशन, 6 मरीज एक्टिव
कोरोना के नए वेरिएंट ने एमपी में बढ़ाई टेंशन, 6 मरीज एक्टिव
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में अबतक कोरोना के इस नए वेरिएंट के 6 संक्रमित एक्टिव हैं। चिंता की एक और बात ये भी है कि, लगातार सामने आ रहे संक्रमितों के बावजूद प्रदेश के बड़े शहरों में ही कोरोना से लड़ने की तैयारियां सुस्त हैं। बात राजधानी भोपाल की करें तो सिर्फ एम्स में ही RTPCR टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। खास बात ये भी है कि, 6 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, बावजूद इसके अबतक कोविड को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। देशभर में कोरोना संकर्मितों की कुल संख्या 1 हजार 9 हो गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। सबसे ज्यादा केस केरल से सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 200 से अधिक संक्रमित मिल चुक हैं, जबकि दिल्ली में संक्रमितों की संख्या तीसरे पायदान पर है। वहीं, मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां अबतक कोरोना के 6 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें भी पांच संक्रमित इंदौर में सामने आए हैं, जबकि एक उज्जैन में मिला है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी
शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई से निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। आरटीई प्रवेश में इस बार भी पिछले साल की तरह स्थिति दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, बीते सत्र में प्रदेशभर में 6,749 निजी स्कूलों में 54,367 सीटें थीं। इनमें 46,219 में दाखिला हुआ। जबकि 8,000 सीटें खाली रह गईं।
एक लाख 22 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, फिर भी सीटें नहीं भर पाई हैं। यह स्थिति तब बनी है, जब सीटों की संख्या से दोगुना आवेदन आया था। वहीं, रायपुर जिले में लगभग 800 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 6,000 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से लगभग 1,000 सीटें खाली रह गई थी।
RTE Admission 2025: 8995 सीटें रिक्त
इस सत्र भी ऐसी ही स्थिति निर्मित हो रही है। इस साल 44054 सीटों के लिए 96178 आवेदन आए थे, जिनमें से 65017 आवेदन को ही स्वीकृत किया गया, जिसमें से 35059 चयनित किए गए। वहीं, 8995 सीटें रिक्त ही रह गई। अभी 30 मई तक चिह्नित स्कूलों में लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश चल रहा है।
दूसरा चरण अगले माह
द्वितीय चरण नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्टि एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन दो जून से 16 जून तक किया जाएगा। फिर छात्र पंजीयन (आवेदन) 20 जून से 30 जून तक होगा। नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच एक जुलाई से आठ जुलाई तक होगा। लॉटरी एवं आवंटन 14 जुलाई से 15 जुलाई को होगा। स्कूल में दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा।
अब एआइ वॉइस कमांड से मिलेगी सरकारी सेवाओं की सारी जानकारी, एमपी में नई सर्विस जल्द
अब एआइ वॉइस कमांड से मिलेगी सरकारी सेवाओं की सारी जानकारी, एमपी में नई सर्विस जल्द
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में जल्द एलेक्सा जैसी एआइ आधारित वॉइस कमांड से सरकारी सेवाओं, योजना और नगरीय निकाय संबंधी जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। इसमें सिर्फ बोलकर अपना प्रश्न बता सकेंगे। यह बोलकर ही जवाब दे देगा। इससे नागरिक सेवाओं को और आसान बनाया जा सकेगा। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने गरुड़ एमपी नाम से वॉइस कमांड सेवा तैयार कराई है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई। सितंबर तक इसके लॉन्च होने की संभावना है।
जलकर-प्रॉपर्टी टैक्स भी बताएगा
यह सेवा नगरीय विकास की वेबसाइट, मोबाइल ऐप पर रहेगी। कमांड पर क्लिक कर बोलेने पर कुछ क्षण एनालिसिस करेगा और जवाब देगा। इससे निकाय से संबंधित शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। वे अपना आइडी बताकर प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर आदि की जानकारी ले सकेंगे। निकाय के क्षेत्र में पार्क, तालाब, नदी, सड़कों, नालों, शौचालयों आदि की भी जानकारियां ली जा सकेंगी।
टॉप-10 इनोवेशन में बनाई जगह
नगरीय विकास एवं आवास विभाग अब सेवाओं में एआइ का उपयोग बढ़ा रहा है। इसी के तहत गरुड़ एमपी वॉइस कमांड ऐप तैयार कराया है। इस आइडिया और प्रोटोटाइप को पिछले साल प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड के लिए भेजा। यह टॉप-10 इनोवेशन में चुना गया, हालांकि टॉप तीन में नहीं शामिल हो पाया। इसके बाद से इसमें लगातार सुधार किए जा रहे हैं। लगातार डेटा फीड किया जा रहा है, टेस्टिंग भी चल रही है।
अफसरों के अनुसार इसमें जितना डेटा फीड होता जाएगा उतना ही परिपक्व होता जाएगा। इसमें जीआइएस डेटा के साथ विभाग की सभी योजना, सेवाएं, शिकायत निवारण प्रक्रिया, केंद्र की नगरीय विकास संबंधी योजनाएं, उनके आवेदन की प्रक्रिया, लाभ लेने की प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर आदि संबंधी डेटा फीड किया जा रहा है। इस बार फिर से इसे पीएम एक्सीलेंस अवार्ड के लिए भेजने की तैयारी भी है।
भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती
भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती
मणिपुर में बुधवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 दर्ज की गई है। हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन, लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप की गहराई 40 किलोमीटर थी।
भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन की तलाश में पाकिस्तान फिर हुआ अलग-थलग, शशि थरूर और ओवैसी ने दी चेतावनी
भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन की तलाश में पाकिस्तान फिर हुआ अलग-थलग, शशि थरूर और ओवैसी ने दी चेतावनी
भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की उम्मीद में तुर्किए से ईरान पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त के बाद शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने तेहरान में ईरानी नेतृत्व से मुलाकात की। कश्मीर का राग अलापने और भारत के खिलाफ बयानबाजी की पाक नेतृत्व की कोशिशों के बीच ईरान ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि वह भारत-पाक संघर्ष का समाधान शांति और संवाद से चाहता है।
ईरान से खाली हाथ लौटे शहबाज
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शहबाज की बातों पर तटस्थ प्रतिक्रिया देते हुए केवल इतना कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त हुआ और आशा है कि दोनों देशों के मतभेद सुलझेंगे। यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के लिए निराशाजनक रही, जिसने कश्मीर का मुद्दा जोर-शोर से उठाने की कोशिश की थी। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी संयुक्त प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि ईरान क्षेत्रीय शांति का समर्थक है और भारत-पाक के बीच वार्ता को प्राथमिकता देता है। इस पर मजबूर होकर शहबाज को सार्वजनिक रूप से कहना पड़ा कि कश्मीर, जल-बंटवारे और व्यापार समेत दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत को तैयार है।
भारत को दुनिया भर से समर्थन
दूसरी ओर, दुनिया के कई देशों ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख का समर्थन किया है। जहां-जहां भारतीय सांसदों और राजनेताओं के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दौरा कर रहे हैं, उन सभी राष्ट्रों ने आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति का समर्थन किया है। पाकिस्तान के बार-बार भारत पर आरोप लगाने की कोशिशें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कमजोर पड़ रही हैं। भारत की विदेश नीति और जवाबी कार्रवाई को वैश्विक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान को लगातार अलग-थलग महसूस करना पड़ रहा है।














