PM मोदी ने सैनिकों का हौसला बढ़ाया, भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति सदैव कृतज्ञ

PM मोदी ने सैनिकों का हौसला बढ़ाया, भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति सदैव कृतज्ञ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन (Adampur Airbase) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना (Air Force) के जवानों और सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने सैनिकों की बहादुरी, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा, “भारत अपने सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा।”
आदमपुर एयरबेस, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है, हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत अहम भूमिका में रहा। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। पीएम मोदी ने जवानों के साथ बातचीत के दौरान उनकी वीरता और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा, “आपके साहस और बलिदान की वजह से ही देश सुरक्षित है। आप देश की शान हैं।”
प्रधानमंत्री ने वायुसेना कर्मियों से ऑपरेशन सिंदूर और हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की और उनके परिवारों का हालचाल पूछा। पीएम ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि भारत की सेना हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और देश की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने अपने दौरे के बारे में लिखा, “आज सुबह मैं आदमपुर एएफएस गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। यह एक विशेष अनुभव था। हमारे सशस्त्र बलों के साहस, दृढ़ता और निडरता के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा।”

महंगाई से मुकाबला करना है, तो बचत और निवेश का अंतर समझना जरूरी

महंगाई से मुकाबला करना है, तो बचत और निवेश का अंतर समझना जरूरी
सामान्यत: आमजन बचत (Savings) को ही निवेश (Investment) मान लेते हैं, लेकिन निवेश और बचत दोनों में बहुत अंतर है। अगर आप सोच रहे हैं कि बचत करके पूंजी बना लेंगे तो आप गलत हैं। आज के समय में सिर्फ बचत से पूंजी बनाना लगभग असंभव है।
बचत के परंपरागत माध्यम जैसे पोस्ट ऑफिस योजना, बैंक में बचत खाता इत्यादि होते हैं। इन सभी में कोई जोखिम नहीं होता, लेकिन इन सभी में आज की महंगाई के मुकाबले रिटर्न नहीं मिलता है।
बचत का समझदारी पूर्वक निवेश करना जरूरी
यह बात सही है कि आप इन परंपरागत माध्यमों से पैसा बचाकर इकट्ठा तो कर सकते हो लेकिन वह इतना नहीं हो सकता कि आप आज की महंगाई से मुकाबला कर सकें।
समय के साथ बढ़ती महंगाई आपके पास बचत का मूल्य भी घटा देती है। ऐसी स्थिति में बचत करते हुए उसे निवेश यानी उसका इंवेस्टमेंट करना भी जरुरी है। इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।
इसके लिए धैर्य के साथ प्लानिंग बनाना जरूरी है। इंवेस्टमेंट शेयर्स, कार्पोरेट बांड, म्युचुअल फंड, एसआइपी, ईटीएफ में किया जा सकता है। इनमें बाजार से जुड़ा जोखिम रहता है लेकिन यह बात समझ लें कि लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश आपकी बचत पर अच्छा रिटर्न देता है।
हमें हमेशा भविष्य की जरुरत को ध्यान रखकर बचत को निवेश में लगाना चाहिए। निवेश के बाद कम अवधि में ही पैसा वापस निकाल लेना सही नहीं होता है। यह बात हमेशा के लिए याद रखें कि केवल बचत से बड़ी पूंजी बनाना संभव नहीं है। विशेषज्ञ की सलाह लेकर निवेश की अच्छी प्लानिंग करें।
मिश्रित रूप से बांटकर अलग-अलग माध्यमों में निवेश करते हुए आप न सिर्फ भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं बल्कि अपनी सुविधाओं और सपनों को भी धरातल पर उतार सकते हैं।

श्रावण मास के दौरान महाकाल मंदिर में हर रविवार और सोमवार की भस्म आरती की अलग रहेगी व्यवस्था

श्रावण मास के दौरान महाकाल मंदिर में हर रविवार और सोमवार की भस्म आरती की अलग रहेगी व्यवस्था
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal Temple) में श्रावण-भादो मास में प्रत्येक रविवार-सोमवार को भस्म आरती (Bhasm Aarti) की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को ब्लॉक कर दिया गया है। इन दिनों में भगवान महाकाल की भस्म आरती की इच्छा रखने वाले भक्तों को मंदिर आकर ऑफलाइन अनुमति प्राप्त करना होगी।
भक्त श्रावण मास में भगवान की भस्म आरती के चलायमान दर्शन भी कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह नि शुल्क तथा अधिक सुविधाजनक है।
11 जुलाई से 9 अगस्त तक श्रावण मास
पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत तथा 9 अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा। इस एक माह में देशभर से हजारों भक्त प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे।
श्रावण-भादो मास में भगवान महाकाल की सवारी भी निकलेगी। ऐसे में प्रत्येक रविवार व सोमवार को भक्तों की संख्या अधिक रहेगी। देश विदेश से आने वाले भक्तों के मन में भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन की लालसा भी रहेगी।
श्रावण व भादो मास के प्रत्येक-रविवार व सोमवार को भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को ब्लॉक रखा जाता है। इस बार भी इन दिनों के लिए यह सुविधा बंद रहेगी।

एमपी की सबसे लंबी रिंग रोड पर दो मेजर ब्रिज तैयार, अब तैयार होगी 16 KM लंबी 6 लेन सड़क

एमपी की सबसे लंबी रिंग रोड पर दो मेजर ब्रिज तैयार, अब तैयार होगी 16 KM लंबी 6 लेन सड़क
जबलपुर के विकास की धुरी मानी जा रही निर्माणाधीन रिंग रोड (Jabalpur Ring Road) के पहले सेक्शन में सोलह किलोमीटर में 6 लेन सड़क (6 Lane Road) तैयार होगी। गौर नदी और बरगी बांध की दायीं तट नहर पर दो मेजर ब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। इन पर जून तक आवाजाही शुरू हो जाएगी।
नर्मदा पर निर्माणाधीन 1 किलोमीटर लंबे ब्रिज का निर्माण का पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी एनएचएआई ने दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है। इस सेक्शन का काम पूरा होते ही नगर में नागपुर, मंडला छोर से भारी भरकम वाहनों का प्रवेश थम जाएगा। इससे नगर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी। मार्ग में रेलवे लाइन व एकता मार्केट में लाईओवर भी निर्माणाधीन है।
दुर्घटना का खतरा होगा कम
नर्मदा पार मंगेली से तिलहरी तक पहले दो लेन सड़क का नेटवर्क होने के कारण इस पर से नागपुर, मंडला, डिंडौरी, बरगी मार्ग के तेज रतार वाहन गुजरने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। छह लेन सड़क में सर्विस रोड भी शामिल होगी। सर्विस रोड का निर्माण हो जाने से क्षेत्रीयजनों के लिए आवाजाही सुगम हो जाएगी।
सबसे तेजी से बढ़ते इलाकों में शामिल
तिलहरी, बिलहरी इलाके नगर के सबसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल हैं। इस क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग के तहत बड़ी संया में मल्टी स्टोरी टॉवर, शॉपिंग मॉल का निर्माण हो रहा है। जानकारों के अनुसार रोड नेटवर्क के विस्तार से इस क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी।
8 माह का लक्ष्य
निर्माण एजेंसी एनएचएआई के अनुसार रिंग रोड फेस 1 में 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बचा हुआ 25 प्रतिशत निर्माण 8 महीने में पूरा करना है। इसमें बरसात के चार महीने में भी शामिल होंगे। इस दौरान नर्मदा में बाढ़ के हालात होने से पुल का निर्माण सामान्य दिनों के जैसी गति से नहीं हो सकेगा।

पाकिस्तान ने मानी आतंकी-सेना गठजोड़ की बात

पाकिस्तान ने मानी आतंकी-सेना गठजोड़ की बात
भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव जगजाहिर है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के जवाब देने के लिए भारत ने सफलतापूर्वक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को अंजाम दिया। इससे बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। दोनों देशों के बीच सीज़फायर की बात के बावजूद कुछ शहरों में अभी भी ड्रोन्स दिख रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना ढेर कर रही है। भारत लंबे समय से पाकिस्तानी सेना और आतंकियों में मिलीभगत का आरोप लगाता आया है और अब इसकी पुष्टि भी हो गई है।
पाकिस्तानी सेना ने खुद ही दिया सबूत
पाकिस्तान की सेना ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान खुद ही सबूत दे दिया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने जिन लोगों को मारा, वो सभी आतंकी थे। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना ने जो तस्वीरें दिखाई, उसमें आतंकियों की मौत के बाद जो शख्स नमाज पढ़ता नजर आ रहा है, वो शख्स भी कुख्यात आतंकी ही है। इस दौरान सेना के कई अधिकारी भी वहाँ मौजूद थे जिससे साफ होता है कि पाकिस्तान में आतंकी-सेना गठजोड़ है।
सेना ने आतंकी को बताया बेगुनाह, खुली पोल
आतंकियों की मौत के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए नमाज पढ़ने वाले आतंकी का नाम हाफिज अब्दुर रऊफ है, जो एक कुख्यात आतंकी है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तानी सेना के मुख्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि रऊफ एक बेगुनाह पारिवारिक व्यक्ति है, जिसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। अहमद ने सबूत के तौर पर रऊफ की पहचान संबंधी जानकारी भी दिखाई। लेकिन ऐसा करके अहमद ने खुद ही इस बात के पुख्ता सबूत दे दिए कि रऊफ वाकई लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ही है, जैसा कि भारत ने दावा किया था। अहमद ने रऊफ को बेगुनाह बताते हुए जो जानकारियाँ सार्वजनिक की हैं, वो अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधित आतंकियों के डेटाबेस में हाफिज अब्दुल रऊफ के विवरण से पूरी तरह मेल खाती है।

जस्टिस बीआर गवई कल बनेंगे देश के दूसरे दलित सीजेआई

जस्टिस बीआर गवई कल बनेंगे देश के दूसरे दलित सीजेआई
देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना अपने छह माह का कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए है। उनके स्थान पर जस्टिस बीआर गवई बुधवार को नए सीजेआइ पद की शपथ लेंगे। जस्टिस गवई देश के दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश हैं। 24 नवंबर 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति भूषण गवई तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता रामकृष्ण सूर्यभान गवई (1929–2015), जिन्हें उनके अनुयायी और प्रशंसक “दादासाहेब” कहते थे, एक प्रसिद्ध अंबेडकरवादी नेता और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) के संस्थापक थे। अमरावती से लोकसभा सांसद रहे वरिष्ठ गवई ने 2006 से 2011 के बीच बिहार, सिक्किम और केरल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया, जब केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी।
सामाजिक सेवा का बीजारोपण बचपन में ही
गवई को बचपन से ही समाज सेवा के माहौल में ढाला गया। जब वे शिशु अवस्था में थे, उनकी मां जब सैकड़ों आगंतुकों के लिए भाकरियां बनाती थीं, तो वे पास ही लेटे रहते थे। चूंकि सामाजिक कार्यों के चलते उनके पिता लंबे समय तक घर से बाहर रहते थे, उन्हें डर था कि उनके बच्चे भी राजनीतिज्ञों के बच्चों की तरह बिगड़ न जाएं। ऐसे में उनकी मां कमलताई ने पूरी जिम्मेदारी ली और छोटे गवई को घर के कामों में मदद करने की आदत डाली—खाना बनाना, बर्तन धोना, खाना परोसना, खेतों में काम करना और देर रात बोरवेल से पानी खींचना तक।
कमलताई कहती हैं, शायद बड़े होने के कारण वह शुरू से ही परिपक्व बच्चा था। 1971 के बांग्लादेश युद्ध के समय आर्थिक हालात खराब होने के बावजूद सैनिक उनके छोटे से घर में भोजन करते थे और उस समय भी भूषण मां की मदद करते थे।
झोपड़ी से न्यायालय तक का सफर
न्यायमूर्ति गवई ने अमरावती के फ्रीज़रपुरा स्लम में बचपन बिताया, जहां वे कक्षा 7 तक एक नगरपालिका मराठी स्कूल में पढ़े। इसके बाद उन्होंने मुंबई, नागपुर और अमरावती में शिक्षा प्राप्त की। अमरावती के व्यवसायी रूपचंद खंडेलवाल, जो उनके पड़ोसी और सहपाठी थे, बताते हैं कि उस समय उसकी एक छोटी झोपड़ी थी, जो बाद में पुनर्निर्मित होकर परिवार द्वारा बेची गई।
वकालत की शुरुआत और सरकारी प्रतिनिधित्व
B.Com की पढ़ाई के बाद गवई ने अमरावती विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1985 में 25 वर्ष की आयु में वकालत शुरू की। मुंबई और अमरावती में प्रारंभिक कार्य के बाद वे नागपुर चले गए, जहां बॉम्बे हाईकोर्ट की एक पीठ है। वहाँ उन्होंने अपर लोक अभियोजक (क्रिमिनल मामलों में) और बाद में सरकारी वकील (सिविल मामलों में) के रूप में सरकार का प्रतिनिधित्व किया।
एक स्वतंत्र सोच वाले वकील के रूप में उन्होंने अपनी टीम खुद चुनने की शर्त पर सरकारी वकील की भूमिका स्वीकार की थी। उनके चयनित सहायक वकीलों में से दो जस्टिस भारती डांगरे और अनिल एस. किलोर आगे चलकर बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने।
टीम के लिए खड़े रहना और अनुशासन
जब एक बार मुख्य सचिव ने एक सहायक सरकारी वकील को हटाने की मांग की, तो न्यायमूर्ति गवई ने सख्ती से जवाब दिया— आप मेरे मुवक्किल हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि आप वैसा ही व्यवहार करें। मुवक्किल निर्देश देते हैं, आदेश नहीं। अगर आपको एजीपी हटाना है, तो पहले मुझे हटाइए। यह बात जस्टिस किलोर ने याद करते हुए बताई।
हर स्तर पर वकालत और समाज के लिए प्रतिबद्धता
गवई ने अपने कानूनी करियर को किसी एक फोरम या विधिक क्षेत्र तक सीमित नहीं किया। वे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, जिला न्यायालय और यहां तक कि तहसीलदार जैसे राजस्व अधिकारियों के समक्ष भी मुकदमे लड़ते थे। समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करने की पारिवारिक पृष्ठभूमि और विविध कानूनी अनुभव ने उनके न्यायिक दृष्टिकोण को आकार दिया।

एयर इंडिया और इंडिगो ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर और राजकोट की उड़ानें रद्द की

एयर इंडिया और इंडिगो ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर और राजकोट की उड़ानें रद्द की
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रमुख भारतीय एयरलाइंस, एयर इंडिया और इंडिगो ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द (Flight Cancelled) कर दी हैं। यह निर्णय सुरक्षा कारणों और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए लिया गया है। जिन शहरों की उड़ानें रद्द की गई हैं, उनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर और राजकोट शामिल हैं।
भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, जो भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दी। देर रात जम्मू-कश्मीर में ड्रोन गतिविधियों की खबरों के बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया।
एयरलाइंस का बयान
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “नए घटनाक्रम के मद्देनजर और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए, हमने 13 मई 2025 के लिए जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।” इंडिगो ने भी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, “क्षेत्र में बदलती हवाई क्षेत्र की स्थिति के कारण, इन शहरों से उड़ानें प्रभावित हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।”
यात्रियों को सलाह
एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति आधिकारिक वेबसाइटों या ग्राहक सेवा के माध्यम से जांचें। रद्द उड़ानों के लिए यात्रियों को मुफ्त री-बुकिंग या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षा जांच के लिए यात्रियों को हवाई अड्डों पर अतिरिक्त समय देने की सलाह दी गई है।
हवाई क्षेत्र पर प्रभाव
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इससे पहले, 10 मई तक 32 एयरपोर्ट्स बंद किए गए थे, और अब यह अवधि 14 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दी गई है।
पाकिस्तान ने भी बंद किया हवाई क्षेत्र
पाकिस्तान ने भारत के हमलों के बाद अपने सभी हवाई अड्डों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है। इससे कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डे प्रभावित हुए हैं।

आईपीएल 2025 एक सप्ताह के विराम के बाद इस महीने की 17 तारीख को फिर से शुरू होगा

आईपीएल 2025 एक सप्ताह के विराम के बाद इस महीने की 17 तारीख को फिर से शुरू होगा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बीसीसीआई ने यह घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल 17 मई को फिर से शुरू होगा। भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।
17 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मोहाली और धर्मशाला में आईपीएल 2025 का कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच पहले अहमदाबाद में खेला जाना था वह अब 26 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
आईपीएल का फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा जबकि प्लेऑफ 29 मई से खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैच कहां खेले जाएंगे इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई को पहले क्वालीफायर से होगी उसके बाद अगले दिन एलिमिनेटर खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 1 जून को होगा।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा आज से देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालेगी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा आज से देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालेगी
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों के पराक्रम के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 23 मई तक चलने वाली इस यात्रा में समाज के प्रमुख सदस्य, पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभियान का स्वरूप पूरी तरह राजनीतिक नहीं होगा और वे एक ऐसे मुद्दे पर लोगों को एकजुट करना चाहते हैं जिसे समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है।

जब राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो ऐसे फौलादी फैसले लिए जाते हैं’- पीएम मोदी

‘जब राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो ऐसे फौलादी फैसले लिए जाते हैं’- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन है। पीएम मोदी ने कहा हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारत वासी की ओर से सलाम करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला यह आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी।

‘सेना को पूरी छूट दे दी है’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में आतंक के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी है। आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

सैनिकों ने असीम शौर्य का प्रदर्शन किया- मोदी

पीएम ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं।

‘आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार किया’

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने सटीक प्रहार किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। जब राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो ऐसे फौलादी फैसले लिए जा

ते हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...