रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज या वास्तविक समय की रिपोर्टिंग न करें: रक्षा मंत्रालय

रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज या वास्तविक समय की रिपोर्टिंग न करें: रक्षा मंत्रालय
सरकार ने सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नागरिकों से रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज या वास्तविक समय की रिपोर्टिंग न करने को कहा है। रक्षा मंत्रालय ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील जानकारी और सूत्र आधारित सूचना अभियान की प्रभावशीलता को खतरे में डाल सकता है।
मंत्रालय ने कारगिल युद्ध, 2008 मुम्बई आतंकी हमला और कंधार अपहरण जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए समय पूर्व रिपोर्टिंग के जोखिमों का हवाला दिया। केबल टेलीविजन नेटवर्क संशोधन नियम, 2021 के अनुसार, आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान केवल नामित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर ब्रीफिंग की अनुमति है।
रक्षा मंत्रालय ने सभी हितधारकों से राष्ट्र की सेवा में उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए कवरेज में सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बरतने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता के सेवकों को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता के सेवकों को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण की भावना से कार्य करने वाले ये स्वयंसेवक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी मानव जीवन की रक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। संकट में फंसे नागरिकों को राहत पहुंचाना , जीवन रक्षक सहायता देना और सामाजिक समरसता बनाए रखना इनका परम कर्तव्य है। ऐसे सेवाभावी लोग मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।
विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी ड्यूनेंट की जयंती का प्रतीक है। यह दिन मानव सेवा, करुणा और दया के मूल्यों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री मकरोनिया में 1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए वर्चुअली शामिल

मुख्यमंत्री मकरोनिया में 1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए वर्चुअली शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता और मितव्ययिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एक ही मंडप में कई जोड़ों का विवाह होना सामाजिक चेतना और बदलती सोच का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का एक ही मंडप में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब सामूहिक विवाह समाज द्वारा प्रसन्नतापूर्वक सहजता से अपनाए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि हमारे समाज की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। यह बेहद प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैवाहिक आयोजनों से वर-वधू दोनों ही पक्षों का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और इससे सामाजिक एकता को भी बल मिलता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से आत्मीय अपील की कि हम सब इसी प्रगतिशील सोच को अपनाएं और समाज में सद्भाव, सहयोग एवं सादगी को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से अब तक लाखों जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। यह योजना जरुरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है। उन्होंने वर-वधू से कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें। हमारी सरकार सबके रोजगार और सबके हितों की चिंता कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए श्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह का जिम्मा अब सरकार ने ले लिया है। बेटियों के हित में पूरी सरकार साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देश में एक मिसाल पेश की है। यहां धन के अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी के विवाह के लिए क़र्ज़ नहीं लेना पड़ता। यहां सरकार कन्यादान योजना में अपने खर्च पर बेटियों का विवाह कराती है।
कार्यक्रम स्थल से उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आज ही सभी जोड़ों के खाते में योजना में कुल 6 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है।
सम्मेलन के आयोजक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सबके सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में इस सामूहिक सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।
कार्यक्रम स्थल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक सागर शैलेंद्र जैन,विधायक बीना निर्मला सप्रे, विधायक बंडा वीरेंद्र लंबरदार, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित थे।

18 मई को राहु और केतु करेंगे राशि परिवर्तन

18 मई को राहु और केतु करेंगे राशि परिवर्तन
वर्ष के पांचवें महीने मई में छाया ग्रह राहु-केतु सहित कुल छह ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। राहु मीन राशि छोड़कर 18 साल बाद कुंभ एवं केतु कन्या राशि छोड़कर सिंह में आएंगे। इसके साथ ही सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।
यह राशि परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए प्रिय और अप्रिय दोनों तरह की स्थिति निर्मित करेंगे। इसका असर मौसम के साथ आम जनजीवन पर तो पड़ेगा ही, दुश्मन देश से कटुता बढ़ने के अवसर निर्मित होंगे।
ज्योतिर्विदों के अनुसार यह महीना ग्रहों के सबसे बड़े उलटफेर वाला है। ज्योतिर्विद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार 18 मई को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन शाम 5.20 बजे होगा।
यह छाया ग्रह है, जिस राशि में भ्रमण करते हैं उसके स्वामी की प्रकृति को अपना लेते हैं और उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं। एक राशि में यह 18 महीने रहते हैं, इसलिए उस राशि में दोबारा 18 वर्ष बाद आते हैं। इससे विदेशी नीति में बदलाव हो सकता है।

भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई अग्रिम स्थानों पर गोलाबारी की है। हालांकि, भारतीय सेनाओं की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी खामियाजा उठाना पड़ा है। भारत की सीमा से सटे पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा है। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम
गुरुवार सुबह से पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि लाहौर में कुछ धमाके सुनाई दिए हैं। अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से भी इसी तरह की खबरें सामने आ रही थीं। इसके बाद सरकार के पत्र सूचना कार्यालय यानी पीआईबी की तरफ से दोपहर 2:34 बजे एक वक्तव्य जारी किया गया। इसमें कहा गया कि माहौल को और तनावपूर्ण बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान की हरकतों का माकूल जवाब दिया है।
सरकार की तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया कि बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के दौरान भारत ने यह स्पष्ट किया था कि हमारा जवाब संतुलित था और टकराव बढ़ाने के मकसद से नहीं था। ब्रीफिंग में यह स्पष्ट किया गया था कि हमने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट नहीं किया है। लिहाजा, अगर भारत के सैन्य ठिकानों पर कोई हमला किया जाता है तो इसका उचित जवाब दिया जाएगा।
भारत के 15 शहरों को निशाना बना रहा था पाकिस्तान
वक्तव्य के मुताबिक, 7 और 8 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। इनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी और भुज शामिल थे। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए इन स्थानों को निशाना बनाया। हालांकि, काउंटर UAS और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से भारत ने इन हमलों को निष्क्रिय कर दिया। हमलों को निष्क्रिय करने के बाद मलबे को बरामद कर लिया गया है।
गुरुवार सुबह देश के सशस्त्र बलों ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान जिस तरह से हमले कर रहा है, भारत का जवाब भी वैसा ही है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार पता लगा है कि लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

सर्वदलीय बैठक में पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

सर्वदलीय बैठक में पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना
ऑपरेशन सिंदूर पर आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा की है और एकमत से अपना समर्थन व्‍यक्‍त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में संसद में हुई इस बैठक में विभिन्‍न दलों के दर्जन भर से ज्‍यादा नेता शामिल हुए।
रक्षामंत्री सिंह ने पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान अधिकृत जम्‍मू कश्‍मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बारे में उन्‍हें जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक को रचनात्‍मक बताया और कहा कि हर नेता ने देश के सामने मौजूदा चुनौती को समझते हुए जिम्‍मेदारीपूर्वक अपने विचार प्रकट किये। उन्‍होंने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्‍होंने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ऐसे ही विचार प्रकट किये। बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे हृदय से सशस्‍त्र नेताओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाये गए असाधारण शौर्य, सटीक निशाने और निर्भीकतापूर्वक कर्तव्‍यपरायणता की सराहना करती है।
एआईएमआईएम नेता अस्‍सदुद्दीन औवेसी ने भी ऑपरेशन सिंदूर के लिए सरकार और सशस्‍त्र सेनाओं की सराहना की है। उन्‍होंने सुझाव दिया कि द रेजिस्‍टेंट फोर्स टीआरएफ के खिलाफ अंतर्राष्‍ट्रीय अभियान चलाया जाना चाहिए और संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद और अमरीका को इसे आतंकी संगठन घोषित किया जाना चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राज्यसभा में सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय, द्रविड मुनेत्र कड़गम नेता टी.आर. बालू, लोक जनशक्ति पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तेलुगूदेसम पार्टी नेता लावू श्रीकृष्‍णा देवारायलू, जनता दल युनाइटेड नेता संजय झा, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत, सीपीआईएम नेता जॉन ब्रिटास, बीजू जनता दल नेता सस्मित पात्रा और राष्‍ट्रीय जनता दल नेत प्रेमचंद गुप्‍ता समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए।

मालेगांव ब्लास्ट केस, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य आरोपी हुए पेश

मालेगांव ब्लास्ट केस, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य आरोपी हुए पेश
मालेगांव बम धमाके के मामले में मुंबई की एक विशेष एनआईए कोर्ट का फैसला टल गया है। अब इस मामले में कोर्ट 31 जुलाई को अपना फैसला सुना सकती है। आपको बता दें कि स्पेशल कोर्ट ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य दोषियों को सजा सुनाने के लिए मुंबई हाईकोर्ट से समय मांगा है। इसी के चलते आज सभी आरोपी एनआईए कोर्ट में पेश हुए थे।
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 101 आम लोग घायल हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस ने की थी। साल 2011 में केस नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी को सौंपा गया था।
भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस केस में मुख्य आरोपी है। उनके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत इस आतंकी हमले में कुल 12 आरोपी हैं। इन सभी पर आतंकी साजिश, हत्या, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुबई हाईकोर्ट इस मामले में 31 जुलाई 2025 को फैसला सुनाता है या फिर कोई अगली तारीख दी जाएगी।

तलाक के 4 साल बाद सामंथा रुथ प्रभु की नई पारी की शुरुआत

तलाक के 4 साल बाद सामंथा रुथ प्रभु की नई पारी की शुरुआत
साउथ इंडियन एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने अपने जीवन में नई शुरुआत की है। एक्ट्रेस अब प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली फिल्म ‘शुभम’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर की।
ये उनके प्रोडक्शन हाउस तरला मूविंग पिक्चर्स की पहली फिल्म है। उनकी पहली फिल्म ‘शुभम्’ 9 मई को रिलीज होने जा रही है। सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप शेयर किया जिसमें उन्होंने प्रमोशन की तस्वीरें, टीम के साथ कुछ खास पल और डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ एक फोटो शेयर की। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-“ये लंबा सफर रहा, लेकिन अब हम यहां हैं। नई शुरुआत,” सामंथा ने पोस्ट में लिखा।

BCCI के चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को संन्यास लेने के लिए मजबूर किया – वीरेंद्र सहवाग

BCCI के चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को संन्यास लेने के लिए मजबूर किया – वीरेंद्र सहवाग
पूर्व दिग्‍गज सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को शानदार रेड बॉल करियर के लिए बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि 7 मई को एक बहुत बड़ा आश्चर्य हुआ, जब रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी स्टोरी के साथ इस फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। इसके साथ ही सहवाग को लगता है कि रोहित ने 100 टेस्ट मैच न खेल पाने की कमी को छोड़कर अपने करियर को अपनी शर्तों पर खत्म करके अच्छा किया। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे केवल 14 भारतीय ही हासिल कर पाए हैं।
क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने दोहराया कि भारत निश्चित रूप से शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा की मौजूदगी को मिस करेगा। रोहित को शतक के करीब पहुंचते देखना पसंद करते। उन्‍होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वह थोड़ा और खेल सकता था। वह 100 टेस्ट मैच तक पहुंच सकता था और केवल कुछ ही बेहतरीन खिलाड़ी उस मील के पत्थर को हासिल कर पाए हैं। लेकिन उसने अपना फैसला कर लिया है। उसका करियर बिल्कुल शानदार रहा है।
‘वह कह रहे थे कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं’
साथ ही सहवाग ने साझा किया कि वह कई अन्य लोगों की तरह इस फैसले से आश्चर्यचकित थे। खासकर सिडनी में आखिरी बीजीटी टेस्ट में खुद को बाहर करने के बाद रोहित ने जो कहा था। उन्‍होंने कहा कि मैंने भी ऐसी बातें सुनी हैं कि वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे। वह कह रहे थे कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं यहीं हूं। ऐसा दिखावा मत करो कि मैंने संन्यास ले लिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके मे IED विस्फोट में 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके मे IED विस्फोट में 3 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में कररेगुट्टा ऑपरेशन के बीच तेलंगाना में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग (IED) में विस्फोट किया हैं, जिसमें 3 CRPF जवानों के शहीद होने की दुखद खबर है। कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कर्रेरगुट्टा ऑपरेशन के दौरान, जब तेलंगाना पुलिस के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने वाज़ेड इलाके के पास आईडी ब्लास्ट कर दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
3 Soldiers Martyred: हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए इलाके में मुठभेड़ शुरू कर दी है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल नक्सलियों को (Naxal IED Blast) मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
शहीद जवानों की नहीं हुई पहचान
विस्फोट और फायरिंग में शहीद हुए जवानों (Naxal IED Blast) की पहचान सामने नहीं आई है। घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...