पाकिस्तान ने LoC पर रातभर बरसाए गोला-बारूद
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तानी सेना मंगलवार रात से ही जम्मू कश्मीर के पुंछ और तंगधार इलाकों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी कर रही है। इस गोलाबारी में अब तक चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 43 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह गोलाबारी भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद की गई।
पुंछ जिला गोलाबारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के नजदीक एक गुरुद्वारा साहिब को भी निशाना बनाया। हमले में अमरीक सिंह (गुरुद्वारे में रागी भाई) सहित अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह और रूबी कौर मारे गए हैं। इसके साथ ही अन्य कई लोगों की मौत हो गई। वहीं गोलाबारी से लोगों में दहशत फैल गई है और उन्हें भूमिगत बंकरों में शरण लेने या गांवों के भीतर ही सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा। पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी इलाके में गोलाबारी की गई है। गोलाबारी से कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तान ने LoC पर रातभर बरसाए गोला-बारूद
मप्र में कितने शस्त्र लाइसेंस,राज्य सरकार के पास नहीं कोई डाटा,अवैध हथियारों के मामले में मप्र नंबर दो पर
मप्र में कितने शस्त्र लाइसेंस,राज्य सरकार के पास नहीं कोई डाटा,अवैध हथियारों के मामले में मप्र नंबर दो पर
भोपाल। किसी भी राज्य में गृह सबसे प्रमुख विभाग होता है। जो सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम रोल अदा करता है। इस नाते इसे सबसे चुस्त विभाग माना गया,लेकिन मप्र के संदर्भ में यह धारणा गलत साबित हो सकती है।
दरअसल,राज्य का गृह विभाग ऐसे कई मामलों से अंजान है जो सीधे कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि लव जिहाद जैसे संगठित अपराध घटित होने के बाद विभाग की नींद खुलती है।सुरक्षा की दृष्टि से आत्म रक्षार्थ दिए जाने वाले शस्त्र लाइसेंस भी विभाग का एक प्रमुख काम है। आपको यह जानकर हैरत होगी कि विभाग के पास इस बात के कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं है कि राज्य में कुल कितने शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। इनकी जिलेवार संख्या क्या है? सूचना के अधिकार कानून अंतर्गत विभाग से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उसने हाथ खड़े कर दिए। कहा गया-यह तो हर जिले से अलग-अलग लेनी होगी।
** विधानसभा को भी नहीं देते जानकारी
प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस की संख्या को लेकर कई बार राज्य विधानसभा में भी जानकारी मांगी गई,लेकिन हर बार जानकारी एकत्रित की जा रही है कि जवाब के साथ कहकर सवालों को टाला जाता रहा।
सूत्रों के मुताबिक,विधानसभा के ऐसे संबंधित प्रश्न साल 2021 से लंबित है। इनकी जानकारी विभाग न तो जुटा सका न ही इसका सटीक उत्तर दे पाया। विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी कहते हैं-हम शस्त्र लाइसेंस के जिले व वर्षवार आंकड़ें तैयार नहीं करते। जिलों से ही यह जानकारी ली जा सकती है।
** केंद्र की गाइड लाइन भी नजरअंदाज
शस्त्र लायसेंस को लेकर साल 2016 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए नियम तय किए।प्रत्येक शस्त्र लाइसेंस धारक को यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी यूआईएन लेना अनिवार्य है। इसी के आधार पर देश में शस्त्र लाइसेंस का राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार किया जाता है। यूआईएन नंबर के बिना संबंधित शस्त्र को अवैध माना गया है।
बताया जाता है कि शस्त्र लाइसेंस धारकों के यूआईएन अपडेट किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2018 से अब तक राज्य शासन को कई पत्र लिखे,लेकिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब तक इस काम को पूरा नहीं किया जा सका। ऐसे में प्रदेश में बिना यूआईएन वाले शस्त्र वैध या हैं अवैध,मप्र गृह विभाग यह बता पाने की स्थिति में नहीं है।
** सर्वाधिक हथियारों के मामले में टॉप टेन में मप्र
केंद्रीय गृह मंत्रालय के वेब पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार,सबसे ज़्यादा बंदूक लाइसेंस धारकों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब का स्थान आता है। 2016 से 2023 के बीच सबसे ज़्यादा बंदूक लाइसेंस जारी करने वाले 10 राज्यों में मप्र भी शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,मप्र में शस्त्र लायसेंस धारकों की संख्या करीब 2.85 लाख हैं,लेकिन ये सिर्फ वे हैं जो अपने लाइसेंस पर यूआईएन नंबर अपडेट करा सके।
आर्म्स एक्ट आपराधिक मामलों में दूसरा नंबर
लाइसेंस का यूआईएन नहीं होने पर हथियार को अवैध माना गया है। इनके अलावा राज्य में अवैध हथियारों के कारोबार का भी समय-समय पर खुलासा होता रहा है। बीते साल राजधानी भोपाल में ही एक केंद्रीय एजेंसी ने अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया था। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार,आर्म्स एक्ट अंतर्गत दर्ज होने वाले अपराधिक मामलों में मप्र,देश में दूसरे स्थान पर है।
नए लाइसेंस बनने पर अघोषित रोक
मप्र में नए शस्त्र लाइसेंस बनने पर अघोषित रोक है। यह काम बीते साल सितंबर से बंद है। इसके चलते गृह विभाग में शस्त्र लाइसेंस की मांग रखने वालों के आवेदनों का अंबार लग गया है। अपने प्रकरण के निराकरण की मांग को लेकर कई आवेदक आए दिन मंत्रालय के फेरे भी लगाते हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए तत्कालीन गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर पांच लाख रुपए प्रति लाइसेंस लेने का आरोप भी लगाया था,हालांकि डॉ मिश्रा ने इस आरोप को सिरे से खारिज भी किया था। मौजूदा 16वीं विधानसभा की सरकार में किसी मंत्री को गृह विभाग नहीं दिया गया।
पेपरलेस काम सिर्फ दिखावा,फाइलों का है अंबार
ई-फाइल व्यवस्था के तहत गृह विभाग को भी पेपरलेस किए जाने की कवायद जारी है। इसकी गति अंत्यत धीमी है।दरअसल,विभाग मुख्यालय के पास न तो पर्याप्त संख्या में कम्प्यूटर हैं, न ही स्कैनर।कर्मचारियों की कमी व काम का दबाव।इस पर आए दिन व कभी-कभी पूरे दिन चलने वाली बैठकों का दौर।इसके चलते विभाग का काम जल्द आनलाइन हो सकेगा,इसकी संभावना कम है।
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने बंद किया हवाई क्षेत्र
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने बंद किया हवाई क्षेत्र
भारत की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर“(Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद (India Pakistan conflict), पाकिस्तान ने अपने आंशिक हवाई क्षेत्र बंद कर दि (India Pakistan airspace closure) हैं। इसका सीधा असर कराची, लाहौर और इस्लामाबाद हवाईअड्डों पर पड़ा है, जहां सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या डायवर्ट कर दी गईं। कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर (Karachi Airport chaos) यात्रियों की भीड़ उमड़ आई है। कई यात्री 10 घंटे से अधिक समय से वहीं फंसे हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCAA (Pakistan Civil Aviation Authority) ने सुरक्षा कारणों से कई रूट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, विमानन अधिकारियों ने आठ घंटे के बंद के बाद हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया।
दुबई, अबू धाबी, दोहा और इस्तांबुल से आने वाली उड़ानें डायवर्ट कर दी गईं।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की अधिकांश उड़ानें रद्द।
भारत से पाकिस्तान जा रही एयर कार्गो सेवा पर भी असर।
हवाई क्षेत्र बंद करने के पीछे की रणनीति
पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि यह कदम भारत के ताजा हमलों के बाद सुरक्षा खतरे को देखते हुए उठाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पाकिस्तान की एयर डिफेंस तैयारी का हिस्सा है, जिससे भारत की ओर से किसी भी अतिरिक्त हमले का जोखिम कम किया जा सके।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंदौर निगम में हुई बैठक
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंदौर निगम में हुई बैठक
इंदौर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज सिटी बस कार्यालय में आयोजित पार्षदगण की विशेष बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की वीरता का गौरवपूर्ण उल्लेख करते हुए कहा कि, “पहलगाम में देश के नागरिकों की हत्या और बहनों के सिंदूर को अपवित्र करने वाले आतंकियों को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से करारा जवाब दिया है। इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की ओर उठने वाली हर गलत निगाह का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा एवं सभी पार्षदगण उपस्थित थे।
आगामी परिस्थितियों के प्रति सजगता आवश्यक
महापौर ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे सैनिक सजग हैं, लेकिन आंतरिक सुरक्षा के लिए हमें भी नागरिक स्तर पर सतर्क रहना होगा। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सिविल डिफेंस की तैयारी पर विशेष बल दिया गया।
सिविल डिफेंस हेतु व्यापक योजना
महापौर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को आपदा की स्थिति में सुरक्षा एवं सहयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत होटल मालिकों एवं अस्पताल संचालकों के साथ बैठकें आयोजित की गई हैं। आगामी दिनों में मॉक ड्रिल के आयोजन द्वारा आपात स्थिति में आवश्यक क्रियाविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। यह जानकारी भी साझा की गई कि किस स्थान पर सायरन बजेगा, किस दिशा से अलर्ट जारी होगा आदि।
वार्ड स्तर पर वालंटियर्स की तैयारी
संदेश प्रबंधन को मजबूत करने हेतु महापौर ने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड में कम से कम 10 वालंटियर्स की सूची तैयार रखें, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।
ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दी बधाई
ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी जो कहते हैं वह होता है
हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है..
पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, पूरा देश गौरांवित है पूरे देश आनंद में है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वह दृश्य अपने सामने दिखाई दे रहा है जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से दिखेगा उसे मिट्टी में मिला देंगे। यह परिणाम सबने देखा है, मेरी अपनी ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को आतंकी खातमें के इस जबर्दस्त प्रहार की कोटिशः बधाई… हमारे रक्षा मंत्री , केंद्रीय गृहमंत्री ,सरकार और पूरे भारतवासी जिन्होंने पहलगाम पर एकजुटता दिखाई, वह सबके लिए गौरव का विषय है…
डॉ यादव ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के हर कदम के साथ है। हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो परचम फहराया है, यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है…
इस ऑपरेशन में किसी को व्यक्तिगत हानी ना होते हुए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह घटना 56 इंच के सीने के सामर्थ्य को दर्शाती है….
पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी मसूद अजहूर के परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी मारे गए
पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी मसूद अजहूर के परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी मारे गए
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के घर पर हमला किया, जिसमें उसके परिवार के10 सदस्य और 4 करीबी की मौत हो गई. यह हमला भारत की सीमा से 100 किमी दूर हुआ. रिपोर्ट्स में मसूद अजहर की बहन और उनके परिवार के सदस्यों की मौत की बात कही गई है.
भारत के सर्जिकल स्ट्राइक में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है.पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बुधवार तड़के जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के घर पर भारतीय वायुसेना ने हमला किया. इस हमले में परिवार के 14 आतंकवादी मारे गए.
भारतीय सीमा से 100 किमी दूर पर स्थित मसूद अजहर के घर बहाबलपुर में रात के करीब 1.30 बजे भारतीय सेना ने स्ट्राइक किया. इस स्ट्राइक में मसूद के उस ठिकाने पर बम गिराए गए, जहां उसका पूरा परिवार सोया था.रिपोर्ट में कहा गया है कि बम गिरते ही परिवार के 14 लोग ढेर हो गए. हालांकि, हमले के वक्त घर पर मसूद अजहर मौजूद नहीं था.
परिवार के इन लोगों के मरने की खबर
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक स्ट्राइक के वक्त मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते, बड़ी बेटी शहीद बाजी सादिया अपने पति और चार बच्चों के साथ घर में सो रहा था.
भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, 100 आतंकी ढेर,9 आतंकी केंद्र तबाह किये गए
भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, 100 आतंकी ढेर,9 आतंकी केंद्र तबाह किये गए
आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।
भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
सरकार ने एयर स्ट्राइक जानकारी दी
सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश विक्रम मिसरी और आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।सबसे पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। इसमें आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई दिखाई गई।
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि रात 1:05 बजे और 1:30 बजे के बीच ऑपरेशन हुआ। पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।
पीओके में सबसे पहले सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली।
सैयदना बिलाल कैंप मुजफ्फराबाद में हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी।
कोटली गुरपुर कैंप लश्कर का है। पूंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हुए हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे।
बरनाला कैंप भिम्बर में हथियार हैंडलिंग, अब्बास कैंप कोटली यह एलओसी से 13 किमी दूर है। फिदायीन तैयार होते हैं।
सरजल कैंप सियालकोट। यह मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या के आतंकवादियों को यहीं ट्रेन किया गया था।
महमूना जाया कैंप सियालकोट में हिजबुल का बहुत बड़ा कैंप था। यह कठुआ में आतंकवाद काा नियंत्रण केंद्र था। पठानकोट हमला यहीं प्लान किया गया।
मरकद तैयबा मुरीदके में टेररिस्ट कैंप है। अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली यहीं ट्रेण्ड हुए थे। मरकज सुभानअल्लाह भावलपुर जैश का हेडक्वार्टर था। रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग दी जाती थी। बड़े अफसर यहां आते थे। किसी तरह की नागरिक क्षति की रिपोर्ट नहीं है, हमने रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं पहुंचाया है।
इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है। लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं।
देश में कई जगहों पर मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट
देश में कई जगहों पर मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट
भारत में कई जगहों पर बुधवार को गृह मंत्रालय के आदेश पर मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास किया गया, जिसमें कई शहर अंधेरे में डूब गए। यह अभ्यास पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच युद्ध जैसी आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा और तैयारियों को परखने के लिए था।
आतंक के खिलाफ जंग में भारत के साथ रूस
आतंक के खिलाफ जंग में भारत के साथ रूस
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस ने भारत का साथ देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही।
जायसवाल ने कहा, ‘पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके मददगारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया
।’
वक्फ कानून से जुड़े मामले की ‘सुप्रीम’ सुनवाई टली
वक्फ कानून से जुड़े मामले की ‘सुप्रीम’ सुनवाई टली
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 मई को न्यायमूर्ति बीआर गवई के समक्ष निर्धारित की है। बीआर गवई देश के अगले मुख्य न्यायधीश होंगे। ऐसे में याचिका अब उनके सामने ही रखी जाएगी। मौजूदा सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
पिछली सुनवाई में अदालत ने कानून के दो मुख्य पहलुओं पर रोक लगा दी थी। 17 अप्रैल को सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार व जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ को केंद्र की ओर से आश्वासन दिया गया था कि वह 5 मई तक न तो वक्फ बाय यूजर समेत वक्फ संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करेगा, न ही केंद्रीय वक्फ परिषद व बोर्डों में कोई नियुक्ति करेगा। केंद्र ने उसे सुने बिना कानून पर रोक न लगाने का आग्रह भी किया था। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 5 मई तय की थी।
जैसे ही मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ सुनवाई के लिए बैठी तो सीजेआई ने कहा कि कुछ ऐसे पहलू हैं, जिन पर केंद्र ने विचार किया, लेकिन उन्हें स्पष्ट करने की आवश्यकता है। मैं इस अंतरिम चरण में कोई निर्णय या आदेश सुरक्षित नहीं रखना चाहता। इस मामले की सुनवाई उचित समय पर करनी होगी और यह मेरे समक्ष नहीं हो
गा।














