बिल्डरों और बैंकों के बीच ‘गठजोड़’ की जांच जरूरी -सुप्रीम कोर्ट

बिल्डरों और बैंकों के बीच ‘गठजोड़’ की जांच जरूरी -सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि बिल्डरों और बैंकों के बीच गठजोड़ की जांच जरूरी है। कोर्ट ने सीबीआई को सुपरटेक लिमिटेड के एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम समेत अन्य जगहों पर) में चल रहे प्रोजेक्ट्स की जांच करने का आदेश दिया है।
क्या है पूरा मामला?
सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हजारों फ्लैट खरीदने वालों की याचिकाएं आईं थीं। जिसमें आरोप लगाया कि, उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम जैसे इलाकों मेंसुपरटेक और अन्य बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स में फ्लैट बुक कराए थे। बुकिंग सबवेंशन स्कीम के तहत की गई थी, जिसमें बैंक बिल्डर को 60-70% लोन की रकम सीधे दे देते थे। लेकिन फ्लैट समय पर नहीं बने और अब बैंक उनसे ईएमआई वसूल रहे हैं, जबकि उन्हें अभी तक फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
मामले में शीर्ष न्यायालय ने इसे अशुद्ध गठजोड़ करार दिया और कहा कि यह आम लोगों को धोखा देने का मामला है। सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने सीबीआई को निर्देश दिया कि- सुपरटेक प्रोजेक्ट्स में हो रही गड़बड़ियों की प्राथमिक जांच की जाए। वहीं इस मामले में यूपी और हरियाणा के डीजीपी को कहा गया कि वे सीबीआई को डीएसपी, इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की सूची दें ताकि विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जा सके।

पहलगाम हमले के बाद देशभर में अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी

पहलगाम हमले के बाद देशभर में अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का महौल है। साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने की। इसमें बीएसएफ, एनएसजी और असम राइफल्स के प्रमुखों के साथ-साथ एसएसबी और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।
बैठक में शामिल हुए ये अधिकारी
बैठक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के प्रमुख ब्रिघु श्रीनिवासन, असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा और एसएसबी की अतिरिक्त महानिदेशक अनुपमा नीलेकर चंद्रा मौजूद थीं।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन
वहीं सोमवार को जम्मू और कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में 13 स्थानों पर छापे मारे, ताकि आतंकवादी ठिकानों का पर्दाफाश किया जा सके और आतंक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही, श्रीनगर पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगियों के घरों पर व्यापक छापेमारी की। मामले में जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीनगर पुलिस ने 63 व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली।
इन कारणों से की जा रही छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह छापेमारी कानूनी प्रक्रिया के तहत और जम्मू और कश्मीर पुलिस के अधिकारियों की निगरानी में की गई, ताकि हथियार, दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण आदि जमा किए जा सकें और किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि को रोकने के लिए सबूत जुटाए जा सकें।
पहलगाम आतंकी हमला, एज नजर
पहलगाम में मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

मई में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल

मई में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल
ज्योतिषाचार्य के अनुसार मई 2025 में बुध सूर्य शुक्र गुरु राहु केतु राशि परिवर्तन करेंगे, खास बात यह है कि मई में बुध दो बार राशि परिवर्तन करेगा। जब ग्रह अपनी राशियों में प्रवेश करते हैं, तो उनका असर हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों पर पड़ता है।
इन गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा और यह समय विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव, अवसर और चुनौतियां लेकर आ सकता है। कुछ ग्रहों का गोचर शिक्षा, विवाह, धार्मिक कार्यों, और आध्यात्मिकता से संबंधित विषयों पर प्रभाव डाल सकता है, वहीं कुछ का असर संचार, व्यापार और व्यक्तिगत संबंधों पर हो सकता है। इस महीने के ग्रहों के गोचर का प्रभाव जानना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है ताकि आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से बना सकें और इस समय का अधिकतम लाभ उठा सकें।
मेष राशि में बुध का गोचर (Budh Gochar Mesh Rashi Effect)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुध ग्रह 7 मई 2025 को प्रातः 4:13 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह गोचर आपकी सोच और संवाद शैली को प्रभावित करेगा। मेष राशि में बुध का प्रवेश शिक्षा, संवाद, और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लेकर आएगा। यदि आप व्यापार या नौकरी के लिए कुछ नया सोच रहे हैं, तो यह समय लाभकारी हो सकता है। मानसिक चंचलता में वृद्धि हो सकती है, लेकिन यदि आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे, तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि में गुरु का गोचर (Guru Gochar Mithun Rashi)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुरु ग्रह 14 मई 2025 को रात्रि 11:20 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर शिक्षा, विवाह, और धार्मिक कार्यों पर प्रभाव डालने वाला होगा। बृहस्पति का यह गोचर आपके जीवन में एक नई दिशा ला सकता है, विशेषकर उन व्यक्तियों के लिए जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या धार्मिक कार्यों में रूचि रखते हैं। विवाह और भाग्य के मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि में सूर्य का गोचर (Surya Rashi Parivartan Vrishabh Rashi)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 15 मई 2025 को सूर्य रात्रि 12:20 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर का असर आपके आत्मविश्वास, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता पर पड़ेगा। वृषभ राशि में सूर्य के गोचर के दौरान आपको अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। यह समय आपके आत्म-संप्रभुता को स्थापित करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उपयुक्त रहेगा।

भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल ने रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल ने रचा इतिहास
महिला वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए भारत की ओपनर प्रतिका रावल ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह महिला वनडे क्रिकेटर में लगातार 5 अर्द्धशतक लगाने वाली वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। उनसे पहले यह कारनामा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने किया था।
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ इस मुकाबले में प्रतिका रवाल ने महज 58 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 91 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के संग 79 रन बनाकर आउट हुई। इससे पहले 24 वर्षीय प्रतिका रावल ने इस साल राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ 10 जनवरी और 12 जनवरी को वनडे में अर्द्धशतक ठोका था। इसके बाद 15 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ 154 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद मौजूदा महिला वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी।

The Family Man एक्टर Rohit Basfore का संदिग्ध हालात में निधन

The Family Man एक्टर Rohit Basfore का संदिग्ध हालात में निधन
‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर रोहित बासफोर के आकस्मिक निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी लाश संदिग्ध हालात में असम के गरभंगा जंगल में बरामद हुई है। ऐसे में एक्टर की मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
रोहित बासफोर की पहचान वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ में उनके किरदार के चलते बनी थी। अब उनके इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके फैन्स, सह-कलाकार और जानने वाले बेहद दुखी हैं।
परिवार ने हत्या की आशंका जताई
रोहित बासफोर की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। घर वालों का कहना है कि यह साधारण हादसा नहीं है।

वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार की नीतीश सरकार ने खोला खजाना

वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार की नीतीश सरकार ने खोला खजाना
आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी। इसकी घोषणा मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। आईपीएल में इतिहास रचने वाले वैभव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई भी दी है। मुख्यमंत्री ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन पर बात करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने वैभव से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि इससे पहले वैभव ने मुख्यमंत्री से 12 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।

देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बना रही है सरकार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बना रही है सरकार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र देश के हर विद्य़ार्थी के लिए विश्व स्तरीय ज्ञान सुगम बन रहा है। श्री मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में सरकार, शिक्षा समुदाय, उद्योग और नवोन्मेषक समुदाय के नेताओं के पहले रणनीतिक सम्मेलन युग्म को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है। इसलिए भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें तैयार करना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश में परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, स्वभाव और प्रौद्योगिकी की त्रिमूर्ति भारत के भविष्य को परिवर्तित करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के विश्वविद्यालय परिसर गतिशील केन्द्रों के रूप में उभर रहे हैं। यहां युवा वर्ग अभूतपूर्व नवाचारों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक सब्सक्रिप्शन विश्व स्तरीय ज्ञान को हर विद्यार्थी के लिए सुगम बना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट में सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों -आईआईटी की क्षमता और सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आईआईटी और एम्स के सहयोग से कई मेडिटेक पाठ्यक्रमों की शुरूआत की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने समय पर इस यात्रा को पूरी करने की बात कही। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि भारत भविष्य की हर तकनीक के लिए दुनिया में सर्वश्रेष्ठ की सूची में शामिल हो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए एआई को उपयोगी बनाने के उद्देश्य से सरकार मेक एआई इन इंडिया के दृष्टिकोण पर कार्य कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि भारत विकास और सूचना प्रौद्योगिकी अपनाने वाले अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस विकास में और तेजी लाने के लिए सरकार ने इंडिया एआई मिशन का शुभारंभ किया है।
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान ने कहा कि 2014 से पहले देश में सिर्फ तीन क्रियाशील अनुसंधान पार्क थे। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद 6 अतिरिक्त पार्कों की स्थापना की गई है। सरकार 13 और अनुसंधान पार्क निर्मित करने की योजना बना रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने नवाचार को शीर्ष वरीयता दी है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में बड़े पैमाने पर निजी निवेश को उत्प्रेरित करना और अग्रणी तकनीक में अनुसंधान से व्यावसायीकरण पाइपलाइनों में तेजी लाना है। इसका उद्देश्य शिक्षा-उद्योग-सरकार साझेदारी को मजबूत करना और विकसित भारत@2047 की दिशा में राष्ट्रीय नवाचार को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025-26 के लिए मंत्रालय में समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025-26 के लिए मंत्रालय में समीक्षा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025-26 के लिए निवेश संवर्धन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े प्रस्तावित आयोजनों की रूपरेखा एवं तिथि निर्धारण को लेकर मंत्रालय में समीक्षा की एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए बदलेगा भर्ती का तरीका

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए बदलेगा भर्ती का तरीका
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्ती और चयन परीक्षा में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाएं अब बार-बार नहीं होंगी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर वर्ष में केवल एक बार परीक्षा होगी और सभी श्रेणी के पदों के लिए प्रावीण्य सूची बना ली जाएगी। प्रतीक्षा सूची भी एक ही रहेगी। इसके लिए पदों की संख्या सभी विभागों से वर्ष में एक बार पूछ ली जाएगी और उसके आधार पर सितंबर में आगामी वर्ष के लिए कैलेंडर निर्धारित हो जाएगा। जनवरी, 2026 से भर्ती-चयन की यह प्रक्रिया लागू करने की तैयारी सामान्य प्रशासन विभाग कर रहा है।
प्रदेश में द्वितीय और कार्यपालिक तृतीय श्रेणी के पदों की भर्ती पीएससी के माध्यम से होती है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के लिए कर्मचारी चयन मंडल परीक्षाएं कराता है। अभी जैसे-जैसे विभागों की ओर से पद उपलब्ध होते हैं, वैसे-वैसे दोनों एजेंसियां अपने कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाएं आयोजित करती हैं।
बार-बार फीस और परीक्षा देनी पड़ती है
इसमें न केवल अधिक समय लगता है बल्कि अभ्यर्थियों को बार-बार फीस और परीक्षा देनी पड़ती है। एजेंसियों को भी हर परीक्षा के लिए मानव संसाधन से लेकर अन्य व्यवस्थाएं करनी होती हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था को परिवर्तित करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री साय ने फौती–नामांतरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधिक वारिसान के पक्ष में फौती नामांतरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय सीमा में नामांतरण न होने पर संबंधित पटवारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही करें।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही में विलंब न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को लंबे समय तक भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को इसकी सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग का सीधा संबंध आम जनता से है, अतः मैदानी अमले की लापरवाही शासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने और सभी आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप से किया जाए और दो पेशी में ही प्रकरणों का निराकरण हो। अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पेशी की तिथि बढ़ाने से बचा जाए।
मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग कर डायवर्सन प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने अविवादित नामांतरण और बंटवारे के मामलों में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व, कृषि, खाद्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों की संयुक्त टीम गठित कर भूमि और फसल से संबंधित सटीक जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए।
राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने विभागीय कार्यों और गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण, पंजीयन का डिजिटलीकरण तथा मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का कार्य पूर्णता की ओर है। साथ ही उन्होंने राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के डिजिटलीकरण, किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और जियो-रेफरेंसिंग कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।
राजस्व सचिव चंपावत ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के पूर्व निर्देशों के अनुरूप जिलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण नियमित रूप से किया जा रहा है।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही जमीन की खरीदी-बिक्री सुनिश्चित की जाए और राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कर भू-धारकों को शीघ्र राहत दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजू, चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक तथा राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...