CM डॉ मोहन यादव ने माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को देखा

CM डॉ मोहन यादव ने माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को देखा

CM डॉ मोहन यादव ने आज सुबह माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को देखा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रात्रि विश्राम मांडू में किया था। आज प्रातः उन्होंने रुचि पूर्वक माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई।

दो साल में MP की सड़कों का नेटवर्क अमेरिका से बेहतर होगा-गडकरी

दो साल में MP की सड़कों का नेटवर्क अमेरिका से बेहतर होगा-गडकरी
जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बदनावर में ₹1352 करोड़ की लागत से तैयार हुए उज्जैन-बदनावर फोरलेन का उद्घाटन देश के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभा को सबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दो साल में मध्यप्रदेश के नेशनल हाईवे अमेरिका से भी अच्छे बनेंगे। एक साल मे 3 लाख करोड़ के काम हम पूरे करने जा रहे है।
उन्होंने कहा कि मै आप सबको इस बात का विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले 2 साल के अंदर मध्यप्रदेश के नेशनल हाईवे रोड का नेटवर्क अमेरिका से कहीं ज्यादा बेहतर बन जाएगा। यह भी कहा कि मैं जो घोषणा करता हूं, वह हवा में नहीं जाती। मै फोफड मारने वाला लीडर नहीं हूं। जो भी बात करूँगा वह डंके की चोट पर और पूरी भी करूँगा।
केंद्रीय मंत्री ने बेहतर रोड के फायदे बताते हुए कहा कि जहां रोड अच्छा होता है, वहां व्यापार भी अच्छा होता है। गडकरी ने कहा कि किसी भी देश के विकास में चार चीजे महत्वपूर्ण होती है जिसे हम अंग्रेजी में इंफ्रास्ट्रक्चर कहते हैं। इसके साथ वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन चार पूरी भी करूँगा।

केंद्रीय मंत्री ने बेहतर रोड के फायदे बताते हुए कहा कि जहां रोड अच्छा होता है, वहां व्यापार भी अच्छा होता है। गडकरी ने कहा कि किसी भी देश के विकास में चार चीजे महत्वपूर्ण होती है जिसे हम अंग्रेजी में इंफ्रास्ट्रक्चर कहते हैं। इसके साथ वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन चार चीज जहां होती है वहा उद्योग और व्यापार बढ़त है और जहा उद्योग व्यापार बढता है वहा रोजगार मिलता है और जहा रोजगार मिलता है वहा गरीबी और बेरोजगारी दूर होती है।

धनकुबेर सौरभ शर्मा की 108.25 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

धनकुबेर सौरभ शर्मा की 108.25 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक धनकुबेर सौरभशर्मा की 108.25 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए कोर्ट में अभियोजन शिकायत दी है। ED ने सौरभ शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण पर जांच शुरू की थी। दावा किया जा रहा है कि इस पूरे मामले में केवल सौरभ का नाम ही सामने आ रहा है, बाकी नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। या तो Ed और जाँच एजेंसियाँ छिपा रही हैं, या ऊपर से दबाव है, ये नहीं कहा जा सकता।

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने काली कमाई से करोड़ों रुपये इकट्ठा किये थे। ईडी ने मंगलवार को इस संबंध में पीएमएलए कोर्ट में शिकायत की। भ्रष्टाचार के जरिये इकट्ठा की गई 108.25 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का आवेदन दिया है। इस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। ED ने सौरभशर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण पर जांच शुरू की थी। इस दौरान सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल में हैं। ईडी ने सौरभ शर्मा, उसके रिश्तेदारों, सहयोगियों और इनके स्वामित्व वाली कंपनियों में 92.07 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति को 25 मार्च को कुर्क किया था।

CSK ने अचानक IPL 2025 के बीच में बदला कैप्टन

CSK ने अचानक IPL 2025 के बीच में बदला कैप्टन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अबतक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। इसी बीच उन्हें एक बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में सीजन के बचे हुए मुक़ाबले में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करेंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ को कोहनी में लगी चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा है। यह चोट उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी, जब तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की एक गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी थी। इसके बावजूद ऋतुराज ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया। लेकिन हाल ही में कराए गए स्कैन में उनकी कोहनी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
गायकवाड़ के बाहर होने की पुष्टि करते हुए सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “जहां तक रिप्लेसमेंट की बात है, तो हमारे पास टीम में बहुत कम विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। धोनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार थे और वे अच्छी तरह समझते थे कि यह जिम्मेदारी उन्हें क्यों सौंपी जा रही है।”
धोनी ने 2022 सीजन से पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ी थी। जिसके बाद रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीजन के बीच में ही रविंद्र जडेजा को हटाकर एमएस धोनी को वापस कप्तान बनाया गया। धोनी ने आखिरी बार 2023 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया था। साल 2024 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। ऋतुराज की कप्तानी में टीम पिछले सीजन में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी।

एक-दूसरे के नजरिये को जानने और समझने का नाम है अनेकांत

एक-दूसरे के नजरिये को जानने और समझने का नाम है अनेकांत
भगवान महावीर के समय में चिंतन की एकीकृत धारा कई भागों में विभाजित थी। उस समय वैदिक एवं श्रमण परम्परा के अनेक विचारक विद्यमान थे और ये सभी अपने-अपने दृष्टिकोण से सत्य को पूर्णत: जानने का दावा कर रहे थे। हर कथन में इस बात पर जोर दिया गया कि ‘केवल वह ही सत्य जानता है, कोई और नहीं।’ भगवान महावीर को आश्चर्य हुआ कि सत्य के इतने सारे दावेदार कैसे हो सकते हैं? सत्य का स्वरूप एक होना चाहिए।
ऐसे में उन्होंने अपने अभ्यास और अनुभव के आधार पर कहा कि सत्य उतना नहीं है जितना मैं देख रहा हूं या जान रहा हूं। यह वस्तु के एक गुण का ज्ञान है। वस्तु अनंत धर्मात्मक/ गुणात्मक है लेकिन व्यवहार में एक समय में उसका एक ही रूप हमारे सामने रहता है। बाकी विशेषताएं अनकही या छिपी रहती हैं। अत: वस्तु का प्रत्येक कथन सापेक्ष हो सकता है। इसी सिद्धांत को प्रतिपादित करने के लिए भगवान महावीर ने अनेकांत का सिद्धांत दिया। अनेकांत एक ऐसा सिद्धांत है जो विभिन्न दर्शनों को आपसी टकराव से बचाता है। वस्तु (रियलिटी) को समझना जटिल है क्योंकि वह अनेक धर्मात्मक है।

एयरपोर्ट पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया तहव्वुर राणा

एयरपोर्ट पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया तहव्वुर राणा
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है।
एनआईए की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में लिखा गया है कि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। कई वर्षों की कानूनी लड़ाई और दोनों देशों के बीच लगातार प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण संभव हो पाया। तहव्वुर राणा को अमेरिका में भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ भारत द्वारा जारी किए गए प्रत्यर्पण वारंट के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई। राणा ने अमेरिकी अदालतों में कई अपीलें दायर कीं ताकि वह प्रत्यर्पण से बच सके, लेकिन अंततः उसे सभी कानूनी विकल्पों में असफलता मिली। इसके बाद अमेरिका सरकार ने भारत को राणा को सौंपने की अनुमति दे दी।

केंद्र से आदिवासियों के लिए मिले रकम की बंदरबांट

केंद्र से आदिवासियों के लिए मिले रकम की बंदरबांट

पंच,सरपंचों की जगह सिर्फ 3 जिलों में अपात्रों पर खर्च कर डाला पूरा बजट

भोपाल। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार नई बात नहीं है,लेकिन यह काम संगठित गिरोह के तौर पर किया जाने लगा है। पेसा एक्ट के तहत मप्र के आदिवासी पंचायत जनप्रतिनिधियों की ट्रेनिंग के लिए मिले साढ़े आठ करोड़ रुपए की बंदरबांट इसका बड़ा उदाहरण है। जिसे आदिम जाति कल्याण व पंचायत विभाग ने मिलकर अंजाम दिया। खास बात यह कि इस मामले में दो साल पहले जांच के आदेश हुए,लेकिन जांच आज तक नहीं हुई।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक,केंद्र सरकार के जनजातीय मामले के मंत्रालय ने साल 2020 में मप्र को 8.42करोड़ रुपए आवंटित किए थे। इस राशि से प्रदेश के सभी जिलों में पंचायतराज प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाना था। यानी रकम आदिम जाति विभाग के खाते में आई और खर्च पंचायतों पर होनी था।

रकम खपाने निकाला बीच का रास्ता
जिस वक्त यह रकम मिली तब प्रदेश में अधिकांश पंचायतें कार्यकाल पूरा होने व नए चुनाव नहीं होने से प्रतिनिधिविहीन थीं। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए जबलपुर के पंचायतराज प्रशिक्षण संस्थान से एक प्रस्ताव बुलाया गया। इसमें कहा गया कि पंचायत प्रतिनिधि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में यह प्रशिक्षण प्रदेश में कार्यरत स्व सहायता समूहों को दे दिया जाए। आदिम जाति विभाग ने भी संस्थान की बात मान ली और आनन—फानन में संस्थान के सिवनी को 443 लाख व इंदौर केंद्र को 400 लाख रुपए आवंटित कर दिए गए।

52 जिलों का पैसा दो जिलों में बंट गया
विभाग ने दावा किया कि आवंटित राशि से इंदौर परिक्षेत्र के धार व बड़वानी की 17हजार 6सौ समूह सदस्यों को व सिवनी में ऐसे ही 17हजार 540 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। क्या ट्रेनिंग दी गई,समूहों को क्यूं दी,इसका फायदा पंचायतों को कैसे होगा,इन सब बातों के उत्तर सरकार के पास नहीं हैं।
मंत्री ने भी नहीं जताई आपत्ति
इस प्रकरण में सबसे चौंकाने वाली बात यह कि तत्कालीन मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया नें भी इस बंदरबांट पर कोई आपत्ति नहीं की,बल्कि प्रस्ताव का अनुमोदन कर इसे हरी झंडी दे दी। विभागीय मंत्री से अनुमति मिलते ही विभागीय अफसर पूरी तरह आश्वस्त हो गए। इस तरह,पूरे प्रदेश के लिए मिली रकम सिर्फ तीन जिलों में खर्च कर दी गई और ट्रेनिंग भी अपात्रों को देना बता दिया गया।
जांच कमेटी बनी,पर जांच नहीं
प्रकरण में शिकवे—शिकायत हुई तो पंचायत संचालनालय के तत्कालीन संचालक अमरपाल सिंह ने अपने मार्गदर्शन में दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। इसमें विभाग के अपर संचालक प्रद्युम्न शर्मा व उप संचालक दिनेश गुप्ता को शामिल किया गया। सूत्र बताते हैं कि प्रकरण में सिर्फ जांच कमेटी बनी,लेकिन जांच कभी नहीं हुई। विभाग के मौजूदा संचालक छोटे सिंह भी इस बात को स्वीकारते हैं,लेकिन वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि लोकायुक्त संगठन अब इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा—लोकायुक्त पुलिस ने जो जानकारी मांगी,वह उन्हें उपलब्ध कराई गई। अब वही कुछ तय करेगा।
लोकायुक्त तक पहुंचा मामला
सूत्रों के अनुसार,विभाग व सरकार का ढिलमुल रवैया देख प्रकरण में रुचि रखने वालों ने लोकायुक्त संगठन को इसकी शिकायत की। संगठन ने इस पर संज्ञान लिया और वह नतीजे के करीब है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन की स्वीकृति और अन्य विकास कार्यों की बहुमूल्य सौगात प्रदान करने पर केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार माना। उन्होंने कहा है कि राज्य में विकास की गति को और अधिक बढ़ाने के लिए रोड और हाईवे का विशाल नेटवर्क आकार ले रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मध्यप्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के शाहगढ़-बक्सवाहा-नरसिंहगढ़-दमोह से 63.50 किमी लंबाई के खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में अपग्रेड करने के लिए 531.84 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 उत्तराखंड के गंगोत्री धाम को मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) पर लखनादौन से जोड़ता है। इन उन्नयन कार्यों में शाहगढ़-दमोह खंड के उन्नयन में 5 प्रमुख पुल, बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में 4 बायपास और दमोह के निर्मित क्षेत्रों में सर्विस/स्लिप रोड (दोनों तरफ 1.3 किलोमीटर) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करते हुए यहाँ की सभी सीटें भरना सुनिश्चित किया जाएं। स्किल पार्क में संचालित सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता और रोजगारपरक क्षमता पर केंद्रित प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन व्यापक स्तर पर किया जाए। प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर विकासखंड में आईटीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विद्यमान औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। इससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित कर परिणाममूलक गतिविधियां संचालित की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मन और जापानी भाषाओं में दक्ष व्यक्तियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी भाषाओं में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावना है, उनके प्रशिक्षण की प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को जोड़ते हुए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। बैठक में कौशल विकास नीति, रोजगार कार्यालयों और कौशल विकास के विलय, स्थानीय एवं परम्परागत पद्धतियों की पहचान के लिए आरंभ श्रुति कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में 59.75 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 3.64 करोड़ रुपये के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण, छात्रावासों के निर्माण, सामुदायिक भवन, कम्पोस्ट सेंटर और आरआर सेंटर जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग से जुड़े 22 महत्वपूर्ण विकास कार्य सम्मिलित हैं। इनमें बीटी रोड, सीसी रोड, नालियों और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, सामुदायिक भवन, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट विस्तार, तालाब और पार्क उन्नयन, छात्रावास भवन और सड़क निर्माण कार्य प्रमुख हैं।
जय स्तंभ चौक सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के जय स्तंभ चौक में 23 लाख 86 हजार की लागत से कराये गए सौन्दर्यीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। भारत के स्वतंत्रता दिवस कीे यादगार के रूप में स्थापित जय स्तंभ चौक का उन्नयन कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जय स्तंभ चौक वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग बलिदान और राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा, राष्ट्रसेवा हेतु सभी को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजनाएं जशपुर जिले के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगी। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...