मध्य प्रदेश में बिजली हुई महंगी, अप्रैल से देना होगा ज्यादा बिल

मध्य प्रदेश में बिजली हुई महंगी, अप्रैल से देना होगा ज्यादा बिल
मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी से पहले आम जनता को बिजली का तेज झटका लगा है. दरअसल, प्रदेश में एक बार फिर बिजली की कीमतें बढ़ गई है. बिजली की नई दरें भी तय कर दी गई है. यानी की अप्रैल से प्रदेश की जनता को ज्यादा बिजली की बिल चुकाना होगा. को 3.46 फीसदी महंगी हुई बिजली के हिसाब से अब लोगों को बिल भरना होगा. हालाकि स्मार्ट मीटर यूजर को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. दरअसल, राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिया है. नई टैरिफ कुछ ही दिनों में लागू होने वाली है. बिजली कंपनी ने करीब 7.52 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी. फिर आयोग ने 3.46 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी. प्रीपेड उपभोक्ताओं को छूट और प्रोत्साहन की व्यवस्था जारी रहेगी.
जिन उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों और ऑफिस में स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल होता है उन्हें दिन में बिजली इस्तेमाल पर दरों में 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी. उपभोक्ताओं को कोई मीटरिंग प्रभार नहीं देना होगा.
घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक टैरिफ बढ़ाए गए है, लेकिन इन उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति योजना के तहत पहले की तरह मात्र 100 रुपये का ही भुगतान करना होगा. बढ़ी हुई राशि राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में भुगतान करेगी. सभी लो प्रेशर उपभोक्ताओं और मौसम के हाई प्रेशर उपभोक्ताओं के लिए राहत न्यूनतम प्रभार खत्म किया गया है.
बिजली की नई दर अप्रैल से लागू हो जाएंगी. मई महीने में बिजली बिल बढ़ी हुई दरों के साथ लोगों को देना होगा. महीने में 50 यूनिट तक बिजली जलाने वालों को अब 18 पैसे यूनिट ज्यादा देने होगा. वहीं 150 यूनिट तक खपत करने पर 26 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली बिल देनी होगी.

छत्‍तीसगढ़ में सोलर विलेज बनाने के लिए केंद्र सरकार देगी 33 करोड़ रुपये

छत्‍तीसगढ़ में सोलर विलेज बनाने के लिए केंद्र सरकार देगी 33 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के घटक मॉडल सोलर विलेज को छत्तीसगढ़ में भी मंजूरी मिल गई है। गुजरात के मोढेरा गांव की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी 33 सोलर विलेज विकसित किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक-एक गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इतनी ही राशि राज्य सरकार ने भी स्वीकृत की है। ग्रामीण इलाकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से ही इस योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में ऊर्जा विभाग के भारसाधक मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। वह लगातार बिजली विहीन सुदूर अंचलों तक बिजली व्यवस्था पहुंचाने के लिए ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में सोलर विलेज बनाने का मकसद गांवों को विद्युत की आवश्यक पूर्ति के लिए स्वच्छ और ग्रीन ऊर्जा के रूप में विकसित करना है। सभी घरों, सामुदायिक स्थलों, पंचायत, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों सोलर रूफटाफ संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। सौर चलित स्ट्रीट लाइट, सौर चलित सिंचाई पंप सहित अन्य माध्यम से गांव जगमग होंगे। इससे न केवल ग्रामीण घरों को 24 घंटे बिजली मिलेगी, बल्कि बिजली कटौती की समस्या भी दूर होगी।

छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू

छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कुक्कुट पालन केंद्र में मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई थी।
सोमवार रात शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है। इनमें लगभग 20 हजार अंडे तथा 15 हजार पक्षी शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एक किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित जोन और 10 किमी का क्षेत्र सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गियां बाहर चरने न छोड़ने जनता से अपील की गई है।
मुर्गे मुर्गियों अंडे एवं मांस तथा मुर्गी दाना का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसा मंदिर, जहां माता को अर्पित फूल-पत्तियों से बनती है खाद

देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसा मंदिर, जहां माता को अर्पित फूल-पत्तियों से बनती है खाद
पूर्वी क्षेत्र के विजय नगर चौराहा स्थित कालिका धाम भक्तों के बीच आस्था का केंद्र है। यहां हर दिन होने वाला माता का मनोहारी श्रृंगार देखते ही बनता है।
मनोकामना पूर्ति के लिए माता को भक्त नींबू की माला चढ़ाते हैं। यह माला 11, 21 और 51 नींबू की होती है। हर शनिवार को करीब 400 से अधिक भक्तों द्वारा नींबू की माला अर्पित की जाती है। अर्पित नींबू का उपयोग फूल-पत्तियों के साथ खाद बनाने के लिए किया जाता है।
यह देव स्थान 82 वर्ष पहले यानी 1940 से है। पहले यह बीआरटीएस से लगा स्थान 150 वर्गफीट का था। समय के साथ भक्तों के सहयोग से इस स्थान का विस्तार होता गया।
माता की यहां चारभुजाधारी पांच फीट ऊंची मूर्ति है। माता का यहां विराजित स्वरूप सौम्य है। उनके एक हाथ में खड्ग और दूसरे में नरमुंड है।
यहां भगवान शिव, ठाकुरजी, बालाजी और भैरव बाबा का मंदिर है। हर दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। इसमें स्थानीय युवा उत्साह से भाग लेते हैं।
चैत्र नवरात्र में मंदिर को किले के स्वरूप में सजाया गया। इसमें हिंदुत्व के रक्षक योद्धाओं के जीवन चरित्र को दर्शाया गया है। साथ ही सवा लाख काली चालीसा का पाठ भी हो रहा है।
शतचंडी महायज्ञ एवं अखंड दुर्गा सप्तशती का पाठ महामाई के दरबार में योगी पीर रामनाथ महाराज के सानिध्य में हो रहा है।

अश्विनी कुमार आईपीएल डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

अश्विनी कुमार आईपीएल डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
मुंबई इंडियंस के 23 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म पेसर अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की उम्मीदों पर खरे उतरे। दरअसल, उन्होंने आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्पेल का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं, वह आईपीएल डेब्यू मैच में चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज भी बन गए।
मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार ने अपनी पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (11 रन, 7 गेंद) का विकेट लेकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में रिंकू सिंह (17 रन, 14 गेंद), मनीष पांडे (19 रन, 14 गेंद) को आउट किया और अपने तीसरे ओवर में आंद्रे रसेल ( 5 रन, 11 गेंद) को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने आईपीएल के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन ओवर फेंके और कुल 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।
वैसे आईपीएल इतिहास पर नजर डाले तो डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज) के नाम है। उन्होंने 2019 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग भी है।

सिकंदर का दूसरे दिन यानी ईद पर ‘छावा’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ को जबरदस्त टक्कर

सिकंदर का दूसरे दिन यानी ईद पर ‘छावा’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ को जबरदस्त टक्कर
सलमान खान ने जहां एक तरफ अपने फैंस को फिल्म ‘सिकंदर’ के रूप में ईद का तोहफा दिया है, वहीं उनके चाहने वालों ने भी भाईजान को ईदी देकर खुश कर दिया है। ‘सिकंदर’ ने ईद पर यानी रिलीज के दूसरे दिन शानदार कमाई की है। ओपनिंग से ज्यादा सोमवार को ‘सिकंदर’ ने कमाल कर दिखाया है। फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म जब से अनाउंस हुई थी तब से ही इसका एक अलग बज बना हुआ था। इसके बाद ट्रेलर से लेकर टीजर ने भी कई रिकॉर्ड बनाए। अब फिल्म भी धुआंधार कमाई कर रही हैं। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के दूसरे दिन ‘सिकंदर’ ने ‘छावा’ और ‘एल2 एम्पुरान’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों थिएटर में छाई हुई हैं। ओपनिंग पर भी फैंस के अंदर इसका शानदार क्रेज नजर आया था। वहीं, अब दूसरे दिन पहले दिन से ज्यादा कमाई कर ‘सिकंदर’ एक बार फिर सिकंदर बन गई है। दूसरे दिन यानी 31 मार्च सोमवार को ‘सिकंदर’ ने 29 करोड़ रुपए का आंधी कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 55 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस ने किया है। एआर मुरुगादॉस इससे पहले आमिर खान की ‘गजनी’ को डायरेक्ट कर चुके हैं। सलमान खान की इस फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ एक भावुक कर देने वाली कहानी भी दर्शकों को इमोशनल कर रही है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी, काजल अग्रवाल लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। साथ ही मेकर्स को उम्मीद है कि ‘सिकंदर’ के कलेक्शन में अभी और इजाफा हो सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुंबई में आरबीआई की 90वीं वर्षगांठ समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुंबई में आरबीआई की 90वीं वर्षगांठ समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 90वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा स्वागत भाषण देंगे।
राष्ट्रपति मुर्मु कल शाम दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचीं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वार्ता करेंगे

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वार्ता करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के साथ नई दिल्ली में वार्ता करेंगे और भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।
राष्ट्रपति बोरिक के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें मंत्री, सांसद, व्यापार संघ और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंध से जुड़े प्रमुख चिली नागरिक शामिल होंगे। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
इस दौरान दौरान राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, इनोवेटर्स और तकनीकी दिग्गजों से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के क्षिप्रा तट से करेंगे प्रदेशव्यापी जल संरक्षण अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के क्षिप्रा तट से करेंगे प्रदेशव्यापी जल संरक्षण अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच के साथ मध्यप्रदेश में वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने का “जल गंगा संवर्धन” महा अभियान गुड़ी पड़वा के दिन 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित क्षिप्रा तट पर वरुण (जल देवता) पूजन और जलाभिषेक के साथ “जल गंगा संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेशव्यापी अभियान ग्रीष्म ऋतु में 30 जून तक 90 दिन से अधिक समय तक लगातार चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर दिन एक छोटी-बड़ी जल संरचना को लोकार्पित करेंगे। उन्होंने कहा है कि जल संरक्षण के इस अभियान से प्रदेश में भूजल स्तर में सुधार आएगा। पानी की बूंद-बूंद बचाएं, तभी हमारी सांसें बचेंगी। मध्यप्रदेश सरकार जन, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जल संरक्षण अभियान देशभर में एक व्यापक जन-आंदोलन बना है। राज्य सरकार भी ‘खेत का पानी खेत में-गांव का पानी गांव में’ के सिद्धांत पर जल संरक्षण की दिशा में अभियान चला रही है।
हमारी धरा के कुल जल का केवल एक छोटा हिस्सा ही पीने योग्य स्वच्छ जल के रूप में उपलब्ध है। पृथ्वी के कुल जल का लगभग 97 प्रतिशत महासागरों में खारा जल है, जो पीने योग्य नहीं है। शेष 3 प्रतिशत मीठा जल है, लेकिन इसमें से भी अधिकांश हिमखंडों और बर्फ की चोटियों में जमा है। सिर्फ 0.5 प्रतिशत से भी कम पानी झीलों, नदियों और भूजल के रूप में उपलब्ध है, जिसे हम उपयोग कर सकते हैं। पृथ्वी पर स्वच्छ और पीने योग्य पानी की मात्रा बहुत ही सीमित है और इसे संरक्षित करना बेहद ज़रूरी है। इसीलिए मध्यप्रदेश सरकार ने जल बचाने के लिए कदम बढ़ाये हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” में जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान”, प्रदेश में जल संकट को खत्म करने और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रदेशव्यापी जल संवर्धन अभियान में जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, पर्यावरण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी एवं कृषि सहित 12 से अधिक अन्य विभाग एवं प्राधिकरण साथ मिलकर जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के कार्य करेंगे। अभियान की थीम ‘जन सहभागिता से जल स्त्रोतों का संवर्धन एवं संरक्षण’ रखी गई है।

कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रायपुर देश का ऐसा प्रमुख शहर है, जहां आईआईटी, एनआईटी, एम्स और ट्रिपल आईटी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं, जो उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल युवा तैयार कर रहे हैं।
नया रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां कई आईटी कंपनियों ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। सरकार बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर नया रायपुर को एक प्रमुख टेक हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत आईटी और स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्किलिंग प्रोग्राम के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें।
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि अभी तक 4 लाख 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य की औद्योगिक नीति की सफलता को दर्शाता है। इस बैठक के दौरान दिल्ली, मुंबई और रायपुर में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया पर भी चर्चा हुई।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...