अमृतसर में मंदिर पर हमला करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर

अमृतसर में मंदिर पर हमला करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर
पंजाब के अमृतसर में सोमवार को ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाशों में से एक की पुलिस एकनकाउंटर में मौत हो गई। एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। वही घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान गुरसिदक उर्फ ​​सिदकी के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी विशाल पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।
बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़
पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने राजसांसी इलाके में मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार जब SHO छेहरटा ने मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी।

अमेरिका में भारतीयों समेत सीनियर ग्रीन कार्ड होल्डर्स पर मंडरा रहा है खतरा

अमेरिका में भारतीयों समेत सीनियर ग्रीन कार्ड होल्डर्स पर मंडरा रहा है खतरा
अमेरिका (United States Of America) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद से ही इमिग्रेशन संबंधी नियमों में काफी सख्ती आ गई है। ऐसे में देश में रहने वाले सीनियर ग्रीन कार्ड होल्डर्स (Senior Green Card Holders) तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में इमिग्रेशन वकीलों को भारतीयों सहित ऐसे ग्रीन कार्ड होल्डर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिन्हें सेकंडरी इंस्पेक्शन से गुज़रना पड़ रहा है।
अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारी एयरपोर्ट्स पर रात भर ग्रीन कार्ड होल्डर्स को हिरासत में रख रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों पर तो स्वेच्छा से अपना ग्रीन कार्ड छोड़ने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है।
वकीलों की सलाह
भारतीयों समेत बुज़ुर्ग लोग जो अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहते हैं, लेकिन सर्दियों के महीने भारत/अपने देश में बिताते हैं, उन्हें इस मामले में अतिसंवेदनशील माना जाता है। वकील, लोगों को ग्रीन कार्ड सरेंडर न करने की सलाह दे रहे हैं। ग्रीन कार्ड होल्डर्स को इमिग्रेशन जज द्वारा सुनवाई का अधिकार है। इमिग्रेशन वकीलों ने ग्रीन कार्ड सरेंडर करने के खिलाफ चेतावनी दी है कि इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट के तहत एक वैध स्थायी निवासी, जिसके पास ग्रीन कार्ड है और वह 180 दिनों से ज़्यादा समय तक अमेरिका से बाहर है, तो उसके अमेरिका में वापस आने को दोबारा से प्रवेश करना माना जाता है। वहीं ग्रीन कार्ड को छोड़ने का मुद्दा आम तौर पर तब उठता है जब कोई व्यक्ति एक साल से ज़्यादा समय तक अमेरिका से बाहर रहा हो।

डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र जारी करने पर चर्चा की अनुमति न देने के विरोध में विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र जारी करने पर चर्चा की अनुमति न देने के विरोध में विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया
राज्‍यसभा में आज विपक्षी दलों ने फर्जी मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी करने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की अनुमति नहीं देने के विरोध में सदन से वॉकआउट किया। उपसभापति हरिवंश ने विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों द्वारा दिए गए स्थगन नोटिस को अस्वीकार कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, वामदल, आम आदमी पार्टी और अन्य सांसदों ने फर्जी मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी करने पर चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए। उपसभापति ने सदस्यों से अपनी सीटों पर वापस जाने और सदन को चलने देने का आग्रह किया। बाद में विपक्षी दलों के सदस्य सदन से वाकआउट कर गए। इससे पहले, सभापति जगदीप धनखड़ ने बीमारी के बाद राज्यसभा में अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। सदन के नेता जेपी नड्डा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री धनखड़ की कुशलता की प्रार्थना की।

दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की

दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की
दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की है, इसका उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अभिनव 5G-संचालित तकनीक के विकास में तेजी लाना है। यह पहल छात्रों, स्टार्टअप और पेशेवरों को 100 से अधिक 5G यूज़ केस लैब्स के फंडिंग और पहुँच में मदद प्रदान करेगा। जिससे प्रतिभागियों को दूरदर्शी विचारों को स्केलेबल तकनीकों में बदलने में मदद मिलेगी।
संचार मंत्रालय ने बताया है कि इस हैकथॉन के माध्‍यम से 5G अनुप्रयोगों के अंतर्गत ए आई-संचालित नेटवर्क रखरखाव, इंटरनेट ऑफ थिंग्स-सक्षम समाधान, 5G प्रसारण, स्मार्ट स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक स्वचालन और अन्य पर केंद्रित प्रस्ताव आमंत्रित करता है। हैकथॉन के तहत प्रतिभागियों को अपने नवाचारों को आगे बढाने में मदद प्रदान की जाएगी।
विजेताओं को पुरस्कार भी दिये जाएंगे जिसमें प्रथम स्थान के लिए 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान के लिए डेढ लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ आइडिया और सबसे नवीन प्रोटोटाइप को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

कबड्डी विश्व कप 2025 आज से इंग्लैंड में होगा शुरू

कबड्डी विश्व कप 2025 आज से इंग्लैंड में होगा शुरू
कबड्डी विश्व कप 2025 आज शाम इंग्लैंड में शुरू हो रहा हैं। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत इटली के खिलाफ़ वॉल्वरहैम्प्टन में करेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। 7 दिन चलनें वाले टूर्नामेंट में यूनाइटेड किंगडम के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में बर्मिंघम, कोवेंट्री, वॉल्सॉल और वॉल्वरहैम्प्टन में 60 से अधिक मुकाबले खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को इटली, स्कॉटलैंड, वेल्स और चीन के साथ ग्रुप बी में रखा गया हैं। दूसरी ओर, महिलाओं वर्ग में छह टीमों को डी और ई ग्रुप में बाटां गया हैं। भारत वेल्स और पोलैंड के साथ ग्रुप डी में प्रतिस्पर्धा करेगा।
विश्व कबड्डी द्वारा आयोजित कबड्डी विश्व कप का यह दूसरा संस्करण है। 2019 में मलेशिया द्वारा आयोजित उद्घाटन संस्करण में, भारत ने पुरुष और महिला वर्ग के दोनों खिताब जीते थे। इसके अलावा, यह कबड्डी विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) द्वारा आयोजित किए गए विश्व कप से अलग है क्योकिं, उसके सभी संस्करण भारत में आयोजित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच नई दिल्ली में वार्ता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच नई दिल्ली में वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। बातचीत के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर में भोज भी आयोजित करेंगे। प्रधानमंत्री लक्सन आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्रीलक्सन की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री कल भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग‍पतियों, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल हैं। वे बुधवार को मुंबई का दौरा भी करेंगे।

500 करोड़ की लागत से राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे नए उद्योग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

500 करोड़ की लागत से राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे नए उद्योग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ में लगभग 500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में 30 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे प्रदेश का प्रत्येक अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने तीन सौ किलोमीटर लंबी रामगंज मंडी से भोपाल तक की रेल लाइन की सौगात इस क्षेत्र को मिल रही है। विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, खाद्य प्र-संस्कृत इकाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को राजगढ़ में शौर्य स्मारक जिला अस्पताल के लोकार्पण और रैन बसेरा भवन, नए विद्यालय भवन और विधि महाविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, नि:शुल्क अन्न वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का यज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड प्रारंभ किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो सिंचाई परियोजना से इस अंचल का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजना से राजगढ़ क्षेत्र का भूगोल और भाग्य दोनों बदलेंगे। दो दशक पहले यहां सूखे की गंभीर समस्या थी। गत दो दशक से विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का तीव्र विकास होगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, खिलचीपुर को लाभ मिलेगा। फोरलेन सड़कों के निर्माण, मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना और नए औद्योगिक निवेश से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भिंड स्थित अतिशय क्षेत्र बरासों में सुमेरु पर्वत निर्माण का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने भिंड स्थित अतिशय क्षेत्र बरासों में सुमेरु पर्वत निर्माण का किया शिलान्यास

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी कार्य कर रही है। विश्व में भारत की पहचान हमारे आध्यात्मिक विचारों तथा जियो और जीने दो के सिद्धांत को व्यवहार में क्रियान्वित करने से निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड में स्थित अतिशय क्षेत्र बरासों में सुमेरु पर्वत निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को राजकीय विमानतल भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बरासों में 414 फीट ऊंचे सुमेरू पर्वत का निर्माण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की ख्याति सबको जीने का हक देने वाले देश के रूप में रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में, जीवन के सभी क्षेत्रों में गौरव अर्जित कर रहा है। भारतीय ज्ञान परम्परा के आध्यात्मिक तेज के साथ-साथ विश्व में देश की साख और धाक बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश में दूध उत्पादन के साथ-साथ दूध के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन पर गौ-पालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। गौ-शालाओं को दिए जा रहे अनुदान को भी बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का स्थान भारत में तीसरा है, हमारा प्रयास प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने का है। दूध पर 5 रूपए प्रति लीटर बोनस की व्यवस्था की जाएगी, इससे कृषकों की आय बढ़ेगी और समाज सम्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

 

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, ताकि वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है।

50 साल बाद शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

50 साल बाद शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव ने मीन राशि में गोचर कर लिया है और मीन राशि में पहले से शुक्र और बुध ग्रह विराजमान हैं। जिससे शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मीन राशि में शुक्र और बुध के संयोग से लक्ष्‍मी नारायण राजयोग पहले से ही बना है। मतलब मीन राशि में तीन राजयोग बन रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं।
आप लोगों के लिए बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजय़ोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी में पदोन्नति और सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी भी प्रकार के स्थानांतरण का प्रयास करना चाहते हैं, तो ग्रहों का गोचर अनुकूल रहेगा। सथ ही समाज में आप अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...