महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में आज शाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा
महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस आज शाम गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई और गुजरात दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं। आज के मैच में टूर्नामेंट के पहले फाइनलिस्ट का निर्धारण हो सकता है।
तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि गुजरात और मुंबई के 8-8 अंक हैं। गुजरात बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है।
गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में आज शाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा
भारत ने चीन और जापान से आने वाले जल उपचार रसायनों पर 986 डॉलर प्रति टन तक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया
भारत ने चीन और जापान से आने वाले जल उपचार रसायनों पर 986 डॉलर प्रति टन तक एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया
भारत ने चीन और जापान से आयात होने वाले जल उपचार में प्रयुक्त रसायनों पर, पांच साल के लिए, 986 अमरीकी डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है। यह कदम घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि यह निर्णय वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा, व्यापार उपचार महानिदेशालय की सिफारिशों के बाद लिया गया है, जिसमें ‘ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड’ पर शुल्क लगाने की बात कही गई है।
निदेशालय ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि चीन और जापान से भारत में डंप किए गए आयात के कारण घरेलू उद्योग को भौतिक क्षति हुई है। मंत्रालय ने कहा कि निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने और घरेलू उद्योग को समान अवसर प्रदान करने के लिए डंपिंग-रोधी उपाय किए जाते हैं।
वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी किया गया वानुअतु पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया
वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी किया गया वानुअतु पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया
वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने देश के नागरिकता आयोग को आदेश दिया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमु भगोड़े ललित मोदी को जारी किया गया वानुआतु पासपोर्ट रद्द करे। नापत ने इस बात पर जोर दिया कि वानुआतु की नागरिकता प्राप्त करना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।
यह निर्णय ललित मोदी के बारे में हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के खुलासे के बाद किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को, भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि ललित मोदी ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उनके अनुरोध की समीक्षा मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत, अपने कानून के अनुसार ललित मोदी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। ललित मोदी आईपीएल प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में भारतीय अधिकारियों द्वारा वांछित हैं। उसने 2010 में भारत छोड़ दिया और तब से वह लंदन में रह रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कप्तान रोहित एवं समस्त भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कप्तान रोहित एवं समस्त भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिष्ठित चैंपियन ट्रॉफी-2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने संपूर्ण टीम ने गजब का क्रिकेट खेला है। भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ है। फाइनल मुकाबला बहुत रोचक और रोमांचक था, लेकिन हमारे धुरंधर बल्लेबाज और सभी खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। भारतीय खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को विजय श्री दिलवाने में सफल रहे। पूरा देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त राष्ट्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह और भी हर्ष और गर्व की बात है कि भारत ने तीन बार चैंपियन ट्रॉफी जीत कर इतिहास रचा है। दो बार स्वतंत्र रूप से और एक बार संयुक्त रूप से भारत ने यह स्पर्धा जीती है। इस तरह भारत दुनिया का एक मात्र देश है जिसे तीन बार चैम्पियन ट्रॉफी में विजय मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर हमारी सफलता के मार्ग को आसान किया। अन्य गेंदबाज भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। इस तरह टीम भावना ने भारत को यह महत्वपूर्ण जीत दिलवाई।
भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम किया
भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम किया
क्रिकेट में, टीम इंडिया ने कल रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फाइनल मुकाबले में 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक ओवर शेष रहते इसे हासिल कर लिया।
कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए जबकि काइल जैमीसन और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत की। विश्व के नंबर एक बल्लेबाज शुभमन गिल ने 31 रन बनाये। इसके तुरंत बाद, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ एक रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रोहित ने इस चैंपियनशिप का अपना पहला अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर रन रेट बनाए रखने की कोशिश में रचिन रवींद्र की गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ब्रेसवेल का शिकार बनने से पहले अक्षर पटेल ने 29 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने भी आउट होने से पहले 18 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद, यह महज औपचारिकता रह गई क्योंकि भारत ने कुछ ही समय में मैच अपने नाम कर लिया और इस तरह एक यादगार जीत हासिल की।
इससे पहले, स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने वाली न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर मैच को संभाला। अंत में माइकल ब्रेसवेल ने 39 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की तेज पारी खेलकर पारी को आगे बढ़ाया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।
जिसे मलाल है उसे गुलाल लगाकर सारे मलाल मिटाएंगे – रामेश्वर शर्मा
हिंदू नववर्ष उत्सव की तैयारी प्रारंभ कर्मश्री की पहली बैठक संपन्न
कर्मश्री की बैठक का आयोजन, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा ने कर्मश्री की बैठक की, बोले – होली पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे।
भोपाल। रविवार को कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष एवं भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कर्मश्री के आगामी आयोजनों को लेकर वृहद बैठक का आयोजन किया गया। भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे स्थित मानस भवन में आयोजित बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जहां विधायक शर्मा ने उनसे होली मिलन एवं हिन्दू नववर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा की। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्मश्री द्वारा हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों के काव्यपाठ के साथ हजारों-हजार श्रोता सम्मिलित होते हैं। हिन्दू नववर्ष 29 मार्च को है, जिसकी तैयारियों को लेकर भी श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने नर्मदा परिक्रमा कर लौटे करुणाधाम आश्रम के महंत श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज का अभिनंदन किया। बैठक में गुफा मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामप्रवेश दास जी महाराज, श्री विमलदास त्यागी जी महाराज, श्री अनिलानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे जिनका विधायक शर्मा ने अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – हमारी होली आ रही है, हमारी संस्कृति का एक विशिष्ट पर्व आ रहा है। इस उत्सव को अकेले ना मनाएं। क्योंकि उत्सव का मतलब ही सामूहिक रूप से मनाने से है। इसलिए होली धूमधाम से और समाज को साथ लेकर मनाएं। हम सामूहिकता में विश्वास रखते हैं तभी तो हालहि में संगम के तट पर 66 करोड़ हिन्दू पहुंचे थे। सभी ने एकसाथ माँ गंगा में स्नान किए। यह देश हमारा है, सिर्फ अपने घर को ही घर मानेंगे तो नष्ट हो जाएंगे। अकेले रहोगे तो सुरक्षित नहीं रहोगे , एक रहोगे तो सेफ रहोगे। इस देश को, इस सृष्टि को अपना घर मानना है। इसलिए होली का यह पर्व उमंग और उत्साह के मनाएं, जिससे मलाल है उसको गुलाल लगाकर सारे मलाल मिटा दो।
होली के बाद आगे हिन्दू नववर्ष ‘गुड़ी पड़वा’ भी आ रहा है। इसे पूरे उल्लास के साथ मनाइए। गुड़ी पड़वा का दिन सृष्टि का निर्माण दिवस भी है। ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण इसी दिन किया था। आज हम देखते हैं कि किसी का इतिहास 1600 साल का है किसी का 1200 साल का है, लेकिन हमारा कई करोड़ साल का इतिहास है।
विधायक शर्मा ने कहा कि – हमें उनका भी अभिनंदन करना चाहिए जिन्होंने अवध में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया है। सरकारों में वो लोग याद रहते हैं जो इसिहास बनाते हैं। कश्मीर से धरा 370 का हटना, काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनना ये ऐतिहासिक कदम है। अब जल्द ही मथुरा में भी बांसुरी बजेगी। उन्होंने आगे कहा कि – भारत की धरती को बारंबार प्रणाम करो। यह धरती है जिस पर श्रीराम ने सिर नवाया, यह वही धरती है जिसे कान्हा ने जीभ से चाटा था, यह वही धरती है जिस पर विवेकानन्द ने विदेश से वापस आकर सिर नवाया था।
उन्होंने आगे कहा कि – आज भी कई लोगों को औरंगजेब महान दिख रहा है, अरे बेईमानों कान खोल कर सुन लो यह सनातन की धरती है। औरंगजेब यहां जमीन नहीं पा सकता।
माँ नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को पवित्रता के साथ उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिए सरकार है दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को पवित्रता के साथ उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिए सरकार है दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित अमृतस्य मां नर्मदा पद परिक्रमा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर में भव्य ज्योतिर्लिंग मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह के बाद चिंहित तीर्थ स्थलों पर शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे जल संरचना नदी-तालाब के दर्शन मात्र से ही मन प्रसन्न हो जाता है। मानव शरीर में जिस प्रकार धमनियों में रक्त का प्रवाह होता है उसी प्रकार धरती पर नदियाँ बहती हैं इसलिए उन्हें पवित्र रखना ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को पवित्रता के साथ उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में जहां भी नर्मदा तट हैं वहाँ आयोजनों के लिए घाट निर्माण किया जाएगा एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साईनऐप लगायें जाएँगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, जिसमें माँ नर्मदा का स्थान सभी नदियों में सबसे अलग है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छता के माध्यम से विकास के कार्य को भी नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केमिकल युक्त खेती करने से फसल का उत्पादन तो होता है, लेकिन जीवन में अनेक बीमारियां भी होती है, इससे बचने के लिए एक अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राकृतिक व जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गौ-माता का पालन करना होगा, जिससे दूध के उत्पादन के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय त्यौहार भी शासकीय तौर पर मनाये जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने ओंकारेश्वर महादेव से प्रदेश की समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैदल पुल से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य ट्रस्टी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति प्रतीक चिन्ह स्वरूप भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं एवं बटुकों को फल की टोकरी भेंट की। साथ ही उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।
कार्यक्रम में श्रद्धेय गुरुदेव विवेक जी, जोड़ गणपति हनुमान मंदिर ओंकारेश्वर के महंत मंगलदास जी त्यागी, महानिर्वाणी अखाड़ा ओंकारेश्वर के महंत कैलाश भारती, मार्कण्डेय संन्यास आश्रम ओंकारेश्वर के महंत प्रणवानंद जी सरस्वती एवं निजानंद धाम खाचरोद के पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज, खण्डवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, मान्धाता विधायक नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
न्यूजीलैंड ने दिया 252 का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने दिया 252 का लक्ष्य
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए. कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नाबाद 53 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. वहीं डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 चौके निकले. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके. जहां वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए और कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए.
100 साल बाद होली 2025 पर त्रिग्रही योग
100 साल बाद होली 2025 पर त्रिग्रही योग
पंचांग के अनुसार होली 2025 पर 15 मार्च को मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनने जा रही है, जिससे बुधादित्य योग, लक्ष्मी-नारायण योग, त्रिग्रही योग का शुभ संयोग बन रहा है।
होली पर बन रहे ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से 4 राशियों को अपार लाभ होने वाला है। इन राशियों को नौकरी और कारोबार में उन्नति और धन लाभ होगा। धन की वजह से अटके कार्य भी पूरे होंगे।
होली 2025 पर 100 साल बाद बन रहे त्रिग्रही योग का वृषभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। इस समय वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, अगर ससुराल पक्ष और जीवनसाथी से संबंध ठीक नहीं हैं तो अब स्थिति बदल सकती है, संबंधों में सुधार आएगा और घर में खुशहाली आएगी।
ग्रहों के शुभ प्रभाव लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग त्रिग्रही योग के प्रभाव से करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि वालों को माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा, माता पिता का इस समय समर्थन मिलेगा।
होली पर दुर्लभ संयोग का वृश्चिक राशि पर असर सकारात्मक फल मिलेगा। यदि आपकी राशि वृश्चिक है और अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगा।
इसके अलावा कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो विवाद से छुटकारा मिल जाएगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ यादगार बनेगी। घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
आईफा अवॉर्ड्स 2025 के डिजिटल अवॉर्ड्स में ‘पंचायत 3’ और ‘सेक्टर 36’ की धूम
आईफा अवॉर्ड्स 2025 के डिजिटल अवॉर्ड्स में ‘पंचायत 3’ और ‘सेक्टर 36’ की धूम
पिंक सिटी जयपुर में IIFA 2025 का भव्य आगाज हो चुका है। 8 मार्च को इस इवेंट का पहला दिन डिजिटल सितारों के नाम रहा। इस खास सेगमेंट को ‘शोभा डिजिटल रियल्टी अवॉर्ड्स’ नाम दिया गया, जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म के टॉप कलाकारों और वेब सीरीज को सम्मानित किया गया।
अमेजन प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स मिले। इसमें जितेंद्र कुमार (बेस्ट लीडिंग रोल – मेल), फैसल मलिक (बेस्ट सपोर्टिंग रोल – मेल), दीपक कुमार मिश्रा (बेस्ट डायरेक्टर – सीरीज) जैसे अवॉर्ड शामिल हैं।














