प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा माधव नेशनल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा माधव नेशनल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश वन्य जीव पर्यटन के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम उठाने वाला राज्य है। प्रदेश का चम्बल अंचल और निकटवर्ती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। इस अंचल में जहां एशिया का प्रथम चीता प्रोजेक्ट लागू कर चीतों के पुनर्वास का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है और अब चीतों की दूसरी पीढ़ी ने भी जन्म ले लिया है। घड़ियाल प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन और अब माधव नेशनल पार्क प्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित होने से यह क्षेत्र पर्यटकों के और अधिक आकर्षण का केन्द्र बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर परिसर में टी.वी. चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि माधव टाइगर रिजर्व के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्ष 1956 में स्थापित माधव नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व घोषित होने से प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा, जो प्रदेश के वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा देगा। दो वर्ष पूर्व माधव राष्ट्रीय उद्यान में दो मादा और एक नर बाघ छोड़े गए थे। मादा बाघ ने दो शावकों को जन्म दिया है अब 2 बाघ और भी छोड़े जाएंगे, जिससे यहां 7 बाघ हो जाएंगे और प्राकृतिक ब्रीडिंग से बाघों की संख्या में वृद्धि होगी। शिवपुरी शहर के पास होने से पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से आदर्श होगा। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता और माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ होने से पर्यटको को दो बड़े वन्य जीव देखने का अवसर प्राप्त होगा। माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के साथ ही तेंदुआ, भेड़िया, सियार, साही, अजगर, चिंकारा आदि वन्य प्राणी भी पाए जाते हैं।
तीन माह में दूसरा टाइगर रिजर्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तीन माह में प्रदेश में दूसरे टाइगर रिजर्व का प्रारंभ होना पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम से रातापानी अभयारण्य 8वां टाइगर रिजर्व था। वर्ष 2025 शुरूआत से वन्य जीवन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण और अनुकूल सिद्ध हो रहा है। प्रदेश में वन्य जीवों के साथ मनुष्यों के सह-जीवन का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है। वर्तमान में जितने भी टाइगर रिजर्व हैं, वहां पर्यटन विभाग के होटलों सहित वाहनों की शत-प्रतिशत बुकिंग की स्थिति रहती है। प्रदेश में पर्यटक संख्या निरंतर बढ़ती रहेगी।

गौरवशाली अतीत से धार्मिक पर्यटन विकास की संभावनाओं पर कार्य होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौरवशाली अतीत से धार्मिक पर्यटन विकास की संभावनाओं पर कार्य होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौरवशाली अतीत से जन-जन को जोड़ने के लिए कार्य करेगी। यह कार्य धार्मिक पर्यटन विकास की संभावनाओं से जोड़कर किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का मध्यप्रदेश से प्रगाढ़ संबंध है। सांदीपनि आश्रम उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से उनके जुड़ाव के संदर्भ में श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए पहल की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज टी.वी. चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने राष्ट्र में पूर्व से पश्चिम दिशा तक यात्राएं कीं। मध्यप्रदेश की स्थिति मध्य में होने से उनका आवागमन होता रहा। ऐसे स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कर धार्मिक पर्यटन के विकास का कार्य किया जाएगा, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को बदलने और नागरिकों की समृद्धि की दृष्टि से भी उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि न सिर्फ श्रीकृष्ण भक्त बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति जिज्ञासु व्यक्तियों और शोधार्थियों को भी आस्था के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की विशिष्ट लीलाओं से परिचित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीकृष्ण पाथेय के लिए अन्य राज्यों की सरकारों के साथ संयुक्त प्रयासों का अध्ययन भी किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के वनवासियों से प्रेम, सुदामा से मित्रता-धर्म के निर्वाह और गुरू-शिष्य परम्परा के प्रसंग महत्वपूर्ण हैं। पुरातत्वविद्, धर्माचार्य और लेखक वर्ग भी श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए रूचि प्रदर्शित कर रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के गमन स्थलों को चिन्हित कर अभिलेखीकरण के कार्यों को गति दी जाएगी।

Nayanthara की ‘मुकुथी अम्मान 2’ हुई लॉन्च

Nayanthara की ‘मुकुथी अम्मान 2’ हुई लॉन्च
मशहूर निर्देशक सुंदर सी अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म ‘महाशक्ति’ (तमिल में ‘मुकुथी अम्मान 2’) के साथ एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने जा रहे हैं। ये फिल्म न सिर्फ क्षेत्रीय सिनेमा की सीमाओं को तोड़ेगी, बल्कि भारत और दुनिया भर के दर्शकों को एक नई कहानी से जोड़ने का काम करेगी। इसमें साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल प्ले करेंगी।
सुंदर सी ने इस मूवी के बारे में बात करते हुए कहा-“महाशक्ति पहले से बड़े एक्शन, गहरी कहानी और शानदार विजुअल्स के साथ नए स्तर पर जाएगी। ये हर दर्शक के दिल को छूने वाली फिल्म होगी।”
हालांकि तमिल में इस फिल्म का नाम ‘Mookuthi Amman 2’ रखा गया है, लेकिन ये इसका सीक्वल नहीं है। ‘महाशक्ति’ एक नई फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत करेगी, जो भारतीय सिनेमा के स्तर को ऊंचा उठाने वाली साबित होगी।

होलाष्टक के बाद भी नहीं हो पाएंगे शुभ कार्य

होलाष्टक के बाद भी नहीं हो पाएंगे शुभ कार्य
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार होलाष्टक, दो शब्दों से मिलकर बना है होली और अष्टक, इसका अर्थ है होली से पहले का आठ दिन का समय। इसकी शुरुआत फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से होती है और फाल्गुन पूर्णिमा होलिका दहन के साथ संपन्न होता है।
ज्योतिष में इसे अशुभ समय माना जाता है, इसलिए हिंदू धर्म की प्रैक्टिस करने वाले लोगों के यहां इस समय शुभ, मांगलिक और नए कार्य की शुरुआत वर्जित है। इस समय कोई बड़ा काम नहीं किया जाता है।
मान्यता है कि इस समय के आठ दिनों में सभी नवग्रहों की ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहता है और वो उग्र रहते हैं। इसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है और मांगलिक काम में बाधा आती है। इसका दुष्प्रभाव कम से कम पड़े, इसके लिए इस समय शुभ और मांगलिक कार्य से दूर रहते हैं।
पंचांग के अनुसार होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी को होती है और यह फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन के साथ संपन्न होती है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस साल फाल्गुन शुक्ल अष्टमी 6 मार्च से शुरू हो रही है और फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च 2025 को है यानी होलाष्टक 2025 इस माह की 13 तारीख तक है।

हनी सिंह का कॉन्सर्ट इंदौर में न होने की अटकलें तेज

हनी सिंह का कॉन्सर्ट इंदौर में न होने की अटकलें तेज
हनी सिंह के 8 मार्च को इंदौर बायपास पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तकरार शुरू हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि जब तक आयोजक नगर निगम के सभी करों का भुगतान कर रसीद प्रस्तुत न करें, तब तक उन्हें आयोजन की अनुमति नहीं दी जाए।
पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र के साथ महापौर ने एमआइसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान द्वारा उन्हें लिखे एक पत्र को भी संलग्न किया है। पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में महापौर ने कहा कि ऐसे व्यवसायिक आयोजनों के लिए निर्धारित कर जमा कराने के बाद ही विभागीय अनुमति देने का काम किया जाना चाहिए।
एमआइसी सदस्य द्वारा आयोजन के संबंध में ली गई आपत्ति और शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए आयोजन संबंधी किसी भी प्रकार की अनुमति जारी करने से पहले निकायों में जमा कराए जाने वाले सभी कर जमा करवाकर विभागों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही अनुमति दें।

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा सायबर अवेयरनेस प्रोग्राम

 

*✓क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में अब तक की सबसे प्रभावी कार्यवाही…..*

 

*✓ वर्ष 2025 में क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में अब तक, 01 करोड़ 52 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को करवाए है रिफंड।*

 

*✓सायबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए किया गया है जागरूक ।*

 

 

इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।

 

*इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित cyber helpline, NCRP पोर्टल आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से फ्रॉड की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है।*

 

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में वर्ष 2021 में 01 करोड़ 37 लाख रुपए आवेदकों को वापस कराए गए थे, जबकि पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद वर्ष 2022 में 03 करोड 92 लाख रुपए रिफंड कराए, वर्ष 2023 में यह रिफंड राशि 5 करोड़ रुपए एवं उक्त राशि बढ़कर वर्ष 2024 में 14 करोड़ 17 लाख रुपए आवेदकों के खाते में सकुशल वापस कराए गए थे।

 

👉 *इसी अनुक्रम में वर्ष 2025 (जनवरी एवं फरवरी माह) के शुरू के केवल 02 माह में आवेदकों के 01 करोड़ 52 लाख से अधिक राशि सकुशल वापस कराई गई एवं आवेदकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर पाठशाला जैसे अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक किया गया है और ये अभियान निरंतर जारी है।*

 

आमजन को सूचित किया जाता है आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन की धोखा–धडी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करे।

दो ग्रीन कॉरिडोर जबलपुर से इंदौर के लिए बने

दो ग्रीन कॉरिडोर जबलपुर से इंदौर के लिए बने
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर अंगदान की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी हुई। शुक्रवार को इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुए 56 वर्षीय व्यक्ति के स्वजनों ने उसकी किडनी डोनेट की हैं।
एक किडनी दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाई। जबकि दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर भेजी गई है। इसके लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर मेट्रो अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, जबकि दूसरा ग्रीन कॉरीडोर डुमना तक बनाया गया।

जन औषधि दिवस जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाएगा

जन औषधि दिवस जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाएगा
जन औषधि दिवस है। इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का उद्देश्‍य सभी को सस्ते मूल्‍य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने इस पहल का समर्थन करने के लिए पूरे देश में सप्ताह भर की गतिविधियाँ आयोजित की हैं।

भारत की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में आशा की नई अलख जगाई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में आशा की नई अलख जगाई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की उपलब्धियों और सफलताओं ने दुनिया भर में आशा की नई लहर जगाई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया इसे भारत का युग कह रही है। नई दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज वैश्विक विकास को गति दे रहा है और विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़ा सोचता है, महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करता है और उल्लेखनीय परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक, दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में शीर्ष पांच देशों में शामिल है।
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार पिछले प्रशासन के लगाए गए अवरोधों को लगातार समाप्‍त कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र अब युवा अन्वेषकों के लिए खोल दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप देश में 250 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप काम कर रहे हैं। देश के विकास के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व के बारे में प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए पिछले दशक में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की बात की। उन्होंने कहा कि पहले सीरियल बम विस्फोट की खबरें और स्लीपर सेल नेटवर्क पर विशेष कार्यक्रम टेलीविज़न चैनल पर आम थी, लेकिन आज ऐसी घटनाएं टेलीविज़न चैनल और देश से गायब हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से अब तक लाभार्थियों के खाते में 4 2 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने परिवार में पहली बार राजनीति में आने वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में लाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बल राष्ट्र के विकास का हिस्सा रहा है और देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात है।
सीआईएसएफ की महिला बटालियनों को बधाई देते हुए श्री अमित शाह ने मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू करने में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार सभी तीन लाख सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान कर रही है। गृह मंत्री ने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों ने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में एक करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...