श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों तक अब तक पहुंचा नहीं जा सका
तेलंगाना में नगर कुरनूल जिले के दोमलापेंटा में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों तक अब तक पहुंचा नहीं जा सका है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव दल कई बार सुरंग के अंदर 12-13 किलोमीटर तक पहुंच गए थे। इसके बावजूद पानी और कीचड़ का बहाव बाधा बन गया। नगरकुर्नूल जिले के डोमलापेंटा के पास शनिवार को हुई इस घटना में सुरंग का एक हिस्सा गिर जाने के कारण एक दर्जन लोग घायल हो गए और दो इंजीनियर और छह श्रमिकों सहित आठ लोग सुरंग के अंदर फंस गए।
श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों तक अब तक पहुंचा नहीं जा सका
किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त बिहार से होगी जारी
किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त बिहार से होगी जारी
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भागलपुर का दौरा प पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त किसानों के खातों में डालेंगे। इस दौरान वह 22,000 करोड़ की राशि 9.8 करोड़ किसानों को देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया के रास्ते भागलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मौजूद होंगे ये नेता
प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, गिरिराज सिंह और चिराग पासवान सहित बिहार के एनडीए के सभी नेता मौजूद होंगे।
कार्यक्रम की समीक्षा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ही बिहार पहुंच गए थे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को जांचा। उन्होंने हवाई अड्डे पर बने मंच व स्टॉल का निरीक्षण किया। प्रशासन से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट में देसी-विदेशी डेलीगेट्स और उद्योगपतियों के साथ मौजूद हैं। थोड़ी ही देर में वे समिट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।
पीएम मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च करेंगे। पीएम के संबोधन से पहले राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमता पर तैयार एक शॉर्ट वीडियो फिल्म भी निवेशकों को दिखाई जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म “इंडिया ग्रोथ स्टोरी” का भी प्रदर्शन भी किया गया।
इस मौके पर वीडियो मैसेज में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर में एक लाख 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे सन 2030 तक 1 लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
पीएम मोदी करेंगे GIS का शुभारंभ
पीएम मोदी करेंगे GIS का शुभारंभ
भविष्य के मध्य प्रदेश के लिए सोमवार और मंगलवार के दिन बेहद खास होने वाले हैं। दोनों दिन भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) में देश के शीर्ष औद्योगिक समूहों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी व सीईओ भाग ले रहे हैं।
कुल 18 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 50 से अधिक अन्य देशों के 133 अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने वाली समिट का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। वह सुबह 10 बजे 11.15 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे।
प्रदेश की आठवीं इन्वेस्टर्स समिट
प्रदेश में इसके पहले सात इन्वेस्टर्स समिट हो चुकी हैं, जिसमें आखिरी वर्ष 2023 में इंदौर में हुई थी। भोपाल में यह पहली समिट है, जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद प्रदेश में आकर शुभारंभ कर रहे हैं। कुछ केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार के अधिकारी भी समिट में वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं।
राज्य सरकार ने लगभग एक वर्ष पहले रीजनल इन्वेस्टर्स समिट शुरू करने के साथ जीआइएस की तैयारी प्रारंभ कर दी थी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मुंबई, कोयंबटूर, बेंगलुरु और कोलकाता में निवेशकों के साथ बैठक की।
सिंधी मेला समिति की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा
भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार को कबीर कुटिया में मेला समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा आने वाले समय में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करना था। इस बैठक में समिति द्वारा 16 मार्च को होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक, 23 मार्च को शहीद हेमू कलानी की जन्मदिन एवं भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेतीचांद पर युवाओं के लिए 5 किलोमीटर तक की सिंधी मैराथान एवं 12 व 13 अप्रैल को दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले एवं सिंधी स्पोर्ट्स मेनिया जो कि मई में होने के विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सिंधी मेला समिति के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जानों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और अपनी अपनी राय दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, राजकुमार वाधवानी, राम आसुदानी, कपिल भाटिया, अमर दावानी, दीपक राजानी, महेश बजाज. नरेश गांगुली, हीरो हिंदू, सुनील मंगवानी, अशोक माता,श्रीमती माया पंजवानी, श्रीमती सीमा सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, पूजा भाटिया, चेतना वाधवानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक सहित सिंधी मेला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“जीआईएस मध्य प्रदेश ” कार्यक्रम के तहत 3 दिवसीय ग्रामीण उत्पाद मेला का आयोजन
“जीआईएस मध्य प्रदेश ” कार्यक्रम के तहत 3 दिवसीय ग्रामीण उत्पाद मेला का आयोजन
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत भोपाल जिले में 23 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक 3 दिवसीय “ग्रामीण उत्पाद मेला” का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं अपनी कला और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।
भोपाल जिले में वर्तमान में 4334 SHG और 50798 समुह जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 11000 महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। विशेष रूप से “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” योजना के तहत ज़री – ज़र्दोज़ी उत्पादों के लिए करीब 105 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्य कर रही हैं। इन उत्पादों को ‘राग भोपाली’ ब्रांड के तहत विपणन किया जाता है ।
इस मेले में SHG द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से जरी जरदोजी के उत्पाद, चंदेरी साड़ी, रेडिमेट कुर्ते, सोया बडी, बाग प्रिंट सूट साड़ी सिल्क सूट साड़ी, भेलपुरी, चाय नाश्ता, चाट -फुल्की एवं अन्य ग्रामीण उत्पाद स्टॉल लगाये जा रहे है, फूड स्टॉल के साथ-साथ सोहानी संगीत संध्या (मनोरंजन) का लुफ्त ले पाएंगे आदि शामिल होंगे।
प्रमुख बिंदु: –
* स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण: यह मेला ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
* मूल्यवर्धन और विपणन : इस मेले में प्रदर्शित उत्पादों को व्यापक बाजार में पहचान मिलेगी, जिससे ग्रामीण उत्पादों की बिक्री और आय में वृद्धि होगी।
वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट : इस योजना के तहत स्थानीय उत्पादों जैसे ज़री – ज़र्दोज़ी, आंवला, बाग़ प्रिंट सूट साड़ी आदि बढ़ावा दिया जाएगा, जो हर जिले के लिए विशिष्ट होते हैं।
स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन: इस मेले में स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो ग्रामीण महिलाओं की कारीगरी और उद्यमिता को बढ़ावा देंगे।
आर्थिक और सामाजिक समावेशन: यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को व्यवसाय और बाज़ार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा, और उनकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करेगा ।
आयोजन तिथि:-
23 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक समय दोपहर 03:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक रहेगा
GIS-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास : CM डॉ यादव ने किया तैयारियों का अवलोकन
GIS-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास : CM डॉ यादव ने किया तैयारियों का अवलोकन
भोपाल। पहली बार कई नवाचारों के साथ राजधानी में आयोजित हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 24 और 25 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने वाली समिट, मुख्य आयोजन के साथ समानांतर चलने वाली सभी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह तैयार है और अब शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश-विदेश से पधारने वाले अतिथियों की प्रतीक्षा है।
आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य आयोजन स्थल के अलावा विभागीय सम्मेलनों, पीएम लॉउंज, एमपी एक्सपीरियंस जोन, प्रवासी सम्मेलन स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
डॉक्टर यादव ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन मध्य प्रदेश की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। निवेश के लिए पधार रहे अतिथियों के सत्कार में कहीं कोई कमी ना रह जाए। वह मध्यप्रदेश की प्रगति से रूबरू हों, साथ ही यहां की प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और कला की झलक भी दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग) राघवेन्द्र सिंह, एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला, जनसंपर्क आयुक्त डॉक्टर सुदाम खाड़े, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सुमित पचौरी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आगमन से पहले ही सुबह प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर अतिथियों के आगमन से लेकर विभिन्न सत्र को संपन्न कराने संबंधी बारीकी से जानकारी ली और निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अलग-अलग विभागों के निवेश सम्मेलन की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने पीएम लाउंज, ओडीओपी जोन, एमपी एक्सपीरियंस जोन का भी निरीक्षण किया। अतिथियों को परोसे जाने वाले देसी-विदेशी व्यंजनों की भी उन्होंने जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आतिथ्य सत्कार में कहीं कोई कमी ना रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने भोपाल कलेक्टर को भी व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी प्लान की जानकारी दी और सुनिश्चित किया कि सुरक्षा के साथ वाहन पार्किंग आदि में कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग) राघवेन्द्र सिंह, एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला, ईडी विशाल सिंह चौहान उपस्थित थे।
श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल की प्राचार्या नर्मदा पांडा ने कहा कि आज हमने
श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन
रायपुर, श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल मैं आज साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सभी अपने घरों से थीम के हिसाब से प्रोजेक्ट बनाकर लेकर आए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अनादि टीवी छत्तीसगढ़ के संपादक सोरिन शर्मा, सिटी हेड कुनाल राव, सहित स्कूल की प्राचार्या नर्मदा पांडा और टीचर्स शामिल हुए। साइंस एग्जीबिशन के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई।

बच्चों की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की झलक दिखाई दी वहीं बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी साइंस एग्जीबिशन को देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल की काफी तारीफ करते हुए कहा कि यह स्कूल काफी अच्छा है और बच्चों को आगे बढ़ने का काम कर रहा है।

श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल की प्राचार्या नर्मदा पांडा ने कहा कि आज हमने साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया है जिसमें सभी बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई है और सभी ने थीम के हिसाब से प्रोजेक्ट तैयार किया है साथ ही उन्होंने सभी परिजनों को आने के लिए आभार व्यक्त किया
एयर इंडिया की टूटी कुर्सी पर भड़के शिवराज
एयर इंडिया की टूटी कुर्सी पर भड़के शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एयर इंडिया की उड़ान में टूटी हुई सीट पर यात्रा करने के अपने असुविधाजनक अनुभव को साझा किया। उन्होंने भोपाल से नई दिल्ली की उड़ान के दौरान सीट की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एयर इंडिया को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को मामले की जांच करने के लिए कहा।
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें भोपाल से दिल्ली की उड़ान में सीट संख्या 8C आवंटित की गई थी, जो टूटी हुई और असुविधाजनक थी। उन्होंने विमानकर्मियों से इस बारे में पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले ही सूचित किया गया था कि सीट खराब है और इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। चौहान ने इस घटना को यात्रियों के साथ धोखा करार देते हुए एयर इंडिया प्रबंधन से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
इस घटना के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयर इंडिया से तुरंत संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और डीजीसीए को मामले की जांच करने को कहा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शिवराज सिंह चौहान से भी बात की और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आल्हा-ऊदल: वीरता और साहस के प्रतीक
आल्हा-ऊदल: वीरता और साहस के प्रतीक
भारतीय लोककथाओं और वीरगाथाओं में आल्हा और ऊदल का नाम अद्वितीय है। यह दो भाई महोबा (वर्तमान उत्तर प्रदेश) के चंदेल राजवंश के वीर योद्धा थे, जिन्होंने अपनी शौर्यगाथा से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। इनकी वीरता की कहानियाँ “आल्हा-खण्ड” नामक ग्रंथ में संकलित हैं, जिसे जगनिक नामक कवि ने रचा था। यह वीरगाथा आज भी लोकगीतों और गाथाओं के माध्यम से गाई जाती है, विशेष रूप से बुंदेलखंड और उत्तर भारत में।
आल्हा और ऊदल का परिचय
आल्हा और ऊदल चंदेल राजा परमर्दिदेव (परमाल) के सेनानायक थे। इनके पिता जासोबांध पन्ना राज्य के राजा थे, लेकिन महोबा के राजा परमाल के प्रति उनकी निष्ठा थी। जब जासोबांध युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए, तब उनके पुत्र आल्हा और ऊदल को राजा परमाल ने अपने संरक्षण में रखा और उन्हें एक महान योद्धा के रूप में प्रशिक्षित किया। आल्हा बड़े भाई थे, जिनकी पहचान अदम्य साहस, पराक्रम और निष्ठा से थी, जबकि ऊदल अत्यधिक कुशल योद्धा और रणनीतिकार थे।
वीरता और युद्धकौशल
आल्हा और ऊदल ने कई युद्धों में अपने अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया। इनकी वीरता का सबसे प्रसिद्ध वर्णन पृथ्वीराज चौहान के साथ हुए संघर्ष में मिलता है। कहा जाता है कि पृथ्वीराज चौहान ने महोबा पर आक्रमण किया था, जिसका प्रतिकार करने के लिए आल्हा और ऊदल ने अपनी सेना के साथ प्रबल युद्ध लड़ा। ऊदल इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि आल्हा संन्यास लेकर वन में चले गए।
इनकी युद्धकला और पराक्रम का इतना प्रभाव था कि ये दोनों केवल अपने शौर्य से ही दुश्मनों को भयभीत कर देते थे। लोकगीतों में वर्णन मिलता है कि आल्हा अमरत्व का वरदान प्राप्त कर चुके थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे त्याग दिया और सन्यास धारण कर लिया।
आल्हा-ऊदल लोकगीत और परंपरा
बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के ग्रामीण अंचलों में आल्हा गायन की परंपरा आज भी जीवित है। यह वीरगाथाएँ विशेष रूप से वर्षा ऋतु में गाई जाती हैं। इन लोकगीतों में उनकी वीरता, भक्ति, प्रेम और देशभक्ति का चित्रण किया जाता है।
निष्कर्ष
आल्हा और ऊदल भारतीय इतिहास और लोककथाओं के अमर नायक हैं। उनकी कहानियाँ हमें साहस, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देती हैं। इनकी वीरगाथाएँ केवल ऐतिहासिक महत्व ही नहीं रखतीं, बल्कि लोकसंस्कृति का भी महत्वपूर्ण अंग हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को वीरता और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी














