मिनी बार मध्य प्रदेश में अब खुल सकेंगे

मिनी बार मध्य प्रदेश में अब खुल सकेंगे
मध्य प्रदेश में शराब की नई दुकान तो कोई नहीं खुलेगी लेकिन मिनी बार खोले जा सकेंगे। यहां केवल बीयर, वाइन और रेडी टू ड्रिंक मिलेंगे। शराब पिलाना प्रतिबंधित रहेगा। दस प्रतिशत से कम अल्कोहल वाले विदेश के पेय ही यहां दिए जा सकेंगे।
यह पहली बार हुआ है जब किसी नीति को कैबिनेट में दूसरी बार मंजूरी के लिए प्रस्तुत करना पड़ा। पिछली कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को स्वीकृति दी गई थी, लेकिन कई प्रावधान छूट गए थे, जिन्हें अब संशोधित करके शामिल कर लिया गया है। शासन ने इस संबंध में कल ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि पवित्र शहरों में शराबबंदी लागू होगी। इस फैसले के कारण अनुमानित 500 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे की भरपाई के लिए इंदौर जैसे बड़े शहरों में शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस 20% बढ़ा दी जाएगी। इस वृद्धि के कारण इंदौर जिले में स्थित 174 शराब दुकानों का आरक्षित मूल्य बढ़कर लगभग 1800 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है।
एक अप्रैल से मिनी बार की भी अनुमति
मोहन सरकार की नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से प्रभावी होगी, जिसमें शराब के मिनी बार को भी अनुमति दी जाएगी, जहां रेडी टू ड्रिंक उत्पाद उपलब्ध होंगे। इंदौर जैसे जिले में बीते वर्षों में शराब की दुकानों की नीलामी अत्यधिक महंगी हो गई है, और कई मामलों में यह प्रक्रिया आखिरी तक जारी रहती है। पिछले वर्ष भी इस क्षेत्र में 13.7% राजस्व वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि सरकार का लक्ष्य 20% रखा गया था। आबकारी विभाग को शराब की दुकानों से मिलने वाला राजस्व बीते वर्ष 1485 करोड़ रुपए रहा, जो कि उसके पूर्व वर्ष के 1312 करोड़ रुपए से अधिक था। इस बार यह 1800 करोड़ यानी 300 करोड़ रुपए से अधिक जाने का अनुमान है।

मनीष यादव बने कोषाध्यक्ष

 

भोपाल, बांके बिहारी यादव समाज समिति मध्यप्रदेश के चुनाव विधायक विश्राम गृह खंड एक मे सम्पन्न हुए जिसमे मनीष यादव को निविरोध समाज के लोगो के द्वारा कोषाध्यक्ष चुना गया।

भोपाल बांके बिहारी यादव समाज समिति मध्यप्रदेश के चुनाव विधायक विश्राम गृह खंड एक में चुनाव अधिकारी प्रभात कुमार यादव व गगन यादव की देख रेख में संम्पन्न हुए।

जिसमे मनीष यादव को बांके बिहारी यादव समाज समिति का कोषाध्यक्ष निविरोध चुना गया है जिससे बांके बिहारी यादव समाज में बहुत उत्सव का माहौल है।
बांके बिहारी यादव समाज समिति के अध्यक्ष गंगा सागर यादव ने मनीष यादव को समाज को और गति देने के लिए और आगे बढ़ने की लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई

अमेरिका की बरबन व्हिस्की भारत में होगी सस्ती

अमेरिका की बरबन व्हिस्की भारत में होगी सस्ती
भारत ने 13 फरवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बरबन व्हिस्की पर आयात शुल्क को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह शुल्क 150 प्रतिशत तक था। यह कदम अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
बरबन व्हिस्की पर शुल्क में कटौती
भारत में बरबन व्हिस्की का सबसे बड़ा निर्यातक अमेरिका है। अमेरिका से आने वाली कुल बरबन व्हिस्की का एक चौथाई हिस्सा भारत में आयात किया जाता है।
इस नई अधिसूचना के तहत अब बरबन व्हिस्की के आयात पर 50 प्रतिशत सीमा शुल्क लगेगा, जो पहले 150 प्रतिशत था। इस कदम का उद्देश्य भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को बेहतर बनाने के साथ व्हिस्की व्यापार को बढ़ावा देना है।
भारत का आयात आंकड़ा
2023-24 के दौरान भारत ने 25 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य की बरबन व्हिस्की का आयात किया।
यह कटौती न केवल अमेरिकी उत्पादकों के लिए फायदेमंद है, बल्कि भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता को भी बढ़ावा देगी।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र उत्सव की तैयारियां शुरू

उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र उत्सव की तैयारियां शुरू
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की शुरुआत होगी। इस बार शिवनवरात्र नौ की बजाय दस दिन के होंगे। मंदिर की पूजन परंपरा में शिवनवरात्र के नौ दिन भगवान महाकाल का तिथि अनुसार शृंगार होता है। ऐसे में तिथि वृद्धि के कारण बढ़ी हुई तिथि पर भगवान का किस रूप में शृंगार करें, इसके लिए आज पुजारी पुरोहित की बैठक हो रही है। बारह ज्योतिर्लिंग में महाकाल एक मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जहां की पूजन परंपरा अनूठी है। प्रतिदिन तड़के 4 बजे होने वाली मंगला आरती में भगवान को भस्मी स्नान कराया जाता है। शिवनवरात्र के रूप में शिव पार्वती विवाह का उत्सव नौ दिन मनाने की परंपरा भी यहीं है। शिवनवरात्र के नौ दिनों में भगवान महाकाल का अलग-अलग रूपों में तिथि अनुसार शृंगार भी इसी अद्भुत परंपरा का हिस्सा है। इसी विशिष्ट पूजन परंपरा के कारण शिवनवरात्र में तिथि वृद्धि होने के कारण बढ़ी हुई तिथि पर भगवान का शृंगार करने को लेकर असमंजस की स्थित निर्मित हो रही है। शुक्रवार को पुजारी बैठक कर इस पर निर्णय लेंगे कि किस दिन भगवान का किस रूप में शृंगार किया जाए। पं.महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में तिथि का निर्धारण ग्वालियर के पंचांग अनुसार किया जाता है। ऐसी के अनुसार तय होगा कि नवरात्र में कौन सी तिथि बढ़ी है। उसी के अनुसार मुखारविंद का निर्धारण होगा।ऐसा भी किया जा सकता है कि पहले दिन भगवान को नवीन वस्त्र व आभूषण धारण कराकर जो चंदन शृंगार किया जाता है, उसी शृंगार को शुरुआती दो दिन निरंतर रखते हुए अगले दिन से निर्धारित क्रम अनुसार अन्य मुखारविंद का शृंगार किया जाए। मंदिर के सभी प्रमुख सोलह पुजारी बैठक कर इसका निर्णय लेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के हित में पूरी संवेदना के साथ काम करने के अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के हित में पूरी संवेदना के साथ काम करने के अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में दिल्ली में एक बैठक में समीक्षा की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई के संबंध में जानकारी दी गई कि रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक है और कुल बुआई क्षेत्र 661.03 लाख हेक्टेयर है, जबकि गत वर्ष यह 651.42 लाख हेक्टेयर था। गेहूं, धान और दलहन की बुआई भी पिछले साल से ज्यादा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के हित में पूरी संवेदना के साथ काम करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थोक और खेरची मूल्यों की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समुचित दाम मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि गेहूं की बुआई इस रबी सीजन में 324.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि पिछले वर्ष यह 318.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में थी, वहीं धान की बुआई 42.54 लाख हेक्टेयर में इस बार हुई है, जो कि गत वर्ष 40.59 लाख हेक्टेयर में थी। इसी तरह, दलहन का रबी सीजन का बुआई क्षेत्र इस वर्ष 140.89 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि गत वर्ष यह 137.80 लाख हेक्टेयर में था। तिलहन की फसलों की बुआई इस वर्ष 97.47 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई, जो गत वर्ष 99.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र था, कमी वाला यह क्षेत्र अन्य फसलों- गेहूं व चना में डायवर्ट हुआ बताया है।
बैठक में बताया गया कि रबी मौसम के लिए 14 फरवरी 2025 की स्थिति में, प्रमख उत्पादक राज्यों में प्याज व आलू की बुआई गत वर्ष से क्रमशः 1.52 लाख हेक्टेयर एवं 0.32 लाख हेक्टेयर ज्यादा है, जबकि टमाटर की बुआई भी गत वर्ष की तरह सामान्य है। देश में रबी का कुल बोया गया सामान्य क्षेत्र प्याज के लिए 11.37 लाख हेक्टेयर, आलू के लिए 21.47 लाख हेक्टेयर और टमाटर के लिए 5.80 लाख हेक्टेयर था। चालू रबी सीजन में टमाटर और प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी उपलब्ध है और मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए, सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है। इसी तरह, ग्रीष्मकालीन बुआई क्षेत्र की प्रगति जारी है, जो 14 फरवरी 2025 की स्थिति के अनुसार कुल फसल क्षेत्र 15.232 लाख हेक्टेयर है। इसमें मुख्यतः धान की बुआई इस वर्ष 14.167 लाख हेक्टेयर 14 फरवरी तक हुई है, जो कि गत वर्ष से 0.360 लाख हेक्टेयर अधिक है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न राज्यों में मौसम की ताजा व संभावित तथा जलाशयों की स्थिति एवं विभिन्न उपज के थोक व खेरची मूल्य की स्थिति की जानकारी लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि तापमान व जलाशयों की स्थिति के अनुसार, आगामी गेहूं व सरसों की उपज अच्छी होने की उम्मीद है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। बुआई के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए।

इंदौर के 207 प्राइवेट स्कूलों पर लगेगा ताला

इंदौर के 207 प्राइवेट स्कूलों पर लगेगा ताला
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 207 निजी स्कूल नए शिक्षा सत्र से बंद हो जाएंगे. इसके बाद यहां पढ़ रहे 31000 से अधिक बच्चों का क्या होगा, ये किसी को नहीं पता. दरअसल स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन करना था, लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा रखी गई शर्तों के कारण कई स्कूल आवेदन नहीं कर पा रहे.
1477 स्कूलों ने ही किया आवेदन
कक्षा 1 से 8 तक के प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के लिए आवेदन करने की डेट निकल चुकी है. इसके बाद जिले से मात्र 1477 स्कूलों ने ही मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, जबकि जिले में 1684 स्कूलों को आवेदन करना था. इस दौरान कुल 1684 मान्यता प्राप्त स्कूलों में से मात्र 1477 की ओर से ही आवेदन आए हैं. 1477 आवेदनों में से 1172 बीआरसी स्तर पर लंबित हैं. इनमें से कई आवेदन 15 से 20 दिन पुराने हैं, जबकि बीआरसी को 15 दिन में प्रकरण आगे बढ़ाना होता है. इसके साथ ही डीपीसी स्तर पर भी 208 प्रकरण लंबित हैं. अभी तक मात्र 217 प्रकरण ही स्वीकृत हो पाए हैं.

दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता
नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्‍ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केंद्र दिल्ली के पास पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है।
राष्‍ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में आया भूकंप का केंद्र 28.59 उत्तरी अक्षांश और 77.16 पूर्वी देशांतर पर था। अभी तक संपत्ति या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

देश के विभिन्न-भागों में बनने वाले वस्त्रों में झलकती है भारत की सांस्कृतिक-विविधताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश के विभिन्न-भागों में बनने वाले वस्त्रों में झलकती है भारत की सांस्कृतिक-विविधताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक विविधता देश के विभिन्न भागों में बनने वाले वस्त्रों में झलकती है। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2025 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि फार्म, फाइबर, फैब्रिक, फैशन और फॉरेन का विजन एक मिशन बन गया है और यह भारत के विकास के विभिन्‍न क्षेत्रों का विस्तार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत आज छठा सबसे बड़ा कपड़ा और परिधान निर्यातक देश है। उन्होंने कहा कि कपड़ा क्षेत्र में भारत का निर्यात वर्तमान में तीन लाख करोड़ रुपये है और इसे 2030 तक इसे नौ लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल का भी दौरा किया और प्रदर्शकों से बातचीत की। भारत टेक्स 2025, एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है, इसका आयोजन 14 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों और सहायक उपकरणों सहित संपूर्ण कपड़ा मूल्य श्रृंखला को एक छत के नीचे लाता है। भारत टेक्स प्लेटफ़ॉर्म कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक कार्यक्रम है।

उमंग सिंगार ने किया बड़ा खुलासा, सौरभ के पास किस मंत्री का पैसा खोल दिए कई राज

उमंग सिंगार ने किया बड़ा खुलासा, सौरभ के पास किस मंत्री का पैसा खोल दिए कई राज
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा प्रकरण में मध्य प्रदेश की सियासत गर्म है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार विपक्ष के निशाने पर है. अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व परिवहन मंत्री और बीजेपी नेता गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने परिवहन घोटाला मामले में चल रही जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर क्यों सौरभ शर्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद भी डायरी में छिपे नाम सामने नहीं आ रहे हैं.”
उमंग सिंघार ने पूछा कि जांच में लीपापोती कर आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन की बात करते हैं. क्या मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू नहीं होती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव सौरभ शर्मा प्रकरण में हाथ डालने से क्यों डर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन घोटाला 2019 से 2024 के बीच का. घोटाले में पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं.

रायपुर के डूंडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय में शामिल हुए

रायपुर के डूंडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय में शामिल हुए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डूंडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथाव्यास पंडित कृष्ण गौड़ शास्त्री के मुखारविंद से श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण लाभ लिया और भगवान श्रीकृष्ण से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...