चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि का ICC ने किया एलान
पाकिस्तान और दुबई की संयुक्त मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो जा रही है। इसके साथ ही क्रिकेट के दीवानों के लिए एक और जश्न शुरू हो जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का आईसीसी ने एलान कर दिया है, जिसमें भारी इजाफा किया गया है।
आईसीसी की तरफ से शुक्रवार को बताया गया है कि टूर्नामेंट की इनामी राशि 6.9 मिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में बात करें, तो यह रकम करीब 60 करोड़ रुपये होगी। इसमें से विजेता टीम को 2.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि का ICC ने किया एलान
इस हफ्ते रिलीज होंगी ऊप्स
इस हफ्ते रिलीज होंगी ऊप्स
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफार्म्स पर कई रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके बिंज वॉच लिस्ट को और भी मजेदार बना सकती हैं। चाहे आप कॉमेडी शोज देखना पसंद करते हों या फिर क्राइम थ्रिलर का आनंद लेना चाहते हों, इस सप्ताह आपको हर तरह का कंटेंट मिलेगा।
यह वेब सीरीज एक मेडिकल चेकअप के दौरान हुए एक हादसे की कहानी है, जिसके बाद रूही की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
इस सीरीज में श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी, सोनाली कुलकर्णी, अपरा मेहता, अभय महाजन और एमी ऐला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह शो 20 फरवरी को JioHotstar पर स्ट्रीम होगा।
शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग
शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशेष संयोग
शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दिन शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण दोनों पड़ रहे हैं। यह बहुत ही विशेष संयोग है, जो कम ही देखने को मिलता है। इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव तीन राशियों पर पड़ेगा।
शनि के राशि परिवर्तन व ग्रहण के विशेष योग से मेष राशियों का जीवन बदलने वाला है। इस दौरान जातकों की आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। बेरोजगार जातकों को नौकरियां मिल सकती हैं।
मेष राशि के जातक आर्थिक स्थिति बेहतर होने से संपत्तियां भी खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन व वेतन वृद्धि हो सकती है।
शनि देव के गोचर व सूर्य ग्रहण के इस योग से कर्क जाति के जीवन में चमत्कारिक बदलाव आएंगे। रास्ते में आ रही सभी बाधाएं धीरे-धीरे कर होती दिखेंगी, जिससे रुके हुए काम बनने लगेंगे। करियर व कारोबार में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क राशि के जातक आर्थिक संकट को नया काम शुरू कर दूर कर सकेंगे। इस दौरान सफलता की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। संपत्ति को लेकर परिवार हो रहा विवाद खत्म हो जाएगा। आप वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में वेव्स-2025 के लिए आयोजित किया गया एक आउटरीच कार्यक्रम
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में वेव्स-2025 के लिए आयोजित किया गया एक आउटरीच कार्यक्रम
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में कल वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एण्ड इंटरटेनमेंट समिट (वेव्स)-2025 के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय फिल्म बाजार में भाग लेने वाले दुनिया भर के प्रमुख फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत की। इस सत्र में भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक प्रौद्योगिकी की प्रगति के अनूठे मिश्रण के बारे में चर्चा की गई।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जगत के जाने-माने लोगों को वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर बर्लिनले में प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता शेखर कपूर ने भारतीय मनोरंजन उद्योग की अपार संभावनाओं पर एक प्रेरक वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत के हर कोने से रचनाकारों को वैश्विक मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने वेव्स को अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के लिए भारत के तेजी से बढ़ते एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी क्षेत्र के साथ सहयोग करने का एक उत्कृष्ट अवसर बताया।
अनेक भागीदारों को एकजुट कर रहा है भारतीय सागर सम्मेलनः डॉ0 एस0 जयशंकर
अनेक भागीदारों को एकजुट कर रहा है भारतीय सागर सम्मेलनः डॉ0 एस0 जयशंकर
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज ओमान की राजधानी मस्कत में आठवें भारतीय सागर सम्मेलन में कहा कि ये सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में परिवर्तन को नए विचारों और सिद्धांतों के अलावा उभरते परिदृश्य से भी समझा जा सकता है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारतीय सागर क्षेत्र भी इस नियम से अलग नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सागर सम्मेलन अनेक भागीदारों को एकजुट कर रहा है। उन्होंने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे के लिए सामूहिकता की भावना की चर्चा की।
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना के संबंध में उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाएं सलाह-मशवरे से और पारदर्शिता रखते हुए ही शुरू की जानी चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, वियतनाम और मॉरीशस सहित अन्य देशों की नौसेना और तटरक्षकों को भी प्रशिक्षण दे रहा है।
वैश्विक-मंचों पर भारत का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मज़बूतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वैश्विक-मंचों पर भारत का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मज़बूतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत न केवल वैश्विक भविष्य को लेकर चर्चाओं के केंद्र में है, बल्कि इस चर्चा का नेतृत्व भी कर रहा है। दिल्ली में एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर वह स्थान प्राप्त है, जो पहले कभी नहीं मिला था।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत 2014 से ही तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक मंचों पर भारत का आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत है।
मेटा ने भारत और अमरीका के बीच समुद्र में 50 हज़ार किलोमीटर केबल बिछाने की घोषणा की
मेटा ने भारत और अमरीका के बीच समुद्र में 50 हज़ार किलोमीटर केबल बिछाने की घोषणा की
फेसबुक, इन्स्टाग्राम और व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने भारत और अमरीका के बीच डिजिटल संपर्क बढ़ाने के लिए समुद्र में 50 हज़ार किलोमीटर केबल बिछाने की घोषणा की है।
इस परियोजना को वाटरवर्थ नाम दिया गया है। मेटा के अनुसार, दुनिया की इस सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना का लाभ ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य प्रमुख क्षेत्रों को भी मिलेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दुख व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दुख व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्हें भगदड़ में कई लोगों मारे जाने पर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) की तैयारियां जोरोपर
भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) की तैयारियां जोरोपर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) की तैयारियां चल रहीं हैं जिसके जरिए बड़ी कंपनियों को लाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम – एमपीआइडीसी कंपनियों को मुख्य स्थानों पर जमीन देने को तैयार है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन-फ्लिप कार्ट इंदौर में विशाल वेयर हाउस बना सकती हैं जिसके लिए जमीन देने का प्रस्ताव है।
भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) के जरिए इंदौर व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में विश्व की बड़ी कंपनियों को लाने पर फोकस है। कुछ के साथ एमओयू की तैयारी है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन व फ्लिप कार्ट को वेयर हाउस खोलने के लिए बड़ी जमीन देने का प्रस्ताव भी तैयार है।
पीथमपुर व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी कंपनियों की ज्यादा मांग है। यहां एमपीआइडीसी ने करीब 13 हजार हेक्टेयर का लैंड बैंक तैयार कर लिया है। सभी में करीब एक हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए काम चल रहा है।
BJP का छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों पर क्लीन स्वीप
BJP का छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों पर क्लीन स्वीप
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजते नजर आए। सीएम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि सरकार का मेन फोकस रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर निगमों में भाजपा उम्मीवार जीत रहे हैं। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं।
जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती हैं। बाकी निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 33 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 8 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। 67 नगर पंचायतों में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। इधर बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी की नीलम विजय वर्मा ने जीत की है।
दुर्ग नगर निगम में भाजपा को प्रचंड जीत
दुर्ग निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। महापौर सहित 40 पार्षद पदों पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस 12 वार्डो में सिमटकर रह गई है। 8 में निर्दलीय जीते हैं। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सामने आते जा रहे हैं।














