अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में बुधवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज हो गया था। उसके बाद तुरंत ही अयोध्या से लखनऊ ले जाया गया था।
87 साल के सत्येंद्र दास बीते 34 साल से रामलला की सेवा कर रहे थे। वह अस्थायी टेंट से लेकर भव्य मंदिर में विराजमान होने तक रामलला के सेवक के तौर पर कार्य करते रहे। कुछ दिनों पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। वह हाई ब्लड प्रेशर और डायबीटिज से भी ग्रस्त थे।
अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
माघी-पूर्णिमा पर महाकुंभ में 1 करोड़ 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
माघी-पूर्णिमा पर महाकुंभ में 1 करोड़ 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज के महाकुंभ में कल माघी पूर्णिमा स्नान से पहले आज एक करोड़ 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस स्नान की विशेषता है कि यह कल्पवास करने के विशेष अनुष्ठान के अंत का प्रतीक है। इस भव्य उत्सव में इस वर्ष 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल होंगे।
अब तक 45 करोड़ 80 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं और लाखों श्रद्धालु अभी भी संगम पर पहुंच रहे हैं।
आज देशभर में मनाई जा रही है संत रविदास की जयंती
आज देशभर में मनाई जा रही है संत रविदास की जयंती
आज पूरे देश में संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। वे 14वीं सदी के महान संत थे। उनके अनुयायी हर वर्ष माघी पूर्णिमा पर वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में उनकी जयंती मनाने के लिए एकत्र होते हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीठ में चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कल रात कहा कि हर्षित राणा को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के साथ मौजूदा एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में राणा ने दो मैचों में चार विकेट लिए थे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जयसवाल के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को विकल्प के रूप में रखा गया है और आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी। 23 फरवरी को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा।
भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया
भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कल पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंच को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंध मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान दोनों देशों के उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों ने एक साथ आकर रक्षा, एयरोस्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत विकास के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते आकर्षण पर प्रकाश डालते हुए इसकी स्थिर नीतियों और हाल के आर्थिक सुधारों पर बल दिया। उन्होंने बीमा क्षेत्र को 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए खोलने, असैन्य परमाणु ऊर्जा में निजी भागीदारी की अनुमति देने और व्यापार करने में आसानी बढ़ाने के लिए कर संरचनाओं को सरल बनाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि नियामक सुधार भारत के आर्थिक शासन को अधिक विश्वास-आधारित और कुशल बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों को रक्षा, ऊर्जा, विमानन, अंतरिक्ष, फिनटेक और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यवसाईयों के लिए भारत आने का यह सही समय है क्योंकि देश एक मजबूत व्यवसाय-अनुकूल वातावरण और नीति निरंतरता प्रदान करते हुए 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में काम कर रहा है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी मंच को संबोधित करते हुए एआई और नवाचार के लिए वैश्विक तथा समावेशी दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-फ्रांस और भारत-यूरोपीय संघ के बीच सहयोग को मजबूत करने, उत्पादन में विविधता लाने और सुगम आपूर्ति श्रृंखला बनाने के बारे में बात की। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और रक्षा विनिर्माण में नए अवसरों पर भी प्रकाश डाला। विदेश मंत्री ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की क्षमता पर भी प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा को कवर करने वाले हमारे संवाददाता ने बताया कि फोरम ने भारत और फ्रांस के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी की पुष्टि की। इससे व्यापार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास में गहन सहयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से आ रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर ट्रैवलर और ट्रक की भिंड़त से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से सम्पर्क कर पार्थिव देह पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज की यात्रा लंबी है, इसलिए वाहन चालकों के पर्याप्त आराम और नींद का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। समिट में विदेशों से आने वाले उद्योग और व्यापार समूहों तथा विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों से बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज कुंभ पहुंच रहे जन सैलाब के संदर्भ में कहा कि मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा सहित मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है। वाहनों की पार्किंग, पुलिस की हाई-वे पेट्रोलिंग और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आदि की व्यवस्था के परिणाम स्वरुप जाम की स्थिति में तुलनात्मक रूप से कमी आई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज से आने-जाने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए मार्गों के नियोजन, प्रयागराज प्रशासन से तालमेल और श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र सीमा पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से भी जन-सामान्य को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मंत्री और विधायकगण को क्षेत्र के लोगों से बेहतर संवाद के लिए अपने-अपने स्तर पर वर्चुअल व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजधानी से भी अधिक प्रभावी तरीके से सतत् संपर्क बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल घाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल घाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद राजनैतिक दलों की दिशा और विचार प्रक्रिया निर्धारित की। साम्यवाद और पूंजीवाद के संघर्ष के उस दौर में उन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया और अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से यह स्थापित किया कि गरीब की भलाई ही सत्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस विचार का अनुसरण करते हुए गरीबों को नि:शुल्क अन्न, पक्के मकान, बच्चों की बेहतर शिक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की। राज्य सरकार पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य है। प्रदेश में आरंभ की गई पीएमश्री एयर एंबुलेंस सुविधा का लक्ष्य हर गरीब और जरूरतमंद को आवश्यक इलाज उपलब्ध कराना है। यही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर भोपाल में लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिमा स्थल पर नगर निगम भोपाल द्वारा लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रही नमो वन वाटिका का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 417 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत 400 करोड़ रूपए लागत की सीवरेज परियोजना, तीन करोड़ रूपए की लागत से क्रय चार सीवर कम जैटिंग मशीनों और बस स्टाप के रूप में परिवर्तित की गईं पुरानी बसों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर समर्पण दिवस के अंतर्गत समर्पण निधि में योगदान भी दिया।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के माध्यम से प्रदेश औद्योगिकरण की दिशा में नई उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश की आय बढ़ेगी, जिसका लाभ गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं को होगा। भोपाल के लिए पहला अवसर है जब यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। यह सौभाग्य का विषय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए खेल विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों में उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषकों की आय बढ़ाने के लिए गौपालन और दुग्ध उत्पादन की विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। पशुपालन और कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर क्रियान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। महापौर मालती राय ने नमो वन वाटिका के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सौर ऊर्जा के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.यादव की मंशा के अनुरूप भोपाल नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर द्वार विकसित किए जाएंगे, इसकी शुरूआत शीघ्र ही इंदौर रोड से होगी।
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पीछे छोड़ जोमेल वारिकन ने पहला आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पीछे छोड़ जोमेल वारिकन ने पहला आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता
वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन को जनवरी 2025 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है। वारिकन ने पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह पुरस्कार जीता, जिसके दौरान उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हासिल किए और वेस्टइंडीज को 35 वर्षों में एशियाई देश में अपनी पहली टेस्ट जीत दिलाई।
जनवरी की प्रतियोगिताओं के दो अन्य बेहतरीन स्पिनरों पाकिस्तान के नोमान अली और भारत के वरुण चक्रवर्ती को पछाड़कर जोमेल वारिकन ने यह पहला आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार हासिल किया है।
32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इस शानदार महीने में दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 9.00 की औसत से 19 विकेट लिए। वे मई 2024 में साथी स्पिनर गुडाकेश मोती के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ी बन गए।
मुल्तान में पहले टेस्ट में उन्होंने कुल 10 विकेट के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हासिल किए और नाबाद 31 रन बनाए। हालाकि साजिद खान के 9 विकेट से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को मात दी और 127 रन से मैच जीत लिया था।
वारिकन ने उसी स्थान पर दूसरे टेस्ट में वापसी की। उन्होंने पहले विलो के साथ योगदान दिया, नंबर-11 पर 36 रन बनाए। फिर उन्होंने गेंद से धमाल मचाया, पहली पारी में चार विकेट लिए, जिससे उनकी टीम को मामूली बढ़त मिली। 4-43 और 5-27 के योगदान के अलावा दूसरी पारी में 18 रन बनाए। स्पिनर के शानदार प्रदर्शन से ऐतिहासिक 120 रन की जीत के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता।
“यह पुरस्कार जीतना सम्मान की बात है। इस साल मेरा एक लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेना था, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह इतना शानदार होगा!”
शनि की चाल बदलने से बन जाएंगे रंक से राजा
शनि की चाल बदलने से बन जाएंगे रंक से राजा
ज्योतिष शास्त्र की जानकारी रखने वालों में शनि का बहुत खौफ होता है। 9 ग्रहों में शनि एकमात्र ऐसे ग्रह हैं, जिसको कोई भी नाराज नहीं करना चाहता है। यह गुस्से में किसी को भी ऐसे कष्ट में देते हैं, जिससे वह मिट्टी मिल सकता है। किसी को इनका आशीर्वाद मिल जाए तो, रंक से राजा भी सकता है।
शनि अभी कुंभ राशि में हैं, लेकिन 29 मार्च 2025 को वह गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश कर लेंगे। वह 30 साल बार मीन राशि में गोचर करेंगे, जो कि एक बड़ा परिवर्तन होने वाला है। इसका कई राशियों पर बहुत ही खराब असर पड़ने वाला है, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ है।
वृषभ राशि की बदल जाएगी जिंदगी
तुला राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि
मकर राशि वालों का बढ़ेगा साहस














