सोने ने बनाया रिकॉर्ड… 86 हजार के करीब पहुंचा गोल्ड

सोने ने बनाया रिकॉर्ड… 86 हजार के करीब पहुंचा गोल्ड
सोने में इनवेस्ट एक शानदार ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको रिस्क फ्री रिटर्न देता है। सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 11 फरवरी को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 2380 रुपये की तेजी आई है।

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में चलेगा मतदान

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में चलेगा मतदान
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं।
आम आदमी पार्टी के बूथ में पसरा रहा सन्नाटा
बिलासपुर मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी समेत निर्दलीय प्रत्याशियों के पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं की मदद के लिए बूथ लगाए गए हैं। इस दौरान जहां कांग्रेस व भाजपा के बूथों में वोटर लिस्ट में अपने नाम देखने के लिए मतदाताओं की भीड़ जुटी रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल को एक दूरदर्शी विचारक बताया, जिन्होंने खुद को भारत की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन नागरिकों को एक मजबूत राष्ट्र की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल का बलिदान और आदर्श प्रगति और एकता के मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति बने हुए हैं।

मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की
मालदीव के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मालदीव की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला कर रहे हैं। इस दौरान श्री बिरला ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मालदीव के साथ संबंध भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन सागर का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत अपने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और इस संबंध में संसद में एक विशेष चर्चा का भी आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को संसद द्वारा अपने कामकाज में अपनाई गई डिजिटल तकनीक से भी अवगत कराया।

नई दिल्‍ली में शुरू होगा भारत ऊर्जा सप्‍ताह-2025

नई दिल्‍ली में शुरू होगा भारत ऊर्जा सप्‍ताह-2025
भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 आज से नई दिल्ली में शुरू होने वाला है। कल नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस चार दिवसीय विशाल कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मंत्रिस्तरीय और सीईओ की भागीदारी, प्रदर्शनी स्थल और सत्रों की संख्या के मामले में दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम होगा। मंत्री पुरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सफलता को विश्‍व स्‍तर पर मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। मंत्री पुरी ने यह भी बताया कि कनाडा, जर्मनी, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन सहित दस देश इस कार्यक्रम में अपना मंडप स्थापित करेंगे।

पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला पहला जी-20 देश है भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला पहला जी-20 देश है भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले एक दशक में भारत 10वें स्थान से बढ़कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री ने आज भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता पिछले दस वर्षों में 32 गुना बढ़ गई है, जिससे यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षमता तीन गुना बढ़ी है और भारत पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला पहला जी-20 देश है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत न केवल अपनी बल्कि दुनिया की प्रगति में भी योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का ऊर्जा क्षेत्र इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत का जैव ईंधन उद्योग तेजी से बढ़ने के लिए तैयार है।
इथेनॉल मिश्रण का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश वर्तमान में 19 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित कर रहा है, जिससे काफी विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अक्टूबर 2025 से पहले 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण लक्ष्‍य हासिल कर लेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कि अगले दो दशक विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे और अगले 5 वर्षों में देश कई प्रमुख उपलब्धियां हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत के कई ऊर्जा लक्ष्य 2030 की समय सीमा के अनुरूप हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ये लक्ष्य महत्वाकांक्षी लग सकते हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में हुई प्रगति से यह विश्वास पैदा हुआ है कि भारत इन्हें हासिल कर लेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का फ्रांस में हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का फ्रांस में हुआ भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे। इस वार्ता का उद्देश्य भारत और फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करना है। वे कई प्रमुख द्विपक्षीय वार्ताओं में भी भाग लेंगे। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी आज वहां एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। भारत इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित करना और उत्तरदायित्वपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को बढ़ावा देना है।
फ्रांस यात्रा पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबास्टियन लिकोर्नू ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। वहीं, पेरिस में जमा हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। पेरिस में बेहद सर्द मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने कल शाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भरपूर गर्मजोशी के साथ हार्दिक अभिनंदन किया। वहां एकत्र हुए लोगों ने प्रधानमंत्री के आगमन पर मोदी-मोदी के नारे लगाते और तिरंगा लहराते हुए उत्‍सव मनाया।
प्रधानमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया पर प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया और उनकी भावना पर गर्व जताया। इसके बाद वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की ओर से ए आई शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं के लिए दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के उप-राष्ट्रपति जेड वेन्स के साथ भी बातचीत की।
फ्रांस में इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिनों की अमरीका यात्रा भी जाने वाले हैं। वे कल मार्सिले से अमरीका रवाना होंगे।

मध्‍य प्रदेश बनेगा टेक्‍सटाइल और गारमेंटस हब

मध्‍य प्रदेश बनेगा टेक्‍सटाइल और गारमेंटस हब
इन्वेस्टर्स समिट 2025 इस औद्योगिक परिवर्तन को नई दिशा देगा। इस समिट में दुनिया भर के निवेशको उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं को आमंत्रित किया जा सा है आकि वे मध्य प्रदेश की संभावनाओं को देख सकें और यहां निदेश के नए अवसर सकें। नाय प्रदेश देगसटाइल क्षेत्र में अपनी ऐतिहासिक विरासत और अनि नयाचार कर समावेश करते हुए एक हिया केंद्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में अग्रसर है। सरकार निवेशकों के लिए हर संधि सुविधा उपलब्ध कराकर इस सेत्र में नए आवान स्थापित करने के लिए दूरी तरह प्रतिवद्ध मुख्यमंत्री डॉ. नेहा कि सरकार की नीति फार्म से केडिया, ऐडिका से किवटी फैक्ट्री से फैशन और फैशन से विदेशी बाजार तक रही है। इस नजरिए को अपनाकर प्रदेश में टेक्सटाइल और परिधान उद्योग को देशिक प्रतिस्वर्ण में खड़ा किया जा रहा है। राज्य सरकारइसमें में निवेश करने वाले सभी उद्योगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाकर मध्यप्रदेश को रिस्रस्तरीय टेक्सटाइल के रूप में स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में औद्योगिक विकास पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब गुजरात के बाद मत्र को टेक्सटाइल और गारमेंट हब के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस महीने के अंत में होने वाले राज्य के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 से पहले कहा कि एमपी टेक्सटाइल और परिधान इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपार संभावनाओं वाला राज्य बन चुका है। राज्य की समृद्ध कृषि, पारंपरिक युनकर समुदायों की कला, आधुनिक इंडस्ट्रियल आधार और इन्वेस्टर फ्रेंडली पॉलिसी प्रदेश को इस क्षेत्र में सबसे आगे रखा रही है। वहीं सरकार को प्रयासों से मध्यप्रदेश तेजी से भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट हब के रूप में
मप्र में पर्याप्त संसाधन
मात्र में टेक्सटाइल और गारनेट्स उद्योग के लिए पयांन संसाधन है। नुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश कपास उत्पादन में सबसे आगे है। साथ ही यहां का रेशम उद्योग भी लगतार बस से रह है। राज्य हर रात 200 टन से अधिक रेशम उत्पादन करता है, जिससे परपरागाहयकरण और आधुनिक सिल्वा उत्पच बोनी को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा, महप्रदेश अधुनिक आर्टिफिशियल फाइबर स्त्पादन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिल्से टेक्निकत टेक्सटाइल और स्पेशलिटी फाइबर निर्माण को बल निज रहा है। सीएम यादव ने कहा कि बार जिले में विकसित किया जा रहा पीएम नेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अबैरल पार्क प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नया अजन देगा। 2,100 एकड इस पार्क में टेक्सटाइल और गारमेट उद्योग के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा हप्तब्य देगा। यह पार्क न केवल देश आनेगा बल्कि प्रदेशको वैश्विक स्तर पर प्रति भी बनाएगा।
ग्लोबल इन्वेस्टरां समिट-2025 इस औद्योगिक मात्रा को और गति देने का माध्यम बनेगा, जहां दुनिया भर के इन्वेस्टर्स को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों से अणगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कच्चे माल के उत्पादन से लेकर परियान निर्माण और वैश्विक निर्यात तक सभी चरण शामिल है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश, भारत के 43 प्रतिशत और वैश्विक स्टर पर 24 प्रतिशत अगिनिक कॉटन उत्पादन में योगदान देता है। यह आंकड़ा न केवल प्रदेश की क्षमता को दशांता है, बल्कि इसे पर्यावरणीय रूप से उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्र निमर्माण के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

देहदान व अंगदान करने वालों का होगा राजकीय सम्मान : डॉ. मोहन यादव

देहदान व अंगदान करने वालों का होगा राजकीय सम्मान : डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने आज भोपाल एम्स में पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किए जाने पर डॉक्टरों की पूरी टीम को बधाई दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। एक देहदान से 9 डॉक्टर तैयार होते हैं। जो भी व्यक्ति अपनी मृत्यु से पहले देहदान की घोषणा करेगा या मृत्यु के बाद उसके परिजन देहदान करेंगे, उनका हमारी सरकार राजकीय सम्मान करेगी। जहां से बॉडी ली जाएगी सम्मान उसी स्थान पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंगदान करने वाले भी महान आत्मा होते हैं। हमारी सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सदा प्रयत्नशील है। जो भी अंगदान का फार्म भरेगा सरकार उसका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाएगी और 26 जनवरी व 15 अगस्त को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में उनको सम्मानित किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा अंगदान होने से हम समय पर गंभीर मरीजों को अंगप्रत्यारोपित कर उनकी जान बचा सकते हैं। मध्य भारत का यह पहला मौका था जिसमें हमारे डॉक्टरों ने सफलता हासिल की है। 22 जनवरी को भर्ती मालवीय का सफल हार्ट ट्रांसप्लांट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की अब दो परीक्षाएं होंगी

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की अब दो परीक्षाएं होंगी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय किया है। दोनों परीक्षाओं में अब पूरक का प्रविधान खत्म किया जा रहा है। अब दो मुख्य परीक्षाएं होंगी। दूसरी फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह निर्णय लागू किया गया है। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।
निर्णय शिक्षा सत्र 2024-25 की परीक्षा से लागू होगा। मंडल की साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया है और शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की पहली परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद जुलाई में द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।
यह पूरक परीक्षा के स्थान पर आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में विषयों के अच्छे नंबरों के आधार पर विद्यार्थियों की मुख्य अंकसूची तैयार की जाएगी। बता दें, दो मुख्य परीक्षाओं का माडल गुजरात व छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष से लागू हो चुका है। हर साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं।
एक विषय में फेल होने पर पूरक परीक्षा की होती थी पात्रता
द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में पूरक की पात्रता वाले या कई विषयों में फेल विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी। अभी तक एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होते थे।
वहीं फेल विद्यार्थी राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत परीक्षा में शामिल होते थे। अब एक या अधिक विषय में फेल विद्यार्थी द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल 10वीं व 12वीं में करीब 2.20 लाख विद्यार्थियों को पूरक मिली थी। वहीं 5.60 लाख विद्यार्थी फेल हुए थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...