आश्रम में दिखे थे ईशा गुप्ता व त्रिधा चौधरी के बोल्ड सीन्स

आश्रम में दिखे थे ईशा गुप्ता व त्रिधा चौधरी के बोल्ड सीन्स
अगर आप इस वीकेंड OTT पर कोई ऐसी फिल्म या सीरीज देखना चाहते हैं जिसमें बोल्ड सीन्स की भरमार हो, तो आपके पास ढेर सारा विकल्प मौजूद है। इस जॉनर में कई फिल्में बनाई गई हैं, जो दर्शकों को चौंकाने और मनोरंजन करने में सफल रही हैं। हमने Aashram 3 में ईशा गुप्ता (Isha Gupta) के बोल्ड सीन देखे हैं, वहीं Aashram वेब सीरीज में Tridha Chaudhary (त्रिधा चौधरी) ने भी कई इंटीमेट सीन दिए हैं। इसके साथ ही, Mirzapur की बीना त्रिपाठी (Bina Tripathi) का बोल्ड अंदाज़ भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा है।
हालांकि, इस बार हम आपको बॉलीवुड नहीं, बल्कि हॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बोल्ड सीन के मामले में एक कदम आगे हैं। इन फिल्मों में लगभग हर मिनट कोई न कोई इंटीमेट सीन देखने को मिलता है। अगर आप OTT पर ऐसा कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो आपको रोमांचित कर देंगी। लेकिन एक सलाह ज़रूर देंगे—इन फिल्मों को देखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप अकेले हैं और दरवाजा बंद कर लिया है।

आतिशी ने LG को सौंपा इस्तीफा

आतिशी ने LG को सौंपा इस्तीफा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। आतिशी ने सितंबर 2025 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पद संभाला था।

छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मंगलवार को वोटिंग

छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मंगलवार को वोटिंग
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। 14 नगर निगमों में से दस में चुनाव होने हैं, इसमें से आठ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
नगरीय निकायों में 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। वर्ष 2004 में हुए पहले नगरीय निकाय चुनाव में कुल 28 लाख 34 हजार 547 मतदाता थे। 2019 के निकाय चुनावों की तुलना में इस बार पांच लाख अधिक मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
पिछले चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक थी, लेकिन इस बार यह स्थिति उलट गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
कोरबा और चिरमिरी नगरपालिक निगम में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि महिला मतदाताओं की बढ़ती संख्या राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।
आमतौर पर महिलाएं मतदान के प्रति अधिक गंभीर रहती हैं और उनका मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहता है। ऐसे में इस बार के निकाय चुनावों में महिलाओं की भागीदारी एक निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

महाकुंभ के यात्रियों के कारण जबलपुर, कटनी, रीवा से लेकर प्रयागराज तक जाम

महाकुंभ के यात्रियों के कारण जबलपुर, कटनी, रीवा से लेकर प्रयागराज तक जाम
महाकुंभ में स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बसंत पंचमी तक तो लोग जिले में शाही स्नान एवं पुण्य की चर्चा कर रहे थे। 72 घंटे लगातार नेशनल हाईवे 27 एवं नेशनल हाईवे 30 पर लगी श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार के बाद अब केवल चर्चा जाम की हो रही है।
जाम में फंसे श्रद्धालु लौटने का मन बना रहे हैं
जाम में फंसे श्रद्धालु जो आसपास के हैं वह लौटने का मन बना रहे हैं लेकिन जाम में फंसे होने के कारण यह भी संभव नहीं हो पा रहा है। धीमी गति से जहां प्रशासन वाहनों को आगे बढ़ा रहा है, वहीं तेज गति से वाहनों की संख्या में मिनट दर मिनट बढ़ती जा रही है।
प्रशासन लौटने की अपील कर रहा
प्रशासन लौटने की भी अपील कर रहा है लेकिन श्रद्धालु है कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार के सुबह मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा चाकघाट से लेकर कटरा तक एक बार फिर वाहनों की कतार देखी गई। जिला प्रशासन ने जहां श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसे लेकर जगह-जगह उन्हें खाने-पीने रुकने तथा दवाई के इंतजाम कर रखे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से पेरिस प्रवास पर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से पेरिस प्रवास पर
फ्रांस की राजधानी पेरिस ऑटिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर विचार-विमर्श का वैश्विक केन्‍द्र बन रहा है। विश्‍व के नेता, उद्योगपति और शोधकर्ता 10 और 11 फरवरी को एआई एक्‍शन सम्‍मेलन 2025 के लिए पेरिस में एकत्र हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस के राष्‍ट्रपति इम्‍मानुअल मैक्रों के साथ सम्‍मेलन की सह-अध्‍यक्षता करने के लिए कल पेरिस रवाना हो रहे हैं। इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य वैश्‍विक एआई नीतियां निर्धारित करना और नैतिक जवाबदेही के साथ नवाचार सुनिश्चित करना है।

पीएम मोदी ने छात्रों के साथ की परीक्षा पे चर्चा

पीएम मोदी ने छात्रों के साथ की परीक्षा पे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “परीक्षा पे चर्चा 2025” के तहत बच्चों से सीधा संवाद किया। यह इस पहल का आठवां संस्करण है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर संवाद कर रहे हैं।
कार्यक्रम में देशभर से 36 छात्र सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर, उनसे मार्गदर्शन लिया। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम भी शामिल हो रहे
इस वर्ष के विशेष संस्करण में सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और टेक्निकल गुरुजी जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। खेलों में भी मध्यप्रदेश इससे अछूता नहीं है। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 51 पदक जीत कर देशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। यह मध्यप्रदेश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब राष्ट्रीय खेलों में सिर्फ 5 दिन शेष हैं। हाल ही में नीलू यादव ने अपने बलबूते पर स्वर्ण पदक जीता है। इसे मिलाकर अब हमारे पास 21 गोल्ड हो गए। राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी में होगा। गत 28 जनवरी से अब तक कई प्रतियोगिताओं के निर्णय हो चुके हैं और अभी कई खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय खेल खत्म होते-होते अभी और भी पदक मध्यप्रदेश की झोली में आएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने वाली नीतियों और खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अब तक 21 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य समेत कुल 51 पदक हासिल कर लिए हैं। अकेले वुशु गेम में ही प्रदेश को 9 पदक मिले हैं, जिनमें 6 स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। हॉकी में प्रदेश की बहन-बेटियों ने पश्चिम बंगाल जैसी सशक्त टीम को हराकर इतिहास रच दिया। भोपाल की अकादमी में प्रशिक्षित दीक्षा ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता की ओर से सभी पदक विजेताओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नामीबिया के संस्थापक सैम नुजोमा का निधन

नामीबिया के संस्थापक सैम नुजोमा का निधन
नामीबिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के वर्तमान राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने कल इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति नुजोमा नामीबिया को 1990 में साउथ अफ्रीका की रंगभेद नीति से आज़ाद कराने बाद 1990 से 2005 तक देश के राष्‍ट्रपति रहे।

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का उद्घाटन करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का उद्घाटन करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का उद्घाटन करेंगे। रनवे टू ए बिलियन अपॉच्र्युनिटीज की थीम पर पांच दिवसीय कार्यक्रम में भारत की रक्षा क्षमताओं और स्वदेशी नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस शो के माध्‍यम से भारतीय एम एस एम ई और स्टार्ट अप को वैश्विक निर्माताओं के साथ संयुक्त उद्यम या सहयोग स्‍थापित करने और एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला प्रदान करने का अवसर प्राप्‍त होगा।

महाकुंभ में राजस्थान-एमपी के मुख्यमंत्री ने एक साथ लगाई डुबकी

महाकुंभ में राजस्थान-एमपी के मुख्यमंत्री ने एक साथ लगाई डुबकी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने शनिवार को प्रयागराज में महाकुंभ के पावन संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे। संगम स्नान के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा-अर्चना की।

 

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...