स्कूटी खरीदने के लिए सभी जिलों को राशि भेजी गई है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रावीण्य सूची के बच्चों को स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। अब बच्चे अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद सकते हैं। इसके लिए सभी जिलों को राशि पहुंचा दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के बौद्धिक विकास में लैपटॉप सहायक है, जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की जाएगी। विद्यार्थियों को जो अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर उपलब्धि अर्जित कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करना राज्य शासन का दायित्व है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में आ रहे हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्कूटी और लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं।
स्कूटी खरीदने के लिए सभी जिलों को राशि भेजी गई है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शूटिंग में रजत पदक प्राप्त करने पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शूटिंग में रजत पदक प्राप्त करने पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (पुरुष) इवेंट में मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शानदार प्रदर्शन से अर्जित उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर स्माकर और शोध संस्थान- सीएम डॉ. मोहन यादव
भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर स्माकर और शोध संस्थान- सीएम डॉ. मोहन यादव
भोपाल में जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक स्मारक स्थल का निर्माण किया जाएगा, यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में की। मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज और अन्य संसघ जैन संतों के सान्निध्य में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का प्रथम स्मृति दिवस मनाया गया।
अपने संबोधन में सीएम डॉ. यादव ने आचार्य श्री का पुण्य स्मरण करते कहा कि इसी विधानसभा में उनके अलौकिक स्वरुप के दर्शन किये तो ऐसा लगा था कि साक्षात देवता हमारे बीच पधारे थे। ये कहना गलत होगा कि आचार्यश्री हमारे बीच नहीं हैं, वे हमारे ही बीच हैं बस उन्हें स्मरण करने की देर है।
आचार्यश्री ने सच्चे अर्थों में मानव सेवा के साथ प्रकृति सेवा की। उनके सामने तप, संयम, त्याग, सेवा ये शब्द छोटे पड़ जाते हैं। आचार्यश्री भले ही कर्नाटक में जन्मे लेकिन आज हर कोई उन्हें अपना मानता है।
आचार्यश्री ने गौसंरक्षण के लिए चलाया था अभियान
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आचार्यश्री ने गौपालन, गौसंरक्षण और गौसंवर्धन पर भी जोर दिया। उन्होंने गौमांस निर्यात का विरोध करने कई वर्षों पर पहले अभियान शुरू कर दिया था। आज जैन समाज की ओर से पूरे देश में कई गौशालाएं संचासलित की जा रही है। क्योंकि गोमाता के माध्यम से पूरी प्रकृति बदल सकती है। गोमाता के भीतर वह भाव है जो अपने बच्चों का ख्याल रखती है और मनुष्य के बच्चों का भी ख्याल रखती है।
संत प्रेमानंद अब नहीं निकालेंगे रात की पदयात्रा
संत प्रेमानंद अब नहीं निकालेंगे रात की पदयात्रा
संत प्रेमानंद ने रोज रात में निकलने वाली पदयात्रा को अनिश्ति समय तक के लिए स्थगित कर दिया है। प्रेमानंद महाराज अब पदयात्रा नहीं निकालेंगे। कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा पदयात्रा के विरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है।
रात दो बजे निकलती थी पदयात्रा
श्रीराधा केलिकुंज आश्रम से जारी सूचना के अनुसार, संत प्रेमानंद प्रतिदिन रात दो बजे श्रीकृष्ण शरणम् स्थित आवास से रमणरेती स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम तक पदयात्रा करते थे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रास्ते में खड़े होकर उनके दर्शन करते और भजन-संकीर्तन में शामिल होते थे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आश्रम ने इस पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। पदयात्रा के दौरान होने वाले ध्वनि प्रदूषण को लेकर कॉलोनियों के निवासियों ने विरोध जताया था।
रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज
रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज
नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से लीजेंड्स-90 लीग का आगाज होगा। शाम सात बजे उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ वारियर्स और दिल्ली रायल्स की टीमों में भिड़ंत होगी।
छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना के धुरंधर और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन की अगुवाई में सामने-सामने होंगे। लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में होगी। इसमें बालीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, सोनू निगम सहित अन्य सितारे परफार्मेंस देंगे।
इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए रैना और धवन के अलावा ड्वेन ब्रावो, यूसुफ पठान, कोरी एंडरसन जैसे लीजेंड्स क्रिकेटर भी आ रहे हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। 18 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरी मेंआचार्य विद्यासागर के समाधि और स्मारक का अमित शाह ने भूमिपूजन किया
छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरी मेंआचार्य विद्यासागर के समाधि और स्मारक का अमित शाह ने भूमिपूजन किया
आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह डोंगरगढ़ चंद्रगिरि तीर्थ स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने समाधि स्थल को नमन करने के बाद आचार्य विद्यासागर महाराज के बनने वाले समाधि स्मारक का भूमिपूजन भी किया।
केंद्रीय अमित शाह आचार्यश्री के चांदी का फोटो व अष्टधातु से बने चरण का अनावरण करेंगे। राजकट्टा में चंद्रगिरी पर्वत के किनारे साढ़े चार एकड़ जमीन पर 54 फीट ऊंचा विद्यासागर का स्मारक बनाएगा जाएगा। स्मृति दिवस महोत्सव में देशभर के जैन संत शामिल होने यहां पहुंचे हैं।
इसी स्थान पर उन्हें समाधि दी गई थी। सुबह सात बजे मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ किया जा रहा है। इस दौरान आचार्यश्री के 108 चरण चिह्नों का लोकार्पण, समाधि स्मारक को भूमिपूजन किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री शाह चंद्रगिरी में स्माधि स्मारक का भूमिपूजन और आचार्यश्री के चांदी का फोटो व अष्टधातु से बने चरण का अनावरण करने के बाद मां बम्लेश्वरी के दर्शन भी करेंगे।
भारत और इंग्लैंड मैच में यशस्वी-हर्षित का डेब्यू
भारत और इंग्लैंड मैच में यशस्वी-हर्षित का डेब्यू
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जा रहा है। टॉस में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फैंस के लिए हैरान करने वाली बात यह थी कि जब यशस्वी को कैप दी गई, तो यह तय हो गया कि शुभमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में मध्यक्रम का कोई खिलाड़ी बाहर होगा। बाद में टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने बताया कि विराट कोहली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके दाएं घुटने में तकलीफ है। इस बारे में उन्हें बुधवार रात को पता चला और उन्होंने रोहित से इस बारे में बात की थी। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है।
यशस्वी-हर्षित का डेब्यू
वहीं, भारत के लिए यशस्वी और हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया। यशस्वी को रोहित ने डेब्यू कैप सौंपी, जबकि शमी ने हर्षित को डेब्यू कैप सौंपी। फिर दोनों खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों ने गले लगाकर बधाई दी। यह दोनों टेस्ट और टी20 में भारत के लिए पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। शमी की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह 2023 वनडे विश्व कप के बाद पहला वनडे खेलेंगे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओपनएआई के सीईओ ने एआई स्टैक बनाने की रणनीति पर चर्चा की
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओपनएआई के सीईओ ने एआई स्टैक बनाने की रणनीति पर चर्चा की
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ओपन ए-आई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम अल्टमैन से भेंट की। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के पक्षधर हैं और श्री अल्टमैन ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना की है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव के अनुसार उन्होंने ओपन ए-आई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ संपूर्ण ए-आई स्टैक-जी.पी.यू, मॉडल और एप्स तैयार करने की कार्यनीति के बारे में चर्चा की।
अब WhatsApp से भी कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज
WhatsApp जल्द ही भारत में अपने बिल पेमेंट फीचर को लॉन्च कर सकता है। WhatsApp Beta वर्जन 2.25.3.15 में नए बिल भुगतान विकल्पों के संकेत मिले हैं, जिससे यह साफ है कि Meta अपने फाइनेंशियल सर्विसेज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।
WhatsApp में पहले से मौजूद पेमेंट सर्विस
फिलहाल भारत में WhatsApp उपयोगकर्ता UPI (Unified Payments Interface) के जरिए अपने कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेज सकते हैं और बिजनेस पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन अब कंपनी एक नए बिल पेमेंट फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स सीधे एप से ही अपने जरूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के बढ़ते अपराध से निपटने के लिए उठाए गए हैं कई कदम: सरकार
डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के बढ़ते अपराध से निपटने के लिए उठाए गए हैं कई कदम: सरकार
सरकार ने कहा है कि डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के बढ़ते अपराध से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में 270 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के 6 हजार 699 मामले और वित्त वर्ष 2023-24 में 1 हजार 470 करोड़ से अधिक राशि के 39 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी के खतरे से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं।
उन्होंने कहा कि आरबीआई ने वेब और मोबाइल ऐप चुनौतियों से निपटने के लिए फरवरी 2021 में डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण से संबंधित निर्देश जारी किए। इनमें बैंकों को इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग, कार्ड भुगतान आदि जैसे विभिन्न भुगतान चैनलों के लिए सुरक्षा नियंत्रण के एक सामान्य न्यूनतम मानक को लागू करने का निर्देश दिया गया है। श्री चौधरी ने यह भी कहा कि यूपीआई लेनदेन से संबंधित धोखाधड़ी को रोकने के लिए एनपीसीआई ने मोबाइल नंबरों और उपकरणों के बीच डिवाइस बाइंडिंग, पिन के माध्यम से दो-कारक प्रमाणीकरण, दैनिक लेनदेन की सीमा और उपयोग के मामलों पर सीमाएं निर्धानित की हैं तथा अंकुश लगाया है।
महाकुंभ-2025 में जनजाति संस्कृतिक समागम का किया जाएगा आयोजन
महाकुंभ-2025 में जनजाति संस्कृतिक समागम का किया जाएगा आयोजन
प्रयागराज महाकुंभ में आज जनजाति संस्कृतिक समागम-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से 15 हजार से अधिक आदिवासी भाग लेगें। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि छह दिवसीय उत्सव के दौरान सभी प्रतिभागी जनजातीय संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण का संकल्प लेगें। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया गया है।














