एमपी के कई सीनियर अधिकारी आज होने वाले हैं रिटायर
मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में एक साल के अंदर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ बड़े अधिकारी जल्दी ही रिटायर्ड हो रहे हैं। इनमें से एक मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव और दूसरे अपर मुख सचिव शामिल हैं। इसके अलावा 6 अन्य अपर मुख्य सचिव यानि एसीएस भी सेवानिवृत हो जाएंगे। इस कारण आने वाले 2 महीने में प्रदेश के दो प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति पाएंगे।
मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले एमपी कैडर के छह आईएएस अधिकारी साल 2025 तक रिटायर्ड हो जाएंगे। एमपी में सबसे बड़ा रिटायरमेंट सितंबर में होने वाला है। इस समय तक मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा का एक्सटेंशन भी खत्म हो जाएगा। अगर उन्हें आगे भी एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो इस दिशा में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमोट हो जाएंगे।
एमपी के कई सीनियर अधिकारी आज होने वाले हैं रिटायर
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र से 17,000 करोड़ रुपए की मांग की
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र से 17,000 करोड़ रुपए की मांग की
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से अगले दो महीनों में लगभग 17,000 करोड़ रुपए की देनदारी मांगी है। वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है, इसलिए यह मांग की गई है। यह पैसा केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दिए जाने वाले टैक्स का हिस्सा होता है, जिसे ‘डेवोल्यूशन’ कहते हैं। जुलाई में पेश हुए केंद्रीय बजट के अनुसार, MP को इस साल कुल 97,000 करोड़ रुपए मिलने थे। अभी तक लगभग 80,000 करोड़ रुपए ही मिले हैं। बाकी पैसे का इंतजार है।
केंद्रीय बजट से पहले की मांग
1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले यह मुद्दा और भी महत्वपूर्ण हो गया है। अभी MP को केंद्र के टैक्स में 7.85% हिस्सा मिलता है। नए बजट में यह हिस्सा बढ़ भी सकता है, कम भी हो सकता है। राज्य को हर महीने लगभग 7,000 करोड़ रुपए मिलते हैं। मतलब अगले दो महीनों के 17,000 करोड़ रुपए अभी बाकी हैं।
एक महीने में मिल गईं दो किश्तें
कभी-कभी ऐसा भी हुआ है कि एक ही महीने में दो किश्तें मिल गईं। अक्टूबर में ऐसा ही हुआ था। दिवाली से पहले दो किश्तें मिलने से राज्य को बड़ी राहत मिली थी। केंद्र से समय पर पैसा मिलना राज्य की उधारी योजनाओं के लिए जरूरी होता है। अक्टूबर में पैसे देर से आने के कारण MP की उधारी प्रक्रिया में देरी हुई थी। टैक्स के हिस्से के अलावा, राज्य केंद्र से नए कर्ज लेने की भी अनुमति मांग रहा है।
स्ट्रीट वेंडर्स की बढ़ी आय और खुली आत्मनिर्भरता की राह
स्ट्रीट वेंडर्स की बढ़ी आय और खुली आत्मनिर्भरता की राह
पीएम स्वनिधि योजना कई परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसे लोग जो स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं या अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें इस योजना से बहुत फायदा मिला है।
योजना के तहत जिले में एक साल में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 11,036 हितग्राहियों का ऋण स्वीकृत किया गया है। योजना से लाभान्वित जूना बिलासपुर के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वे पान ठेला चलाते हैं, जिसके लिए उन्होंने पहले 10,000 का लोन लिया। इसके बाद 20,000 रुपये के लोन के लिए आवेदन किया।
इस ऋण को चुकाने के बाद उन्हें 50,000 का लोन मिला। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि को व्यवसाय में लगाकर उन्होंने आय अर्जित की और समय पर ऋण का भुगतान किया, जिसके कारण वे अधिक ऋण के पात्र बनें। उन्होंने कहा कि योजना से मिली राशि से उनका व्यवसाय बढ़ा जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई।
पीएम और सीएम का जताया आभार
उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से हम जैसे लोगोें को बड़ी सहायता मिल रही हैं। योजना से लाभान्वित मसानगंज के रहने वाले असद अखतर खान ने बताया कि वे फास्ट फूड का ठेला चलाते हैं।
योजना से मिली राशि का उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया है, जिससे उनकी आय बढ़ी हैं। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक ऐसी योजना जो जरूरतमंद परिवारों को फुटकर व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का संबल प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया
मां भारती की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मेजर सोमनाथ शर्मा जी ने 1947 के भारत-पाक संघर्ष में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
अंडर 19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम
अंडर 19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम
शुक्रवार को ब्यूमस ओवल में खेले गए आईसीसी अंडर 19 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 113 रन बनाए। 114 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की कर ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अब 2 फरवरी को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। भारत ने इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण में जीत हासिल की थी।
कुआलालमपुर के व्यूमस ओवल में इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने संभलकर शुरुआत की लेकिन पारुनिका सिसोदिया ने जेमिमा स्पेंस को 37 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद सिसोदिया ने इसी स्कोर पर दूसरा झटका दिया और ट्रूडी जॉनसन को 0 पर आउट कर दिया। सलामी बल्लेबाज डाविना पेरीन को कप्तान एबी नोर्ग्रोव का साथ मिला और दोनों ने मिलकर टीम को 80 के पार पहुंचाया। दोनों को आयुषी शुक्ला ने आउट कर 86 के स्कोर पर भारत को 4 सफलता दिला दी।
इसके बाद इंग्लैंड की कोई बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं और पूरी टीम मिलकर 20 ओवर में 8 विकेट बनाकर 113 रन तक पहुंच पाईं। भारत के लिए पारुनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए तो आयुषी शुक्ला ने 2 विकेट चटकाए। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को बेहतरीन स्टार्ट दी। विकेटकीपर बल्लेबाज कमालिनी और त्रिशा ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।
यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर जवाब देने चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल
यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर जवाब देने चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियारी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी इस बार चुनावी जंग में पीछे नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कल चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने रैली के दौरान कहा आम आदमी पार्टी को घेरा। दिल्ली चुनाव में महाकुंभ हादसे और यमुना में जहर को लेकर आज भी आरोपों पर आर-पार की लड़ाई जैसी स्थिति है। बीजेपी महाकुंभ हादसे से अपने प्रचार के तेवर में आई मायूसी से उबरने की कोशिश में आज भी बड़े नेताओं को मैदान में ला रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को ये खुशखबरी देना चाहता हूं कि आपका संघर्ष रंग लाया है। 15 जनवरी को ये 3.2 PPM था, उसके बाद उन्होंने शरारती तरीके से इसे 7 PPM कर दिया। जब मैंने और दिल्ली के लोगों ने शोर मचाया तो ये 7 से घटकर 2.1 PPM हो गया… अगर हमने शोर न मचाया होता, संघर्ष न किया होता तो आज दिल्ली के 1 करोड़ लोगों को पानी नहीं मिलता… ये दिल्ली को बदनाम करने की साजिश थी।”
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से दो बातें कहना चाहता हूं, उन्हें खुद 7 पीपीएम पानी पीना चाहिए। अगर यह जहरीला नहीं है तो उन्हें 3 दिन तक 7 पीपीएम पानी पीना चाहिए और उन्हें खुद पता चल जाएगा कि यह जहरीला है या नहीं। दिल्ली जल बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा, हमारे परीक्षणों से पता चला और यह एक तथ्य है कि हरियाणा से जो पानी दिल्ली आ रहा था, उसमें 5 पीपीएम, 6 पीपीएम, 7 पीपीएम अमोनिया था…”
कोहली के Delhi vs Railways मैच की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
कोहली के Delhi vs Railways मैच की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली ने 13 साल वापसी हुई। इसको कोहली के फैंस ने एक ऐतिहासिक पल बन दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप डी मैच के पहले दिन हजारों प्रशंसक केवल उनको देखने के लिए ही पहुंचे थे।
यह एक सामान्य घरेलू मुकाबला है, लेकिन कोहली की रणजी के रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी ने इसे एक खास मैच बना दिया। उनकी भागीदारी की घोषणा होते ही इस मैच को लेकर फैंस का उत्साह बहुत हाई हो गया था।
कोहली के इस मुकाबले का अब लाइव स्ट्रीम होगा। जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर इस मैच का प्रसारण हो रहा है। यह मैच 30 जनवरी से 3 फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान आप स्टेडियम में जाकर भी फ्री में मैच देख सकते हैं।
एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाएगी भाजपा
एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाएगी भाजपा
एक देश एक चुनाव (वन नेशन-वन इलेक्शन) को भाजपा देशभर में जन आंदोलन बनाएगी। इसको लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा जागरूकता अभियान भी चलाएगी। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक देश एक चुनाव की बैठक हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को एक देश-एक चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय टोली की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर टोली के संयोजक एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य एवं सह संयोजक व इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। बैठक में जागरूकता अभियान को लेकर लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में प्रदेश संयोजक रोहित आर्य ने कहा कि एक देश एक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मंथन होना चाहिए।
महाकुंभ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित न्यायिक आयोग आज संगम घाट प्रयागराज का करेगा दौरा
महाकुंभ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित न्यायिक आयोग आज संगम घाट प्रयागराज का करेगा दौरा
महाकुंभ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग आज संगम घाट प्रयागराज का दौरा करेगा। आयोग दुर्घटना के कारण और परिस्थितियों की जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सिफारिशों के साथ एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा। तीन सदस्यीय आयोग का नेतृत्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हर्ष कुमार कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कल महाकुंभ में संगम घाट का दौरा किया और उस क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें 30 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने प्रशासन से तत्पर रहने और बेहतर तरीके अपनाने का आग्रह किया ताकि आगामी अमृत स्नान सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने ज्यादा भीड वाले क्षेत्रों में अधिकतम अधिकारियों को तैनात करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
यह बजट देश में ऊर्जा और आकांक्षाओं का संचार करेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
यह बजट देश में ऊर्जा और आकांक्षाओं का संचार करेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जनता ने उन्हें तीसरी बार देश की जिम्मेदारी सौंपी है और आगामी बजट इस कार्यकाल का पहला बजट होगा। संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे करेगा, तब देश विकसित भारत के अपने संकल्प को पूरा करेगा।
उन्होंने कहा कि बजट देश में ऊर्जा और आकांक्षाओं का संचार करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत ने एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने संसद के सभी सदस्यों से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की अपील भी की।














