एक जनवरी से बदलने जा रहे हैं ये बड़े नियम, जानें किन-किन चीजों में होगा बदलाव

नए साल की शुरुआत के साथ ही कई चीजें बदलेंगी, वहीं कुछ नियमों में भी बदलाव होगा। इनमें जीएसटी के नियम, पेंशन, यूपीआई लिमिट समेत कई नियम शामिल हैं। एक जनवरी से नए नियमों के तहत कई कामकाज होंगे।

जीएसटी काउंसिल के फैसले के मुताबिक 1 जनवरी से जीएसटी से जुड़े कई नियमों में परिवर्तन होने वाला है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन (एमएफए) का है। एमएफए की प्रक्रिया जीएसटी फाइल करने वाले सभी करदाताओं पर लागू होगी। इसका उद्देश्य जीएसटी फाइल करने की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाना है।

इसी तरह 1 जनवरी से बेसिक फोन या पुश बटन फोन के जरिए अपने बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करने वाले टेलीफोन यूजर्स के लिए यूपीआई 123 पे की लिमिट 10,000 रुपये कर दी गई है। पहले यूपीआई 123 पे के तहत टेलीफोन यूजर्स अधिकतम 5,000 रुपये ट्रांसफर कर सकते थे।

पेंशन प्लान के मामले में भी बड़ा अपडेट है। 1 जनवरी से ईपीएफओ ने पेंशन के नियमों को सरल कर दिया है। इसके तहत अब किसी भी बैंक से कर्मचारी अपने पेंशन की रकम को निकाल सकेंगे। ईपीएफओ के इस नियम से पेंशन की रकम निकालना काफी आसान हो जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को किसी भी अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत नहीं होगी।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद लिए गए फैसले में किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की सीमा बढ़ाने की भी मंजूरी दी गई थी। इसके तहत 1 जनवरी से किसान अब बिना गारंटी के 2 लाख रुपये तक कर्ज ले सकेंगे। पहले बिना गारंटी के किसानों को 1.60 लाख रुपये तक लोन मिलता था, लेकिन अब इसकी सीमा 2 लाख कर दी गई है।

1 जनवरी से ही फिक्स डिपॉजिट (एफडी) के नियमों में भी बदलाव होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक में नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। ये बदलाव फिक्स डिपॉजिट में जमा की गई रकम को परिपक्वता की तारीख से पहले ही निकाल लेने से संबंधित है।

1 जनवरी से कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमत में भी बदलाव कर रही हैं। इसके कारण कुछ कंपनियों की कारें महंगी हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि महिंद्रा, होंडा, मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियां 1 जनवरी से अपनी गाड़ियों की कीमत में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

मध्यप्रदेश के स्लालम खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक अर्जित

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में 26 से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित ऑल इंडिया ओपन कैनो स्लालम चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 6 में से 5 पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पद हासिल करने वालों में शिखा चौहान – K-1 वूमेन स्लालम, राहुल केवट – कायक स्लालम, अमित विश्वकर्मा – कायक क्रॉस (पुरुष), विशाल केवट – कैनो स्लालम और रजत पदक पल्लवी जगताप ने C-1 वूमेन स्लालम में हासिल किया।

चैंपियनशिप में कुल 6 पदकों के लिए मुकाबला हुआ, जिनमें से 5 पदक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस अद्वितीय उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह जीत मध्यप्रदेश की खेल नीति, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कोचिंग का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाकुंभ 2025 प्रयागराज में आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम

इस बार महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित होने वाला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। इस महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह आयोजन, सनातन धर्म की परंपराओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं लिए एक अनोखा अनुभव पेश करेगा। सुरक्षा, सुविधा और आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन में साइबर सुरक्षा से लेकर वर्चुअल रियलिटी और डिजिटल सेवाओं का अद्भुत उपयोग किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को साइबर अपराध से बचाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। 56 साइबर विशेषज्ञों और एक समर्पित साइबर पुलिस स्टेशन को तैनात किया गया है जो फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और नकली लिंक जैसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। प्रयागराज संगम में 40 डिजिटल डिस्प्ले लगाए जा रहे हैं जो लोगों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है ताकि किसी भी समस्या की तुरंत रिपोर्ट की जा सके। अब तक लगभग 50 संदिग्ध वेबसाइटों की पहचान की गई है जिन पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें।

श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी खास बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। 360-डिग्री वर्चुअल रियलिटी स्टॉल्स मेले के मुख्य स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां लोग पेशवाई (अखाड़ों की शोभायात्रा), स्नान के शुभ अवसर और गंगा आरती जैसे अद्भुत दृश्यों को वर्चुअल माध्यम से देख सकेंगे। इसके अलावा, 2,000 ड्रोन का एक अनोखा शो “समुद्र मंथन” और “प्रयाग महात्म्य” जैसे पौराणिक कथाओं को जीवंत करेगा। ये ड्रोन संगम क्षेत्र के ऊपर आसमान में ऐसा दृश्य प्रस्तुत करेंगे, जो हर किसी के लिए अविस्मरणीय होगा।

महाकुंभ 2025 के लिए उत्तर प्रदेश के नए जिले महाकुंभ नगर को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। 10,000 संस्थानों को ऑनलाइन भूमि और सुविधाएं आवंटित की जा रही हैं। ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से भूमि की स्थिति का सटीक आकलन किया गया है। GIS आधारित नक्शे तैयार किए गए हैं, जिनमें अस्पताल, पुलिस स्टेशन, भोजन क्षेत्र और शौचालय जैसी आवश्यक सेवाओं की जानकारी गूगल मैप्स पर उपलब्ध होगी। यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि हर कोई आसानी से अपनी जरूरत की जगह तक पहुंच सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। रिमोट-कंट्रोल लाइफ बॉय जैसे उपकरण पानी में आपात स्थिति में लोगों को तुरंत बचाने के लिए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, अंडरवाटर ड्रोन का उपयोग किया जाएगा, जो 24×7 पानी के अंदर निगरानी करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देंगे। ये ड्रोन 100 मीटर तक गहराई में जाकर काम कर सकते हैं और वास्तविक समय में रिपोर्ट साझा करेंगे। संगम में AI संचालित कैमरे और ड्रोन भी लगाए गए हैं जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

इस बार खोए हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए हाई-टेक ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां गुमशुदा व्यक्तियों की डिजिटल पंजीकरण की जाएगी और उनकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और एक्स पर साझा की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति 12 घंटे तक अनक्लेम्ड रहता है तो पुलिस द्वारा उसकी मदद की जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की सुविधा भी बेहद आसान कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग 10 जनवरी से 28 फरवरी के बीच IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मेक माय ट्रिप और गोआईबीबो जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी बुकिंग की जा सकेगी। टेंट सिटी में ठहरने की व्यवस्था के साथ CCTV निगरानी और फर्स्ट एड सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महा कुंभ 2025, आस्था और आधुनिकता का एक बेमिसाल उदाहरण बनने जा रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं की वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान स्थापित करेगा। महाकुंभ 2025, तकनीक और आध्यात्मिकता का ऐसा संगम है, जो हर श्रद्धालु के लिए अविस्मरणीय साबित होगा।

भोपाल में मौसम ने ली करवट ,खिली धूप से मिली बड़ी राहत

भोपाल में हाल ही में हुई बारिश के बाद आज मौसम ने करवट ली है। आसमान साफ है, और धूप खिलने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली है। ठंडी और गीली हवाओं के बाद आई यह धूप न केवल आरामदायक है, बल्कि माहौल को भी खुशनुमा बना रही है। बारिश के कारण जो ठंडक बढ़ी थी, वह अब धूप के चलते कम हो गई है। लोग इस खुशनुमा मौसम का आनंद लेते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। वंही बीते दिन हुईं बारिश से भोपाल में सर्दी ने नई करवट ले थी जिससे सर्दी बढ़ गई थी हलाकि आज धुप निकलने से काफी राहत मिल रही है वंही बीते दिनों भोपाल सहित मध्य प्रदेश में कई जिलों में तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई थी जिससे पारा 10 °C 15°C तक चला गया था आज भोपाल में निकली धुप से मौसम काफी अच्छा है अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय हल्की सर्दी और खिली धूप का आनंद लेने के लिए बिल्कुल सही है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार (30 दिसंबर) को जबलपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, कटनी, मऊगंज, रीवा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह से इन जिलों में कोहरा छाया है।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने मंगलवार (31 दिसंबर) को ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर और मंदसौर में कोहरा रहने का अनुमान जताया है। 1 और 2 जनवरी को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, मुरैना में शीतलहर चलेगी।

जनवरी में पढ़ सकती है कड़ाके की ठण्ड

30 दिसंबर के बाद जबलपुर रीवा शहडोल सागर संभाग में शीतलहर का देखने को मिलेगा वंही नए साल से प्रदेश में शीतलहर बढ़ने की संभावनाएं है मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है 20 से 22 जनवरी तक और ज्यादा ठण्ड बढ़ने के आसार है

नए साल से पहले खुशखबरी, 50 से ज्यादा अफसरों को प्रमोशन, कुछ को सीनियर ग्रेड

राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 50 से ज्यादा अधिकारी डिप्टी से ज्वाइंट और ज्वाइंट से एडिशनल कलेक्टर हो जाएंगे तो कुछ जूनियर से सीनियर, सीनियर से सेलेक्शन और सेलेक्शन से सीनियर ग्रेड पाने लगेंगे। इन्हें यह लाभ एक जनवरी 2025 से मिलने लगेगा। यह निर्णय 27 दिसंबर को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पेच है, इसलिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पदोन्नति की जगह क्रमोन्नति दी गई। समिति के सामने 97 अधिकारियों की फाइलें रखी थीं। 50 को क्रमोन्नति देने पर सहमति बनी है। 2008 बैच को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड, 2014 बैच को सेलेक्शन ग्रेड और 2019 बैच के अधिकारियों को सीनियर ग्रेड दिए जाने पर सहमति बनी है।
आइएएस-आइपीएस के पदोन्नति आदेश जल्द
मध्य प्रदेश कैडर के 55 आइएएस अधिकारी व 12 आइपीएस अधिकारियों को सरकार ने पिछले सप्ताह पदोन्नत करने का निर्णय लिया था। अगले दो दिन में ये आदेश जारी होने हैं, क्योंकि इन अधिकारियों को दी गई पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से मान्य होनी है।

दिल्ली में होगी भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची फाइनल, जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह मे होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन में ब्लॉक अध्यक्षों के चयन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर जिले स्तर पर कई बैठकें हो चुकी है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रादेशिक और केंद्रीय नेताओं के दबाव को देखते हुए जिला अध्यक्षों के चयन का काम दिल्ली में पूरा होगा। मध्य प्रदेश संगठन के सभी नेता जिला अध्यक्षों के नामो को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं।
रविवार से दिल्ली मुख्यालय पर 2 दिन की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिला अध्यक्षों के नामो पर संगठन द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। जनवरी के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में मध्य प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया जाएगा।
प्रदेश और केंद्रीय संगठन ने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कुछ गाइडलाइन तैयार की है। इसमें अभी अंतिम मुहूर नहीं लगी है। अंतिम निर्णय दिल्ली की बैठक में लिया जाएगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन जिला अध्यक्षों का 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी जिला अध्यक्ष पद पर काम करने का अब मौका नहीं दिया जाएगा।
दिल्ली की बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री चिदानंद,प्रदेश चुनाव प्रभारी सहित सभी प्रभारी और सभी पर्यवेक्षक दिल्ली की बैठकों में शामिल होंगे। 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी के बीच में तीन नाम का पैनल तैयार कर लिया जाएगा। जिन-जिन नाम पर सहमति बनती चली जाएगी। वैसे ही जिला अध्यक्षों की घोषणा होती चली जाएगी। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूर्ण कर लिया जाएगा।

नव वर्ष के प्रथम दिन आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों का भोपाल आगमन

नव वर्ष की प्रथम दिन एक जनवरी को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज मुनि अप्रमित सागर महाराज मुनि सहज सागर महाराज के साथ नगर गौरव छूलक्क श्रेयश सागर महाराज दीक्षा उपरांत प्रथम बार राजधानी आ रहे हैं। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि सकल जैन समाज द्वारा अगवानी की विशेष तैयारी की जा रही है। अगवानी शोभायात्रा प्रातः 7:00 बजे से महावीर दिगंबर जैन मंदिर दाता कॉलोनी एयरपोर्ट रोड से प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा में धर्मात्माओं के साथ विभिन्न मंदिर समितियां के दिव्य घोष, जैन दर्शन और जैन सिद्धांतों को दर्शाती हुई झांकियां और 151 सदस्य महाराष्ट्रीयन बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। समाज की महिला मंडल, युवा मंडल बाल मंडल और पाठशाला परिवार अपने-अपने गणेश में जैन धर्म ध्वजाओं के साथ शामिल होंगे।

स्कूली बच्चों द्वारा तैयार लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार में पाकर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं। इन बच्चों ने आज मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर की अद्भुत कला को जिस समर्पण के साथ हमारे बच्चे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, वह सराहनीय है। बच्चों की शिक्षा और नया सीखने के प्रति लगन बस्तर की उन्नति का रास्ता खोलने का काम करेगी। उन्होंने सभी बच्चों का परिचय लिया और उनकी कला की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री साय ने इस कला को सीखने के लिए बच्चों के प्रयासों को सराहा और जब उन्हें पता चला कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने यह सीखा है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही उद्देश्य था कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चे न केवल पढ़ाई करें बल्कि अपने रुचि के कार्यों में भी पारंगत हो। शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री को बच्चों ने काष्ठ पर उकेरे गए संविधान की उद्देशिका भेंट की और उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा को पोट्रेट भेंट किया। स्कूली बच्चों के साथ आए शिक्षक शिवचरण साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेम प्लेट को 12वीं कक्षा की छात्रा कशिक ने अपने हाथों से तैयार किया है। वहीं पोट्रेट को खिलेंद्र बघेल ने और संविधान की उद्देशिका को छात्र सागर ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूर्व व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत यह प्रशिक्षण मिला है और बच्चे रुचि के साथ इसे सीख रहे हैं। साहू ने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख रुपए इन कलाकृतियों के विक्रय के माध्यम से उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों द्वारा तैयार यह कलाकृतियां अब अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा “अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे एक महान दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की आयु में जॉर्जिया के प्लेन्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया।वे अब तक के सबसे उम्रदराज जीवित राष्ट्रपति थे और भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। जिमी कार्टर मेलेनोमा नामक त्वचा कैंसर से पीड़ित थे, जिसमें ट्यूमर उनके लीवर और मस्तिष्क तक फैल गया था। उन्होंने चिकित्सा उपचार बंद कर दिया था और घर पर ही हॉस्पिस देखभाल में थे।

पूर्व राष्ट्रपति कार्टर, एक डेमोक्रेट, ने 1977 से 1981 तक एक कार्यकाल पूरा किया था और इजरायल और मिस्र के बीच कैंप डेविड समझौते जैसी उपलब्धियों के बावजूद उन्हें पद से हटा दिया गया था, जो घर में मंदी की अर्थव्यवस्था और विदेश में ईरान संकट पर निराशा को दूर करने के लिए अपर्याप्त साबित हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति पद के बाद एक असाधारण जीवन जिया और 2002 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीता, पुरस्कार प्रशस्ति पत्र में कहा गया, “अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान खोजने, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने और आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उनके दशकों के अथक प्रयास”।

1959 में ड्वाइट आइजनहावर और 1969 में रिचर्ड निक्सन के बाद कार्टर भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। 1978 में इस यात्रा पर उनके साथ प्रथम महिला रोज़लिन कार्टर भी थीं, जिनका बाद में नवंबर 2023 में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कार्टर ने तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी और प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से मुलाकात की और संसद को संबोधित किया। गुरुग्राम (तब गुड़गांव) में जिस गांव का उन्होंने दौरा किया था, उसका नाम कार्टरपुरी था और आज भी यही नाम है।

भारतीय नौसेना के हाफ मैराथन का उद्घाटन संस्करण नई दिल्ली में होगा

भारतीय नौसेना के हाफ मैराथन (आईएनएचएम) का उद्घाटन संस्करण 02 फरवरी 25 को नई दिल्ली में होने वाला है। इस आयोजन में देशभर से प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है जो तीन दौड़ श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे – 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़ और 5 किमी दौड़ , जिससे यह सभी क्षमताओं और पृष्ठभूमि के धावकों के लिए एक समावेशी आयोजन बन जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम देश के जाने माने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेस का मार्ग इंडिया गेट और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ को कवर करेगा ।

इस कार्यक्रम में रक्षा बलों और सिविल सोसायटी की गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना है। उन्हें शारीरिक गतिविधि अपनाने और समग्र स्वास्थ्य के लिए सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है, ताकि लोग भारतीय नौसेना और आपस में मजबूत संबंध बना सकें। इसका उद्देश्य युवाओं को साहसिक जीवन जीने और भारतीय नौसेना में शामिल होने पर विचार करने के लिए प्रेरित करना भी है, जो साहस, अनुशासन और राष्ट्र की सेवा का पर्याय है।

आईएनएचएम को एक वार्षिक आयोजन बनाने की परिकल्पना की गई है, जो मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि में नौसेना द्वारा आयोजित इसी तरह की प्रमुख दौड़ों की श्रेणी में शामिल होगा। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष के भीतर सभी चार नौसेना मैराथन पूरी करने वाले धावकों को प्रतिष्ठित नौसेना स्लैम से सम्मानित किया जाएगा , जो सभी चार आयोजनों के पदक डिजाइनों के साथ उत्कीर्ण एक विशेष स्मारिका है।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...