ओम नम: शिवाय का जाप रामबाण औषधी – आकाश विजयवर्गीय

देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा रविवार 8 दिसंबर को ओम नम: शिवाय के जाप का आयोजन किया गया। परदेसीपुरा स्थित कनकेश्वरी माता मंदिर में आयोजित इस धार्मिक समागम में 2 हजार से ज्यादा धर्मप्रेमी जनता ने भाग लिया और श्रद्धापूर्वक ओम नम: शिवाय का जाप किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि ओम नम: शिवाय के जाप से शांति और समृद्धि मिलती है इसलिए अब हर सप्ताह किसी सिद्ध स्थान पर ओम नम:शिवाय के जाप का आयोजन किया जाएगा।

जीवन को दुखों से मुक्त करने का मिशन

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि देव से महादेव संस्था ने मिशन अनासक्त का प्रारंभ किया है और इसके तहत सुख, शांति, समृद्धि के लिए ओम नम: शिवाय के जाप किए जा रहे हैं। इसलिए हर व्यक्ति को इस आयोजन के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। शिवपुराण में कर्म से भोग और भोग से वैराग्य की उत्पत्ति का वर्णान किया गया है। यदि व्यक्ति वैराग्य की अवस्था को प्राप्त कर लेता है तो हर हाल में खुश रहता है और अपने जीवन से संतुष्ट रहता है। वैराग्य से मानव जीवन में अनासक्ति की प्राप्ति हो जाती है। महादेव और मानव में प्रमुख अंतर इच्छाओं का है। शिव इच्छाओं से मुक्त है और हम इच्छाओं से युक्त हैं। शास्त्रों में 4 प्रकार की इच्छाओं का वर्णन किया गया है। पुत्र की इच्छा, नाम कमाने की इच्छा, धन कमाने की इच्छा और जीवन जीने की इच्छा। इन चारों प्रकार की इच्छाओं से मुक्त होने पर मानव शिव स्वरूप बन जाता है। त्याग से ही जीवन से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि मंत्र जाप के लिए गुरु की आवश्यकता होती है, लेकिन ओम नम: शिवाय के जाप के लिए आप महादेव को अपना गुरु मानकर जाप का प्रारंभ कर सकते हैं।

त्याग की भावना से मिलती है जीवन में शांति

उन्होंने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी में मानव दुखों के जंजाल में उलझ कर रह जाता है और इन सांसरिक दुखों से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय ओम नम: शिवाय के जाप हैं। हमें जीवन में सुख, समृद्धि और शांति के लिए मुख्य रूप से 3 बातों पर ध्यान देना चाहिए। सुख हमें शरीर से प्राप्त होता है और स्वस्थ शरीर से मानव सुखों को भोग सकता है। समृद्धि कर्म से मिलती है और देश, काल, परिस्थिति के अनुसार सदकर्म करते हम समृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं। शांति हमें परिवार से मिलती है और परिवार के लिए त्याग की भावना रखकर हम शांति को प्राप्त कर सकते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण महादेव हैं, जिन्होंने अमृत मंथन से निकले विष को ग्रहण किया और अमृत का वितरण कर दिया। इसा तरह हम घर-परिवार के लिए यदि त्याग करेंगे तो हमें शांति स्वत: ही मिल जाएगी।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र 2 के समस्त देव से महादेव संस्था के पदाधिकारी, पार्षद गण, मंडल एवं वार्ड के पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद थे।
गौरतलब है कि संस्था देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी प्रत्येक रविवार को इंदौर शहर के अलग-अलग प्राचीन मंदिरों में जाकर सामूहिक ओम नमः शिवाय का जाप करती है, इसी कड़ी में आज परदेशीपुरा स्थित कनकेश्वर देवी मंदिर पर जाप का आयोजन किया गया।

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने तैयार की 2875 करोड़ रुपये की योजना

प्रदेश में धार्मिक ग्रंथों, साहित्य और वैज्ञानिक अनुसंधानों के सुलभ अध्ययन के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिये विभाग ने 2 हजार 875 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। यह योजना आगामी 3 वर्षों में पूरी की जायेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 5 नगर निगमों में 1500 बैठक क्षमता और 5 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगमों में एक हजार बैठक क्षमता वाले एक-एक गीता भवन तैयार किये जायेंगे। प्रदेश की 99 नगरपालिका परिषद और 298 नगर परिषद क्षेत्र में क्रमश 500 एवं 250 बैठक क्षमता के एक-एक गीता भवन तैयार किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गीता भवन का निर्माण राज्य शासन द्वारा कराया जायेगा। नगरीय निकाय पीपीपी मोड पर भी गीता भवन का निर्माण कर सकेंगे। नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि प्रत्येक गीता भवन में एक पुस्तकालय होगा। इनमें 3 रीडिंग रूम की व्यवस्था होगी। गीता भवन में ई-लायब्रेरी कक्ष की व्यवस्था भी प्रस्तावित की गयी है। गीता भवन में साहित्य सामग्री बिक्री केन्द्र भी प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि गीता भवन में कैफेटेरिया-स्वल्पाहार गृह की सुविधा भी विकसित कर सकेंगे।
गीता भवन केन्द्रों को आत्म-निर्भर बनाने के होंगे प्रयास
नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में बनाये जा रहे गीता भवन केन्द्रों को आत्म-निर्भर बनाने के लिये नगरीय निकाय समुचित स्थान पर व्यावसायिक उपयोग कर सकेंगे। जिन नगरीय निकायों में पूर्व से भवन हैं, उनका विस्तार कर गीता भवन के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। नगरीय निकायों में बनाये जाने वाले गीता भवनों में ऑडिटोरियम का भी प्रावधान रखा गया है। इन ऑडिटोरियम में नगरीय निकायों की आबादी के मान से सभागार की बैठक क्षमता निर्धारित रहेगी। गीता भवन में चार पहिया और दो पहिया की सुलभ पॉर्किंग व्यवस्था का भी प्रावधान रखा गया है। गीता भवन का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जायेगा, जहाँ नागरिकों की पहुँच आसान हो। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि नगरीय निकाय ‘सुराज’ योजना की भूमि पर भी गीता भवन बना सकेंगे।
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन संचालनालय नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्मित किये जायेंगे। गीता भवन की डिजाइन इस प्रकार की होगी कि जिसमें मध्यप्रदेश के विशेष ऑर्किटेक्चर की झलक देखने को मिले।

अलसुबह विधायक रामेश्वर शर्मा फिर उतरे सड़क पर, कोलार सिक्सलेन और दानिशकुंज फोरलेन सड़क का किया निरीक्षण

अपनी अलग कार्यशैली को लेकर राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाने वाले हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जनता की सुविधाओं को देखने के लिए एक बार फिर सड़क पर उतरे और खुद निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह 7:00 बजे से कोलार सिक्सलेन सड़क और दानिशकुंज-शाहपुरा फोरलेन सड़क का निरीक्षक करने पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, बिजली कंपनी सहित अनेक विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने सर्वधर्म पुल और सर्वधर्म कॉलोनी में रास्तों को लेकर तुरंत काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों का काम जल्द पूरा कर उन्हें चालू करने की भी बात कही। विधायक रामेश्वर शर्मा ने करीब 4 घंटे पैदल चलकर दोनों सड़कों का निरीक्षण किया।

कलेक्टरों के साथ सीएम करेंगे वीसी संवाद, विजयवर्गीय, प्रहलाद, निर्मला, कंसाना बनाएंगे जन कल्याण पर्व का प्लान

मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेश में जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 8 दिसम्बर को शाम 6 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को जन कल्याण उत्सव के संबंध में निर्देश देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली बैठक में संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी, मंत्रियों के अलावा जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के दौरान गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को लेकर एक साल में किए गए कार्यक्रमों पर फोकस करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 11 दिसंबर को भोपाल एवं सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्वालियर में 15 से 19 दिसंबर तक तानसेन समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन कल्याण पर्व के आयोजन के लिए मंत्रियों की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समितियां बनाई हैं। किसानों के लिए गठित समिति का अध्यक्ष किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना को बनाया गया है। युवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया है। गरीब कल्याण से जुड़ी समिति का अध्यक्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को और महिलाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया को बनाया गया है। ये सभी मंत्री पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों के संबंध में रूपरेखा तैयार कर उसका क्रियान्वयन कराएंगे।
11 से 26 दिसम्बर तक मनाया जाना है जन कल्याण पर्व
जन कल्याण उत्सव प्रदेश के सभी जिलों में 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मनाया जाना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव वीसी के माध्यम से एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सभी जिलों में महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण सहित विकास से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों के बारे में अफसरों को निर्देश देंगे।

थानों से लेकर पुलिस मुख्यालय तक होगा बड़ा बदलाव!, कई जिलों के एसपी, समेत अन्य अधिकारी हटेंगे

प्रदेश की कानून-व्यवस्था में कसावट लाने के लिए सरकार पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगले कुछ दिनों से भीतर थानों से लेकर पुलिस मुख्यालय तक बदलाव का क्रम शुरू हो जाएगा। एक ही जगह या एक ही जिले में सालों से जमे पुलिस अधिकारियों के सबसे पहले दूसरी जगह भेजा जाएगा। कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जाएंगे तो पुलिस मुख्यालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के एक तबादले होंगे। इस संबंध में शीर्ष स्तर पर एक बैठक भी हो चुकी है।
मंत्रालय सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों के तबादलों की फाइल पर नए पुलिस महानिदेशक की वजह से निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि विदेश से लौटने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में फिर बैठक होना है। जिसमें अफसरों की पदस्थापना को लेकर चर्चा हो सकती है। इससे पहले पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। साथ ही मुख्यालय की हर विंग की समीक्षा भी कर सकते हैं।
इस आधार पर होंगे तबादले
एक ही थाने या जिले में सालों से जमे अधिकारियों का अब हटना तय हो गया है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली वाले शहर भोपाल, इंदौर में भी काम की परफॉर्मेंसस के आधार पर अधिकारियों को हटाया जाएगा और दूसरे अधिकारी पदस्थ होंगे। भ्रष्टाचार एवं अन्य गंभीर शिकायत के आरोपी ऐसे अधिकारी जो मैदानी पदस्थापना में है, उन्हें भी हटाया जाएगा। खास बात यह है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा तबादलों को लेकर जो सिफारिशें की गईं हैं, उन पर भी गुणदोष के आधार पर विचार किया जा रहा है।
डेढ़ दर्जन पुलिस अधीक्षक भी हटेंगे
पुलिस की तबादले प्रक्रिया में डेढ़ दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षक प्रभावित हो सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें ग्वालियर-चंबल के जिले भी शामिल हैं। भोपाल, इंदौर में पदस्थ अधिकारी प्रभावित होंगे। अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए पुलिस अधीक्षकों को सबसे पहले हटाया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों की बदली एक साथ, न होकर अलग-अलग चरणों में होगी।

लोकपथ ऐप ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, कौन बनेगा करोड़पति में हुआ उल्लेख

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया लोकपथ मोबाइल ऐप अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है। हाल ही में इस ऐप का उल्लेख देश के प्रतिष्ठित टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में हुआ। इस कार्यक्रम के होस्ट, प्रख्यात अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन ने लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल प्रतिभागी से पूछा। यह न केवल मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और सुधार के लिए किए गए नवाचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करता है। नरसिंहपुर जिले के श्री रचित कुमार बेल्थरिया ने इस सवाल का सही उत्तर बिना किसी सहायता के देकर शो में सभी का ध्यान आकर्षित किया।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में मध्यप्रदेश के नवाचार को स्थान देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर श्री अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागी श्री रचित का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मात्र 6 माह में इस ऐप ने प्रदेश से निकलकर राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है एवं पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने इस घटना को गर्व का क्षण बताते हुए कहा, “लोकपथ ऐप लोक निर्माण से लोक कल्याण का सेतु है। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि मध्यप्रदेश के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। लोकपथ ऐप प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ा नवाचार है, जो सड़कों को गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में सहायक है।”
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित लोकपथ ऐप, लोक निर्माण विभाग की एक अनूठी पहल है। इस ऐप का उद्देश्य प्रदेश की सड़कों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। नागरिक इस ऐप के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है।
मंत्री श्री सिंह ने यह भी कहा कि लोकपथ ऐप सरकार की लोक कल्याणकारी सोच और प्रौद्योगिकी के कुशल उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विभाग के इस अभिनव प्रयास ने साबित किया है कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से लोक कल्याण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।
लोकपथ ऐप पर अब तक 4536 से अधिक शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण 7 दिनों के भीतर किया गया। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए इस तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया है।
मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण सुदृढ़ और सुरक्षित बनाना है और लोकपथ ऐप इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

डॉक्टर की कार में तोडफ़ोड़, उड़ा ले गए 5 हजार नगदी और दस्तावेज

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में जहां एक तरफ दलाल सक्रिय है वहीं दूसरी तरफ बदमाश अस्पताल परिसर के पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और चोरियां को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जूनियर डॉक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर गाड़ी में रखे सामान की चोरी की गई।
हमीदिया अस्पताल के पार्किंग में खड़ी एक डॉक्टर की कार का कांच फोड़कर बदमाशों ने नुकसान पहुंचाया और पांच हजार रुपए नकदी तथा अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी और तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डॉ. सतीश मौर्या मूलत: विदिशा के रहने वाले हैं। वह गांधी मेडिकल कालेज में पीजी सेकेण्ड इयर की पढ़ाई कर रहे थे। सतीश ने अपनी कार ओल्ड गेस्ट हाउस के पास डॉक्टरों की पार्किंग में खड़ी की थी। दो दिन बाद वह कार के पास पहुंचे तो कार का फ्रंट ग्लास, विंडो ग्लास टूटा मिला और स्टेरिंग भी क्षतिग्रस्त था। कार में रखे दस्तावेज और एक हैंडबैग में जिसमें पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे, वह चोरी हो चुका था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तोडफ़ोड़़ कर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

सीखकर आएंगे फिर हाजियों को देंगे टिप्स, हज कमेटी बना रही मास्टर ट्रेनर्स, जानिए कौन होगा ट्रेनर

हज 2025 के चयनित हाजियों को सफर की बारीकियां और जरूरी बातें सिखाने के इंतजाम प्रदेश हज कमेटी करती आई है। इसके लिए इस साल भी हज ट्रेनर्स नियुक्त किए जा रहे हैं। कमेटी ने इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन बुलाए हैं। चुने गए आवेदक मुंबई हज कमेटी से प्रशिक्षण लेकर आएंगे। इसके बाद प्रदेश के हाजियों को हज ट्रेनिंग देंगे।
मप्र राज्य हज कमेटी ने हज मास्टर ट्रेनर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए एक बार हज या उमराह किए जाने की बाध्यता रखी गई है। ग्रेजुएट डिग्री के साथ कंप्यूटर संबंधित संपूर्ण ज्ञान की अनिवार्यता रखी गई है। साथ ही आवेदक को अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा के साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 13 दिसंबर तय की गई है।
जरूरी है संबोधन कला
हज मास्टर ट्रेनर्स के लिए आवेदक की आयु सीमा 25 से 60 साल तय की गई है। इस चयन में एक अनिवार्य योग्यता यह भी होगी कि आवेदक किसी समूह या ग्रुप को बेहतर तरीके से संबोधित भी कर सके और उन्हें हज तरीके आसान भाषा में समझा सके। इस पद के लिए असिस्टेंट हज ऑफिसर, हज असिस्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, पैरा मेडिकल ऑफिसर, खादिम उल हुज्जाज के रूप में पूर्व में सेवा दे चुके आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ऐसे होगा आवेदन
मास्टर हज ट्रेनर पद के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन किए जा सकते हैं। हज कमेटी की वेबसाइट पर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के साथ यह आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मप्र राज्य हज कमेटी के टेलीफ़ोन नंबर 0755=2530139 पर संपर्क किया जा सकता है।

तीर्थ यात्रियों के लिए चलेगी महाकुंभ पुण्य यात्रा ट्रेन, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या के होंगे दर्शन

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 21 जनवरी .2025 को इंदौर शहर से “महाकुम्भ पुण्य यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रैन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, रानी कमलापति एवं इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यह गाड़ी 5 रातों और 6 दिनों की इस यात्रा में प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
इतना रहेगा किराया
इसके लिए यात्रियों को 19,950 रुपए प्रति व्यक्ति (SL -इकॉनामी श्रेणी) और 27,700 रुपए प्रति व्यक्ति (3AC-स्टैंडर्ड श्रेणी) देना होगा। इस यात्रा में ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवाएं शामिल हैं। भोपाल से “महाकुम्भ पुण्य यात्रा” के लिए रवाना होगी।
आईआरसीटीसी टेंट सिटी की बूकिंग

आईआरसीटीसी पोर्टल पर अलग से महाकुंभ प्रयागराज में आईआरसीटीसी टेंट सिटी की बूकिंग भी की जा रही है। इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है
पुणे-दानापुर एक्सप्रेस में सामान्य और स्लीपर कोच में वृद्धि
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में, भोपाल मंडल के इटारसी एवं खिरकिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वर्त्तमान कोच संयोजन को परिवर्तित करते हुए एक स्लीपर कोच और एक सामान्य श्रेणी कोच स्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं। अब इस गाड़ी का नया कोच संयोजन के अनुसार 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, 7 शयनयान श्रेणी कोच, 4 सामान्य श्रेणी कोच, 1 पेंट्री कार, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी और 2 पार्सल वैन। इस बदलाव के बाद गाड़ी में कुल 23 कोच होंगे।

संचालक लोक अभियोजन बी.एल. प्रजापति ने किया कार्यभार ग्रहण

संभागीय जनसम्‍पर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी , भोपाल ने बताया कि बी.एल. प्रजापति जिला न्‍यायाधीश ने संचालक लोक अभियोजन म.प्र. का पदभार ग्रहण किया विधित है कि प्रथम महिला संचालिका सुषमा सिंह के सेवानिवृत्ति उपरांत संचालक लोक अभियोजन का पद रिक्‍त था । मान. उच्‍च न्‍यायालय के अनुमोदन से बी.एल. प्रजापति को संचालक लोक अभियोजन के पद पर नियुक्‍त किया गया है । पदग्रहण करने के सुअवसर पर संयुक्‍त संचालक रामेश्‍वर प्रसाद कुमरे, राजेन्‍द्र उपाध्‍याय, प्रभारी उपसंचालक भोपाल, सहायक संचालक शैलेन्‍द्र सिरौठिया, अभिषेक बुन्‍देला, मनोज कुमार पटेल, एडीपीओ अनिल पटेल, आशीष त्‍यागी, आशीष दुबे, सुधा विजय भदौरिया, दिनेश आर्य एवं संचालनालय के सभी अधिकारी /कर्मचारी  उपस्थित रहे और मान. संचालक महोदय को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की।

नवीन संचालक लोक अभियोजन बी.एल. प्रजापित अपने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर व्‍यक्‍त किया कि अभियोजन विभाग में मूलभूत सुविधाओं का अभाव सबसे बडी चुनौती है तथा न्‍यायालय में लंबित प्रकरणों की त्‍वरित निराकरण में न्‍यायालय का सहयोग करना अभियोजन अधिकारियों का प्रमुख कर्तव्‍य है । हमारी प्राथमिकता शासन के मामलों में समुचित पैरवी,पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना, शासन के समन्वय से अभियोजन अधिकारियों को उचित ब सारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, महिला अपराधों विशेषकर बालकों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में पूरी सजकता एवं संवेदनशीलता के साथ अभियोजन का संचालन, दोषसिद्धि के प्रतिशत में वृद्धि करने के लिये अभियोजन हमेशा सशक्‍त होके  कार्य कर रहा  है । हम प्रदेश के सभी जिलों की कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने का प्रयास करेंगे और इसके लिये भी प्रयासरत होंगे कि अभियोजन को मूलभूत सुविधायें प्राप्‍त हों जिससे वह अपने कर्तव्‍य का निर्वहन पूरी तत्‍परता एवं लगन से कर सके।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...